Home Mohali Teej Celebration: महिलाओं ने पींग झूली, गाए सावन के गीत, देखें वीडियो

Teej Celebration: महिलाओं ने पींग झूली, गाए सावन के गीत, देखें वीडियो

0
Teej Celebration: महिलाओं ने पींग झूली, गाए सावन के गीत, देखें वीडियो

मोहालीः तीज पर्व आते ही सामाजिक संस्थाओं द्वारा हरियाली तीज महोत्सव आयोजित करने शुरू कर दिए गए हैं। कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए जहां झूला झूलने के इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं सावन के लोकगीत गाए जा रहे हैं। इसी के तहत मोहाली के वार्ड नंबर तीन के नगर निगम पार्षद ने अपने वार्ड में रहने वाली महिलाओं के लिए तीज का त्योहार मनाया।

जहां महिलाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और अपनी सहेलियों के साथ मिलकर गांव के बाहर एक जगह पर इक्ट्ठा होकर तीज का पर्व मनाया। जहां महिलाओं ने पींग झूली, गिद्दा डाला और पंजाबी लोक गीत गाकर मनोरंजर किया। इस दौरान महिलाओं की ओर से विभिन्न प्रकार की गेम्स भी खेली गई। वहीं महीलाओं की ओर से खाने पीने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी बनाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here