Blog

  • Scorpio की छत पर पटाखे चलाने की वीडियो वायरल

    Scorpio की छत पर पटाखे चलाने की वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः ​दिवाली की रात चल​ती गाड़ी की छत पर रखकर स्काई शॉट चलाने का एक वीडियो सामने आया है। जोकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी स्कॉर्पियो एन गाड़ी की छत से स्काई शॉट छोड़ रहा है। जहां यह हरकत की गई है, वह चंडीगढ़ के व्यस्ततम सेक्टरों में से एक सेक्टर-22 है। यह एक रिहायशी इलाका है, जहां ऐसा किया गया है। स्काई शॉट लोगों के घरों में गिरते दिख रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में जो गाड़ी दिख रही है, उस पर नंबर प्लेट नहीं है लेकिन पुलिस ने गाड़ी और उसके मालिक को ट्रेस कर लिया है। गाड़ी सोनीपत से खरीदी गई थी जबकि जो नंबर कागजात में दिया गया था, उसकी लोकेशन फिलहाल दिल्ली की आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गाड़ी का रैश ड्राइविंग का चालान काट दिया है और चालक की धरपकड़ की को​शिशों में जुटी है। चंडीगढ़ पुलिस के कंट्रोल रूम में दिवाली के दिन और रात में कुल 1006 कॉल आईं, जिनमें से 442 पर PCR ने मौका मुआयना किया। इनमें सबसे अधिक 129 मामले झगड़े को लेकर थे। PCR में पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा कॉल आईं। सारी रात पुलिस लोगों के झगड़ों को निपटाने को दौड़ती रही। पुलिस को दिवाली वाली रात दिन कुल 442 कॉल आईं, जिनमें से आधे से अधिक लड़ाई झगड़ों और देर रात तक बम पटाखे चलाने को लेकर न्यूसैंस पैदा कर हुड़दंग मचाने वाले उपद्रवियों को लेकर रही। शहर के अलग-अलग सैक्टरों से पुलिस कंट्रोल रूम के पास झगड़ों की कुल 129 सूचनाएं आईं। सभी स्पॉट पर पुलिस पहुंची और कुछ मामलों में केस दर्ज किया। वहीं, कुछ मामले वैसे ही सुलझा लिए गए। इनमें से 19 कॉल सड़क हादसों को लेकर भी थी। इसके अलावा 31 जगह शहर में आग लगने की थीं, 48 जगह एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पीसीआर कर्मियों ने सड़क हादसों में घायल हुए लोगों को पीजीआई, जी.एम.एस.एच.-16 और जी.एम.सी.एच.-32 अस्पताल में दाखिल करवाया। रोज पी.सी.आर. में लगभग 300 कॉल आतीं हैं, लेकिन दिवाली वाले दिन 442 कॉल्स आईं। वहीं, पिछले साल की बजाए इस साल बम पटाखों के शोर-शराबे की रही। चेतावनी और सख्ती के बावजूद दिवाली की रात चंडीगढ़ वासियों ने वायु और ध्वनि प्रदूषण के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। सेक्टर-53, 22 और सेक्टर-25 सबसे अधिक प्रदूषित रहे। सेक्टर-22 में रात 9 से 10 बजे के बीच एयर क्वालिटी सबसे खराब स्तर पर थी। उस वक्त एयर क्वालिटी इंडेक्स 396 तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 256 प्वाइंट अधिक है। सेक्टर-25 में रात 9 से 10 बजे के बीच एयर क्वालिटी बहुत खराब स्तर पर थी, जब इंडेक्स 341 तक पहुंच गया, जो सामान्य दिनों में 154 तक रहता है। सेक्टर-53 भी काफी प्रदूषित रहा, जहां रात 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 दर्ज किया गया। सैक्टर-17 में इस बार एयर क्वालिटी इंडेक्स 287 रहा, जो खराब माना जाता है, जहां सामान्य दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 101 तक रहा।

    Scorpio की छत पर पटाखे चलाने की वीडियो वायरल

  • Jalandhar News: Focal Point के पास नशे की खेप सहित 2 गिरफ्तार

    Jalandhar News: Focal Point के पास नशे की खेप सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फोकल प्वाइंट नाकेबंदी के दौरान ट्रक सवार 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी के कब्जे से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लतीफ पुरा मॉडल टाउन निवासी ब्रिगेट सिंह उर्फ बिल्ला और चौगिड्डी रामामंडी निवासी दविंदर सिंह उर्फ लड्डू के रूप में हुई है।

    पुलिस ने इनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ट्रक ड्राइवर की आड़ में बाहरी राज्यों से चूरा पोस्त लाकर जालंधर और अन्य शहरों में इसकी सप्लाई कर रहे थे।

    दोनों आरोपी जल्दी अमीर बनने के लिए नशा तस्करी के इस अवैध धंधे में शामिल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि उनसे और भी जानकारी प्राप्त की जा सके। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News: BKU जिला प्रधान जस्सी और संगठन के नेता दलवीर छीना उर्फ DC सहित कई लोगों पर केस दर्ज

    Punjab News: BKU जिला प्रधान जस्सी और संगठन के नेता दलवीर छीना उर्फ DC सहित कई लोगों पर केस दर्ज

    लुधियानाः भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) दोआबा के जिला प्रधान जस्सी ढट्ट और संगठन के नेता दलवीर सिंह छीना उर्फ डीसी नूरपुरा समेत दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एक गंभीर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन नेताओं ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संगठन के स्थानीय नेता अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

    यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे रायकोट के ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहलीआणा साहिब के पास स्थित बीकेयू दफ्तर में हुई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक मसले को लेकर चल रही बहस के दौरान डीसी नूरपुरा ने अपने रिवॉल्वर से अमना पंडोरी को गोली मार दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पुलिस को घटना की जानकारी अमना पंडोरी के भाई मुकंद सिंह ने दी, जिसने पंजाब पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर सूचित किया कि जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा ने उसके भाई को गोली मार दी है। सूचना मिलने पर डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    घटना के वक्त बीकेयू दफ्तर में शराब का सेवन किया जा रहा था और आरोपियों ने किसी बात को लेकर अमना पंडोरी को फोन करके वहां बुलाया था। सूत्रों के अनुसार, अमना पंडोरी अपने जिला प्रधान जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा से पारिवारिक कारणों से नाराज था और इसी बहस के दौरान विवाद बढ़ गया।

    मृतक अमना पंडोरी पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे, और बीकेयू दोआबा में कई स्थानीय अपराधियों ने संगठन का सहारा ले रखा था। इस घटना से संगठन में चल रहे आंतरिक विवादों और आपसी संघर्षों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अमना पंडोरी की हत्या से इलाके में गैंगवार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

  • Punjab News: माथा टेक लौट रहे युवक को Car ने मारी टक्कर, सिर की हड्डी टूटी, देखें वीडियो

    Punjab News: माथा टेक लौट रहे युवक को Car ने मारी टक्कर, सिर की हड्डी टूटी, देखें वीडियो

    लुधियानाः एलीवेटिड पुल पर देर रात अज्ञात वाहन ने 19 वर्षीय युवक को टक्कर मारी दी। हादमें से युवक का सिर डिवाइडर पर लगने से सिर की हड्डी टूट गई। जिसे देर रात सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा युवक के सिर पर कितनी चोट लगी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक का नाम कर्णवीर सिंह है।

    जतिंदर सिंह ने कहा कि उनका भतीजा कर्णवीर गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने गया था। वापस घर लौटते समय एलीवेटिड पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के समय कर्णवीर का बाइक 2 से 3 बार पुल पर उछल कर गिरा है। कर्णवीर सरकारी कालेज का छात्र है। कुछ लोगों ने कर्णवीर के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। खून से लथपथ हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे सीएमसी रेफर कर दिया। थाना कोतवाली की पुलिस को वह सुबह शिकायत देंगे।

  • Punjab News: नेशनल फोम फैक्ट्री के गद्दों के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: नेशनल फोम फैक्ट्री के गद्दों के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में कई जगहों पर दीवाली की रात आग लगने के हादसों की घटनाएं सामने आई है। वहीं शहर के कच्चा टोबा इलाके में देर रात स्थित नेशनल फोम फैक्ट्री के एक गद्दों के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के गोदाम में पड़ा भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियं मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर आप पार्टी के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने खुद तेजी से राहत कार्य करवाए।

    विधायक ने बताया मोहल्ला कच्चा टोबा में स्थित गद्दे के गोदाम में पटाखा गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सारी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि आग लगने से धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व सोनालिका ग्रुप की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच गई और तकरीबन 2 घंटे की मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।

    वहीं पीड़ित ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और राहत का काम करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने कहा कि दीवाली की रात पटाखे चल रहे थे और लग रहा है पटाखे से ही आग लगी है। उन्होंने बताया कि फर्नीचर और गद्दों में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

  • Punjab News: Diwali की रात 45 जगह लगी आग; प्लास्टिक का गोदाम राख, देखें वीडियो

    Punjab News: Diwali की रात 45 जगह लगी आग; प्लास्टिक का गोदाम राख, देखें वीडियो

    पुलिस लाइन में जले वाहन, LIG फ्लेट में सिलेंडर ब्लास्ट

    लुधियानाः बीती रात दिवाली पर पटाखों के कारण रात 12.30 बजे तक 45 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने लोकल अड्डा दफ्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किया हुआ था। वहीं से शहर के सब-स्टेशनों को अधिकारी आग लगने की सूचना देकर गाड़ियां रवाना करवा रहे थे। 35 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने के काम पर लगी रही। 100 के करीब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और अधिकारी पूरी रात काम पर डटे रहे। बीती रात सबसे बड़ी आगजनी की घटना गुरुद्वारा आलमगीर साहिब नजदीक गांव जाखड़ में हुई। यहां प्लास्टिक के सामान का गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी है। आग बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। रात 12 बजे तक गांव जाखड़ में आग को कंट्रोल करने के लिए दमकल कर्मी काम पर डटे हुए थे। आग लगने लगने से लाखों का प्लास्टिक जल गया। इसी तरह शहर में बड़ी आग पुलिस लाइन में लगी। पुलिस लाइन में अलग-अलग मामलों में बंद वाहनों पर पटाखे की चिंगारी गिरी जिसके बाद देखते ही देखते आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही पुलिस लाइन में भी हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस लाइन में कई वाहन जल गए है। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने मौके के हालात संभालते करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं शहर में LIG फ्लेट 32 सैक्टर नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। जानकारी देते सुमित कुमार ने बताया कि वह फ्लैट नंबर 551 में अपनी मां व पत्नी सहित रहता है। घटना के वक्त उसकी पत्नी रिश्तेदारी में कहीं गई हुई थी। जबकि वह अपनी मां के साथ गली में खड़ा था। तभी अचानक घर में जोरदार धमाका होने की आवाज आई। जब उसने घर में जाकर देखा तो वहां पर गैस सिलेंडर फट चुका था। आग की लपटें पूरे घर में फैल गई थी। सुमित ने बताया कि उनका पूरा घर जल गया है। इसके साथ ही घर की छत भी टूट गई है। पड़ोसियों के भी चार घरों की दीवारों में दरारें आई है। टिब्बा रोड की गुरमेल पार्क नजदीक प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से ग्राउंड फ्लोर पर पड़ा माल राख हो गया। लोगों के मुताबिक प्लास्टिक का माल इतना अधिक भरा हुआ था कि दमकल के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। इलाके की बिजली बंद करवाकर करीब डेढ़ घंटे तक फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गुरु अर्जुन देव नगर गली नंबर 6 में KID AID नाम की हौजरी फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चला। इसी तरह रात 12.30 बजे तक आग लगने की छुटपुट घटनाएं होती रही।
  • सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    रांची: झारखंड के चक्रधरपुर और जमशेदपुर में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जमशेदपुर में सुबह 9.12 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। शनिवार सुबह झारखंड के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। चक्रधरपुर और जमशेदपुर में ज़मीन हिली और लोगों ने झटके महसूस किए।

    जमशेदपुर में सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग सुबह सुबह भूकंप के झटकों के डर से घरों से बाहर निकल आए। लोगों के मन में दहशत का माहौल पाया गया। अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

  • Punjab News: वाहन की चपेट में आने से Hotel Manager की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: वाहन की चपेट में आने से Hotel Manager की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः दीवाली की रात को युवक को सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में व्यक्ति आ गया। जिसे जख्मी हालत में समाज सेवा सोसाइटी द्वारा सरकारी अस्पताल में लाया गया। घायल व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह रावत के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार स्काई रिंग होटल में मैनेजर का काम करता था। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी ओर दो बच्चों को छोड़ गया। मृतक के साथी नवीन सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र अपनी ड्यूटी खत्म करके खाना खाने के लिए जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। व्यक्ति ने बताया कि मृतक उसके गांव का ही है और उतराखंड का रहने वाला है।

    मृतक शादी शुदा है और उसके 2 बच्चे है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मृतक परिवार के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में स्थित 6 से 7 खोखों को लगी आग, जलकर हुए राख, देखें वी़डियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में स्थित 6 से 7 खोखों को लगी आग, जलकर हुए राख, देखें वी़डियो

    आग पर काबू पाने में लगी दमकल विभाग की दर्जन गाड़ियां, घटना का जायजा लेने पहुंचे मेयर

    मोगाः जिले में जहां एक ओर लोग घरों में दीवाली के पर्व पर पूजा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सब्जी मंडी के साथ लगती खोखो की मार्किट आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की चपेट में कपड़े ओर प्लास्टिक के समान के खोखे आ गए। घटना देर रात 9 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आग की चपेट में करीब 6 से 7 खोखे जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को मोगा, धर्मकोट, निहाल सिंह वाला और जीरा से पानी की गाड़ियां बुलानी पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह छानी ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। इस घटना में में करीब 6 से7 दुकानें खोखे पूरी तरह से जल कर राख हो गए है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग सहित शहरवासियों और एनजीओ का काफी सहयोग रहा है। वही कपड़ा व्यापारी ने बताया कि वह 7 बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया और 9 बजे उसको फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। पीड़ित ने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी कुछ पत नहीं पाया है। पीड़ित ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही यह दुकान 15 लाख रुपए में की ली थी और करीब 10 से 12 लाख का दुकान में कपड़ा पड़ा हुआ था, जोकि जल कर राख हो गया। पीड़ित ने कहा कि अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है। वही थाना मुखी इकबाल हुसैन ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मंडी में आग लग गई। उन्होंने कहाकि हम फोर्स के साथ पहुंचे और आग बुझाने लगे करीब 6 से 7 दुकानें जल कर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुकानें लकड़ी और लोहे की चादरों से बनी हुई थी। जिसमें कपड़े और प्लास्टिक का सामान था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया है।

    सब्जी मंडी में स्थित 6 से 7 खोखों को लगी आग, देखें वी़डियो

  • Jalandhar News: 2 बहनों ने निगला जहरीला पदार्थ, मां ने लगाए गंभीर आरोप

    Jalandhar News: 2 बहनों ने निगला जहरीला पदार्थ, मां ने लगाए गंभीर आरोप

    जालंधरः महानगर के गांव धीना में दो नाबालिग बहनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक लड़कियों की मां ने अपने भाई की सास पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक लड़कियों की पहचान हरप्रीत कौर (17) और लक्ष्मी (13) के रूप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक लड़कियों की मां अमनदीप कौर ने बताया कि उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है और उसके पति की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उसके भाई की सुमनदीप कौर के साथ दोस्ती थी। सुमन 11 अक्टूबर को परिवार को बिना बताए घर से चली गई जिसके बाद सुमन की मां गुरविंदर कौर, उसका बेटे साहिल और रिश्तेदार बलवीर सिंह अक्सर उसे और उनकी बेटियों को उठवाने की धमकी देते थे जिसके कारण वह परेशान होकर गांव धीना में किराये पर घर ले लिया। उनकी दोनों बेटियों ने बात को दिल पर ले लिया और उनसे परेशान होकर 28 अक्टूबर की शाम को अपने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    पुलिस के दी गई शिकायत में मृतक लड़कियों की मां ने अपने भाई की ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपियों की पहचान फगवाड़ा निवासी गुरविंदर कौर, साहिल और कपूरथला निवासी बलवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।