Blog

  • अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : जिले में अज्ञात वाहनों की टक्कर से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नए हिट एंड रन कानून का कोई भी डर समाज में दिखाई नहीं दे रहा। अम्ब के दिलवां का एक व्यक्ति ऐसे ही एक वाहन की चपेट में आकर इस दुनिया से चला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलवां गांव के सुरजीत कुमार पुत्र चरण दास ने अम्ब थाने में दी शिकायत में कहा है कि उसके चचेरे भाई को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला मौके से फरार हो गया था जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अम्ब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए और 279 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।
  • हीरानगर में शोभा यात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा शुरू

    9 मार्च तक चलेगा धार्मिक समागम
    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के गांव हीरा नगर दुलेहड के शिव मंदिर से श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में शनिवार को कलश शोभा यात्रा का अयोजन किया गया। शोभा यात्रा में भागवताचार्य वृंदावन की कृष्णा भारद्वाज समेत श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि मातृ भूमि सेवा संघ स्थानीय गांव वासियों के सहयोग से गांव हीरा नगर के शिव मंदिर में से 9 मार्च तक साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा रोजाना समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। 9 मार्च को विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। सेवकों ने सभी से कथा का पुण्य लाभ उठाने का निमंत्रण दिया है।
  • जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड – जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाऐगें। उन्होंने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं वे अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालयों में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए सपंर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर संपर्क कर सकते हैं। 

  • शादी वाले घर में एक के बाद एक फटे 11 सिलेंडर

    दहेज का सामान जलकर हुआ ख़ाक 

    राजस्थान: चूरू में एक घर में 11 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए. धमाकों से इलाके का आसमान गूंज गया. जिस घर में आग लगी, वहां बेटी की शादी थी. दहेज का सामान रखा था, जो आग में जल गया. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को काबू किया. आग छप्पर में कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है.

    जानकारी के अनुसार, बीका की ढाणी के रहने वाले विद्याधर शर्मा के दो बेटे व एक बेटी की शादी चार और छह मार्च को होनी है. विद्याधर मजदूरी करते हैं. घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं. शादी में बनने वाली मिठाइयों और रसोई की तैयारियों के साथ-साथ शादी में देने के लिए सामान भी रखा था. ये सारा सामान घर में छप्पर के नीचे रखा हुआ था. छप्पर में 11 सिलेंडर भी रखे थे.अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई. इसी दौरान छप्पर में रखे सिलेंडर तक आग पहुंच गई. एक के बाद एक करके 11 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए. तेज धमाकों की गूंज से ग्रामीण दहशत में आ गए.घटना इतनी भयानक थी कि सिलेंडर 500 से 700 फीट दूर जाकर गिरे. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची रतनगढ़ नगर पालिका की दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

  • शहर को चरणबद्ध तरीके से बनाया जाएगा स्वच्छ व सुंदर, अभियान शुरू

    प्रेस क्लब बददी ने आयोजित किया प्रेस से मिलिए कार्यक्रम

    बददी/ सचिन बैंसल : बददी बरोटीवाला नालागढ़ क्षेत्र व उद्योगों के विकास व निगरानी के लिए एक ज्वाइंट टॉस्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। टॉस्क फोर्स के गठन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है और जल्द ही आलाधिकारियों व सरकार का अप्रूवल मिलने के बाद यह टॉस्क फोर्स क्षेत्र के विकास व उद्योगों के सुरक्षा मानकों पर कार्य करती नजर आएगी। यह बात बददी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) की सी.ई.ओ सोनाक्षी सिंह तोमर ने शनिवार को प्रेस क्लब बददी द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में एनआर एरोमा उद्योग जैसे अग्निकांड दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

    ऐसे हादसो दोबारा नहीं दोहराए, इसके लिए हमारी तरफ से पूरी कोशिश व तैयारी रहेगी। आने वाले दिनों में सभी उद्योगों में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ किया जाएगा और बददी व नालागढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर भी नई योजनाएं जमीन पर उतारी जाएंगी। बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि एनआर एरोमा उद्योग में अग्निकांड के बाद उन्होंने बददी व नालागढ़ क्षेत्र के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ली है। बैठक में उद्यमियों की तरफ से कई सुझाव आए हैं। इसके उपरांत सभी अधिकारियों के साथ भी कई चरणों में बैठकें हो चुकी हैं और कई सारे नए सुझाव निकले हैं। सभी सुझावों की एक चैक लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट पर सरकार की अंतिम मुहर लगते ही इसकी गूगल शीट तैयार कर सभी उद्यमियों व शहरवासियों में प्रसारित कर दिया जाएगा।

    शहर के हॉट स्पॉट चिन्हित कर उन्हें साफ बनाया जाएगा

    बीबीएनडीए का पहला प्रयास  शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में होगा। शहर की सफाई के लिए चरणबद्ध तरीके से योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा। सफाई व्यवस्था संभाल रही जेबीआर कंपनी के पदाधिकारियों के साथ इसके लिए कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। फेज मैनर में इस पर काम किया जाएगा। सबसे पहले शहर के हॉट स्पॉट चिन्हित कर उन्हें साफ बनाया जाएगा और उन स्थानों पर पैदल रास्ता, छोटा पार्क या पौधारोपण कर उन्हें सुधार दिया जाएगा। शहर के हर घर तक कूड़ा उठाने के लिए टीम पहुंचेगी। फिलहाल किसी भी परिवार से इसका शुल्क भी अभी वसूल नहीं किया जाएगा। बीबीएनडीए की तरफ से निशुल्क गारबेज कलेक्शन की जाएगी, लेकिन लोगों को घरों से निकलने वाला कूड़ा गीला व सूखा अलग देना होगा।


    हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी किया जाएगा

    बददी व नालागढ़ शहर के विकास के लिए ज्वाइंट टॉस्क फोर्स कार्य करेगी। एक हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी किया जाएगा, जिस पर कोई भी शहरवासी सफाई या अन्य किसी भी समस्या से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकता है। उसके बाद उस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्रों में समय का भी निर्धारण किया जाएगा, ताकि प्रत्येक घर, दूकान, झुग्गी, कालोनी, सोसाइटी से कूड़ा उठाया जा सके। इस अवसर पर प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बैंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा वशिष्ट, सुरेंद्र शर्मा संरक्षक, दीपक कुमार वर्मा आईटी हैड प्रेस क्लब, डा किशोर ठाकुर ठाकुर एडवाईजर व जर्नलिस्टस यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष डा रणेश राणा भी उपस्थित रहे। 

  • राशन कार्ड धारक 31 मार्च से पहले करवाएं e-KYC

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला की सभी उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुकत जतिन लाल ने बताया कि जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अपनी ईकेवाईसी नहीं करवाई है वे 31 मार्च से पूर्व संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में अपनी ईकेवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईकेवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अतंर्गत भविष्य में सस्ता राशन प्राप्त करने हेतु ईकेवाईसी अनिवार्य है।

    उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को आधार कार्ड सहित नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर अपनी ईकेवाईसी बायोमैट्रिक माध्यम से करवानी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वह प्रदेश में अपने नज़दीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ईकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपंरात भी नहीं हो रही है (जैसे छोटे बच्चे/बुज़ुर्ग) उनसे/उनके अभिभावक नज़दीकी आधार कार्ड केन्द्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं ताकि जिला के समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा सके। उन्होंने बताया कि ईकेवाईसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपने नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान/संबंधित खण्ड निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले या जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना, के दूरभाष संख्या 01975-226016 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • पलक को कृत्रिम हाथ लगाकर रोटरी क्लब बद्दी ने किया सहयोग

    बद्दी/ सचिन बैंसल : रोटरी क्लब बद्दी द्वारा प्रोजक्ट सहयोग के तहत कैंथा गांव की पलक को कृत्रिम बाजू लगाकर आर्थिक एवं शारीरिक तौर पर संबल प्रदान किया है । क्लब के प्रधान कार्तिक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पलक की बाजू कटने की जानकारी प्राप्त हुई थी जिसके तहत रोटरी क्लब बद्दी की टीम ने दून विधानसभा की पट्टा नाली पंचायत के कैंथा गांव पहुंचकर पूरी हालात का जायजा लिया तथा लिम्ब ट्रांसप्लांट करने के लिए डाक्टर पीजेएस वोहरा से संपर्क करवाया। उन्होंने बताया कि नवेदा क्लीनिक जिरकपुर में वरिष्ठ डाक्टर पीजेएस वोहरा की देखरेख में सफलता पूर्वक आर्टिफिशियल लिम्ब ट्रांसप्लांट किया गया है ।

    और अब पलक उस कृत्रिम हाथ से पानी पी सकती है, रोटी बना सकती है, अपने कपड़े स्वयं पहन सकती है तथा अनेक प्रकार के विभिन्न कार्य भी कर सकती है । पलक बाहरवीं पास करके एनटीटी का कोर्स कर रही है । कार्तिक शर्मा ने कहा कि पलक के पूरे इलाज का खर्च रोटरी क्लब बद्दी वहन करेगी तथा भविष्य में भी पलक को जो आवश्यक जरूरत होगी वह रह सम्भव पूरा करने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि इस वर्ष रोटरी का थीम है ‘‘क्रिएट होप इन द वल्र्ड’’ के तहत जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करके उसके चेहरे पर खुशी बांटना प्रमुख है और इसी आश्य के साथ रोटरी क्लब बद्दी अपने कर्तव्यों को बखूबी निर्वहन कर रही है ।
  • जालंधरः विवादों में घिरे M1 Hotel व Makkar Motors के मालिक बिट्टू मक्कड़

    लड़कियों को निकाली गालियां, लिखित माफी से छुड़वाई जान

    जालंधर, ENS: M1 होटल व मक्कड़ मोटर्स के मालिक बिट्टू मक्कड़ एक बार फिर से विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित सैलून में काम करने वाली लड़कियों के साथ बिट्टू मक्कड़ का विवाद हो गया। इस दौरान बिट्टू मक्कड़ को पता नहीं क्या हो गया कि वह बिना सोचे समझे सैलून में काम करने वाली लड़कियों से बदतमीजी करते हुए उन्हें गालियां निकालने लगे। जिसके बाद मामला काफी गरमा गया। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर पीड़ितो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

    मौके पर थाना 6 की पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही बिट्टू का भतीजा रामसिमरन सिंह (प्रिंस) मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाने में जुट गया। पता चला है कि काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रिंस ने लिखित में माफीनामा दिया। इस दौरान प्रिंस ने कहा कि उसके चाचा का स्वास्थ्य ठीक नहीं, उनका दिमागी इलाज चल रहा है। 

  • जालंधरः विवादों में घिरा CT Institute, 14 कशमीरी छात्र निलंबित, इस मांग पर अड़े छात्रों की वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: शाहपुर स्थित CT Institute कैंपस में छात्राओं के दो पक्षों में हुई झड़प का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि इस मामले को लेकर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा 14 कशमीरी छात्रों को निलंबित किया गया है। सूत्रों से अनुसार आज भी कुछ छात्रों द्वारा दूसरे छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ना किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया गया है। कहा जा रहा है कि छात्र इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। वहीं इस मामले को लेकर आईपीसी अंकुर गुप्ता का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा सदर थाने में अंतगर्त आते CT Institute में दो ग्रुपों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों गुटों को बिठाकर पुलिस और कमेटी द्वारा काउंसिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर प्रशासन द्वारा एक कमेटी बना दी गई है। उनका कहना है कि इस मामले में जो भी बनती कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

    295 ए का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े छात्र

    वहीं इस मामले की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि पंजाबी गुट के छात्र धरने पर बैठे हुए है। वहीं टीचर द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। लेकिन छात्र कशमीरी स्टूडेंट्स पर 295 ए का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए है। छात्र टीचरों को कह रहे है कि कमेटी कश्मीरी छात्रों के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाएं। वह धरने से उठ जाएंगे। इस दौरान छात्र टीचर से यह भी कह रहे है कि उनका टीचर के साथ कोई विवाद नहीं है। वहीं टीचर का कहना है कि वह लड़कियों को घर जाने से क्यों परेशान कर रहे है। छात्र कह रहे है कि उनका लड़कियों से कोई विवाद नहीं है लड़कियां यहां से जा सकती है, लेकिन अन्य छात्रों को वह जाने नहीं देंगे।

    सादिक सहित 5 पर हो मामला दर्ज

    इस दौरान जब टीचर ने विवाद करने वाले छात्रों का नाम पूछा तो उन्होंने डी फार्मेसी का सादिक नामक युवक का नाम लिया। छात्रों की मांग है कि सादिक सहित 5 अज्ञात छात्रों को कैंपस से निकाल कर 295 ए का पर्चा दर्ज किया जाए। इस दौरान उन्होंने कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने की भी मांग की है। बता दें कि कैंपस में छात्र द्वारा एक कश्मीरी छात्रा पर तंज कसा गया था और उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। लड़की ने इसकी शिकायत कॉलेज कमेटी से की थी, आरोप है कि कमेटी के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके बाद उसी छात्र ने लड़की के साथ दोबारा छेड़छाड़ की। इस बार यह मामला कश्मीर से पढ़ने आए छात्रों तक पहुंचा और उसके बाद मामला गरमा गया। जिसके बाद जमकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई।

    कमेटी के फैसले से दोबारा भड़क सकता है मामला

    मिली जानकारी के अनुसार मामला मी़डिया के समक्ष आने के बाद CT Institute की कमेटी द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच अभी भी जारी है। इस सारे घटनाक्रम में CT Institute की इंटरनल कमेटी द्वारा कशमीरी छात्रों को निंलबित करने का फैसला एक-तरफा नजर आ रहा है, जबकि कैंपस में हुए ख़ूनी विवाद की वजह कशमीरी छात्रा पर तंज कसने की थी। सूत्रों के अनुसार कहीं ना कहीं कमेंटी के इस फैसले से जेएंडके से आए स्टूडेंट्स में भी रोष व्याप्त है। Institute इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयार्री में है जबकि मामला दोबारा भड़क सकता है। 

  • इंसानियत शर्मशार: भाइयों ने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में डाला पेन

    उत्तर प्रदेश: आगरा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जमीनी विवाद के कारण विरोधियों ने एक नाबालिक के प्राइवेट पार्ट में लिखने वाला बॉलपेन डॉल दिया. नाबालिग मंदबुद्धि होने के कारण परिवार को आपबीती नहीं बता पाया. स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद माता पिता को घटना की जानकारी मिली. नाबालिग के चेकअप में पेट में डॉक्टरों को कोई वस्तु नजर आई. बाद में पता चला कि वो कलम है.

    ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव लकावली में रहने वाले दीवान सिंह ने अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. रिपोर्ट के मुताबिक 5 फरवरी को पीड़ित नाबालिग शाम 5 बजे घर आया. नाबालिग बुरी तरह सहमा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे. परिजनों के पूछने पर भी उसने कुछ भी नहीं बताया.

    उसके बाद से नाबालिग की तबीयत दिन पर दिन बिगड़ने लगी थी.हॉस्पिटल ले जाने पर जांच में पता लगा कि नाबालिग के पेट में कुछ नुकीली वस्तु है.इसके बाद उसे बसई मंडी स्थित पाठक हॉस्पिटल में रेफर किया गया. पाठक अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन में पेन को बाहर निकाला गया जिसे देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए. पेन की नुकीली तरफ का ऊपरी हिस्सा पेट की तरफ घुसा हुआ है. परिजनों ने नाबालिग से घटना के बारे में जानकरी ली. उसने बताया कि चाचा के लड़के राजेश, दिनेश, कुंज बिहारी, जयंती और पुष्पेंद्र ने उसके साथ मारपीट की. मारपीट करने के बाद उसके अंदर पेन डाल दिया.

    दरअसल उसके पिता दीवान सिंह का उनके छोटे भाई के लड़कों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद की वजह से झगड़ा होने पर उन्होंने नाबालिग चचेरे भाई के साथ यह शर्मनाक हरकत की.

    पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धाराओं 377, 147, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने लैंगिक अपराध अधिनियम 3 और 4 को भी केस में जोड़ा है. ऑपरेशन के बाद पेन को बाहर निकाल दिया गया है. उसे अभी होश में नहीं आया है.