Blog

  • मेरी माटी मेरा देश जनसम्पर्क का पर्याय: कंवर

    मेरी माटी मेरा देश जनसम्पर्क का पर्याय: कंवर

    शहीद केसरी दास की धर्मपत्नी ने अमृत कलश में माटी का किया योगदान

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा कुटलैहड़ मंडल द्वारा “मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा द्वारा की गई, इसमें प्रदेश सचिव संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम ग्रामकेन्द्र चताड़ा के तीन बूथ के पन्ना समिति संग चलाया गया और बूथ पर प्रत्येक घर मे हर घर पर दस्तक का आह्वान किया गया।कुटलैहड़ मण्डल में इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रत्येक ग्रामकेन्द्र पर जाकर शुरू कर रहें हैं। वीरेंद्र ने कहा की यह कार्यक्रम पूरे देश भर में तीन चरणों मे चलाया जा रहा है। तीसरे व अंतिम चरण में 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी 7500 कार्यकर्त्ताओं संग बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित कर इस इकठ्ठी माटी से दिल्ली में अमृतवन बनाने की योजना की विस्तृत जानकारी देंगे।
    कंवर ने कहा की देश के अमृतकाल में माटी का वंदन अभियान सार्थक एवं नितांत आवश्यक प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि हमारा यह मानना है कि यह अभियान मात्र अभियान नहीं है, जन जागरण है। भारत के इतिहास पर हम जब दृष्टिपात करते हैं तो इस धरती माता की रक्षा के लिए हर काल में लाखों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। तब जाकर भारत माता आज एक हजार साल की गुलामी के बाद भी भारतीय संसकृति को समेटे हुए जीवंत है। भारत वो देश है जहां बलिदानियों की पूजा हुई है। जहां इस धरती माता के लिए मर मिटने वालों के लिए सदा-सदा मेले लगते हैं और इस धरती का उपभोग करने वालों को भारत का समाज कभी श्रद्धा की दृष्टि से नहीं देखता। महाराणा प्रताप आज इसलिए पूजनीय है क्योंकि उन्होनें गुलामी को स्वीकार नहीं किया और भारत माता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर किया। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज इसलिए पूजनीय हैं कि उन्होनें धर्म की रक्षा हेतु विश्व का सबसे बड़ा बलिदान पिता का बलिदान, स्वयं का बलिदान, चारों पुत्रों का बलिदान के रूप में दिया।
    सरदार भगत सिंह, राजगुरू, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, स्वतंत्र वीर सावरकर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपतराय, रानी लक्ष्मीबाई, तांत्या टोपे, कृष्णदेव राय, छत्रसाल, बिरसा मुंडा भगवान जैसे हजारों बलिदानियों के नाम लिए जा सकते हैं जिन्होनें इस माटी की सौगंध खाकर अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए देश की रक्षा की।इसी कड़ी में बूथ न 70 से शहीद केसरी दास की धर्मपत्नी कैलाश रानी ने अमृत वन के लिए अपने घर से मिट्टी कलश में अर्पित की इन बलिदानियों से सीख लेते आज देश की नौजवान पीढी भी भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान को सहर्ष स्वीकार कर माँ भारती के लिए प्राण आहूत करने से पीछे नहीं हैं।इस मौके पर मण्डल महामन्त्री रमेश शर्मा, गुरबचन चौधरी, ज़िला कोषाध्यक्ष,मंगल सिंह ज़िला कार्यकारिणी सदस्य अमृत भारद्वाज, कै कुलवंत, सतपाल, रामपाल ,चमन लाल, दीपक, बख्शीश, शक्ति सिंह, हंसराज,त्रिशला, कुसुम देवी, मण्डल मीडिया सहप्रभारी विजय सिंह फौजी इत्यादि उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਦੇਰ ਰਾਤ ਨੰਗਲ ਉਪ ਮੰਡਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗੋਹਲਣੀ ਵਿਖੇ ਅੱਧੀ ਦਰਜਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਔਰਤ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਦੋਵਾਂ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਦੋਵਾਂ ਦੀ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪੀ.ਜੀ.ਆਈ.ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਔਰਤ ਦੇ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਨ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਔਰਤ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਤਨੀ ਰਜਨੀ ਬਾਲਾ ਦੀ ਤਬੀਅਤ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨੂੰ ਗੋਹਲਨੀ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਸ ਦੇ ਕੋਲ ਬੈਠਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਲੈਸ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਆਉਂਦੇ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਲਹੂ-ਲੁਹਾਨ ਹੋਏ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਰ ਦੋਵਾਂ ਦੀ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੀਜੀਆਈ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹਨ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਹਮਲਾਵਰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦਾ ਡੀਬੀਆਰ ਵੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਗਏ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਖੂਨ ਹੀ ਖੂਨ ਹੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲੈਣ ਲਈ ਜਦੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਮਾਲਕ ਡਾ: ਰਾਮ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਇਹ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐੱਸਪੀ ਸਤੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰਾ ਮਾਮਲਾ ਪੁਰਾਣੀ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਦਾ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਅਤੇ ਹਮਲਾਵਰ ਇੱਕੋ ਪਿੰਡ ਪਲਾਸੀ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਹਨ। ਰਾਤ ਦੇ ਹਮਲੇ ‘ਚ ਮਾਰੇ ਗਏ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਭਰਾ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਨਜਿੰਦਰ ਉਮਰ ਕੈਦ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਪੂਰੀ ਕਰਕੇ ਵਾਪਸ ਪਰਤਿਆ ਸੀ।

  • एडीसी ने धान फसल की खरीद को लेकर की बैठक

    एडीसी ने धान फसल की खरीद को लेकर की बैठक

    रामपुर व टकारला में खोले गए हैं धान खरीद केंद्र – महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित :  आगामी धान की फसल को लेकर जिला स्तरीय उप समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेंन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के साथ धान खरीद को लेकर किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में चर्चा की गई। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इस बार जिला में धान खरीद का कार्य 2 अक्तूबर से 25 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जिला में किसानों से धान खरीद के लिए टकारला और रामपुर में दो खरीद केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि वे धान खरीद पोर्टल जजचेरूध्ध्चं चचचण्दपबण्पद पर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। इसके अतिरिक्त उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे 48 घंटों के भीतर किसानों को उनकी फसल का भुगतान सरकार द्वारा ग्रेडिंग निर्धारित एमएसपी के हिसाब से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व विभाग को भी निर्देश दिए कि यदि किसानों को भूमि से संबंधित फर्दों में कोई दिक्कतें आ रही है तो एसडीएम के माध्यम से जल्द निदान करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें अपनी धान की फसल को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। इस अवसर पर क्षेत्र प्रबंधक संजीव वर्मा, डीएफएससी राजीव शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, सचिव एपीएमसी भूपेंद्र सिंह, एआरटीओ अशोक कुमार, एडीआईओ भूपेंद्र सिंह, मोहित धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • कुपोषण के दुष्परिणामों को लेकर किया सचेत

    कुपोषण के दुष्परिणामों को लेकर किया सचेत

    ऊना/सुशील पंडित : समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत ऊना व रक्कड़ के तहत आंगनवाड़ी केंद्र गलुआ-1 व हरिजन बस्ती टब्बा में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है । इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर,  किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। *इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभावों बारे भी विस्तृत जानकारी दी । 
    आयुर्वैदिक चिकित्सक निशा व जगजीत कौर ने कहा कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात  शिशुओं  को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके  उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में  अवगत करवाया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र गलुआ-1 में 3 गर्भवती महिलायों ( खुशबू , आरती व अनीता) की गोदभराई की गयी  तथा आंगनवाड़ी केंद्र हरिजन बस्ती टब्बा में 2 गर्भवती महिलायों ( जसवीर कौर व हरजिंदर कौर) की गोदभराई की गयी | पोषण व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक कंचन देवी व आशा देवी, ऐएलएमएससी  प्रधान निशा देवी व सुदेश कुमारी,  खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कांता देवी , पोषण ब्लॉक समन्वयक गुरमुख सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य  लाभार्थी उपस्थित रहे।
  • एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा, मुबारिकपुर में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा, मुबारिकपुर में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा मुबारिकपुर अम्ब द्वारा 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में क्वालिटी कंट्रोल के दो पद, लेथ मशीन के पांच पद व फिटर हेल्पर के दो पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव तथा मासिक वेतन 13 से 15 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। लेथ मशीन के पदों हेतू 10वीं/आईटीआई व संबंधित श्रेणी में डिप्लोमा व 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। हेल्पर फिटर पद के लिए फिटर में आईटीआई तथा मासिक वेतन 11,250 रूपये निर्धारित किया गया है।  उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
  • ਪੰਜਾਬ  : ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਨੇ ਵਿਧਵਾ ਨਨਾਣ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਹਥੋਪਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਨੇ ਵਿਧਵਾ ਨਨਾਣ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਹਥੋਪਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਜੋ ਕੇ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਬਾੜ ਇਕੱਠਾ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ ਪੋਸ਼ਣ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਉਸਦਾ ਸਗਾ ਭਰਾ ਤੇ ਭਰਜਾਈ ਵਲੋਂ ਝਗੜਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਉਸਦੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਵੜ ਕੇ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਦੀ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸਤਨਾਮ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਨਸਾਫ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ, ਉਲਟਾ ਸਤਨਾਮ ਤੇ ਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ।

    ਹੁਣ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾ ਰਹੀ ਹੈ।  ਓਥੇ ਹੀ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਿਤਰੇ ਮਸੀਹ ਆਗੂ ਕੁਲਵੰਤ ਮਸੀਹ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਨਾਲ ਸਰਾਸਰ ਨਾ ਇਨਸਾਫੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਤਨਾਮ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਵਿਧਵਾ ਸਤਨਾਮ ਦੀ ਭਰਜਾਈ ਮਾਇਆ ਨੇ ਝਗੜੇ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਉਲਟਾ ਆਪਣੀ ਵਿਧਵਾ ਨਨਾਣ ਤੇ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ,

    ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਨਾਣ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੇ ਓਹਨਾ ਦੀ ਬਹੂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਝਗੜਾ ਵੱਧ ਗਿਆ। ਓਥੇ ਹੀ ਸੰਬੰਧਿਤ ਥਾਣਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਰਾਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • उपायुक्त ने मिनी सचिवालय में किया हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ

    उपायुक्त ने मिनी सचिवालय में किया हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ

    लोगों के अवलोकनार्थ हेतू आगामी सात दिनों तक रहेगी उपलब्ध

    ऊना/सुशील पंडित  : मिनी सचिवालय ऊना के सुगम केंद्र के समीप हिमाचल फोटो गैलरी आगामी 7 दिनों तक लोगों के अवलोकनार्थ हेतू उपलब्ध रहेगी। इस हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि फोटो गैलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हिमाचल के निर्माता डॉ वाईएस परमार के दुर्लभ चित्रों को प्रदर्शित करती यह फोटो गैलरी अत्यन्त शिक्षा प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को इनके उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी, डॉ वाईएस परमार के जीवन पर आधारित व सामान्य ज्ञान की किताबें भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। उपायुक्त ने बताया कि डॉ यशवन्त सिंह परमार के आदर्श, विचार, ईमानदारी सोच व सादगी अपने आप में आज के समय में सार्थक है। डॉ परमार के विषय में हमें यह आभास होता है कि निश्चित रूप से वह एक युग पुरूष थे। उनकी सोच के परिणास्वरूप ही हिमाचल प्रदेश आज अग्रणी राज्य बन पाया है।
     उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के विषय में अल्बर्ट आईनस्टेन ने कहा था कि सम्भवतः महात्मा गांधी जैसे महान पुरूष के विषय में शायद ही नई पीढ़ी यह विश्वास करेगी कि ऐसे महापुरूष ने कभी इस धरती पर जन्म लिया होगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लोग इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने डॉ राजेन्द्र अत्री के प्रयासों की सराहना भी की। ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल फोटो गैलरी बेहद प्रेरणादायक है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, हिमाचल फोटो गैलरी के संस्थापक डॉ राजेन्द्र अत्री व अंशुक अत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के छात्रों को नाटक स्पर्धा में तृतीय स्थान 

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के छात्रों को नाटक स्पर्धा में तृतीय स्थान 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब के छात्रों ने एड्स पर आधारित जिलास्तरीय नाटक स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रो.शशि कंवर ने बताया कि यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता एचपीएसएसीएस के द्वारा हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा ऊना में यूथ फेस्ट-2023 में एड्स की थीम पर नाटक स्पर्धा आयोजित किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की टीम के द्वारा मंचित नाटक को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
    महाविद्यालय की टीम को अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतीश कुमार बंसल ने  विजेता टीम की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के सभी सदस्यों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
  • पंजाबः मोहाली में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सवः रोमेश दत्त

    पंजाबः मोहाली में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सवः रोमेश दत्त

    महोत्सव दौरान विधवाओं एवं जरूरतमंद महिलाओं को दी जाएगी सिलाई मशीनें


    मोहालीः हर बार की तरह इस बार भी फेस-9 नजदीक मैजिस्टक रेस्टोरेंट एवं मुख्य मार्केट में मोहाली में श्री गणेश महोत्सव 2023 बडे ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धाभाव के साथ 4 दिवसीय विशाल और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  इस मौके फेस-9 मंदिर के पूर्व अध्यक्ष प्रवीन, राजीव दत्ता, पुनीत शर्मा, रजनीश गौतम, तेजिंदर ऐरी, राजेश बजाज, रामेश निक्कू गौरी शंकर सेवा दल, रमेश मनचंदा, जनक सिंगला, एडवोकेट संजय सिंगला, सुरेश गगनेजा, पूर्व पार्षद प्रकाशति, पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी, रमेश वर्मा एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

    इस दौरान मीडिया से बात करते हुए श्री गणेश महोत्सव कमेटी रजिः के सरप्रस्त रोेमेश दत्त विद समूची टीम ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव करवाए जाने का मुख्य मकसद सर्व समाज के कल्याण और उनकी उन्नति के लिए भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करना एवं आपसी भाईचारा बना रहे। रामेश दत्त ने कहा कि यह एक ऐसा भव्य और विशाल कार्यक्रम पूरे टराईसिटी व अन्य जगहों पर शायद ही कहीं मनाया जाता होगा जो कि पूर्ण रूप से नान पॉलिटीकल होता है और इसमें सर्व धर्म के लोग बड़ी श्रद्धाभाव से हिस्सा लेते हैं। रामेश दत्त ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में इस बार राजेष बजाज को श्री गणेश महोत्सव कमेटी 2023 के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन मनोज वर्मा, प्रधान रमेश वर्मा, उप प्रधान मनीश शंकर, महासचिव राकेश, स्टेज सैक्रेटरी शिव कुमार दुग्गल, कोषाध्यक्ष प्रवीन और रामेश शर्मा निक्कू के अलावा गिरीष लंगर इंचार्ज ऑन मूर्ति विर्सजन तक अन्य सभी कार्यो की जिम्मेदारियों सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को ग्रुप बनाकर सौंपी गई।

    इस दौरान विक्की बत्रा और चेयरमैन राजेश बजाज ने कहा कि सभी स्टेटों की बैंड बाजों को बुलाया जाएंगा और श्री गणपति मौरिया का आगमन स्वागत एवं विर्सजन भी अलग-अलग राज्यों के बैंड पार्टियों के साथ धूमधाम से किया जाएगा। प्रधान रामेश वर्मा और उप प्रधान मनीश शंकर ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से कलाकार और अलग अलग समय पर संत समाज के द्वारा भजन कार्यक्रम भी किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान संत समाज से लेकर नामी कलाकारों द्वारा श्रद्धालुओं को भजन के माध्मय से निहाल किया जाएगा और प्रभु के चरणों में जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा । इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए 4 दिन अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

    कार्यक्रम की खास झल्कियां

    कार्यक्रम के दौरान खास झल्कियां जिसमें श्री गणेश मूर्ति के आगमन और विसर्जन मौके विभिन्न राज्यों के बैंड पार्टियां, पंडाल की सजावट, फूलों की होली, हर धर्म के लोगों एक सांझे मंच पर उपस्थित होना, श्री गणेश की इको फ्रैडली मूर्तियां, रात को विद्युत की रोशनी में चमकता पंडाल सहित नामी कलाकारों द्वारा भगवान श्री गशेण की वंदना एवम भजन प्रस्तुत करना शामिल होगा।

  • विधायक बनने के बाद देवेन्द्र भुट्टो का जन्म दिवस को समर्थकों ने बनाया खास

    विधायक बनने के बाद देवेन्द्र भुट्टो का जन्म दिवस को समर्थकों ने बनाया खास

     काउ सेंचुरी में विधायक भुट्टो ने की पूजा अर्चना

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो  विधायक बनने के बाद पहला जन्म दिवस कुटलैहड़ की जनता एवं समर्थकों ने बहुत बेहतर रूप से मनाकर बधाइयां दीं। 13 सितंबर को सुबह 6 बजे विधायक भुट्टो के निवास स्थान गांव तुतडू में कैप्टन प्रीतम, ठाकुर किशोरी ,मिंटू हटली, खुल्लर, जीवन सोनी, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा आदि दर्जनों समर्थकों ने ढोल ओर पटाखों की खनक में केक काटकर विधायक  को जन्म दिवस की बधाइयां दी। फिर 8 बजे विधायक रेस्ट हॉउस बंगाणा पहुँचें ओर बंगाणा रेस्ट हाउस में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने अपने विधायक को जन्म दिवस की बधाई दी। विधायक 9 बजे बंगाणा रेस्ट से राधा कृष्ण गौसदन डुमखर पँहुँचे ओर गौमाता की पूजा अर्चना करके राधा कृष्ण मन्दिर डुमखर गौसदन में माथा टेका एवं आशीर्वाद लिया।  विधायक देवेन्द्र भुट्टो के जन्म दिवस को बड़ा और ऐतिहासिक बनाने के लिए जगह जगह समर्थक स्वागत व जन्म दिवस की बधाइयां दे रहे थे। उन का विधायक बनने के बाद यह पहला जन्म दिवस था और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर कोने से समर्थक थानाकलां पहुंच कर अपने विधायक को जन्म दिवस की बधाइयां दे रहे थे।