Blog

  • ममता का पुतला जलाने पर ABVP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पर्चा दर्ज

     बीवीपी ने कहा कांग्रेस नेताओं ने भी फूंके थे पुतले
    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला फूकने पर ऊना पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा ने संदेशखाली प्रकरण पर बंगाल सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया था। एबीवीपी और भाजपा ने आरोप लगाया था कि संदेशखाली के जिला पार्षद शाहजहां शेख ने हिंदू महिलाओं पर यौन अत्याचार किए थे। साथ ही उस पार्षद ने ईडी की एक टीम पर हमला भी किया था। हमले के बाद से फरार शाहजहां को पकड़ने पर भी उसके साथ वीआईपी जैसी खातिरदारी की जा रही है।


    एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार के प्रदर्शन के बाद ऊना के मिनी सचिवालय के बाहर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला फूंका था। ममता बैनर्जी पर आरोप है कि वह अपने विवादित नेता का पक्ष ले रही है।होमगार्ड जीवन कुमार की शिकायत मिलने पर सदर थाने में एबीवीपी के कोऑर्डिनेटर चंदन और अन्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 143 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले से भड़के छात्रों ने डीसी दफ्तर का किया घेरावएबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर पुतला फूकने का मामला और बिगड़ गया है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीसी ऊना के दफ्तर का घेराव किया। छात्रों का आरोप है कि ऊना पुलिस के डीएसपी अजय ठाकुर ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जबकि उसी दिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक नहीं कई पुतले फूंके लेकिन कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं के विरुद्ध को मामला दर्ज नहीं किया।


    एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को एक चिट्ठी भी भेजी है और एसपी ऊना से मिल कर मामले की जांच की मांग की है । जिसमें बंगाल के टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। छात्रों का कहना है कि बंगाल में टीएमसी के जंगल राज में हिंदुओं का जीना मुश्किल हो गया है। उसी शोषण के विरुद्ध बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने पूर्व विधायकों का पुतला फूंकें तो कोई पर्चा नहीं और यदि एबीवीपी के छात्र बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन करें तो दो धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया। इस अन्याय के विरुद्ध एबीवीपी आर पार की लड़ाई के मूड़ में आ गई है। वहीं एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
  • पंजाब: Hotel Gee Resort में लेजाकर हुआ नाबालिग से रेप

    लुधियाना: लाडोवाल बाईपास रोड पर स्थित एक होटल मे नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से आरोपी की जान पहचान थी। वह उसे बहला-फुसलाकर 24 अक्तूबर 2023 को अपने साथ Hotel Gee Resort के कमरे में ले गया। जहा आरोपी ने उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी शादीशुदा है और उसका 1 बच्चा भी है। आरोपी वैलडिंग का काम करता है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी माजरा खुर्द के खिलाफ धारा 506, 376, 4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज क्र लिया है।

    जानकारी देते हुए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनप्रीत से उसकी अच्छे जान पहचान थी। वह उसे भरोसा में लेकर  करीब 5 महीने पहले अपने साथ Hotel Gee Resort  में ले गया। आरोपी ने वहां कमरा नंबर 101 बुक करवाया हुआ था। Hotel Gee Resort के कमरे में लेजाकर आरोपी ने उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब शोर मचाया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। आरोपी के लगातार धमकाने पर उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई।

  • इस महीने OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज!

    नई दिल्लीः मनोरंजन के जरिए से ऑडियंस के लिए मार्च बेहद खास होने वाला है। फागुन के इस महीने में एक तरफ जहां लोगों पर होली का खुमार चढ़ने वाला है। वहीं, इस खुमार को बढ़ाने के लिए ओटीटी पर कई बेहतरीन सीरीज और फिल्म स्ट्रीम होंगी। हम आपको मार्च में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जियोसिनेमा, सोनी लिव, जी5, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो समेत बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस महीने एक्शन, साइको-थ्रिलर, क्राइम-ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होंने वाली हैं। इन सीरीज और फिल्मों को आप अपने वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 

    Ravi-Kishan-Mamla-Legal-hai

    नेटफ्लिक्स पर रवि किशन स्टारर ‘मामला लीगल है’ 1 मार्च को रिलीज हुई है। यह फिल्म वीडी त्यागी पर फोकस है, जो पटपड़गंज बार एसोसिएशन के एनर्जेटिक अध्यक्ष हैं और भारत के अटॉर्नी जनरल बनना चाहते हैं।

    Sunil grover sunflower

    वहीं, सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा ‘सनफ्लॉवर 2’ भी 1 मार्च को रिलीज हुई है। यह 2021 में आई ‘सनफ्लॉवर’ का सीक्वल है। यह एक क्राइम मिस्ट्री सीरीज है, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगाया है।

    Ravi Teja eagal movie

    बीते महीने रिलीज हुई 100 करोड़ी ‘ईगल’ का बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं चल सका। फिल्म में रवि तेजा, अनुपमा परमेश्वरन समेत कई अन्य कलाकार हैं। यह फिल्म 2 मार्च को ईटीवी विन पर रिलीज होगी।

    Maharani Season 3

    वेब सीरीज ‘महारानी’ के दो सीजन आ चुके हैं। यह 1990 के दशक में बिहार की राजनीति पर आधारित है। सीरीज में हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। यह 7 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होगा। 

    Hanu-Man

    तेलुगु फिल्म ‘हनुमान’ पैन इंडिया रिलीज हुई थी। जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल में थे। फिल्म कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान की महाशक्ति हासिल कर लेता है। यह फिल्म 8 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी।

    merry-christmas

    ‘मेरी क्रिसमस’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी जो जनवरी में रिलीज हुई। फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया। इसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति लीड रोल में देखें गए हैं। यह फिल्म 8 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    Emraan hasmi showtime

    इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह स्टारर वेब सीरीज ‘शो टाइम’ 8 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह सीरीज फिल्मी दुनिया की चकाचौंध और संघर्ष को दिखाती है।

    sara-ali-khan-ae watan mere watan

    ‘ऐ वतन मेरे वतन’ आजादी से पहले पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म की कहानी उषा मेहता के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1942 में एक अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन शुरू किया था। फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें सारा अली खान लीड रोल में है।

    Hrithik Roshan fighter

    ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया।

    Zwigato

    कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी स्टारर ‘ज़्विगाटो’ भी 17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे नंदिता दास ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक फूड डिलीवरी बॉय की कहानी को दिखाती है।

    The-Great-Indian-Kapil-Show

    इसके अलावा, ‘ओपनहाइमर’ को जियो सिनेमा पर 21 से देख सकते हैं। वहीं, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह है।

  • निष्कासित विधायकों के पक्ष में आए वीरेंद्र कंवर

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ से भाजपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर विधानसभा से निष्कासित 6 कांग्रेसी विधायकों के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सुखविंदर सुक्खू द्वारा अपने ही पूर्व साथी विधायकों को काला नाग कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के विरुद्ध ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार हिमाचल की जनता का विश्वास खो चुकी है। इस समय राज्य की सरकार असंवैधानिक रूप से चलाई जा रही है। भाजपा के 15 विधायकों को गैरकानूनी ढंग से बजट सत्र से निलंबित करना सुक्खू सरकार की एक अलोकतांत्रिक कार्रवाई है। राज्य की कानून व्यवस्था भी अब चरमरा चुकी है। राज्य के हालात बताते हैं कि सुक्खू सरकार को अब एक पल भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

  • BJP ने लोकसभा की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, PM मोदी सहित 34 मंत्री भी शामिल

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की लिस्ट में कई बड़े चेहरे भी शामिल है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से उतारा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से उम्मीदवार बनाए गए हैं। मंनोज तिवारी को भी पार्टी की तरफ से टिकट मिल गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है। 

    पीएम मोदी वाराणसी सीट से चुनाव में उतरेंगे , वही गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट्स पर चुनाव उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं।  जिनमे 34 केंद्रीय एंव राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। 

    तावड़े ने यह भी कहा कि पिछले 1 दशक से निरंतरता के साथ विकास के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, इस मंत्र के साथ एक सेवा की अद्भूत मिसाल देश में ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर प्रस्तुत की है।   

    बीजेपी की पहली लिस्ट मे कई बड़े चेहरे

    बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में एससी से 27, एसटी से 18 और ओबीसी से 57 उम्मीदवार हैं। इसमें यूपी से 51, बंगाल से 20, एमपी से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 तेलंगाना से 9, असम से 11 झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। दिल्ली से 5 सीट, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम का ऐलान किया गया है। केरल में शशि थरूर के सामने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया गया है।

  • हिमाचल को मोदी सरकार का एक और तोहफ़ा, इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस का अब हुआ ऊना तक विस्तारिकरण:सुमीत 

    हिमाचल से उज्जैन तक सीधा पहुँचेंगे श्रद्धालु, ऊना से इंदौर को ट्रेन सुविधा शुरू: सुमीत शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: यहाँ ज़ारी ब्यान में भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयास से उज्जैन से इंदौर तक जाने वाली अब सीधी ट्रैन सुविधा के लाभ मिलने से हिमाचल वासियों को एक ओर सौगात करार दिया है। इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को अब अब ऊना हिमाचल तक विस्तार कर चलाने की मंज़ूरी रेलवे से मिल गई है। सुमीत ने इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

    सुमीत ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने “ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व केंद्र में हिमाचल का प्रतिनिधि होने के नाते में सदैव देवभूमि के विकास व यहाँ के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रतिबद्ध हूँ। महाकाल की नगरी उज्जैन एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग तीर्थाटन करने उज्जैन जाते हैं। इससे पूर्व तीन रोज़ पहले अनुराग प्रयास से हिमाचल के यात्रीगण अब ट्रेन से सीधा ही हरिद्वार तक जा सकें ऐसी सुविधा के लिए भी रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को अनुराग  ने मिलकर अनुरोध किया था।

    सुमीत ने बताया कि ट्रैन इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जो सप्ताह मै दो बार चलती थी को अब एक्सटेंशन के बाद ऊना से चलेगी। यह ट्रेन अब ऊना से इंदौर तक चलाई जाएगी जिससे यात्रियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। सुमीत ने कहा कि “ट्रेन संख्या 19307/08 इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस पहले सुबह 5:30 बजे इंदौर से चलकर सुबह 8:35 को ऊना पहुंचेगी। वहीं ये ऊना से दोपहर 1:50 को चलकरअगले दिन दोपहर को 3:05 को इंदौर पहुँच जायेगी” जल्दी ही समय सारणी भी जारी कर दे जाएगी।सुमीत ने कहा “अभी हाल ही में अनुराग ठाकुर  के अनुरोध पर ऊना हिमाचल से चल कर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का एक्सटेंशन हरिद्वार तक रेलमंत्री ने किया है। 

    सुमीत ने बताया की अनुराग ठाकुर के निवेदन पर मोदी सरकार ने ऊना को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए ख़ुद मोदी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में रेलसेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर ज़रूरी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। वित्तवर्ष 2023 – 24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838  करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं।

    सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ ,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये , नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए की यह मंज़ूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009 – 2014  से 17 गुना ज़्यादा है । वर्तमान में प्रदेश में ₹19556 करोड़ से 258 किलोमीटर की 4 परियोजनाओं पर काम जारी है”

    आज ऊना व अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन से कुल 13 ट्रैन इस ज़िला को देश के अलग भागों से जोड़ती हैं। साबरमती रेलवे स्टेशन को भी ऊना से रोजाना ट्रैन चलती है। यह रेल लाइन माँ ज्वालामुखी, मां चिंतपूर्णी, मां ब्रजेश्वरी, मां चामुंडा इत्यादि को जोड़कर प्रदेश के धार्मिक-पर्यटन में बढ़ोतरी कर प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी करेगा। वहीँ जिला हमीरपुर व ज़िला मंडी के सरकाघाट, धर्मपुर तहसील व जिला कांगड़ा के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र इत्यादि से भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल में कार्यरत युवाओं को यात्रा के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन से लाभ प्राप्त करेगा। उना हमीरपुर रेल लाइन के निर्माण में 1500 करोड़ हिमाचल प्रदेश सरकार व 4300 करोड़ केंद्र सरकार वहन करेगी”।

  • कुटलैहड़ युवा कांग्रेस ने विधायक का पुतला जलाया

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोटला कलां में विधायक देवेंद्र भुट्टो का पुतला जलाया। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हराने और भाजपा को जिताने में भूमिका निभाने पर पार्टी ने 6 विधायकों को सदन से अयोग्य घोषित करवा दिया था। बागी विधायकों के चलते सुक्खू सरकार पर भी संकट मंडराने लग गया था। इसी के विरोध में अपना आक्रोश निकालने के लिए युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बैंस की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी छह विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पार्टी के गद्दार करार दिया।
  • महाविद्यालय ऊना में स्वयं सेवकों ने सफाई अभियान चलाया

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शनिवार को शिक्षकों एवं एनसीसी, रोवर एवं रेंजर्स के स्वयं सेवकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर कैंपस को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) मीता शर्मा ने स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वच्छता का हमारे जीवन में क्या-क्या महत्व है । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है । हमारा अच्छा स्वास्थ्य हमारे व्यवहार को भी प्रभावित करता है। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं प्राचार्या महोदया ने किया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत कैंपस में स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग से की गई। जिसमें प्राचार्या, छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों ने हाथ में झाडू लेकर पूरे भवन परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य विभागों के प्राध्यापक और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

  • पंजाब : सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग को लेकर अहम खबर आई सामने

    दफ्तरों का समय 3 जोन में बांटने की तैयारी में मान सरकार

    चंडीगढ़ : सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब सरकार सरकारी दफ्तरों का समय 3 जोन में बांटने की तैयारी में है। इसका ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में TIECON स्टार्ट-अप समारोह दौरान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक नई स्कीम लागू करने की योजना बना रही है, जिससे सरकारी दफ्तरों को 3 जोन में बांटा जाएगा। हर जोन में दफ्तरों का शुरू और छुट्टी का समय अलग-अलग होगा।  सी.एम. मान ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बिजली की बचत और आवाजाही की भीड़ को कम करना है। योजना मुताबिक कुछ दफ्तर सुबह 8 बजे, कुछ सुबह 9 बजे और कुछ सुबह 10 बजे शुरू होंगे। बंद होने का समय भी इस अनुसार अलग-अलग होगा।

  • अवैध खनन में लिप्त 6 वाहनों पर 1 लाख जुर्माना

    ऊना/ सुशील पंडित : लंबे समय बाद ऊना में पुलिस ने अवैध खनन पर कोई कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिछले दिनों अवैध खनन कर रहे 6 वाहन जब्त किए थे। रेत बजरी की तस्करी में लिप्त इन वाहनों के अब चालान किए गए हैं। पुलिस ने जुर्माने के रूप में इन 6 वाहन मालिकों से 1,09,400 रूपए वसूल किए हैं। इसके अलावा शुक्रवार को पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले 97 वाहनों के भी चालान किए। चार ऐसे लोगों के भी पुलिस ने चालान काटे हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।