Home Mohali पंजाबः बस स्टैंड से डेढ़ लाख की निर्माण सामग्री लेकर चोर हुए फरार

पंजाबः बस स्टैंड से डेढ़ लाख की निर्माण सामग्री लेकर चोर हुए फरार

0

अबोहरः नवनिर्मित बस स्टैंड पर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर बस स्टैंड के शौचालय में रखा करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी देते हुए बस स्टैंड का निर्माण करा रहे ठेकेदार हंसराज बत्रा के सुपरवाइजर सोनू ने बताया कि पिछले कुछ समय से ग्रांट नहीं मिलने के कारण स्टैंड का निर्माण कार्य रुका हुआ है।

जिसके चलते उन्होंने बस स्टैंड में बने शौचालय में निर्माण सामग्री रखी हुई थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने शौचालय का ताला तोड़कर वहां से करीब 15 बड़े मरकरी लाइट, बिजली के तारों के बंडल, हैमर मशीन, लेवल मशीन आदि चोरी कर ली। घटना की जानकारी उन्हें आज सुबह करीब 9 बजे तब हुई जब वह सामान संभालने के लिए अड्डे पर आए। उन्होंने घटना की जानकारी सिटी वन पुलिस को दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here