Home Punjab>Ludhiana पंजाबः DSP Dilpreet की मौ+त के मामले में Park Plaza Hotel के मैनेजर का आया बयान, देखें वीडियो

पंजाबः DSP Dilpreet की मौ+त के मामले में Park Plaza Hotel के मैनेजर का आया बयान, देखें वीडियो

0

लुधियानाः लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर भाई वाला चौक के पास होटल पार्क प्लाजा के जिम में एक्सरसाइज करते समय मलेरकोटला में तैनात डीएसपी दिलप्रीत सिंह शेरगिल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर होटल के जनरल मैनेजर दविंदर का बयान सामने आया है। दविंदर ने बताया कि दिलप्रीत पिछले करीब एक साल से रोजाना जिम में एक्सरसाइज के लिए आते थे।

बीते दिन भी वह शाम को वजन उठा रहे थे और दूसरी बार वजन उठाने के बाद उन्होंने 30 सेकेंड का ब्रेक लिया। इसी दौरान अचानक गिर पड़े। डीएसपी के गनमैन और होटल स्टाफ ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मालेरकोटला में तैनात डीएसपी दिलप्रीत इन दिनों किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर ड्यूटी पर थे। जिनकी मौत पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here