Blog

  • Punjab News: शिव सेना नेता के घर के बाहर पेट्रोल बम से हमला कर बाइक सवार बदमाश फरार, देखें CCTV

    Punjab News: शिव सेना नेता के घर के बाहर पेट्रोल बम से हमला कर बाइक सवार बदमाश फरार, देखें CCTV

    15 दिन में दूसरे नेता के घर पर हुई घटना

    लुधियानाः दीवाली की रात जहां लोग पटाखे चलाने में व्यस्त थे, वहीं देर रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा शिव सेना नेता के घर के बाहर पेट्रोल बम से हमला किया गया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शिव सेना हिन्द सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह खुराना के घर के बाहर हुई है। बाइक सवार बदमाशों द्वारा पेट्रोल बम से किए गए हमले के दौरान हुए धमाके की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में बाइक सवार 3 बदमाश दिखाई दे रहे है। शिव सेना नेता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें पिछले 15 दिन में दूसरे नेता के घर के बाहर घटना हुई है। इससे पहले शिव सेना भारतवंशी के नेता योगेश बख्शी के घर के बाहर कुछ शरारती युवकों ने डीजल कांच की बोतल में भर कर फेंका था। जिससे काफी धमाका हुआ था। लगातार नेताओं के घरों को बदमाश निशाना बना रहे है। हालांकि नेता योगेश बख्शी के घर बाहर हुए हमले में पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है कि अब दूसरे नेता के घर के बाहर हमला होने की घटना सामने आ गई है। बीते दिन शिवसेना भारतवंशी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष मार्चा निकाला था। इस दौरान शिवसेना नेता के घर के बाहर शरारती तत्वों द्वारा पेट्रोल बम से किए हमले की निंदा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। शिवसेना नेताओं ने पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते कहा कि अगर दोषी पकड़े नहीं गए तो शिवसेना पंजाबभर में रोष प्रदर्शन करेगी।
  • Jalandhar News: DAP खाद की कोई कमी नहीं, 1015 टन उपलब्ध: डिप्टी कमिश्नर

    Jalandhar News: DAP खाद की कोई कमी नहीं, 1015 टन उपलब्ध: डिप्टी कमिश्नर

    जालंधर, 2 नवंबर, 2024: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर जिले में डीएपी खाद की आपूर्ति के बारे में जानकारी दी, जिससे किसानों को फसल बुआई में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1015 टन डीएपी खाद जिले में उपलब्ध है, जिसमें 500 टन सहकारी समितियों और 515 टन निजी विक्रेताओं को दिया गया है। डॉ. अग्रवाल ने किसानों को डीएपी के साथ-साथ अन्य विकल्पों जैसे ट्रिपल सुपर फॉस्फेट, एनपीके, और सिंगल सुपर फॉस्फेट खाद का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इन विकल्पों का उपयोग फसल उत्पादन को बढ़ावा देता है और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार लाता है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक खादें न केवल सस्ती हैं बल्कि यह मिट्टी को स्थायित्व भी प्रदान करती हैं।

    वैकल्पिक खादों के फायदे

    अधिकारी ने किसानों को डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक खादों की विशेषताओं के बारे में भी अवगत कराया। ट्रिपल सुपर फॉस्फेट, एनपीके, और सिंगल सुपर फॉस्फेट जैसे विकल्प न केवल पोषण तत्वों को संतुलित करते हैं बल्कि मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं, जिससे फसलों की बेहतर वृद्धि होती है।

    कालाबाजारी पर सख्त निगरानी

    डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, प्रशासन ने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त निगरानी रखी है। किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर समय खाद की उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है ताकि कोई भी किसान जरूरत के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करे। कृषि अधिकारी डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि इन वैकल्पिक खादों का उपयोग किसानों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी हो सकता है। उन्होंने बताया कि एनपीके 12:32:16, सिंगल सुपर फॉस्फेट, और एनपीके 20:20:13 जैसे मिश्रण फसलों के पोषक तत्वों को पुनःस्थापित करने में मदद करते हैं, जो मिट्टी के स्वास्थ्य और दीर्घकालिक उपज के लिए लाभकारी हैं।
  • Punjab News: कारीगरों ने औजारों की साफ-सफाई कर मनाया विश्वकर्मा, देखें वीडियो

    Punjab News: कारीगरों ने औजारों की साफ-सफाई कर मनाया विश्वकर्मा, देखें वीडियो

    अमृतसरः देश भर में आज विश्वकर्मा दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अमृतसर में भी इस दिवस को बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। करीगरों की ओर से पहले अपने शस्त्रों को कच्ची लस्सी के साथ साफ किया गया। जिसके बाद विश्वकर्मा जी की पूजा कर प्रसाद वितरित किया गया।

    हर साल दिवाली के अगने दिन विश्वकर्मा जी की पूजा श्रद्धा भाव से की जाती है। वैसे तो कारीगरों की ओर से हर दिन औजारों की पूजा की जाती है, लेकिन इस दिन खास तौर पर पूजा की जाती है। इस दिन कच्ची लस्सी तैयार करके औजारों की सफाई की जाती है।

  • Jalandhar News: जमीन बेचने का झांसा देकर ठगे 30 लाख, मां-बेटों पर केस दर्ज

    Jalandhar News: जमीन बेचने का झांसा देकर ठगे 30 लाख, मां-बेटों पर केस दर्ज

    जालंधर: महानगर के कोटला गांव से जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। कोटला गांव में 26 कनाल जमीन का एक करोड़ 5 हजार रुपए में सौदा करके 30 लाख बयाने का लेकर मुकरने पर थाना नई बारादरी की पुलिस ने मां और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक इस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    रछपाल सिंह ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि सुरिंदर निवासी लम्मा पिंड ने कोटला पिंड में अपनी 13 कनाल 1.25 मरले की जमीन बेचनी है, उससे कहा गया था कि इस ज़मीन पर कोई भी केस नहीं चल रहा ओर न ही इस जमीन का कोई झगड़ा चल रहा। रछपाल सिंह का इस जमीन को लेकर 1 करोड़ 5 हजार रुपए में सौदा हो गया।

    21 मई 2022 को उसने चैक के जरिए 30 लाख रुपए का बयाना भी दे दिया गया। रछपाल सिंह ने बताया कि बाकि की रकम रजिस्ट्री होने पर दी जानी थी लेकिन जब उसने रजिस्ट्री करवाने को कहा तो उसने टालमटौल करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसे पता लगा कि उक्त जमीन पर हरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति का कब्जा है। उसने उस व्यक्ति से बात की तो पता लगा इस जमीन का अदालत में केस चल रहा है।

    सुरिंदर सिंह की मौत होने जाने पर उसके बेटों अमरजीत सिंह और कुलजीत सिंह निवासी लम्मा पिंड ने 13 मार्च 2023 को जमीन पर इंतकाल अपने नाम पर ट्रांसफर कर दिया। 30 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री नाम न करवाने के आरोपों के चलते पुलिस ने जांच के बाद थाना नई बारादरी में सुरजीत कौर, उसके दोनों बेटों अमरजीत सिंह व कुलजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

  • Jalandhar News: रेलवे ने Chhath Puja को लेकर यात्रियों को दी राहत, चलाई 15 स्पेशल ट्रेनें

    Jalandhar News: रेलवे ने Chhath Puja को लेकर यात्रियों को दी राहत, चलाई 15 स्पेशल ट्रेनें

    जालंधर, ENS: दीपावली और छठ पूजा को लेकर पहले से ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या फुल है। जिस वजह से जनरल डिब्बों में बैठना तो दूर पैर रखने तक के लिए जगह नहीं यात्रियों को मिल रही। छठ पूजा का पर्व व व्रत 4 नवंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे की तरफ से स्पेशल रेल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है। ताकि यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिल सके। रेलवे की तरफ से विभिन्न स्टेशनों से 15 स्पेशल रेल गाड़ियां चलाई हैं। जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेंगी।

    इनमें ट्रेन नंबर 04664 अमृतसर से कटिहार दो नवंबर को अमृतसर से दोपहर 13:25 बजे चलकर एक दिन बाद सुबह तीन बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04663 कटिहार से अमृतसर चार नवंबर को कटिहार से 6 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात आठ बजे अमृतसर पहुंचेगी। मार्ग में रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारीकलां, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अकबरपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, देसरी, बरौनी तथा खगड़िया रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

    इसी तरह से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- नई दिल्ली 04076 गुरुवार और सोमवार को 17 नवंबर तक, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी 04624 प्रत्येक रविवार 17 नवंबर तक, वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी 04623 प्रत्येक मंगलवार 19 नवंबर तक, जम्मू तवी-कोलकाता 04682 साप्ताहिक प्रत्येक मंगलवार को 14 नवंबर तक, कोलकाता-जम्मू तवी 04681 प्रत्येक गुरुवार को 14 नवंबर तक चलेगी।

    जम्मू तवी-बरौनी 04646 प्रत्येक गुरुवार को 14 नवंबर तक, बरौनी-जम्मू तवी 04645 प्रत्येक शुक्रवार को 15 नवंबर तक, जम्मूतवी-हावड़ा 04608 चार नवंबर को, हावड़ा एक्सप्रेस 04607 प्रत्येक शुक्रवार और बुधवार को छह नवंबर तक, श्री माता वैष्णो देवी-कमाख्या 04680 दो नवंबर को, कमाख्या-श्री माता वैष्णो देवी 04679 पांच नवंबर, अमृतसर-सहरसा 04662 रविवार तीन नवंबर, सहरसा-अमृतसर 04661 पांच नवंबर तक चलेगी।

  • Punjab News: भगवान विश्वकर्मा दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, राज्य और राष्ट्र निर्माण में कारीगरों की मेहनत को सराहा

    Punjab News: भगवान विश्वकर्मा दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, राज्य और राष्ट्र निर्माण में कारीगरों की मेहनत को सराहा

    चंडीगढ़, 2 नवंबर 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा के प्रकाश दिवस पर दुनियाभर में बसे पंजाबियों को शुभकामनाएं दीं। यह दिन विश्वकर्मा दिवस के रूप में समर्पित है, जो पूरे भारत में कारीगरों, श्रमिकों और निर्माण कार्यों में लगे लोगों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा को “विश्व के शिल्पकार देवता” के रूप में संबोधित किया, जो सभी उद्योगों में उपयोग की जाने वाली मशीनरी और उपकरणों के निर्माता माने जाते हैं। भगवान विश्वकर्मा को भारतीय शास्त्रों में सृष्टि का रचयिता और महान शिल्पकार माना जाता है। मुख्यमंत्री मान ने अपने संदेश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा का जीवन और कार्य हमारे समाज में एक प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह महान देवता हमारे कारीगरों, श्रमिकों और उद्योग में कार्यरत लोगों को मेहनत, लगन और अपने काम के प्रति गर्व का भाव देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा से प्रेरित होकर हमारे श्रमिक और कारीगर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और यही उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

    राज्य और राष्ट्र के लिए कारीगरों के योगदान की सराहना

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कारीगरों और श्रमिकों का कार्य हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा, “श्रम और कौशल की पूजा करने की परंपरा हमारे देश में सदियों से चली आ रही है, और आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि किस प्रकार हमारे कारीगर और श्रमिक पूरे देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटे हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि कारीगरों का योगदान न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश के विकास और आर्थिक उन्नति में सहायक है।

    मुख्यमंत्री का संदेश: मेहनत और अनुशासन से बनेगा सशक्त पंजाब

    भगवंत मान ने श्रमिकों और कारीगरों से अपील की कि वे अपनी मेहनत और अनुशासन को बनाए रखें और राज्य के बुनियादी ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने के लिए योगदान देते रहें। उन्होंने कहा कि श्रम का महत्व केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारी समाजिक और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी नागरिकों को भगवान विश्वकर्मा की पूजा से प्रेरणा लेकर अपने कार्य के प्रति निष्ठा और अनुशासन का पालन करना चाहिए।

    आधुनिक भारत में विश्वकर्मा दिवस का महत्व

    आज के समय में जब भारत तेजी से औद्योगिक और तकनीकी प्रगति कर रहा है, भगवान विश्वकर्मा का योगदान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह दिन हमें याद दिलाता है कि चाहे कितनी भी आधुनिक तकनीक आ जाए, श्रमिकों और कारीगरों का कौशल सदैव हमारी अर्थव्यवस्था और समाज की रीढ़ बना रहेगा।” उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे आधुनिक कौशल सीखें और भगवान विश्वकर्मा की सीख से प्रेरणा लें, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। भगवान विश्वकर्मा की पूजा का महत्व केवल धार्मिक नहीं है बल्कि इसके गहरे सामाजिक और आर्थिक पहलू भी हैं। हमारे देश में छोटे-छोटे कारीगरों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक सभी भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं और उनके आशीर्वाद से नए कार्यों की शुरुआत करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशेष रूप से कारीगरों और श्रमिकों की सामाजिक स्थिति को सुधारने पर जोर दिया और कहा कि राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है।

    भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धांजलि

    भगवान विश्वकर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य की समृद्धि और विकास में भगवान विश्वकर्मा की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उनके आशीर्वाद से ही हमारे कारीगर और श्रमिक बेहतर कार्य कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दिन को कारीगरों और श्रमिकों के महत्व को समझने और उनके प्रति सम्मान जताने का अवसर बताया।
  • Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    मोहालीः पंजाब में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल गया है। राज्य के सभी स्कूल 4 नवंबर यानी 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    पंजाब भर में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं, जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे। गौर हो कि पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों कास सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।

  • Punjab News: Jail से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए Gangster और Police में चली गोलियां, एक घायल

    Punjab News: Jail से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए Gangster और Police में चली गोलियां, एक घायल

    तरनतारन: पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं गोइंदवाल के अधीन आते इलाके में बीती रात गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह विक्की की निशानदेही पर हथियार बरामद करने गई पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान विक्की के पैर में गोली लग गई।

    जानकारी के मुताबिक 1 मार्च को फतेहाबाद रेलवे फाटक पर कस्बा चोहला साहिब निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विक्रमजीत सिंह विक्की को AGTF पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तरनतारन पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और हथियार बरामद करने के लिए ले गई। इसी बीच विक्की ने मौका देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    जानकारी देते करते हुए SSP अभिमन्यु राणा ने बताया कि पुलिस पार्टी आरोपी विक्रमजीत सिंह विक्की को हथियार बरामद करने के लिए ले जा रही थी। इसी बीच उसने मौका देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें विक्की के पैर में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Punjab News:पराली में लगी आग की चपेट में आए बाइक सवार 2 युवक झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News:पराली में लगी आग की चपेट में आए बाइक सवार 2 युवक झुलसे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब सरकार द्वारा पराली को जलाने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान पराली जलाने के मामले में अब राज्य भर में किसानों पर पर्चे दर्ज किए जा रहे है। लेकिन उसके बावजूद कई जगहों पर पराली जलाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर के गांव जयमलवाला से सामने आया है। जहां खेतों में धान की पराली में आग लगाई गई। पराली में लगी आग के दौरान वहां सड़क से गुजर रहे 2 बाइक सवार युवकों की बाइक फिसल गई और वह बाइक सहित आग लगी पराली वाले के खेत में गिए। हादसा इतना भीषण था कि आग की चपेट में आने से दोनों युवक झुलस गए वहीं बाइक जलकर राख हो गई।

    दोनों घायलों को उपचार के लिए फौरन मल्लांवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक कमाला बोधला गांव के दोनों भाई गुरप्रीत सिंह और जश्नप्रीत सिंह तथा वस्ती बागेवाला निवासी अनमोल प्रीत सिंह अपने घर से दिवाली का सामान खरीदने के लिए कस्बा मल्लांवाला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसान अशोक कुमार मोगा और मेशा ने अपनी जमीन में धान की पराली को आग लगा दी थी।
    जब ये युवक सड़क से गुजरने लगे तो धुएं और आग की लपटों के सामने इनकी बाइक गिर गई। जिसके चलते बेबस होकर युवक वहीं गिर पड़े और आग की लपटों में घिर गए। दोनों युवकों के पैर और हाथ बुरी तरह झुलस गए और मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई।

    घायल युवकों को मल्लांवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक तीनों की हालत स्थिर है। बता दें कि पंजाब के पटियाला, फिरोजपुर और मानसा जैसे अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों में खेतों में आग लगाने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य के सभी जिलों में से संगरूर में पराली जलाने के 89 मामले सामने आए, जो वीरवार को सबसे ज्यादा है। संगरूर के बाद फिरोजपुर में 65 मामले सामने आए, जबकि मनसा में 40 मामले सामने आए हैं।

  • Punjab News: Bike सवार युवकों ने घर के बाहर की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Bike सवार युवकों ने घर के बाहर की फायरिंग, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरुः बीती रात जंडियाला गुरु के पास पड़ते गांव वडाला जोहल में अज्ञात व्यक्तियों की ओर से एक घर में गोलिया चलाने का मामला सामने आया है। गोलियां गेट को पार करते अंदर खड़ी कार में जा लगी। जिससे कार का शीशा टूट गया और डिग्गी पर फायरिंग के निशान पड़ गए। जिसके बाद तुरंत परिवार ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर कौर पत्नी कुलजीत सिंह निवासी गांव वडाला जोहल थाना जंडियाला गुरु ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे वह घर में सोए हुए थे तभी उन्हें पटाखा चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने सोचा कि बाहर बच्चे पटाखा चला रहे है जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो तीन युवक जो मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्होंने उनके घर के बाहर खड़ी कार पर 4 फायर किए थे। जंडियाला पुलिस 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवार का करना है कि उनका किसी के साथ किसी भी तरह की कोई रंजिश नहीं है।