दीनानगर : पंजाब पुलिस और माइनिंग अधिकारियों द्वारा लगातार सरहदी क्षेत्र में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत देर रात अवैध तरीके से जम्मू कश्मीर से पंजाब में रेत-बजरी लेकर आ रहे ट्रकों को विभाग द्वारा पकड़ लिया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया। दरअसल, माइनिंग विभाग और तारागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी पंजाब में लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी की और तारागढ़ थाना के तहत कथलोर पुल पर दो ट्रकों को पकड़ा, जो जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी लेकर पंजाब आ रहे थे।
अधिकारियों द्वारा जब ट्रक चालकों से सामग्री के दस्तावेज मांगे गए, तो वे कुछ भी नहीं दिखा सके। इसके बाद माइनिंग विभाग के एसडीओ संदीप सम्याल ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और उन्हें जुर्माना किया। इस संबंध में माइनिंग विभाग के एसडीओ संदीप सम्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये ट्रक जम्मू कश्मीर से अवैध तरीके से रेत-बजरी लेकर पंजाब आ रहे थे और उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे। इस कारण उन पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया है।




उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी कुछ महीने पहले ही बीजेपी में शामिल होने वाले थे। इतना तक कहा जाता है कि भोपाल के बीजेपी ऑफिस में पूरे कार्यक्रम की तैयारी भी हो चुकी थी, लेकिन आखिरी वक्त में पूरा प्रोग्राम टल गया था। कहा जा रहा है कि दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी को लेकर पार्टी में ही असहमती नहीं बन रही थी।
अब एक बार फिर दीपक जोशी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कुछ दिन पहले दीपक जोशी ने बुधनी विधानसभा में एक सभा को संबोधित भी किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट अपील की थी। ठीक इसके 4 दिन बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
8 महीने पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भाजपा जॉइन करने वाले थे। उनका भोपाल के बीजेपी दफ्तर आकर घर वापसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था। लेकिन आखिरी समय में ये कार्यक्रम टल गया था। दरअसल उस समय दीपक जोशी की भाजपा में वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उस समय दीपक जोशी ने खुद कहा था – मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं।
दीपक जोशी ने कहा था- ‘कुछ लोगों ने मेरे मामले को पर्सनल इश्यू बना लिया है। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 4 दिन पहले ही 3 नवंबर को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित किया था। उन्होंने इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के लिए वोट मांग थे। इसके बाद 7 नवंबर को वे भाजपा में शामिल हो गए।







