Blog

  • Punjab News: चुनावों को लेकर मतगणना शुरू, सेंटर से 500 मीटर दूरी पर लगी पुलिस की बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों को लेकर मतगणना शुरू, सेंटर से 500 मीटर दूरी पर लगी पुलिस की बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

    मोगा/अमृतसरः पंजाब भर में 14 दिसंबर को ब्लॉक समिति और पंचायत समिति के लिए मतदान संपन्न हो गई थी। हालांकि कुछ जिलों में हंगामा होने और बैलेट पेपर को लेकर आई तकनीकी खराबी के कारण कल दोबारा चुनाव हुए थे। जिसके बाद आज पंजाब सहित ज़िला मोगा में मतगणना शुरू हो चुकी है। अगर मोगा में सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

    वहीं दूसरी ओर अमृतसर में स्ट्रांग रूम को अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों की मौजूदगी में खोला गया है। सेंटरों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल से लगभग 500 मीटर पीछे बैरिकेडिंग लगाकर आम आवागमन पर रोक लगाई गई है।

    ताकि मतगणना के दौरान किसी भी तरह का कोई व्यवधान न पड़े। यहां ब्लॉक समिति के लिए कुल 333 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि ज़िला परिषद के लिए 69 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। पुलिस का कहना है कि सेंटर में सिर्फ उम्मीदवार और स्टाफ को ही अंदर जाने की अनुमति है। ऐसे में किसी भी अन्य व्यक्ति को सेंटर में जाने नहीं दिया जा रहा।

  • Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! भतीजी के साथ चाचा ने की गलत हरकत, केस दर्ज

    Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! भतीजी के साथ चाचा ने की गलत हरकत, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां हरनाम दास पुरा घर में अकेली देख चाचा ने भतीजी के साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर चाचा ने युवती की मां को काल करके उल्टा यह कह दिया पागलों की तरह हरकतें कर रही हैं। युवती ने मां पिता के घर लौटने पर सारी बात उन्हें बताई और थाना दो की पुलिस को दी। थाना दो की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी गुरविंदर पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बीए में पढ़ती हैं।

    सोमवार दोपहर मां पिता नानी के घर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। करीब 7 बजे घर के बेल बजी तो उसने घर का दरवाजा खोला बाहर उसके चाचा गुरविंदर पाल सिंह मौजूद थे। चाचा ने घर के अंदर आने के बाद परिवार के बारे में पूछा और पानी मांगा। पीड़िता ने आरोप लगाए कि वह पानी लेने के लिए गई तो चाचा ने पीछे कमरे को लाक कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। उसने शोर मचाते हुए चाचा का विरोध किया लेकिन चाचा ने उसके कपड़े उतार गलत हरकतें करनी शुरू कर दी लेकिन माहवारी के आई होने के कारण चाचा उसके साथ गलत हरकत नहीं कर सका।

    पीड़िता ने आरोप लगाए कि चाचा के गलत हरकत करने के बाद उल्टा उसके माता पिता को काल करके कह दिया कि आपकी बेटी पागलों की तरह कर रहीं है और घर जाते समय कह गर गया कि वह उसके पिता को पैसे देकर खरीद लेगा फिर सारी उम्र खुश रखेगा। युवती ने माता पिता के घर लौटने पर अपने साथ हुई गलत हरकत के बारे में बताया तो परिवार ने थाना दो की पुलिस को सूचित किया। थाना 2 की पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता के बयानों पर आरोपी गुरविंदर पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। थाना दो के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के बयानों पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: चाइना डोर पर पुलिस लगाम कसने में नाकाम ! युवक का कटा कान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चाइना डोर पर पुलिस लगाम कसने में नाकाम ! युवक का कटा कान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में चाइना डोर पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन सीजन की शुरुआत होते ही फिर से चाइना डोर बिकनी शुरू हो जाती है। हालांकि इस पर कार्रवाई करने को लेकर हर साल पुलिस दावे करती रहती है, लेकिन जमीनी स्तर पर चाइना डोर पर अभी तक पुलिस लगाम कसने में नाकाम साबित होती दिखाई दे रही है। यही कारण है कि हर साल लोग चाइना डोर से अपनी जान गवां रहे या फिर घायल हो रहे। हैरानी की बात यह है कि सरकार की ओर से पूर्ण रूप से प्रतिबंध होने के बावजूद पुलिस इतने सालों से अब तक क्यों चाइना डोर का खात्मा करने में विफल साबित हो रही है।

    इस साल भी चाइना डोर के कारण नौजवान हादसे का शिकार हो गया। प्रशासन के तमाम दावों और सख्त प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाते हुए इस जानलेवा डोर ने रैनक बाजार इलाके में काम करने वाले एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, जो रैनक बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है। कृष्णा ने सिविल अस्पताल में बताया कि वह अपने दुकान मालिक के बुजुर्ग पिता को घर से दुकान की ओर लेकर जा रहा था।

    जैसे ही वह आदर्श नगर गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा, हवा में लहराती एक तेजधार चाइना डोर अचानक उसके चेहरे और सिर से टकरा गई। डोर के टकराते पलभर में ही उसका कान कट गया। सड़क पर बहता खून और अपना कटा हुआ कान देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद उसने खुद को सिविल अस्पताल में देख पुलिस और प्रशासन को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। कृष्णा ने कहा शहर के हर कोने में चाइना डोर खुलेआम बिक रही है। बच्चे और युवा बेखौफ होकर इसे उड़ा रहे हैं।

  • Jalandhar News: चुनावों को लेकर गिनती शुरू, ACP का आया बयान, पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चुनावों को लेकर गिनती शुरू, ACP का आया बयान, पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के रविवार को हुए चुनावों की वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीते दिन वोटों की गिनती के लिए बनाए गए काउंटिंग सेंटर का डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने दौरा किया। दोआबा कॉलेज में बने काउटिंग सेंटर में पहुंचे एसीपी गगनदीप ने बताया कि जिले भर में बनाए गए 11 स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि काउंटिंग प्रोसेस को शांति और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम को हाई लेवल सिक्योरिटी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से काउटिंग हो रही है। उम्मीदवार और स्टाफ के अलावा किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। यहां पर 70 से 80 पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। जिसमें से 40 कॉलेज के बाहर तैनात किए गए है और 40 पुलिस कर्मी कॉलेज के अंदर तैनात किए गए है। एसीपी ने कहा कि 12 बजे के बाद नतीजे के बारे में पता लगना शुरू हो जाएगा।

    बता दें कि चुनावों की गिनती के लिए आदमपुर के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, ब्लॉक भोगपुर के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) लोहारा चरके रोड भोगपुर, ब्लॉक जालंधर ईस्ट के लिए दोआबा कॉलेज, ब्लॉक जालंधर वेस्ट के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंट रोड, ब्लॉक लोहियां खास के लिए सरकारी आईटीआई लोहियां खास, ब्लॉक मेहतपुर और ब्लॉक नकोदर के लिए गुरु नानक नेशनल कॉलेज नकोदर, ब्लॉक नूरमहल के लिए दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरमहल, ब्लॉक फिल्लौर के लिए कम्युनिटी हॉल फिल्लौर, ब्लॉक रुड़की कला के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज संग ढेसियां ​​और ब्लॉक शाहकोट के लिए सरकारी आर्ट्स कॉलेज शाहकोट बनाए गए हैं।

  • आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। साथ ही शाम 5 बजकर 12 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज बुध प्रदोष व्रत भी है तो वहीं आज दो शुभ योग भी बन रहे हैं। इसी कारण से ये दिन काफी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये शुभ दिन कई राशि वालों के लिए खास रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है।

    वृष राशि:आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगीǀ आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगेǀ आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोड़ना होगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है।

     

    कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं।

    सिंह राशि:आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाइयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

    तुला राशि:आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं वो आज आपको मिलने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा।

     

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा।

    मीन राशि:आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में नया काम करने का मौका मिल सकता है। यहां

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, दंपति सहित तीन की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, दंपति सहित तीन की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    राजपुरा/शंभू। शंभू थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव चमारू के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    तेज रफ्तार बोलेरो बनी हादसे की वजह
    जानकारी के मुताबिक, बोलेरो गाड़ी (नंबर HP-80-7778) बहुत तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। बोलेरो चालक हरविंदर सिंह, जो गांव बालीवाल, तहसील हरौली, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला था, ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    डिवाइडर पार कर गलत दिशा में पहुंची गाड़ी
    मोटरसाइकिल से टकराने के बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गई। गाड़ी डिवाइडर पार करते हुए गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रही एक ऑल्टो कार से जोरदार टक्कर हो गई।

     

    दंपति की मौके पर ही मौत
    इस टक्कर में ऑल्टो कार में सवार मोहम्मद सहजान (43) और उनकी पत्नी साहजहां (37), निवासी समराला, जिला लुधियाना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल
    हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे शाम सिंह, निवासी एकता नगर, पटियाला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    बोलेरो चालक की इलाज के दौरान मौत
    हादसे में बोलेरो चालक हरविंदर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

    शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

    पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा
    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सिविल अस्पताल राजपुरा पहुंचाया गया। मृत दंपति के शव अस्पताल में रखवाए गए है।

    मामला दर्ज, जांच जारी
    पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शंभू थाना पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

    वाहनों को हुआ भारी नुकसान
    इस हादसे में बोलेरो, मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार तीनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

  • Punjab News: केंद्रीय जेल में पुलिस और कैदियों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय जेल में पुलिस और कैदियों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू झड़प में हुए घायल

    लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल (Central Jail) में मंगलवार रात करीब 8 बजे कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में यह सिर्फ बहस थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। झगड़ा इतना बढ़ा कि जेल के अंदर अफरा-तफरी मच गई और हालात काबू से बाहर हो गए। वहीं, बताया जा रहा है कि जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू झड़प में घायल हो गये हैं।

    झगड़ा सुलझाने पहुंचे अधिकारियों पर भी हमला
    सूत्रों के अनुसार, जब जेल प्रशासन को हालात बिगड़ते नजर आए तो कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनका मकसद कैदियों को शांत करना और झगड़ा खत्म करवाना था। लेकिन इसी दौरान कुछ उग्र कैदियों ने अधिकारियों पर भी हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में कुछ उच्च अधिकारी घायल भी हुए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

    जेल के बाहर तनाव, सायरन और गाड़ियों की आवाजें
    घटना के बाद सेंट्रल जेल के बाहर माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जेल के अंदर से लगातार सायरन की आवाजें आती रहीं। यह साफ संकेत था कि स्थिति बेहद गंभीर है। रात होते ही पुलिस और जेल प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियां जेल के बाहर पहुंचने लगीं।

    एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
    सूत्रों का कहना है कि हालात पर काबू पाने के लिए एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। कई अधिकारी जेल के अंदर और बाहर लगातार आवाजाही करते रहे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जेल के अंदर बड़ी घटना हुई है और उसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    इस घटना के बाद सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल के अंदर इस तरह का बड़ा झगड़ा और अधिकारियों पर हमला होना चिंता का विषय माना जा रहा है।

    आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
    फिलहाल इस पूरे मामले पर जेल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि जेल के बाहर गाड़ियों की भीड़ और सायरन की आवाजें यह साफ बताती हैं कि मामला काफी गंभीर है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रशासन इस घटना को लेकर कोई बड़ा खुलासा करेगा।

     

  • Punjab News : सब्जी खरीदने आये व्यक्ति का चाइना डोर से कटा गला, देखें वीडियो

    Punjab News : सब्जी खरीदने आये व्यक्ति का चाइना डोर से कटा गला, देखें वीडियो

    मोहाली। कुराली शहर में एक व्यक्ति की चाइना डोर से गला कटने से गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि पास के गांव बडाली का रहने वाला जगदीप सिंह जग्गी (35) साल कुराली में सब्जी खरीदने आया था। इसी दौरान सब्जी लेकर लौट रहा था, तो रास्ते में चाइना डोर उसके गले में लिपट गया। जब तक वह खुद को बचा पाता, चाइना डोर से बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल को लोगों ने कुराली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

    परिजनों ने पुलिस प्रशासन से चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे आने वाले समय में इस तरह की कोई और घटना न हो।

  • Jalandhar News : काउंटिंग सेंटर का Joint CP Sandeep Sharma ने किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    Jalandhar News : काउंटिंग सेंटर का Joint CP Sandeep Sharma ने किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के रविवार को हुए चुनावों की वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। Joint CP Sandeep Sharma ने काउंटिंग सेंटर का पूरे पुलिस प्रशासन के साथ निरीक्षण किया। साथ ही इस मौके DCP और SDM भी मौजूद थे।

    Joint CP Sandeep Sharma ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद उन्होंने गिनती को निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से करने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए।

    Joint CP Sandeep Sharma ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोअबा कालेज में बनाये गये काउंटिंग सेंटर का पूरे पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि काउंटिंग सेंटर के सुरक्षा में करीब 110 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सभी पुलिस कर्मियों गिनती को निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से करने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए गये है।

  • क्या सरकारी विभागों से राजनीति करवाना ही है व्यवस्था परिवर्तन: जयराम ठाकुर

    क्या सरकारी विभागों से राजनीति करवाना ही है व्यवस्था परिवर्तन: जयराम ठाकुर

    इवेंट बाजी करने से नहीं रुकेगा नशा, बीते कल भी ओवर डोज से हुई मौत

    नीचे गिरने की कोई सीमा नहीं, सुक्खू सरकार और कांग्रेस ने नैतिकता के सारे मानक तोड़े

    जयराम ठाकुर ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार और कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक और नैतिक पतन की कोई सीमा नहीं है। अब सरकारी विभाग जिनका काम सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रचार करना है। वह राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ घटिया पोस्टर बनाकर ट्रोल आर्मी की तरह व्यवहार कर रहे हैं।  3 साल के कार्यकाल में सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि है नहीं और मुख्यमंत्री के तरकश के झूठ के सारे बाण खत्म हो गए हैं तो अब मुख्यमंत्री और उनके मित्र मंडली ने सरकारी विभाग को ही पॉलीटिकल पार्टियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगा दिया है। व्यवस्था पतन का यह सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। चिंता इस बात की है कि मित्र मंडली ने  इस गिरावट की निचली सीमा निर्धारित ही नहीं की है। आने वाले समय में यह प्रदेश की पहचान, प्रदेश की छवि पर भी बहुत भारी पड़ने वाला है। यह गिरावट तभी शुरू हो गई थी जब सरकारी विभाग पॉलीटिकल पार्टी के खिलाफ मीडिया में बयान जारी करने लगे थे। मुख्यमंत्री से तब भी हमने इसे रोकने की बात कही थी। क्योंकि जिस राह पर सरकार चल रही है उसके गिरावट की कोई सीमा नहीं है। इस तरीके का राजनीतिक दुष्प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई सुनिश्चित करे।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ किस प्रकार से गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों का तबादला भी इसी सरकार ने अपने पार्टी के नेताओं के कहने पर किया है। नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार की गंभीरता सिर्फ इवेंटबाजी और हैडलाइन मैनेजमेंट तक ही सीमित है। पूर्व सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को सरकार और उसका प्रचार तंत्र अपना बताकर अपनी नाकामी से नहीं बच सकता है। सरकार के विभागों और मुख्यमंत्री को अध्ययन करना चाहिए कि पूर्व सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई को प्रभावित बनाने के लिए क्या–क्या कार्य किए थे। सिर्फ नाम बदल देने से या फिर तथ्य छुपा लेने से हकीकत नहीं बदलती है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किसने किया था? डिटेंशन ऑथोरिटी की नियुक्ति किसने की? इंटीग्रेटेड ड्रग प्रीवेंशन पॉलिसी किसने बनाई? पड़ोसी राज्यों के साथ नशे के खिलाफ लड़ाई को प्रभावी बनाने काम किसने किया था? नशे के प्रसार पर रोग किसने लगाई थी? नशे के ऊपर डोज से होने वाली मौतों को नगण्य किसने किया था? प्रदेश में नशा सबसे बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा है और सरकार सिर्फ हैडलाइन मैनेजमेंट में ही व्यस्त है।  इस प्रकार किसी नाकामी की वजह से आज हिमाचल के बड़े भूभाग पर नशे का तांडव हो रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नशे के ओवर डोज की वजह से आए दिन प्रदेश में मौत हो रही है। आज भी एक युवक की नशे के ओवर डोज का मामला अखबारों की सुर्खियां बना है। नशा निवारण केंद्रों की हालात सबके सामने है। प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में नशे से पुनर्वास हेतु डेडीकेटेड वार्ड तक नहीं है। जो लोग निजी पुनर्वास केंद्रों के भरोसे हैं, उन्हें इलाज के बदले यातना मिल रही है और गाढ़ी कमाई अलग से खर्च हो रही है। सरकार की नाकामी का परिणाम है कि मां को अपने बच्चों के लिए नशा खरीदना पड़ रहा है, क्योंकि सरकार के पास नशे से मुक्ति दिलाने का कोई इंतजाम ही नहीं है। इसी वजह से प्रदेश में नशे की स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।  प्रदेश के कोने-कोने में नशा महामारी की तरफ फैल रहा है। हमने यह कभी नहीं सोचा था कि इस तरह के हालात होंगे, युवा अपने सुनहरे भविष्य के बजाय नशे के जाल में जकड़ा जाएगा।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसके पीछे सरकार की नाकामी हैं। सरकार ने युवाओं को नई राह दिखाने की कोशिश नहीं की। पिछले दो साल से केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कौशल विकास योजना के तहत करवाए जा रहे प्रशिक्षण बंद हैं। स्टार्टअप योजना बंद है। स्वावलंबन  योजना बंद है। स्वरोजगार के लिए सरकार प्रोत्साहित नहीं कर रही है। पूर्व सरकार द्वारा बनाया गया नशा निवारण बोर्ड दो साल तक निष्प्रभावी ही रहा। पूर्व सरकार में ड्रग फ्री हिमाचल ऐप बनाया था, जिसमें ड्रग्स के ख़िलाफ़ बिना पहचान जाहिर किए ही सूचनाएं दे सकते थे। जिसे पचास हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इंस्टॉल किया था और 4 हज़ार से ज़्यादा शिकायतें भी आई थी। आज वह निष्प्रभावी हैं। सीएम हेल्प लाइन में कॉल करने पर आईवीआर पर एक नशे के खिलाफ शिकायत का ऑप्शन आता था। प्राप्त शिकायत नशा निवारण बोर्ड को भेजी जाती थी। हमारी सरकार में कानून में बदलाव करके केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजा था जिसके तहत नशे की कम से कम मात्रा में भी जमानत का प्रावधान खत्म हुआ। नशे के ख़िलाफ़ प्रभावी लड़ाई के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया। जिसका नाम बदलकर सुक्खू सरकार ने एसटीएफ रखा है। हमने नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार का हर हाल में साथ देने का वादा किया था लेकिन सरकार है की राजनीति से बाहर ही नहीं निकल पा रही।

    जयराम ठाकुर ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

    जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन  को पदभार ग्रहण करने की बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छूवेगी।