Blog

  • पंजाबः नाके से गिरफ्तार किए आरोपी के ठिकानों पर रेड कर पुलिस हुई हैरान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिधू की अगुवाई में थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस की ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

    पुलिस को हैरीनी तब हुई जब गिरफ्तार आरोपियों के बताए हुए ठिकाने पर जाकर छापेमारी की गई। इस दौरान घर के ही बनाए गए गोदाम से 24 बाइक और अन्य वाहनों के अलग-अलग किए पुर्जे बरामद हुए। पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद एडीसीपी तुषार गुप्ता ने खुलासा किया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों की संख्या 50 तक जाने की उम्मीद है। फिलहाल आरोपी 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है और उम्मीद है कि चोरी की गाड़ियों की संख्या  रबर की तरह बढ़ सकती है। 

  • पंजाबः फिट इंडिया के तहत जवानों की तरफ से लगाई गई दौड़, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के गांव बारेके से हुसैनीवाला बॉर्डर जे सी बी तक बीएसएफ की तरफ से स्वच्छ भारत मुहिम के तहत फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। वही डी.आई.जी. बी.एस.एफ पवन बजाज (रिटायर्ड) ब्रिगेडियर ने हरी झंडी दे कर दौड़ की शुरुवात किया।

    डी.आई.जी. बी.एस.एफ पवन बजाज ने बताया की हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। फीट इंडिया के तहत आज दौड़ का आयोजन इसलिए था कि अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो आप के आसपास वातावरण ठीक रहेगा।

  • दशहरा उत्सव में लगी भीषण आग, पंडाल जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    कुल्लूः अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे के बाद ढालपुर मैदान में लगभग 15 दुकानों में आग लग गई। आग से दो लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि आग बुझाते वक्त दो लोग झुलस गए जिनमें से एक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अदालत परिसर के सामने दशहरा मैदान में हुई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। सप्ताह भर का यह उत्सव 24 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ था।

    उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा जूतों और प्लास्टिक की कुछ दुकानें पूरी तरह से या आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गईं। आग से सात से आठ टेंट भी जल गए जिनमें देवी-देवताओं के ‘रथ’ रखे हुए थे। ये रथ कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए लाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर ‘रथों’ को हटा लिया गया था। आग से प्रभावित लोगों के लिए अस्थाई इंतजाम किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जा रहा है। बता दें कि आग लगते ही वहां पर चीख –पुकार मचने लगी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे।

    कुल्लू दशहरा उत्सव विजयदशमी के दिन 24 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ की पारंपरिक रथ यात्रा के साथ शुरू हुआ था। इस उत्सव की शुरुआत 17वीं शताब्दी में हुई थी, राजा जगत सिंह ने अपने सिंहासन पर भगवान रघुनाथ की एक मूर्ति स्थापित की थी। इसके बाद से भगवान रघुनाथ को कुल्लू घाटी का शासक देवता घोषित किया गया था। वहीं मेले में लोगों दूर-दराज से खरीददारी करने के लिए पहुंच रहे है।

  • पंजाबः धारा 144 के तहत प्रशासन ने जारी किए आर्डर, लगाई पाबंदी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में धारा 144 के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद ने आदेश जारी किए है।  जारी किए गए आदेशों में डीसी ने कहा कि मुंह ढक कर वाहन चलाने वालों पर पाबंदी लगाई है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा सिर्फ धार्मिक चिन्ह जैसे कि बुर्का या फिर जिसको कोई सकिन की एलर्जी है उसे पर यह हिदायत जारी नहीं होगी। दरअसल, हर दिन बढ़ रही क्राइम की वारदातों को नकेल डालने के लिए बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद और एसएसपी गुलनीत खुराना ने एक मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। इस दौरान डीस ने कहा कि टू व्हीलर या फिर पैदल चलने वाले किसी भी शख्स को मुंह ढक कर बाहर निकलने पर पाबंदी होगी लेकिन धार्मिक चिन्ह जैसे कि बुर्का पर ये लागू नहीं होगा।

    वहीं डीसी द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत ट्रैफिक पुलिस ने मुंह ढक कर लड़कियों और लड़कों को स्कूटी या बाइक चलाते हुए रोका और उन्हें वार्निंग देते छोड़ दिया। इस दौरान जिले में ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 40 के करीब नाके लगाए गए। इस दौरान कुछ लोगों के चालान भी काटे गए। डिप्टी कमिश्नर का कहना है काफी बार क्रिमिनल लोग अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह को ढक लेते हैं। इस दौरान उन्होने कहा कि मुंह ढकने पर पाबंदी लगाने से क्राइम में काफी फर्क पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर डीसी का कहना है कि त्योहार का सीजन भी चल रहा है जिसके चलते जिला बठिंडा में धारा 144  के तहत मुंह ढककर बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है।

  • पंजाबः 820 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 820 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को ईश्वर नगर इलाके से उसे वक्त गिरफ्तार किया गया।

    आरोपी के विरुद्ध थाना एसटीएफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह स्कूटर पर सवार होकरअपने ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने आ रहा था l आरोपी का पिता नशा खरीद कर लाता था और आरोपी आगे अपने और पिता के ग्राहकों को इसकी सप्लाई देता था। आरोपी के विरुद्ध पहले एक्साइज एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। जिस अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जबकि आरोपी के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।

  • पंजाबः इस इलाके में​​​​​​​ इमीग्रेशन सेंटर में लगी आग

    बठिंडाः अजीत रोड पर स्थित एक इमिग्रेशन सेंटर में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात इमिग्रेशन सेंटर में अचानक आग लग गई। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के घटना की सूचना तुरत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल, सेंटर के अंदर काफी धुआं होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में इमिग्रेशन सेंटर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • जालंधरः सुबह-सुबह 2 धार्मिक स्थलों से लाखों की नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बनाने में लग गए है। शनिवार सुबह चोरों ने बेगमपुर गांव स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर एवं पीर बाबा नगंजे शाह के स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

    घटना की जानकारी देते हुए गांव के पूर्व सरपंच हरकमल सिंह बेगमपुर ने बताया कि चोरों ने 2 धार्मिक स्थलों की गोलक में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये की नकदी चुरा ली है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस धार्मिक स्थलों के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। बिलगा के थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच चल रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः घर से 25 तोला सोना व 60 हजार की नकदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला थाना गेट हकीमा के अधीन आते इलाका नवां कोट से सामने आया है। जहां एक घर में अज्ञात युवक ने अलमारियां तोड़कर उसमें से 25 तोला सोना और 60 हजार रुपए नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

    पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें एक आरोपी घर की छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुआ और इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला उषा अरोड़ा का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ रात को 10:00 बजे करीब सो गई थी, सुबह जब 5:30 बजे करीब उनकी आंख खुली तो देखा कि घर की अलमारियां टूटी हुई थी। जब अलमारी की जांच की तो उसमें 25 तोले सोने के गहने और 60 हजार रुपए की नगदी गायब थी।

  • पंजाबः कलुयगी बेटे ने दी मां को खौफनाक सजा, हर कोई देख हो गया हैरान, देखें CCTV

    रोपड़ः पंजाब के जिला रूपनगर से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां एक वकील और उसके परिवार द्वारा अपनी बुजुर्ग विधवा मां के साथ अमानवीय अत्याचार करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस और मानवतावादी सेवा संगठन ने कानूनी मदद से इस बुजुर्ग को नरक भरे जीवन से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके बाद कलयुगी बेटे पर कार्रवाई की गई है। रोपड़ के पॉश इलाके ज्ञानी जैल सिंह नगर निवासी वकील अंकुर वर्मा, उनकी पत्नी और नाबालिग बेटे ने एक बुजुर्ग विधवा मां पर अत्याचार किया है।

    73 साल की रिटायर विधवा प्रोफेसर आशा रानी की पिटाई का शक हुआ तो दीपशिखा ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई और पिटाई की फुटेज इस सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना की सारी जानकारी जब बेटी दीपशिखा ने मानवता सेवा संगठन को दी तो इस संगठन ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के परिवार के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

    जिसके बाद बुजुर्ग महिला का इलाज शुरू कर दिया गया। संगठन के नेता और बुजुर्ग महिला की बेटी ने न्याय की मांग करते हुए बुजुर्ग महिला पर हुए जुर्म की इम्तिहा को बयान किया। वहीं पुलिस ने इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के परिवार के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस बुजुर्ग महिला के बेटे वकील अंकुर वर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा है।

  • पंजाबः पूछताछ के लिए थाने गए व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया धरना

    मोगाः गांव धुरकोट रणसिंह में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रपाल सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पता चला है कि उक्त व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जिसके बाद उसने रात में आत्महत्या कर ली। इंद्रपाल सिंह के परिवार वालों ने किसान संगठन के समर्थन से निहाल सिंह वाला थाने के सामने धरना लगा दिया है। परिजनों का कहना है कि निहाल सिंह वाला थाने के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। 

    बताया जा रहा है कि धुरकोट रणसिंह के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के मामले में नामजद सुखदीप सिंह सोहना के पिता इंद्रपाल सिंह नो कल रात पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद मृतक इंद्रपाल सिंह के परिजनों ने थाना प्रभारी निहाल सिंह पर कश्मीर सिंह पर इंद्रपाल सिंह को अवैध हिरासत में रखकर प्रताड़ित करने और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए किसान यूनियन डकौंदा के सहयोग से निहाल सिंह वाला गेट के सामने धरना दिया है। ।