Blog

  • पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम सहित 3 की मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम सहित 3 की मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : चौक मेहता से श्री हरगीबिंदपुर साहिब जाने वाली मुख्य सड़क पर हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों को मौत की खबर है। मृतक गांव कोटला सूबा सिंह जिला गुरदासपुर का रहने वाले है। 

    जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर अमरजोत सिंह (34) , मां बलबीर कौर (70)  और उसका 3 साल का बच्चा अरमानदीप सिंह पीछे बैठे थे। इस दौरान रास्ते में सड़क के किनारे एक जमींदार द्वारा अपने गेहूं के खेत में आग लगा दिये जाने के कारण भयंकर धुआं फैल गया था। तभी अचानक मोटरसाइकिल की टक्कर दूसरे वाहन के साथ हो गई।

     इस हादसे में तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मेहता की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस  सी.सी.टी.वी. खंगाल कर टक्कर मारने वाले दूसरे वाहन और खेत मे आग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

  • जालंधर: इस इलाके में महिलाओं ने चन्नी ठरकी के नारे लगाकर किया विरोध, देखें वीडियो 

    जालंधर: इस इलाके में महिलाओं ने चन्नी ठरकी के नारे लगाकर किया विरोध, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर हुआ आतंकी हमला भाजपा का चुनाव पूर्व स्टंट था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ये सभी स्टंट हैं, आतंकवादी हमले नहीं। ये और कुछ नहीं बल्कि बीजेपी का चुनाव पूर्व स्टंट है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। बीजेपी लोगों के जीवन और शरीर के साथ खेल रही है।” 

    चरणजीत चन्नी के इस बयान के बाद उनका भाजपा की ओर से हर जगह विरोध हो रहा है। वहीं वेस्ट हल्के में चन्नी की पुरानी फोटो को हाथों में लेकर महिलाओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने चन्नी ठरकी के नारे भी लगाए।

    इस दौरान भाजपा पर चुनावों को प्रभावित करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए चन्नी ने आरोप लगाया कि इस तरह के हमले पूर्व नियोजित हैं और भाजपा की चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए इन्हें अंजाम दिया गया है। चन्नी ने कहा, “जब भी चुनाव आते हैं, ऐसे स्टंट किए जाते हैं। पिछले आम चुनाव के दौरान भी इसी तरह के हमले हुए थे।”

  • लुधियानाः दहेज में बुलेट नहीं मिली पर पति ने पत्नी पर डाला गर्म खौलता पानी, देखें वीडियो

    लुधियानाः दहेज में बुलेट नहीं मिली पर पति ने पत्नी पर डाला गर्म खौलता पानी, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना के गोबिंदगढ़ मंडी में करीब एक साल पहले एक लड़की की शादी हुई थी, पति ने ससुराल पक्ष से बुलेट मोटरसाइकिल की मांगी रखी थी, जब नहीं दी तो युवक ने अपने ससुर के घर जाकर उसकी बुलेट ले ली। 3 महीने तक अपने घर पर रखा, बाद में जब लड़के का ससुर बुलेट लेकर वापस अपने घर लुधियाना लाया तो लड़के ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

    लड़की के कहने पर जब परिवार ने बुलेट वापस नहीं किया, तो उन्होंने उसे 3 दिनों तक लगातार पीटता रहा। परिवार के मुताबिक, उसने लड़की पर गर्म खौलता पानी डाला और उसे जला दिया। शरीर 50 से 55 फीसदी जल चुका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। लड़की के घर वालों का बताया है कि उसका पति उसको पिछले एक साल से प्रताड़ित कर रहा है। पीडित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

  •  बंगाणा में एक ही मंच पर जब इक्कठे हो गए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी, आखों आखों में हुई नमस्ते

     बंगाणा में एक ही मंच पर जब इक्कठे हो गए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी, आखों आखों में हुई नमस्ते

    धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा के देवेंद्र भुट्टो और कांग्रेस के विवेक शर्मा ने लिया हेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद
    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा में एक धार्मिक कार्यक्रम में जब दो नेता हो गए इक्कठे, उस समय जनता का ध्यान प्रवचनों की तरफ कम और प्रत्याशियों की तरफ ज्यादा दिखा। वाक्य है उपमंडल बंगाणा में डेरा बाबा रुद्रानंद सेवा समिति द्वारा वार्षिक कार्यक्रम जो हर वर्ष बंगाणा में होता है। उसमे डेरा बाबा रुद्रानंद जी से श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य श्री हेमानंद जी महाराज पधारे थे। इस वर्ष भी सालाना धार्मिक कार्यक्रम रविवार हो सम्पन्न हुआ। आचार्य हेमा नंद जी का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया वहीं हेमा नंद जी महाराज ने प्रवचनों द्वारा हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया,समय कार्यक्रम के समापन की ओर अग्रसर हो रहा था।

    कि उसी समय पहले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने मंच पर पहुंचकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया। और पांच मिनट बाद कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने भी मंच पर पहुंचकर महाराज जी से आशीर्वाद लिया। और दोनों प्रत्याशी महाराज जी के सिंहासन के इर्द गिर्द बैठ गए। हालांकि कुछ समय के लिए पंडाल प्रवचनों की कम और नेताओं की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे। लेकिन तत्काल कार्यक्रम आरती की ओर अग्रसर हो गया। और दोनों नेताओं ने महाराज जी की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। स्वाभाविक है कि किसी भी मंच से चाहे वह धार्मिक हो या सामाजिक या फिर राजनितिक मुद्दों की लड़ाई पर राजनीति हो और हर नेता अपनी पार्टी की बढ़ाई करता है। लेकिन जब किसी एक मंच पर इक्कठे होने का मौका मिले, तो शर्मिंदगी न हो ऐसी स्वच्छ सोच से राजनीति करना उचित रहता है।
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 183 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के 183 चालान  काटे गए  व जुर्माने के रूप में 41,600/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध  अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 700/- रूपये वसूल किए गए।
  • स्टोन क्रेशर में 20 लाख की चोरी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते एक स्टोन क्रेशर से 20 लाख की चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस थाना हरोली को दी शिकायत में निर्मल सिंह पुत्र छंगन सिंह निवासी गाँव व डा. बगड़ी तह. लक्षमणगढ़ जिला सिकर राजस्थान ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि यह बतौर अकाऊंटेंट आर एस स्टोन क्रैशर गोन्दपुर वुल्ला तह. हरोली में काम करता है। 04.05.2024 को जब यह अपने आफिस ढिल्वाँ डा. हीरा तह. हरोली जिला ऊना में आया तो अलमारी में रखे 20 लाख रूपये गायब थे I इस अलमारी की चाबी इसके, विक्रम व राकेश के पास रहती है इसे शक है की इनमें से ही किसी ने रूपये गायब किए हैं I इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने धारा  406 भा.द.स. के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी करारी हार-वशिष्ट

    लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी करारी हार-वशिष्ट

    ऊना/सुशील पंडित : लोकसभा चुनावों व छह विधानसभा के उपचुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। यह बात भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को पटकनी देने के लिए तैयार बैठी है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार विकास करवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस सरकार बजट का ही रोना रो रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा पर तो ऋण लेने की बात करती रही, लेकिन कांग्रेस सरकार खुद भारी भरकम ऋण लेकर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इनके मंत्री व अन्य लोग सरकारी खजाने का खूब दुरुप्रयोग करते रहे। कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में हर वर्ग दुखी है। कर्मचारियों को समय पर पैंशन नहीं मिल रही है। कई विभागों के कर्मचारियों को दो से तीन महीनों से पैंशन नहीं मिल पाई है। कांग्रेस सरकार अपने इस कार्यकाल में नए प्रोजेक्ट को शुरु नहीं कर पाई, लेकिन भाजपा सरकार के समय से शुरु हुए कार्यो को अधर में लटकाकर रखा है। 

    राजीव वशिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार अपने 10 वर्षो के कार्यकाल में देश में अभूतपूर्व विकास करवाया। पीएम आवास योजना, हर घर जल से नल, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ गरीब तबके को मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब व्यक्ति के खाते में सीधे पैसे डालकर योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। मोदी सरकार ने सरकारी योजनाओं के लिए बिचौलियों का काम खत्म करने का काम किया है। मोदी सरकार के 10 वर्षो में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। जबकि इससे पहले रही सरकारों के समय हजारों-करोड़ों रुपयों के घपले होते रहे है। केंद्र सरकार ने अयोध्या में श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राम जी को काल्पनिक बताते रहे है। जिन्हें जनता अब लोकसभा चुनावों में सबक सिखाएगी। 

    उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ने जिला ऊना में अथाह विकास करवाया है। ऊना विस क्षेत्र को पीजीआई सेटेलाईट सेंटर, मदर चाइल्ड केयर सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट सहित अन्य योजनाएं अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही मिली है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में विश्वसनीय सिपहसलारों में गिने जाते है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला ऊना सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना को देश की सबसे शानदार वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया। इसके लिए वह स्वयं ऊना आए थे। वहीं अन्य महानगरों के लिए भी रेल सेवाएं शुरु की गई। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है। एक जून को भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें, ताकि देश में पुन: नरेंद्र मोदी की सरकार बन सके। 
  • जालंधर मे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसे तंज, देखे वीडियो  

    जालंधर मे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसे तंज, देखे वीडियो  

    जालंधर ( ENS) : पंजाब मे लोकसभा चुनाव वैसे तो अंतिम चरण में पहली जून को है, लेकिन जालंधर का सियासी पारा चढ़ने लगा है।आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जालंधर हलके की संसदिय सीट पर चुनावी सभा करने जालंधर पहुंचे। इस दौरान उनके निशाने पर विपक्षी दल कांग्रेस की सरकार रही।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सर्कार ने देश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए है। चाहे वह सीमा पर दुश्मनो को मुँह तोड़ जवाब देना हो या उनके घर मे घुस कर मरने का। मोदी सरकार सेना के जवानो के साथ हर मुश्किल घड़ी मे खड़ी है।  कांग्रेस के पूर्व CM चन्नी के तर्कों का जवाब देते उन्होने कहा कि जिसके भतीजे के ऊपर उनकी सरकार के समय  घोटाले का केस ED मे डला हो आज वह भ्रष्टाचार खत्म करने के कसीदे पढ़ रहे है। 

    किसानो के मुद्दे पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा किसानो का भला चाहती है। पंजाब मे विपक्षी पार्टियों द्वारा किसानो को गुमराह किया जा रहा है।

  • ठरकी प्रिंसिपल ने म्यूजिक टीचर से की छेड़छाड़, FIR दर्ज 

    ठरकी प्रिंसिपल ने म्यूजिक टीचर से की छेड़छाड़, FIR दर्ज 

    हरियाणा : फतेहाबाद में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा महिला म्यूजिक टीचर के साथ स्कूल में छेड़खानी का मामला सामने आया है। ठरकी प्रिंसिपल ने टीचर से कहा कि आज तो कमाल की लग रही हो।बस मुझे खुश कर दीजिए और मैं आपकी सारी क्लास हटा दूंगा। महिला थाना पुलिस ने टीचर की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    महिला टीचर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक सरकारी स्कूल में म्यूजिक टीचर के पद पर है। करीब 8 महीने पहले उसका इस स्कूल में ट्रांसफर हुआ था। 12 दिसंबर 2023 को स्कूल प्रिंसिपल ने अपने ऑफिस में स्कूल के किसी काम को लेकर उसे बुलाया। प्रिंसिपल ने उसकी तरफ गंदी नजर से देखा और छेड़खानी की।

    इसके बाद एक दिन जब टीचर ने टाइम टेबल को लेकर प्रिंसिपल से अनुरोध किया तो उसने कहा कि आप बस मुझे खुश कर दीजिए और मैं आपकी सारी क्लास हटा दूंगा। टीचर का कहना है कि उसके आरोप लगाने के बाद दूसरी महिला टीचर भी खुलकर सामने आ रही हैं। टीचर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

  • दुल्हन के घर बारात न पहुंचने का कारण बनी कार, जानें वजह

    दुल्हन के घर बारात न पहुंचने का कारण बनी कार, जानें वजह

    रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां पर शादी के लिए दुल्हन बन कर बैठी लड़की के अरमानों पर फिरा पानी, जब बारात दुल्हन के घर ही नहीं पहुंची। लड़की पक्ष के लोग बारात का इंतजार करते रहे। बाद में लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता को फोन कर बोला कि उनको दहेज में कार चाहिए। तभी बारात आएगी। जबकि लड़की पक्ष ने लड़के को दहेज में काफी कुछ पहले ही दिया है। लड़की के पिता ने लड़की की शादी के लिए अपना मकान तक बेच डाला। लेकिन लड़के पक्ष के लोगों का लालच काम नहीं हुआ।

    दरअसल मोहल्ला खताडी निवासी इस्माइल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता काशीपुर उधम सिंह नगर क्षेत्र के नई बस्ती विजयनगर निवासी साजिद के साथ तय किया था। कुछ माह पूर्व उसकी बेटी की मंगनी भी हो चुकी थी उसका आरोप है कि उसने अपना घर बेचकर अपनी पुत्री की शादी के लिए दहेज इकट्ठा किया था साथ ही उसका यह भी कहना है कि 1 अप्रैल को दूल्हा पक्ष को उसके द्वारा दहेज में एक बाइक सहित अन्य घरेलू सामान भी दहेज के तौर पर भेज दिया गया। फिर भी शादी के दिन बारात नहीं आई।

    लड़की पक्ष के द्वारा बारात का सारा इंतजाम ग्राम तेलीपुरा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में किया था। बारात दोपहर में आनी थी। लेकिन जब शाम 4 बजे तक बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे पक्ष से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दूल्हा शेरवानी लेने गया है और उसके बाद से वापस नहीं आया। हम उसे ढूंढ रहे हैं वही उनका यह भी कहना है कि बारात के लिए करीब 600 आदमियों का खाना भी तैयार किया गया था। जो पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज में कार देने की मांग की थी। मांग पूरी न होने के कारण यह लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे।