Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦਾ ਜ਼ਖ਼ੀਰਾ ਕੀਤਾ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦਾ ਜ਼ਖ਼ੀਰਾ ਕੀਤਾ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਜੋਇੰਟ ਰੇਡ ਕਰ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਾਰਦੋਰਵਾਲ ਵਿਖੇ ਜਿਥੇ ਪਿੰਡ ਦੀਆ ਸ਼ਾਮਲਾਟ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਚ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਤਾ ਵੱਡੀ ਤਾਦਾਦ ਚ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਲਾਹਣ ਦਾ ਜ਼ਖੀਰਾ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਮੀਨ ਖੋਦ ਕੇ ਦੱਬੀ ਗਈ ਲਾਹਨ ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕੱਢੀ ਗਈ਼। ਆਬਕਾਰੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਲਾ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ ਟੀਮ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਜੋਇਟ ਰੈਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਜਹਿਰ ਰੂਪੀ ਕਰੀਬ 450 ਕਿਲੋ ਦੇਸੀ ਲਾਹਣ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਇਕ ਘਰ ਚੋ ਚਾਲੋ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਭੱਠੀ ਅਤੇ ਭਾਂਡੇ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਲਾਏ ਗਏ ਹਨ।

    ਜਦਕਿ ਜਬਤ ਕੀਤੀ ਲਾਹਣ ਅਤੇ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਥੇ ਹੀ ਅਧਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿੰਨੀ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਹਜਾਰਾਂ ਲੀਟਰ ਸ਼ਰਾਬ ਤਿਆਰ ਹੋਣੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਵੀ ਜਬਤ ਕਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ |

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब की कमेटी और मोहल्ला निवासी हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब की कमेटी और मोहल्ला निवासी हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    अमृतसरः सुल्तानविंड रोड के आजाद नगर में गुरुद्वारा साहिब कमेटी के सदस्यों और मोहल्ला निवासियों के बीच विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला निवासियों ने गुरुद्वारा साहिब कमेटी को भंग कर नया अध्यक्ष चुन लिया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यह कमेटी उन्होंने ही बनाई थी।

    आरोप है कि वह तीसरे जिले का रहने वाला है और गुरुद्वारे को लूटने के लिए सब कुछ किया जा रहा है। इसलिए अब उनसे गुरुद्वारा साहिब की सेवा छीन ली गई है। वहीं, जतिंदर सिंह बाबा का कहना है कि वह लंबे समय से सेवा कर रहे थे लेकिन लोगों ने उन पर आरोप लगाना शुरू कर दिए। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि जतिंदर सिंह झूठ बोल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत 

    बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत 

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। हाल ही में खबर सामने आई है कि उनके बेटे और एक्टर सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका लेकर गए हैं। 20 दिनों के लिए सनी देओल पापा धर्मेंद्र के साथ अमेरिका में ही रहेंगे। 87 साल के धर्मेंद्र हेल्थ से संबंधित कुछ-न-कुछ दिक्कतें होती रहती हैं। बस उसी के लिए वह अमेरिका गए हैं और यहां वो 15 से 20 दिनों तक उनका ट्रीटमेंट चलेगा।

    90 के दशक के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना आजमी के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके एक किसिंग सीन ने तहलका मचा दिया था। फिल्म में उन्हें रणवीर सिंह के दादा और जया बच्चन के पति के रूप में नजर आए थे। इसके अलावा वो ‘ताज’ वेब सीरीज में नजर आए थे। वह जल्द ही अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे।

  • महिला से फ़ोन छीनकर स्नैचर पैदल हुआ फरार, देखें CCTV

    महिला से फ़ोन छीनकर स्नैचर पैदल हुआ फरार, देखें CCTV

    नोएडाः शहर में लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं नोएडा में एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें एक चोर एक महिला के गले से चेन छीनकर महज 4 सेकंड में ही भाग कर फरार हो जाता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है और पुलिस इस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी मिली है कि सेक्टर-34 में एक बदमाश ने एक महिला से सरेराह सोने की चेन लूट ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    सेक्टर-34 में रहने वाली एक महिला सोमवार को मुख्य रास्ता से होते हुए पैदल अपने घर जा रही थी, तभी पीछे से पैदल आए हाफ पैंट पहने एक बदमाश ने उनसे सोने की चेन झपट ली और पीछे की तरफ दौड़ता हुआ भाग गया। पुलिस का कहना है कि बदमाश के हुलिया से लग रहा है कि चेन झपटने वाला नशेड़ी है।  पुलिस बदमाश को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वीडियो आठ सेकेंड का है, जिसमें एक झपटमार पीछे से आता है और महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो जाता है। महिला उसके पीछे भागती है। तब तक चोर फरार हो जाता है।  पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

     इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सेक्टर-34 में रहने वाली एक महिला सोमवार को मुख्य रास्ता से होते हुए पैदल अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से पैदल आए हाफ पैंट पहने एक बदमाश ने उनसे सोने की चेन लूट और पीछे की तरफ दौड़ता हुआ भाग गया। पुलिस का कहना है कि बदमाश के हुलिया से लग रहा है कि चेन छीनने वाला नशेड़ी है। पुलिस बदमाश को पकड़ने का प्रयास कर रही है। ये वीडियो आठ सेकेंड है। जिसमें एक स्नेचर पीछे से आता है महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो जाता है। महिला उसके पीछे भागती है। तब तक चोर फरार हो जाता है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

  • पंजाब: मोतिया रॉयल सिटी सोसायटी में चली गोली, व्यक्ति की मौत

    पंजाब: मोतिया रॉयल सिटी सोसायटी में चली गोली, व्यक्ति की मौत

    मोहालीः जीरकपुर अंबाला रोड स्थित मोतिया रॉयल सिटी सोसायटी में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक परिचित से मिलने आए शाहबाद मारकंडा के एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है खबर लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम मौके से नमूने इकट्ठा कर रही है और आत्महत्या की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी, भाई और पिता भी मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार (45) पुत्र दुलिया राम निवासी मकान नंबर 138/4, माजरी मोहल्ला ने दोपहर करीब पौने एक बजे मोतिया रॉयल सिटी सोसायटी के टावर-4 के फ्लैट नंबर 803 निवासी पवन कुमार उर्फ ​​रवि अपने एक साथी के साथ मिलने शाहबाद हरियाणा आए।

    इस दौरान पवन और उसका परिवार घर पर मौजूद था। पुलिस के मुताबिक चाय-पानी पीने के बाद अशोक ने पिस्तौल निकाली और खुद को गोली मारने की बात करने लगा। पुलिस के मुताबिक जब पवन ने उसके साथ ऐसा करने की कोशिश की तो मृतक अशोक के साथ आ गयाअज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। सोसायटी के टावर में मौजूद सुखिया गार्ड ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उसी टावर में रहने वाले पवन के भाई ने नीचे आकर बताया कि पवन के फ्लैट में आए मेहमान ने खुद को गोली मार ली है, जिसकी सूचना उसने अपने सुपरवाइजर को दी, जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।जीरकपुर थानाध्यक्ष सिमरजीत शेरगिल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच व फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच शुरू की।

    मामले के जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता, पिता दुलिया राम और उसका भाई भी मौके पर आए हैं लेकिन उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है और न ही कोई बयान लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन उर्फ ​​रवि प्रॉपर्टी डीलर आदि का काम करता है या नहीं कुछ समय पहले पवन ने मृतक अशोक को उसी सोसायटी में एक फ्लैट किराए पर दिया था। इसीलिए अशोक पवन से परिचित था और आज अशोक काफी समय बाद पवन से मिलने आया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक अशोक ने करीब ढाई साल पहले जीरकपुर की इसी सोसायटी में रहते हुए कुछ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा लिया था।

    उन्होंने बताया कि मृतक पहले निजी क्षेत्र में काम करता था और अब वहआलस्य बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के साथ आये व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जिस फ्लैट में अशोक कुमार ने आत्महत्या की, उसके मालिक पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने अशोक को आत्महत्या करने से रोकने की काफी कोशिश की थी, लेकिन अशोक ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी थी, जिससे वह डर गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले लिया है। शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • सीआईए स्टाफ ने मोनू मानेसर को किया काबू, देखें वीडियो

    सीआईए स्टाफ ने मोनू मानेसर को किया काबू, देखें वीडियो

    नूंह: हरियाणा स्थित नूंह में बीते दिनों हुए हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि मानेसर को बोलेरो और क्रेटा में आए पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया। मानेसर को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो मार्केट से जा रहा था। मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दावा है कि राजस्थान पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। मोनू मानेसर को  हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा। क्राइम इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने हिरासत में लिया। मोनू मानेसर के खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज है। फरवरी 2023 के एक केस में भी मामला दर्ज है।

  • बड़ा झटकाः महंगी हो जाएंगी गाड़ियां! नितिन गडकरी ने की इतने प्रतिशत  GST बढ़ाने की मांग

    बड़ा झटकाः महंगी हो जाएंगी गाड़ियां! नितिन गडकरी ने की इतने प्रतिशत  GST बढ़ाने की मांग

    नई दिल्लीः 63वें सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) कन्वेंशन में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, वो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से डीजल इंजन/वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत GST लगाने का अनुरोध करने की योजना बना रहे हैं। डीजल वाहन सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं, और सरकार चाहती है कि सड़क पर इनकी संख्या कम से कम हो। उन्होनें कहा कि, “मैंने पिछले 10-15 दिन से एक पत्र तैयार रखा है, जिसे मैं आज शाम को वित्त मंत्री को सौंपूंगा, जिसमें डीजल वाहनों और डीजल से चलने वाले सभी इंजनों पर अतिरिक्त 10% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है।”

    गडकरी ने कहा कि, वो ऑटोमोबाइल कंपनियों को डीजल वाहनों के निर्माण को कम करने के लिए डीजल से चलने वाले वाहनों पर 10% अतिरिक्त वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का प्रस्ताव कर रहे हैं। ताकि डीजल वाहनों का निर्माण कम हो और इससे होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को स्वयं ही इस बारे में सोचने को कहा है। नितिन गडकरी ने कहा कि, ऑटो इंडस्ट्री को स्वत: ही डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को संज्ञान में लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अन्यथा सरकार के पास डीजल ऐसी परिस्थितियां पैदा करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा, जिससे वो स्वयं ही मजबूर हो जाएंगे।

    उन्होंने कहा, ‘जितनी जल्दी हो सके ऑटो इंडस्ट्री डीजल इंजन वाहनों को अलविदा कहे और स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें, नहीं तो हमारे पास टैक्स बढ़ाने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में डीजल कार की हिस्सेदारी 2014 में 335 से घटकर अब 28% हो गई है। उन्होंने डीजल इंजनों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया साथ ही प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगाने की बात कही। सरकार को उम्मीद है कि, डीजल वाहनों पर टैक्स लगाए बढ़ाए जाने से इनका निर्माण और बिक्री कम होगी, जिससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

  • पंजाबः विजिलेंस मामले में निलंबित किए गए 5 अधिकारियों को लेकर हुए आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    पंजाबः विजिलेंस मामले में निलंबित किए गए 5 अधिकारियों को लेकर हुए आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    लुधियानाः पंजाब सरकार ने विजिलेंस मामले में फंसने के बाद निलंबित किए गए 5 अधिकारियों, कर्मचारियों को 2022 में बहाल करने का आदेश जारी किया है। बहाल किये गये सभी अधिकारी, कर्मचारी लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात थे। उनमें कुलजीत कौर ईयू., जगदेव सिंह ट्रस्ट इंजीनियर, इंद्रजीत सिंह जूनियर इंजीनियर, प्रवीण कुमार क्लर्क और संदीप शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। बता दें कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों को विजिलेंस द्वारा 14 जुलाई 2022 और 28 जुलाई 2022 को मुकद्दमा नंबर 8 और 9 दर्ज कर गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सरकार ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिये। सरकार ने अब इन अधिकारियों, कर्मचारियों की बहाली को लेकर आदेश जारी कर दिया है, जो इस प्रकार हैं:-

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें Live

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुरजीत कुमार पुत्र जागीर चंद निवासी कबूलपुर ने बताया कि देर रात 2 बजे उसके पड़ोसी बलबीर कुमार और उसके बेटे सन्नी ने हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसका पड़ोसी देर रात दीवार पर काम कर रहा था, जिसकी आवाज काफी ऊंची थी। इस दौरान उन्होंने उसे काम बंद कर सुबह के समय काम करने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान गुस्से में आकर बाप-बेटे ने किरपाण से उस पर हमला कर दिया। इस हादसे में उसके सिर और गुटने पर गहरी चोटे आई है। ईलाज दौरान डॉक्टरों ने सिर और गुटने पर टांके लगे है। पीड़ित ने बताया कि ड्राइवरी का काम करता है।

    पीड़ित का कहना है कि उसने गांव के पंच को घटना स्थल पर बुलाया और पड़ोसियों से रजिंश के बारे में भी पूछना चाहा, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। पीड़ित का आरोप है कि वह रोज-रोज देर रात दीवार पर कोई चीज ठोकने की आवाजों से परेशान हो रहे थे। जिसके कारण उन्होंने काम बंद कर उसे दिन के समय में काम करने के लिए कहा था। इस बात से नाराज होकर उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, 3 ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, 3 ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਸਥਿਤ ਅਜੋਲੀ ਵਿਖੇ ਵਾਪਰੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨੰਗਲ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਕਾਰ ਅਤੇ ਜੁਗਾੜੂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਰਿਕਸ਼ਾ ਦੀ ਟੱਕਰ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਉਥੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਜੁਗਾੜੂ ਰਿਕਸ਼ਾ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਰਿਕਸ਼ਾ ਨੂੰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਡਰਾਈਵਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਡਿਊਟੀ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਡਾਕਟਰ ਅਦਿਤੀ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨੋਂ ਵਿਅਕਤੀ ਹਸਪਤਾਲ ’ਚ ਜ਼ੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹਨ ਅਤੇ ਤਿੰਨੋਂ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਖ਼ਤਰੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹਨ।