Blog

  • पेड़ से बांधकर चोर को बेल्ट से पीटा, पुलिस को सौंपा

    पेड़ से बांधकर चोर को बेल्ट से पीटा, पुलिस को सौंपा

    कोटाः एक चोर की पाइप से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल, चोर चोरी करने के बाद मंदिर के झंडे और पोशाक को नहर में फेंक रहा था कि उसे सामने हॉस्टल में रहने वाले युवकों ने देख लिया। पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया जिसे बाद युवक ने जांच की तो चोर के पास से बर्तन और मूर्तियां बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पाइप से पेड़ से बांध दिया और 1 घंटे तक उसे पीटते रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें चोर कहता नजर आ रहा है कि ऊपरवाला नहीं मार रहा तो तुम क्यों मार रहे हो।

    जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी महावीर पाराशर ने बताया कि आज सुबह मंदिर के सामने वाले हॉस्टल के वार्डन से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है और उसे पेड़ से बांधा है, आप जल्दी आ जाओ। वहां पहुंचा तो लोग उसे पीट रहे थे। मंदिर में जाकर देखा तो यहां लड्डू गोपाल की मूर्ति, गुरु जी की मूर्ति और अन्य बर्तन भी गायब भी थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और चोर को पुलिस के हवाले किया।

    घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ युवक चोर को पाइप से बांधकर कर बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसपर चोर कहता है कि ऊपरवाला नहीं मार रहा तो तुम क्यों मार रहे हो। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को काबू किया। कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि एक व्यक्ति को डिटेन किया गया है। उस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar से सासंद चन्नी ने इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, देखें वीडियो

    Jalandhar से सासंद चन्नी ने इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हर बार अलग अंदाज में अपना जन्मदिन मनाते है। दरअसल, पिछली बार उन्होंने चुनावों के दौरान मनाए जन्मदिन के केक पर साडा चन्नी जालंधर लिखकर केट काटा था। लेकिन इस बार सासंद चन्नी कुछ अलग अंदाज से जन्मदिन मनाया। दरअसल, वह सबसे पहले गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए, जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में जन्मदिन पर अरदास की। जिसके बाद घर पर गुरु ग्रंथ साहिब ले जाकर पाठ करवाया। इस दौरान सासंद ने कहा कि आज गुरु ग्रंथ साहिब घर में चरण पड़े।

    इस अवसर पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। जिसके बाद परिवार के साथ मिलकर केक काटकर खुशी मनाई। बता दें कि पिछली बार चुनावों के समय में सासंद चन्नी का जन्मदिन आया था। उस दौरान सासंद चन्नी ने कहा था कि उनके जालंधर के समर्थक कांग्रेस के तगड़े नेता आए हैं वो ये केक लेकर आए हैं। जिसके बाद उन्होंने समर्थकों को बधाई देते हुए उनका धन्यवाद किया था।

  • Punjab News: Governor Gulab Chand Kataria ने करतारपुर कॉरिडोर परेड से सलामी लेने के बाद शुरू की पैदल यात्रा, देखें वीडियो

    Punjab News: Governor Gulab Chand Kataria ने करतारपुर कॉरिडोर परेड से सलामी लेने के बाद शुरू की पैदल यात्रा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा डेरा बाबा नानक से शुरू हुई। 6 अप्रैल तक ये यात्रा गुरदासपुर में रहेगी। जबकि 7-8 अप्रैल को गवर्नर कटारिया अमृतसर में होंगे। पंजाब में नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए राज्यपाल की तरफ से निकाली जाने वाली ये पहली पदयात्रा है।

    इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य नशे की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज को इस संकट से बचाने के लिए एकजुट करना है। राज्यपाल कटारिया पहले भी कह चुके हैं कि भारत सरकार और पंजाब सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही हैं और समाज के सभी वर्गों को इस मुहिम में सहयोग देना चाहिए। गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान को भी इस यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है।

    उन्होंने आम जनता, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान को भी इस यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने आम जनता, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। दरअसल, आज से सात दिन तक पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया राज्य के दौरे पर रहेंगे। उनका पंजाब का दौरा इस प्रकार हैः-

    3 अप्रैल – श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, डेरा बाबा नानक
    4 अप्रैल – बडे़शा मैरिज पैलेस से एसडी कॉलेज फॉर गर्ल्स, फतेहगढ़ चूड़ियां
    5 अप्रैल – गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, नवां पिंड से गुरु रामदास कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पंधेर
    6 अप्रैल – ऑक्सफोर्ड स्कूल, मझूपुरा से एसबीएस नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज कैंपस, चेतनपुरा
    7 अप्रैल – सर्किट हाउस, अमृतसर से महाराजा रणजीत सिंह प्रतिमा, रामबाग गार्डन
    8 अप्रैल – दीन दयाल पार्किंग, भंडारी ब्रिज से जलियांवाला बाग

  • Jalandhar News: बस स्टैंड के कर्मियों ने की हड़ताल, यात्री हुए परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस स्टैंड के कर्मियों ने की हड़ताल, यात्री हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बस के कर्मियों ने आज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज बस स्टैंड पर 2 घंटे के कर्मियों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। ऐसे में आज 12 बजे तक पनबस, पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बसों का चक्का जाम किया गया। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    बस स्टैंड सुबह 10 बजे से खाली पड़े हुए है। कर्मियो की मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है। यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पूरे पंजाब में सरकारी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी लंबे समय से अपनी नौकरी को स्थायी करने और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

    कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार, उन्हें न तो पक्का किया जा रहा है और न ही वेतन बढ़ाया जा रहा। पिछले कई सालों से सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। अब हमने फैसला किया है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो 3 दिन तक बसों का संचालन पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: रशिया के युवक से 192 डॉलर, पासपोर्ट और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: रशिया के युवक से 192 डॉलर, पासपोर्ट और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जिले में वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरे विदेशों से आ रहे टूरिस्ट को निशाना बनाने में लग गए है। ताजा मामला रूस से घूमने आए युवक के साथ लूट की वारदात का सामने आया है। दरअसल, रूस से भारत घूमने आए नौजवान के साथ देहात के इलाके के टांगरा हाईवे के 2 युवकों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना जंडियाला गुरु के पुलिस अधिकारी हरचंद सिंह संधू ने बताया कि रूसी युवक अपनी साइकिल पर सवार होकर जालंधर से अमृतसर आ रहा था।

    इस दौरान अमृतसर के टांगरा हाईवे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट 2 अनजान युवक उसका पीछा कर रहे थे। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार जब वह दवा खाने के लिए साइकिल सड़क पर उतर रहा था, तभी लुटेरों ने उसे घेर लिया और उससे बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 192 डॉलर, पासपोर्ट और मोबाइल फोन मौजूद था। युवक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है।

    पुलिस ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे जांच की जा रही है। जल्द ही उन 2 युवकों को पकड़कर रूसी युवक का सामान उसे वापस किया जाएगा। इस मौके पर पीड़ित युवक ने बताया कि वह रूस से भारत घूमने आया था और जब वह अमृतसर पहुंचा, तो रास्ते में दो युवकों द्वारा उसके साथ लूटपाट की गई और उसके 192 डॉलर, पासपोर्ट और मोबाइल फोन लुटेरे ले लिए गए। उसने पुलिस प्रशासन से अपना सामान वापस दिलाने की मांग की है।

  • Punjab News: सीनियर महिला कांस्टेबल की Thar से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सीनियर महिला कांस्टेबल की Thar से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में तस्करों को काबू किया जा रहा है। वहीं इस मुहिम के दौरान एक अजब मामला सामने आया है, जिसने पंजाब पुलिस की वर्दी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। दरअसल, पुलिस ने जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल हेरोइन मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी थार गाड़ी से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    महिला को गिरफ्तार करके पुलिस ने उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। विवादों में रहने वाली महिला कांस्टेबल की पहचान अमनदीप कौर पुत्री जसवंत सिंह निवासी चक्क फतेह के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिटी-1 के डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि उनकी टीम और एनडीएफ के द्वारा सांझे ऑपरेशन में बादल रोड के नज़दीक एक नाका लगाया गया था।

    जहां एक थार गाड़ी को रोका गया, जिसे एक महिला चला रही थी। थार गाड़ी नंबर PB 05 AQ 7720 की तलाशी लेने पर गाड़ी से हेरोइन बरामद हुई। काबू की गई महिला पंजाब पुलिस में सीनियर कांस्टेबल के पद मानसा में तैनात है। जिसके टेंपरेरी ड्यूटी बठिंडा पुलिस लाइन में लगी हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, ताकि पुलिस रिमांड हासिल किया जा सके।

  • Donald Trump के नए टैरिफ ऐलान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट

    Donald Trump के नए टैरिफ ऐलान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 3 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान के बाद दुनियाभर के बाजारों में हड़कंप मच गया है। एशियाई बाजारों से लेकर अमेरिकी स्टॉक मार्केट तक, हर जगह गिरावट देखने को मिल रही है। इस फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा, जहां सेंसेक्स और निफ्टी ने भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। वीरवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसी गिरावट के साथ सेंसेक्स 76,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट आई। डाउ जोन्स 2.4% गिरा,नैस्डैक 4.2% टूटा,एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 3.5% की गिरावट,टोक्यो के निक्केई 225 इंडेक्स में 2.9% की गिरावट,कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.9% टूटा और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 1.8% गिरकर बंद हुआ।

    डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके तहत,जापान पर 24%,दक्षिण कोरिया पर 25%,यूरोपियन यूनियन और चीन पर भी नए टैरिफ लगाए गए हैं। इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हो सकता है, जिससे बाजार में डर का माहौल बन गया है। भारतीय कंपनियों को भी इस फैसले से झटका लग सकता है, खासकर वे जो एक्सपोर्ट और टेक सेक्टर से जुड़ी हैं। ट्रंप के इस फैसले से रुपया कमजोर हो सकता है, जिससे विदेशी निवेश प्रभावित होगा।

  • Jalandhar News: Punjab Book Shop और Neelam Publisher पर GST विभाग की दबिश

    Jalandhar News: Punjab Book Shop और Neelam Publisher पर GST विभाग की दबिश

    जालंधर, ENS: स्कूलों में अप्रैल शुरू होते ही नया सेशन शुरू हो गया है। जिसको लेकर अब बाजारों में बच्चों की किताबों और कॉपियों को लेकर भीड़ देखने को मिल रही है। सबसे व्यस्त और तंग बाजार माई हीरां गेट में इस माह दुकानों पर भारी मात्रा में अभिभावक बच्चों की किताबें और कॉपियां खरीदने के लिए पहुंचते है। दरअसल, कुछ प्राइवेट स्कूलों की तरफ से अपने पब्लिशरों के पास अभिभावकों को किताबें लेने के लिए भेजा जा रहा है। जहां कुछ दुकानदारों द्वारा बिना बिल के स्कूलों का सामान बेचा जा रहा है। जिसकी सूचना जीएसटी विभाग को मिल गई। इसी के चलते जीएसटी विभाग की टीम ने माईं हीरा गेट में पब्लिशरों की दुकानों पर दबिश दी।

    जीएसटी विभाग के जिला-2 की तरफ से असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार की अगुआई में स्टेट टैक्स अधिकारी शैलेंद्र सिंह और धर्मेंद्र कुमार द्वारा दुकानों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों कहा कि उन्हें पता चला है कि कुछ पब्लिशर बिना बिल के ही किताबों के सेट अभिभावकों के बेच रहे हैं और उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है। इन किताबों के सेट में रजिस्टर, स्टेशनरी, टिफन बॉक्स और बैग इत्यादि शामिल हैं, जिनकी कीमत 5 से 10 हजार रुपए है। किसी भी अभिभावक को बिल नहीं दिया जा रहा है। जिस पर सरकार का सीधे रूप से टैक्स चोरी किया जा रहा है।

    जिसको लेक स्टेट टैक्स अधिकारी शैलेंद्र सिंह और धर्मेंद्र कुमार की तरफ से पंजाब बुक शॉप माई हीरां गेट और एमजीएन स्कूल के पास नीलम पब्लिशर अड्डा टांडा व कपूरथला में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के पास बड़ी सर्च की है। यह दोनों पब्लिशर पहले से ही जीएसटी दायरे में है और बड़ी बात यह है कि इन दोनों पर पिछले महीनों जब जीएसटी विभाग की तरफ से बिजनेस टू कस्टमर (बीटूसी) अभियान चलाया गया था तब भी इन्हें जुर्माना किया गया था। बावजूद इसके इनके खिलाफ बड़ी सर्च की गई है। इन पब्लिशर्स के पास किताबों सहित अन्य सामान भी है, जो 12 फीसदी और 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में है। जीएसटी विभाग की तरफ से दोनों पब्लिशरों के स्टॉक को भी चेक करने के साथ बिल बुक, लूज पेपर सहित अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: दिन दहाड़े सबसे व्यस्त बाजार से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर सरेआम सबसे व्यस्त बाजारों में वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजाल मामला दिलकुशा मार्केट से सामने आया है। जहां चोर दिनदहाड़े एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर एक्टिवा पर बैठ आसपास देखता रहा और मौका देख ताला खोल एक्टिवा चुराकर ले गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि वह दिलकुशा मार्केट में सामान लेने आया था।

    उन्होंने अपनी एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी की। कुछ देर बाद सामान लेकर वापस आया तो एक्टिवा गायब थी। उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक एक्टिवा पर आकर बैठता हुआ नजर आया। मार्केट के लोगों ने चोर का चेहरा पहचानने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हुई। इसके बाद थाने की पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना-4 की पुलिस को शिकायत दी गई।

  • Jalandhar पहुंचे Punjab के गवर्नर Gulab Chand Kataria, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे Punjab के गवर्नर Gulab Chand Kataria, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एपीजे कॉलेज की स्वर्ण जयंती एवं छठे राजेश्वरी कला-महोत्सव महाकुंभ की शुरुआत के मौके जालंधर में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उस संस्था में हूं, जहां डॉ. सत्यपॉल के समर्पण से इतना बड़ा कला का साम्राज्य स्थापित हो गया। जो लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों की सराहना करते हैं, उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं भारत ही एक ऐसा देश है, जहां भगवान मां की कोख से जन्म लेते हैं और दुष्टों का नाश करते हैं। जब कोई व्यक्ति समर्पण से किसी काम में लगता है तो सफल जरूर होता है।

    2047 में विश्व गुरु बनने के लिए जरूरी है घोषणा से ज्यादा उसको सफल करने के लिए काम करना। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज को जागृति करने के लिए मॉडल चाहिए। आदमी देख कर सीखता है, भाषण से नहीं। इसमें शिक्षण संस्थाओं का अहम रोल है यहां आदमी घड़ा जाता है मूर्तियां नहीं। समाज में आगे बढ़ना है तो शिक्षा को संस्कार के साथ जोड़ना जरूरी है। उन्होंने अपनी पैदल यात्रा और नशे के बारे में भी बात की।बता दें कि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 3 अप्रैल से पंजाब दौरे पर ही है। जहां राज्यपाल कटारिया लगभग एक सप्ताह के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे की खास बात यह है कि राज्यपाल पैदल यात्रा भी करेंगे।

    सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक और फतेहगढ़ चूड़ियां में पैदल यात्रा करके प्रदेश निवासियों को नशे के विरुद्ध लामबंद करेंगे। राज्यपाल द्वारा से नशे के विरुद्ध पैदल यात्रा की शुरुआत 3 अप्रैल को सुबह 7 बजे श्री करतारपुर साहिब काॅरिडोर से की जाएगी जो सेंट फ्रांसिस स्कूल, डेरा बाबा नानक में आकर समाप्त होगी। पैदल यात्रा में जिले के नौजवान, खिलाड़ी, विद्यार्थी, लेखक, बुद्धिजीवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के नुमांइदे व आम लोग हिस्सा लेकर पंजाब को नशा मुक्त करने की शपथ लेंगे। यात्रा के दौरान राज्यपाल की ओर से विलेज डिफेंस कमेटियों के नुमांइदों के साथ भी मीटिंग की जाएगी।