Blog

  • थाने के अंदर हुई पुलिसकर्मी की पिटाई, जाने वजह

    थाने के अंदर हुई पुलिसकर्मी की पिटाई, जाने वजह

    नई दिल्ली – झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने मिलकर थाने में घुसकर पुलिस वालों को पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर लोगों में इतनी हिम्मत कहां से आई कि वह थाने में घुसकर पुलिसवालों को ही पीट रहे हैं।मामला रांची के लालपुर पुलिस स्टेशन का है। जहां थाने के अंदर घुसकर दो लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

    हमलावरों की पहचान रवि रंजन लाकड़ा और विनोद लाकड़ा के तौर पर हुई है। हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी मदद की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे पुलिस जांच के दौरान उन्हें रोका गया था और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था। उनकी कार में भी राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था।

    हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वो राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं हैं। जब पुलिसवालों ने उन्हें रोका तो वह भड़क गए और पुलिस वालों को धमकाना शुरू कर दिया, इतना ही नहीं वर्दी उतरवा लेने की धमकी भी दी। पुलिस कार में सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां एक शख्स ने पहले पुलिसकर्मियों से बहसबाजी की और फिर मारपीट करने लगा। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए। वहीं पुलिसकर्मी मदद के लिए आवाज देता रहा। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

  • Punjab : Burger का ऑर्डर देरी से मिलने पर चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab : Burger का ऑर्डर देरी से मिलने पर चली गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर – आज के समय में पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और किसी के मन में कानून का कोई डर नहीं है। ऐसा ही मामला अमृतसर के कथुनंगल टोल प्लाजा के नजदीक एक नामी रेस्टोरेंट के सामने से आया है। जहां एक ग्राहक ने बर्गर का ऑर्डर दिया और जब बर्गर का ऑर्डर नहीं आया, तो रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक युवक केवल सिंह ने ग्राहक के साथ बहस शुरू हो गई। जिसके बाद रेस्टोरेंट में काम करने युवक ने ग्राहक पर गोली चला दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल व्यक्ति को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जहां युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उधर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित के पिता जगदीश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका बेटा सुरजीत सिंह कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था और जब उसने बर्गर का ऑर्डर दिया तो काफी देर तक उसे बर्गर नहीं मिला। उन्होंने रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक से बात की तो वे गाली-गलौज करने लगे और इस दौरान बहस शुरु हो गई। इसी दौरान रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक ने उनके बेटे सुरजीत सिंह को गोली मार दी और अब उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    वहीं घायल युवक के परिजनों ने पंजाब सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बात पर गोली चलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में ऐसी हरकत न करें। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास एक निजी रेस्टोरेंट पर फायरिंग का मामला सामने आया है और जिस युवक को गोली लगी है वह गांव के मौजूदा सरपंच का बेटा है। फिलहाल जख्मी युवक के बयान कलमबद्ध करने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • नाबालिग से 5 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली लाश

    नाबालिग से 5 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली लाश

    मेरठः लोहिया नगर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपियों की ओर से किशोरी की हत्या भी कर दी गई है। आरोपी ने किशोरी को घर से अगवा कर आरोपित चाचा के खाली मकान में ले गया। वहां पर अपने दोस्तों को बुलाकर शाम तक सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास होने पर किशोरी को मकान के अंदर ही छोड़कर आरोपित भाग गए। शाम तक तलाश करने के बाद स्वजन को किशोरी खून से लथपथ अवस्था में किन्नर के मकान के अंदर मिली। जिसके बाद तत्काल ही किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है। फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया है।

    जानकारी अनुसार एवन कॉलोनी निवासी तालिब सुबह किशोरी को बहलाफुसला कर अपने चाचा राशिद के खाली मकान में ले गया। उसका चाचा किन्नर है। यह मकान भी दो दिन पहले किराएदारों से खाली हुआ है। आरोप है कि तालिब ने वहां पर अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

  • देश में Digital Arrests के मामले बढ़े, 4 महीने में 400 करोड़ ठगे

    देश में Digital Arrests के मामले बढ़े, 4 महीने में 400 करोड़ ठगे

    दुबई में बैठे मास्टरमाइंड, Doctors, Engineers और Professors को बना रहे शिकार

    नई दिल्लीः देश में डिजिटल अरेस्ट की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही है। एक आकलन के मुताबिक पिछले 4 माह में करीब 400 करोड़ रुपए ठगे जा चुके हैं। डिजिटल अरेस्ट यानी वीडियो कॉल के जरिए किसी को गिरफ्तारी का डरावा देकर मुंहमांगी फिरौती वसूलना है। डिजिटल अरेस्ट करने के लिए ठग कस्टम, सीबीआई, ईडी, नारकोटिक्स अफसर और जज बनकर कॉल करते थे। ज्यादातक ठग डॉक्टर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सैन्य अफसर और आईआईटी प्रोफेसर जैसे उच्च शिक्षित लोगों को शिकार बना रहे है। डिजिटल अरेस्ट के ज्यादातर मास्टरमाइंड दुबई में बैठकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सभी मामलों में सरकारी खाते बताकर जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे, वे आम लोगों के बैंक खाते हैं और विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के नियंत्रण में हैं। दुबई में बैठे साइबर अपराधियों ने इस पैसे को क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया। यूपी एसटीएफ ने ऐसे 6 लोगों को पकड़ा है। अगर आप ठगी से बचना चाहते है तो अपाको सावधान होने की जरूरत है। इसके लिए अनजान नंबरों से आई वीडियो कॉल्स से अगर ठगी का अंदेशा हो तो नंबर ब्लॉक करके साइबर अपराध निरोधक सेल को सूचित करें। अपने फोन, लैपटॉप और डेस्कटॉप के पासवर्ड व सॉफ्टवेयर अपडेट रखें। सहायता के लिए तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या www. cybercrime.gov.in पर जानकारी दें।
  • फिर हुआ ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बंट गई Train

    फिर हुआ ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बंट गई Train

    नई दिल्ली – बिहार में एक बार फिर रेल हादसा हुआ है। पटना- बक्सर रेल खंड पर रविवार को मगध एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली से पटना की ओर आ रही डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन दो भागों में बंट गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यह हादसा डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच टुड़ीगंज स्टेशन के पास हुई है।

    मिली जानकरी के अनुसार डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना डुमरांव से खुलने के थोड़ी देर बाद ही यह हादसा हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे है। ट्रेन संख्या 20802 डाउन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट के विलंब से सुबह 11 बजे चली थी। 11.06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। करीब 1 मिनट के बाद ही यह हादसा हो गया।

    घटना को लेकर पैंसेजर ने कहा कि डुमरांव से खुलने के बाद डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच और एसी कोच अलग-अलग हो गए। ट्रेन लगभग 40 से 50 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से जा रही थी। ट्रेन में हजारों लोग सफर कर रहे है। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेन का आधा हिस्सा तेजी से आगे बढ़ गया। हालांकि लोको पायलट ने अपनी सूझबुझ का परिचय देते हुए तुरंत ट्रेन को रोका। इस बीच बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। ट्रेन के दो टुकड़ों में होने की खबर मिलने के बाद स्थानीय रेल प्रशासन के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

  • Deepika-Ranveer के घर आई नन्ही परी

    Deepika-Ranveer के घर आई नन्ही परी

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।
  • Punjab: साल पहले लापता हुआ बच्चा पुलिस ने किया बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: साल पहले लापता हुआ बच्चा पुलिस ने किया बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः 88 फुट रोड पर एक साल पहले लापता हुए 10 साल के बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि एक साल पहले जब बच्चा गुम हो गया था तो इस संबंधी पुलिस को शिकायत देकर काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

    पुलिस ने भी अपने स्तर पर बच्चे की काफी तलाश की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और एनजीओ की मदद से हमारा बच्चा आज हमें मिल गया है। जब गुम हुए बच्चे से बात की तो उसने कहा कि वह अपने घर का रास्ता भूल गया था। जिसके बाद वह किसी व्यक्ति के साथ उसके घर पर चला गया। जहां वह उनके घर रहा। जिसके बाद आज दोबारा अपने घर लौटा है।वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक साल से बच्चे को ढूंढ रहे थे। लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद एनजीओ संस्था की मदद से बच्चे की तलाश की गई। जिसके बाद आज परिजनों को बच्चा सौंप दिया है।

  • राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

    राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

    नई दिल्ली – कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि मैंने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है। जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर वह तुरंत कोई सख्त कदम उठाएंगी।

    वह पुरानी ममता बनर्जी की तरह इसपर एक्शन लेंगी। लेकिन उन्होंने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कदम उठाया भी तो बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने उम्मीद जताई की राज्य में जल्द ही शांति बहाल होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

    उन्होंने कहा आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद से पीड़ित हूं और ममता बनर्जी की पुरानी शैली में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर के साथ आपके सीधे हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

  • Fire Paan खाते है तो हो जाए सावधान! हो सकती है यह समस्या

    Fire Paan खाते है तो हो जाए सावधान! हो सकती है यह समस्या

    दिल्लीः पान खाने की परंपरा भारत में शुरू से चली आ रही है। बहुत से लोग पान खाने के शौकिन होते हैं। इन दिनों मार्केट में कई वैरायटी के पान मिल रहे हैं, जैसे- चॉकलेट पान, मीठा पान और फायर पान। इसमें फायर पान काफी ट्रेंड में चल रहा है। अगर आप भी इस पान का सेवन ज्यादा करते हैं, तो सावधान हो जाएं। दरअसल इससे आपके पेट में कई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी रसायन या व्हाइटनर गैस्ट्राइटिस और डुओडेनाइटिस, पेट और डुओडेनम की सूजन का कारण बन सकता है। विशेष रूप से यह मौजूदा एसिड पेप्टिक विकारों को बढ़ाता है, जिस वजह से हमारे पेट की टिशु को नुक्सान पहुंचाने का काम करता है। फायर पान बनाने के लिए लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल होता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है। जिससे सेवन के बाद हमारे पेट की टिशू डैमेज हो सकती है। इसलिए छोटे बच्चों को इस तरीके का पान का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी पाचन तंत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है और बड़े लोगो को भी इस प्रकार के पान का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

  • युवक ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, जाने वजह

    युवक ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, जाने वजह

    नई दिल्ली – एक युवक द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। समस्तीपुर में घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने गत रात आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार युवक ने  सिर में गोली मारकर खुदकुशी की है। मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के पुत्र अमन श्रीवास्तव निवासी नगर थाना क्षेत्र के माधुरी चौक के तौर पर हुई है। 

     हालांकि उसने युवक ने खुदकुशी क्यों की है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के कमरे से कट्टा व एक खोखा बरामद किया है। मृतक के पिता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि वह गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाते है। उनका छोटा बेटा अमन घर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

    रोज की तरह वह दुकान पर काम कर रहे थे, दोपहर ढाई बजे अमन ने उनके मोबाइल पर कॉल किया और 25 हजार रुपये मांगा और उसके बाद वह चार बजे के आसपास घर से निकल गया। रात जब दुकान बंद कर घर लौटे तो पत्नी से अमन के बारे में पूछा, कोई जबाव नहीं मिलने पर अमन के कमरे में गए तो देखा कि वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

     मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन शांत स्वभाव का लड़का था, वह दिन रात परीक्षा की तैयारी में लगा रहता था। किसी से उसकी अधिक दोस्ती भी नहीं थी, लेकिन कहां से पिस्तौल व गोली लाया और किस कारण से आत्महत्या की? उन्हें इसका कुछ पता नहीं है।