Blog

  • Punjab : 5 किलो हेरोइन व एक मोटरसाइकिल सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : 5 किलो हेरोइन व एक मोटरसाइकिल सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। बीएसएफ और अमृतसर देहात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां, संयुक्त ऑपरेशन के तहत चार नशा तस्करों 05 किलो 544 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पकडे़ गए तस्करों के डायरेक्ट पाकिस्तान के स्मगलरों के लिंक में थे। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 39 करोड़ रुपये आकी गई है।

    संयुक्त ऑपरेशन बारे डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरिंदर सिंह व चरणजीत सिंह ग्रामीण के निर्देशों पर कार्य करते हुए एसपी (डी) की निगरानी में डीएसपी अजनाला को गुप्त सूचना मिली कि कुलदीप सिंह पुत्र हरवंत सिंह, कृपाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी तेरा राजपूता, जतिंदर सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी मुहार थाना अजनाला और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र रतन सिंह निवासी मंडियांवाला थाना लोपोके के पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवाते हैं और सप्लाई करते हैं।

    इस सूचना के तहत कार्रवाई करते हुए अजनाला पुलिस और ​​​​​​​बीएसएफ टीम ने आरोपी तस्कर कुलदीप सिंह, किरपाल सिंह, जतिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को 05 किलो 544 ग्राम हेरोइन और एक सीटी 100 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये उक्त कुलदीप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस की ओर से उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक जांचे जा रहे हैं।

  • Ultra-processed food खाकर भी रह सकते हैं हेल्दी, बस करना है ये काम

    Ultra-processed food खाकर भी रह सकते हैं हेल्दी, बस करना है ये काम

    नई दिल्ली। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ हर जगह मौजूद हैं। इसके खाने के शौकीन भी आपको हर जगह मिल जाएंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं जो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, उन्हें खाकर भी सेहतमंद रहा जा सकता है। आज आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

    दरअसल, ये खाद्य पदार्थ अक्सर जल्दी तैयार हो जाते हैं। इनकी लाइफ लंबी होती है, इन्हें पोर्टेबल बनाया जाता है और इनमें अक्सर बहुत अधिक कैलोरी, खराब फैट, काबरेहाइड्रेट और सोडियम शामिल होते हैं। हालांकि, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ में कुछ बदलाव करके आप इनसे होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।

    अगर आप बाहर से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खरीदते हैं तो कोशिश करें कि उसके साथ थोड़ा सलाद का इस्तेमाल करें। अक्सर रेडीमेड खाने में सब्जियां बहुत अधिक नहीं होती हैं, इसलिए उस खाने में सलाद या फिर सब्जियों का इस्तेमाल करके खाएं, जो पूरे खाने को कम प्रोसेस्ड बनाता है।

    इसके अलावा अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के लिए होने वाली भूख को समझें और उसे नियंत्रित करने पर काम करें। अगर आप बाहर जाते हैं तो कुरकुरे या किसी ऐसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की खुशबू आपको आकर्षति करती है तो इससे बचने की कोशिश करें। इस दौरान आपको आइसक्रीम, सॉस, बिस्किट, इंस्टेंट सूप, क्रिस्प्स, चॉकलेट, केक, सॉसेज, फल दही, चिकन जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

    ऐसी धारणा है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खरीदना खाना पकाने से सस्ता होता है। इसलिए लोग समय बचाने के लिए अधिक अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को तवज्जों देते हैं। हालांकि, उन्हें इससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खरीदने से बचना चाहिए। इसके बजाए वह घर की रसोई में ही कुछ फ्रेश फूड्स को बना सकते हैं।

    स्नैक्स खाना भी अक्सर लोगों की पहली पसंद में शुमार होता है। कुछ लोग बाहर जाते हैं तो स्नैक खाने की इच्छा होती है। ऐसे में उन्हें अपनी भूख को रोककर स्नैक्स खाने की आदत को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए।

  • CM Bhagwant Singh Mann ने 293 युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र, कहा- 30 महीनों में 44974 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी

    CM Bhagwant Singh Mann ने 293 युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र, कहा- 30 महीनों में 44974 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी

    CM ने कहा-पंजाब सरकार की नौकरियां पाने के लिए विदेश से लौट रहे हैं युवा।

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। सेहत विभाग के लिए आज चंड़ीगढ़ में 293 युवाओं को रोजगार दिया गया। सीएम मान ने कहा कि 30 महीनों में 44,974 सरकारी नौकरियां देकर राज्य के युवाओं के जीवन में एक और मील का पत्थर स्थापित हुआ है। आज यहां स्थानीय निकाय विभाग के ऑडिटोरियम में युवाओं को विभिन्न विभागों में 293 पदों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया जो युवाओं की किस्मत बदल देगा। इस स्थान पर पहले भी कई ऐसे कार्यक्रम हुए हैं, जिनमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां मिली हैं। यह राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो युवाओं के कल्याण को सुनिश्चित करने और उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने के लिए है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक विभाग में खाली होते ही सभी पदों को भर देती है। पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक ठोस प्रक्रिया अपनाई गई है जिसके कारण इन 44,000 से अधिक नियुक्तियों में से किसी भी नियुक्ति को अभी तक किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि इन युवाओं को पूरी तरह योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और संतोष की बात है कि सभी युवाओं का चयन पूरी तरह उनकी योग्यता और काबिलियत के आधार पर किया गया है। यह पहला कार्यक्रम नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए इससे पहले भी ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। राज्य सरकार इस नेक काम में युवाओं को सहयोगी बनाकर पंजाब की पुरानी शान को बहाल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों के कारण राज्य में युवाओं के पलायन की प्रवृत्ति उलट गई है। राज्य के युवा अब बेहतर जीवन की तलाश में विदेश जाने के बजाय यहां रोजगार पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जो युवा पहले विदेश जा चुके थे, वे भी अब वापस आ रहे हैं और नौकरियां पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी और संतोष की बात है कि उनकी सरकार के प्रयासों का परिणाम मिल रहा है और युवा राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं।

    लुधियाना से नव नियुक्त ओफथैल्मिक अधिकारी शिवानी शर्मा ने नौकरी मिलने की खुशी व्यक्त करते हुए खुलासा किया कि उनके साथ उनका भाई भी नौकरी प्राप्त कर रहा है। वह दोगुनी खुशी महसूस कर रही हैं क्योंकि यह उनके पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। शिवानी ने जोर देकर कहा कि उनकी नियुक्ति पूरी तरह मेरिट के आधार पर की गई है, जिससे उनकी उपलब्धि और भी सुखद हो गई है।

    एमएलटी-2 नियुक्त हुई खरड़ की गुरदीप कौर अपने नवजात बच्चे के साथ समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने पूरी भर्ती प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

    झबाल (तरनतारन) के ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर गुरलाल सिंह ने बिना किसी सिफारिश के नौकरी मिलने पर अपनी हैरानी मुख्यमंत्री के साथ साझा की। उन्होंने कहा, “जब मुझे नौकरी के बारे में फोन आया तो मैं हैरान रह गया क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।”

    श्री मुक्तसर साहिब के एमएलटी हरदीप सिंह ने युवाओं को नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पहले विदेश जाने के बारे में सोचते थे, लेकिन ‘आप’ सरकार की पहलों ने उनका दृष्टिकोण बदल दिया है। उन्होंने गर्व से कहा, “मैं इस अवसर के लिए दिल की गहराइयों से सरकार का आभारी हूं।”

  • भारी बारिश ने मचाई तबाही, 29 लोगों की मौत, मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश

    भारी बारिश ने मचाई तबाही, 29 लोगों की मौत, मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश

    हैदराबाद। तेलंगाना में हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ में 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य की एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने बताया कि 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच दर्ज की गई वर्षा के आधार पर राज्य के 33 में से 29 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत कार्य के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं। जिलाधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस में शांति कुमारी ने उन्हें भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर सोमवार दोपहर से पहले विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी और जिलाधिकारियों से उन 29 लोगों का ब्यौरा भेजने को कहा गया है, जिनकी जान चली गई।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी सोमवार को राहत और पुनर्वास उपायों पर विचार-विमर्श के लिए एक बैठक करेंगे। राज्य सरकार ने प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बारिश और बाढ़ से 5,438 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया है।

  • ना भेजा विदेश ना दे रहा पैसे वापिस, मामला दर्ज

    ना भेजा विदेश ना दे रहा पैसे वापिस, मामला दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर ले लिया 30 लाख 

    ऊना/ सुशील पंडित: जालंधर की एक एजैंसी ने विदेश भेजने के लिए 30 लाख रुपए ले लिए और अब ना तो विदेश भेजा जा रहा ना ही पैसा वापिस कर रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में राहुल कुमार निवासी गांव पंजावर तहसील हरोली ने बताया कि इसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन पढ़ा और जालंधर स्थित उस एजेंसी से सम्पर्क करके अपनी पत्नी को विदेश भेजने और वहाँ की नागरिकता दिलवाने की एवज में करीब 30 लाख रू हरदीप सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर हर्मिद्ध ओवरसीज पाथवे एजुकेशन सोसायटी (Hope) गढ़ा रोड़ छोटी बारादरी पार्ट दो

    जालंधर और उसके सहयोगियों को दिए लेकिन इस सोसायटी ने इसकी पत्नी को विदेश में वायदे के अनुसार सुविधाएं नहीं दीं। पुलिस ने हरदीप सिंह व अन्य के विरुद्ध धारा 420 आईपीसी के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • पूर्व IAS Pooja Khedkar के खिलाफ अब केंद्र सरकार ने लिया बड़ा ऐक्शन

    पूर्व IAS Pooja Khedkar के खिलाफ अब केंद्र सरकार ने लिया बड़ा ऐक्शन

    नई दिल्ली। पूर्व परिवीक्षाधीन लोक सेवक (IAS Officer) पूजा खेडकर पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने विवादों में रही पूर्व प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पूजा खेडकर पर धोखाधड़ी करने और सेवा में अपना चयन सुनिश्चित करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विकलांगता कोटा लाभ का गलत तरीके से लाभ उठाने का आरोप है। हालांकि, खेडकर अभी तक इन आरोपों से इनकार करती नज़र आई है।

    मामले में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने पूर्व परिवीक्षाधीन सिविल अधिकारी पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से बर्खास्त कर दिया है। केंद्र सरकार ने 6 सितंबर, 2024 के आदेश के तहत आईएएस (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त कर दिया।

  • ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की दूसरी वर्षगांठ पर राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बात

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की दूसरी वर्षगांठ पर राहुल गांधी ने कही ये बड़ी बात

    नई दिल्ली। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्रेम करने वाले लोग हैं और ‘‘ हमारा यह मकसद है कि देश के हर कोने में प्रेम की आवाज सुनाई दे।’’ गांधी ने कहा, “‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने मुझे मौन की सुंदरता से रूबरू कराया। मैंने उत्साही भीड़ और नारों के बीच अपने साथ मौजूद व्यक्ति पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना और उसकी बात सुनना सीखा।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने कहा, “उन 145 दिन में और उसके बाद के दो वर्ष में, मैंने विभिन्न पृष्ठभूमि के हजारों भारतीयों की बात सुनी। प्रत्येक व्यक्ति से ज्ञान हासिल किया, हर किसी ने मुझे कुछ नया सिखाया और सभी हमारी प्यारी भारत माता से जुड़े थे।’’

    उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्यार करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने यह यात्रा शुरू की थी तो कहा था कि प्रेम नफरत पर विजय प्राप्त करेगा और आशा भय पर जीत हासिल करेगी, आज हमारा मकसद एक ही है – यह सुनिश्चित करना कि भारत माता की आवाज, प्रेम की आवाज हमारे प्यारे देश के हर कोने में सुनाई दे।’’

    गांधी ने सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी। 145 दिन की इस यात्रा का समापन 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में हुआ था। यात्रा के दौरान गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाओं और 13 संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था।

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसे फिल्म एवं टीवी कलाकार शामिल थे। पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया था।

  • Jalandhar से BJP को बड़ा झटका, इस सीनियर नेता ने दिया सभी पदों से इस्तीफ़ा

    Jalandhar से BJP को बड़ा झटका, इस सीनियर नेता ने दिया सभी पदों से इस्तीफ़ा

    जालंधर,ENS: महानगर से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा के नेता मंदीप बख्शी ने आज अपने सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है, भारतीय जनता पार्टी में पिछले लंबे समय से जुड़े सीनियर नेता मंदीप बख्शी ने सोशल मीडिया पर लाईव होकर इसकी जानकारी दी।

    भाजपा नेता जालंधर के लांबडा इलाक़े के रहने वाले है, नेता ने अभी पार्टी छोड़ने का कोई भी कारण नही बताया। लेकिन उन्होंने बताया कि वह भाजपा के सिपाही थे ओर रहेंगे।

  • रिश्वत के मामले में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

    रिश्वत के मामले में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

    बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ठगी के प्रकरण में प्रार्थी से पैसों की मांग करना थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को आईजी ने सीधी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामला बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना से जुड़ा है।

    मिली जानकारी के अनुसार एक प्रार्थी ने साइबर अपराध से संबंधित मामले में शिकायत की थी। शिकायत पर कार्यवाही करने की एवज में थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी रूपयो की मांग कर रहे थे। परेशान प्रार्थी ने इसकी शिकायत दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग से की।

    शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ साक्ष्य भी सौंपे। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर जान आईजी रामगोपाल गर्ग ने बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और साइबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को निलंबित कर दिया है। उसके साथ ही पूरे मामले की जांच करवा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश आईजी रामगोपाल गर्ग ने एसपी बेमेतरा को दिए है।

  • खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, सिपाही को दौड़ाकर मारी गोली

    खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, सिपाही को दौड़ाकर मारी गोली

    आगरा। यूपी के आगरा में खनन माफियाओं का दुःसाहस देखने को मिला है। खनन माफियाओं ने सिपाही को दौड़कर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बालू लदी ट्रेक्टर-ट्राली को रोकने पर माफिया ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने जब पीछा किया तो तमंचे से फायर कर दिया। गोली अजय नाम के सिपाही के लगी है। जिसके बाद गंभीर घायल हो गये। इसके बाद उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर दौड़ लगा दी। पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद तमंचे से गोलियां चलाई। पीछा करते एक सिपाही अजय को गोली मार दी। गोली कान के पास लगी है। खनन माफिया के गुर्गे वहां से भाग निकले। खेरागढ़ कस्बे में समाध गांव रोड से बालू से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थीं। इंस्पेक्टर खेरागढ़ देव करन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों का पीछा करना शुरू कर दिया।

    खनन माफिया के गुर्गों ने कुछ आगे जाकर अपनी ट्रालियों को ट्रैक्टर से अलग कर दिया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी को बीच में लेने के बाद उसमें टक्कर मारी। बतादे कि खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर तमंचे से कई फायर किए और वहां से भागने लगे। पुलिस खनन माफिया की तलाश में जुटी है।