Blog

  • Punjab News: गरीब परिवार की लड़की की लगी सरकारी नौकरी, घर में त्यौहार जैसा माहोल, देखें वीडियो

    Punjab News: गरीब परिवार की लड़की की लगी सरकारी नौकरी, घर में त्यौहार जैसा माहोल, देखें वीडियो

    बजे ढोल नगाड़े, खुशी में की आतिशबाजी, पंजाब सरकार का किया धन्यावाद

    पटियालाः जिले के गांव दुलद्धी में एक गरीब परिवार की लड़की की सरकारी नौकरी लगी है जिससे सारे परिवार की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। उनके घर में दिवाली जैसा माहौल बन गया। परिवार ने खुशी में पटाखे फोड़े और ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान परिवार ने पंजाब की मान सरकार का दिल से धन्यवाद किया। जानकारी देते हुए अंजू रानी निवासी नाभा ब्लॉक और गांव दुलद्धी ने बताया कि उसकी सरकारी स्कूल में अध्यापक के तौर पर नौकरी लगी है। परिवार में नौकरी लगने के बाद से दिवाली जैसा माहौल हो गया है। परिवार ने आतिशबाजी करके और लड़की को पगड़ी पहनाकर खुशी मनाई। अंजू रानी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें बिना किसी सिफारिश और बिना रिश्वत दिए नौकरी मिली है और मैं परिवार में सरकारी नौकरी पाने वाली पहली लड़की हूं। हम मुख्यमंत्री मान और उनकी सरकार का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने मुझे योग्यता के आधार पर यह नौकरी दी। इस अवसर पर अंजू रानी ने कहा कि मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहूंगी जिन्होंने मुझे पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया और विशेष रूप से पंजाब सरकार को। इस अवसर पर अंजू रानी की बड़ी बहन सीमा और अंजू रानी के पिता बलकीत सिंह ने कहा कि हम पंजाब सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के हमारी बेटी को नौकरी दिलवाई, क्योंकि हम बड़े लोग नहीं हैं, लेकिन सरकार ने हमारी बेटी को MAT के आधार पर यह नौकरी दी है, हम भगवंत मान सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
  • कंटेनर से टकराई Nainital से लौट रहे 4 दोस्तों की कार, 2 युवतियों की मौत

    कंटेनर से टकराई Nainital से लौट रहे 4 दोस्तों की कार, 2 युवतियों की मौत

    मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। दरअसल, नैनीताल से लौट रहे कार सवार 4 दोस्तों को एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार लॉक हो जाने के कारण कार में सवार चारों दोस्त काफी देर तक तड़पते रहे। वहीं दुर्घटना में 2 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, नैनीताल से घर लौट रहे 4 लोगों की कार मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र में सीमेंट पाइप से लदे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 18 वर्षीय सिमरन और 25 वर्षीय शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल और संजू गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह भयानक हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर रात करीब 12 बजे हुआ।

    जब कार सवार लोग घटनास्थल से दिल्ली जाने के लिए कार मोड़ रहे थे, तो अचानक एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि गूगल मैप के जरिए दिल्ली जाने की कोशिश में कार चालक ने मुरादाबाद बाईपास की तरफ मुड़ते समय सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई और जोरदार टक्कर हो गई।

     

  • Jalandhar News: हथियारों के बल पर लोगों को लूटने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

    Jalandhar News: हथियारों के बल पर लोगों को लूटने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। पुलिस विभिन्न सर्च आप्रेशन चला बुरे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते राहगीरों को तेजधार हथियार दिखा लूट का शिकार बनाने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को थाना बारादरी की पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मकसूदां के विवेक कुमार, महादेव, संदीप, भविष्य राय, बस्ती बावा खेल के राजा और ज्योति चौक के जतिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अगल-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते थे और पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से मोबाइल बरामद किए हैं, जिसकी पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर सकती है। थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआई सुखदीप सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी राहगीरों को तेजधार हथियार दिखाकर लूट का शिकार बनाते हैं और वह वारदात देने की फिराक में 40 क्वार्टर के पास मौजूद है। उन्होंने सूचना के आधार टीम तैयार कर आरोपियों को उक्त स्थान से दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में इस्तेमाल करने वाले दोपहिया वाहन और मोबाइल बरामद किए है। आरोपियों की न्यायालय से रिमांड हासिल की गई है।

  • Jalandhar News: अनाज की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री Lal Chand Kataruchakk का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अनाज की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री Lal Chand Kataruchakk का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में अनाज की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री Lal Chand Kataruchakk का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने मीडिया से अनाज की खरीद को लेकर बताया कि एक अप्रैल से पंजाब सरकार की ओर से अनाज की खरीद शुरु की जा रही है। पंजाब सरकार लगातार पंजाब के मसलों को लेकर अलग-अलग एतिहासिक ऐलान कर रही है। पिछले 3 सालों से पंजाब में पैडी और बीड को लेकर सरकार किसानों की सेवा कर रही है। वहीं अनाज की खरीद को लेकर अभी से पुख्ता प्रबंध शुरु कर दिए गए है। इसको लेकर जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवांशहर के अधिकारियों के साथ आज मीटिंग की गई।

    जहां अनाज की खरीद को लेकर किसानों को किसी तरह से कोई परेशानी की समस्या ना आए इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं केंद्र द्वारा एफसीआई (Food Corporation of India) की ओर से पंजाब सरकार को 124 लाख एमटी का टारगेट मिला है। इसी को लेकर सरकार के पास 28 हजार 894 करोड़ रुपए की सीसीएल उनके पास पहुंच चुकी है। लगभग बारदान 99 प्रतिशत आ चुका है। 1864 मंडियों में अनाज पहुंचाई जानी है, जिसको लेकर मंडियों में पुख्ता प्रबंध हो चुके है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीते दिन राजपुरा में उनके द्वारा खरीद की शुरुआत करवा दी गई है।

    10 से 12 अप्रैल तक मंडियों में अनाज भारी मात्रा में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। इसको लेकर मंडियों में पानी सहित अन्य सामान के इंतजाम पूरे हो चुके है। इस दौरान उन्होंने पंजाब के किसानों से अपील की है कि वह बिना किसी परेशानी से मंडियों में अनाज लेकर आ सकते है। किसानों के अनाज का दाना-दाना सरकार की ओर तय की गई 2425 रुपए एमएसपी के हिसाब से लिया जाएगा और किसानों के खाते में 24 घंटों के बीतर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने पिछले साल की बात बताते हुए कहा कि जालंधर में 525 मिट्रिक टन गेहूं की पैदावार हुई थी, होशिरपुर में 314 मिट्रिक टन, नवाशहर में 264 और कपूरथला में 361 मिट्रिक टन गेहूं की पैदावार हुई थी।

  • Jalandhar News: पर्स छीनकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़ा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

    Jalandhar News: पर्स छीनकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़ा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

    जालंधरः जिले में चोरी और लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लुटेरे शरेआम लूट की वारदातों को अंजाम देते नजर आते हैं। ताजा मामला ट्रांसपोर्ट नगर से सामने आया है जहां, एक ट्रक ड्राइवर से पर्स छीनकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने काबू कर पहले उनकी खूब धुनाई की, फिर बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर के रहने वाले ट्रक चालक गुलाम नबी ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ी लेकर आया था। वह ट्रक को पार्किंग में लगाकर सामान लेने के लिए सड़क पार करते हुए जा रहा था कि इस दौरान पीछे से आए 2 एक्टिवा सवार झपटमारों ने उससे पर्स छीन लिया और भागने की कोशिश करने लगे तो अचानक उनकी एक्टिवा फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए, जिन्हें घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी।

    लोगों की भीड़ को बढ़ता देख उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना 8 के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। दोनों झपटमारों की पहचान करण व दीपक के रूप में हुई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: फर्जी महिला पुलिस इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

    Punjab News: फर्जी महिला पुलिस इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले में पुलिस ने फर्जी महिला पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के कब्जे से पुलिस की फेक आईडी बरामद हुई है। गिरफ्तार महिला की पहचान रणजीत कौर पुत्री बलकार सिंह निवासी प्रताप नगर, अमृतसर के रूप में हुई है।

    आरोप है कि जो खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताती थी और सरकारी अधिकारियों को ब्लैकमेल करती थी। इस महिला ने झूठा पहचान पत्र बनवाया हुआ था। हैरानी की बात ये है कि पुलिस को मिली शिकायत एक डीसी दफ्तर के अधिकारी ने की थी, जिसके बाद इस महिला को पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा गिरफ्तार किया गया।

  • Jalandhar News: पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार 3 लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार

    Jalandhar News: पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार 3 लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार

    जालंधरः वेरका मिल्क प्लांट के पास 3 बाइक सवार लुटेरे ने पैदल जा रहे युवक से मोबाइल झपट लिया। लूट के दौरान युवक ने विरोध करते हुए तीनों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना-1 की पुलिस ने गुरु अमरदास नगर निवासी गंगा प्रसाद की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

    जानकारी देते हुए गंगा प्रसाद ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता है और वह रोजाना की तरह किसी काम के सिलसिले में वेरका मिल्क प्लांट के पास जा रहा था कि उसी दौरान पीछे से 3 बाइक सवार लुटेरों ने उसे रोक लिया और उससे उसका मोबाइल छीन लिया। उसने तीनों का विरोध किया, लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह बाइक नंबर नहीं नोट कर पाया।

    वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने थाना-1 की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना-1 के जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आस-पास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: Ravneet Bittu की बढ़ी मुश्किलें, स्वास्थ्य मंत्री ने कोर्ट में दायर की याचिका

    Punjab News: Ravneet Bittu की बढ़ी मुश्किलें, स्वास्थ्य मंत्री ने कोर्ट में दायर की याचिका

    चंडीगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने रवनीत बिट्टू के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिट्टू ने इंटरनेट मीडिया के जरिए पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों की छवि धूमिल की गई है। डा. बलबीर सिंह के अनुसार रवनीत बिट्टू ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक सरकारी वाहनों में पंजाब का पैसा भरकर दिल्ली ले जाते हैं और उसे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर जमा कराते हैं।

    उनका दावा है कि यह बयान झूठा और अपमानजनक है, जिससे न केवल उनकी प्रतिष्ठा को नुक्सान हुआ, बल्कि सरकार की छवि भी खराब हुई। डा. बलबीर सिंह ने अदालत में याचिका के साथ बिट्टू के बयानों के वीडियो और इंटरनैट मीडिया पर अपलोड लिंक भी प्रस्तुत किए। अदालत ने पहली नजर में इस केस को स्वीकार करते हुए बिट्टू को इंटरनैट मीडिया पर इस तरह की बयानबाजी करने से रोक दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।

     

  • Punjab News: पाकिस्तान से घूमने आई महिला ने बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान से घूमने आई महिला ने बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    रखा गंगा भारती नाम, परिवार ने जताई ये इच्छा

    अमृतसरः पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संगर गांव से 49 हिंदू तीर्थयात्रियों का एक समूह आज भारत पहुंचा था। यह समूह भारत में जोधपुर और हरिद्वार घूमने आया था। ये पाकिस्तानी 25 दिन के वीजा पर भारत घूमने आए थे। इस समूह में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान ये जत्था जब वाघा सीमा पर पहुंचा तो जत्थे में मौजूद माया को लेबर पेन होने लगा जिसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। यहां पर बच्ची होने के चलते परिवार ने बच्ची का बहुत ही प्यारा नाम गंगा भारती रखा। जानकारी देते हुए पाकिस्तान से आए परिवार ने बताया कि हम करीब 49 लोग भारत भ्रमण के लिए आए हैं। हमें जोधपुर और हरिद्वार जाना था, लेकिन अब हम 50 लोग हो गए हैं, क्योंकि आज हमारे घर एक बच्ची ने जन्म लिया है जिसका नाम हमने गंगा भारती रखा है क्योंकि हम गंगा मैया के दर्शन के लिए हरिद्वार जा रहे थे जिसके कारण हमने उसका नाम गंगा भारती रखा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमारे 7 बच्चे थे और अब इस बच्ची के साथ हमारे 8 बच्चे हो गए हैं। इनमें से 6 लड़कियां और 2 लड़के हैं, जिनमें से एक विवाहित है। उन्होंने कहा कि हम अब भारत में रहना चाहते हैं। हमारा मानना ​​है कि भारत एक बहुत अच्छा देश है और यहां के लोग भी हमसे प्यार करते हैं। इस अवसर पर गंगा भारती के पिता खानू, उनके परिवार के सदस्यों और उनके बहनोई ने भी खुशी जाहिर की कि उनके घर में भारत की एक बच्ची ने जन्म लिया है, जिसका नाम गंगा भारती रखा है। आपको बता दें कि अटारी गांव के पास एक रेस्टोरेंट के मालिक ने अपना मानवीय कर्तव्य निभाते हुए माया नाम की इस पीड़ित महिला को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया और उसकी देखभाल भी की। अब उन्होंने हमें बताया कि माता, पिता और बच्चा सभी ठीक हैं और हमारे रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद वे अब अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं।
  • Punjab News: नहीं रूक रही गौं तस्करी, भरा ट्रक पकड़ा, 7 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं रूक रही गौं तस्करी, भरा ट्रक पकड़ा, 7 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के आसपास से आवारा गायों की तस्करी कर दूसरे राज्यों में भेजे जाने की शिकायत के चलते गौ सेवा दल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में आज सुबह गौ रक्षक दल के सदस्यों को सूचना मिली कि एक ट्रक में कुछ गायों को भरकर ले जाया जा रहा है, जिसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त ट्रक को रोका, जिसमें करीब 18 गायें भरी हुई थीं।

    इसके बाद ट्रक चालक और उसके हेल्पर को पकड़ लिया गया और गायों को नजदीकी गौ शाला में भेजा गया। इस संबंध में गौ रक्षक दल के पंजाब के जनरल सेक्रेटरी बाबा गरीब दास ने बताया कि उन्हें लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि गांव ढेपाई का गुरमेल सिंह उर्फ बब्बू के खिलाफ पहले भी पशु तस्करी के करीब 20 मामले दर्ज हैं और वह इस धंधे का आदी है। वह आज भी एक ट्रक भरकर गायों को ले जा रहा था, जिन्हें प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अमृतसर भेजा जाना था। जिसके बाद वहां से ट्रक को जम्मू-कश्मीर भेजा जाना था, जहां इनका काटकर मांस बेचा जाना था।

    लेकिन उससे पहले ट्रक को काबू कर लिया गया है। गौ रक्षक दल ने मांग की है कि ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और एक सख्त कानून बनाया जाए ताकि ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को कठोर सज़ाएं दी जा सकें। वहीं जांच अधिकारी ASI हरदेव सिंह ने बताया कि बाबा गरीब दास की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ बायनेम और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें ट्रक चालक और उसके हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है।