Home Punjab>Moga Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

0
Punjab :  नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

मोगा : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह (28) के तौर पर हुई है। गांव समाध भाई की दाना मंडी में बनी एक कोठी में राजपाल को कुछ एक युवक अपने साथ ले जाकर नशे का ओवर डोज टीका लगाया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर बाकी चार युवक वहां से फरार हो गए। जिसके बाद राजपाल की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के चारों साथियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव समाध भाई के रहने वाले जसकरण सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उसका बेटा नशा करने का आदी था। सुबह लगभग 6 बजे गांव के पूर्व सरपंच धनइंदर सिंह ने उसे आकर बताया कि उसका बेटा राजपाल सिंह दाना मंडी में बनी कोठी में बेहोशी की हालत में पड़ा है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा उसके बेटे राजपाल की मौत हो चुकी थी।

मृतक के पिता के बयानों पर पुलिस चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और केवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here