Blog

  • रेलवे ने 33 ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनों के रूट किए डायवर्ट

    नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम हुए रेल हादसे में अब तक 13 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 54 लोग घायल हैं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है

    रेल हादसे की वजह से रद्द कर दीं गई ये ट्रेनें

    30 अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 08527 रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर और 30 अक्टूबर को विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 08528 विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया हैइसके अलावा कोरबा-विशाखापत्तनम, पारादीप-विशाखापत्तनम, रायगड़ा-विशाखापत्तनम, पलासा-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-गुनुपुर, गुनुपुर-विशाखापत्तनम, विजयनगरम-विशाखापत्तनम ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है वहीं बरुनी-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस (03357) समेत कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है 5 ट्रेनें नियमित मार्ग विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा के बजाय टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर-बलार्शा-विजयवाड़ा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। CPRO विश्वजीत साहू के मुताबिक कुल 33 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 22 ट्रेनों को डायवर्ट और 11 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है

  • पंजाबः SHO और ASI के खिलाफ जारी हुए गैर जमानती वारंट 

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में हिन्दू नेता कनौजिया के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने एक मामले में हिंदू नेता पर एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद हिंदू नेता ने कोर्ट की शरण ली थी। वहीं इस मामले को लेकर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट करण अग्रवाल की कोर्ट ने PO स्टाफ के इंचार्ज और एक पुलिस चौकी के प्रभारी के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए है। इन पुलिस अधिकारियों ने 6 जून, 2022 को हिन्दू नेता ऋषभ कनौजिया पर एफआईआर दर्ज की थी कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया है। इस मामले में दोनों पुलिस अधिकारी अपने बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे।

    दोनों पुलिस कर्मचारी इस मामले में गवाह हैं। कोर्ट ने अगले आदेश तक दोनों पुलिसकर्मियों का एक तिहाई वेतन काटने का भी आदेश जारी किया है। मामले में अब अगली सुनवाई 16 नवंबर को है। PO स्टाफ के एसएचओ कमलजीत सिंह और एएसआई जसवीर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट बिना निष्पादन (एग्जीक्यूशन) के लौटाए जाने के बाद अदालत ने ये आदेश जारी किए है। आदेशों में कोर्ट ने कहा है कि गवाह एसएचओ कमलजीत सिंह और एएसआई जसवीर सिंह के खिलाफ जारी जमानती वारंट वापस मिल गए। इससे पहले भी वारंट बिना निष्पादित (एग्जीक्यूट) हुए वापस आ गए थे।

    इन परिस्थितियों में, कोर्ट का मानना ​​है कि गवाह जानबूझकर कानून की प्रक्रिया से बच रहे हैं और इन गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अधिक कठोर तरीका इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। जिस कारण गवाहों को 16 नवंबर के लिए गैर-जमानती वारंट के माध्यम से तामील कराया जाए और इन गवाहों का एक तिहाई वेतन भी अगले आदेश तक काटने के आदेश दिए हैं।

  • पंजाबः रेड करने पहुंची पुलिस को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    आरोपः बिना बताए दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में घुसे 

    लुधियानाः ढोक्का मोहल्ले में देर रात एक घर पर पुलिस ने रेड करने गई, लेकिन इस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया। कहा जा है कि जिस घर में पुलिस रेड करने गई थी उस समय घर का मालिक घर पर मौजूद नहीं था। इस मामले को लेकर उनके किराएदारों ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि घर में पुलिस कर्मचारी दाखिल हो गए है। जिसके बाद मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। मकान मालिक का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी जबरी उसके घर में दाखिल हुए है।

    आरोप लगाए जा रहे है कि उसके घर में दाखिल होने से पहले दरवाजे का ताला भी तोड़ा है। इस तरह से बिना किसी परमिश्न के घर में दाखिल होना गलत है। यदि पुलिस को किसी तरह की चैकिंग ही करनी है तो वह परमिश्न लेकर आए। थाना डिवीजन नंबर 3 के अधिकारी मुताबिक ढोक्का मोहल्ला अवैध गतिविधियों वाला इलाका है। इस कारण उन्हें को गुप्त सूचना था जिस कारण उन्होंने अचानक से रेड की। मकान की मालिक गुरविंदर कौर ने कहा कि वह घर पर नहीं थी। उनके किराएदारों ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि घर में पुलिस दाखिल हुई है। जिसके बाद उन्होंने गली में से ही पुलिस कर्मचारियों को आवाजें लगाकर घर से बाहर आने के लिए कहा।

    गुरविंदर मुताबिक उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से घर में दाखिल होने की परमिश्नर दिखाने को कहा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। महिला गुरविंदर मुताबिक पुलिस कर्मचारियों ने दरवाजे का ताला तक तोड़ दिया है। प्रशासन से वह मांग करते है कि मोहल्ले में उनकी छवि को पुलिस ने खराब किया है। थाना डिवीजन नंबर 3 के अधिकारी लिखित में माफी मांगे। एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि ढोक्का मोहल्ला में अक्सर गैरकानूनी गतिविधियां होती रहती है। इसलिए कोई गुप्त सूचना थी जिस कारण पुलिस को रेड करनी पड़ी। बाकी जहां तक सवाल ताला आदि तोड़ने का है तो वह इस मामले में जरुर जांच करेंगे।

  • जालंधरः इस सब्जी मंडी में मिल रहा सबसे सस्ता प्याज

    जालंधर, ENS: त्योहारी सीजन में प्याज ने लोगों को एक बार फिर से रुलाना शुरू कर दिया है। वहीं मंहगाई की इस मार में लोगों के राहत भरी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को शहरवासियों को मकसूदां स्थित थोक सब्जी मंडी से मात्र 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा नेशनल कोआपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन की तरफ से लोगों को उक्त राहत दी जा रही है। निर्धारित नियम के मुताबिक आधार कार्ड के आधार पर प्रति व्यक्ति को अधिकतम 4 किलो तक प्याज 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दिए जाएंगे। प्याज की यह डिलीवरी मकसूदां सब्जी मंडी में फ्रूट मंडी की 78 नंबर दुकान के बाहर स्टाल लगाकर सुबह नौ बजे रियायती दरों पर दी जाएगी।

    अक्टूबर माह के मध्यांतर के बाद आसमान छूते प्याज के दामों ने अभी से लोगों के आंसू निकल दिए। थोक में 50 से 55 तथा रिटेल में 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंचे प्याज निम्न ही नहीं बल्कि मध्यम वर्ग की पहुंच से भी दूर हो गए। ऊपर से त्योहारी सीजन के बीच प्याज के दामों ने लोगों का बजट गड़बड़ा दिया। हालांकि, थोक व्यापारियों के मुताबिक नासिक तथा राजस्थान में प्याज की फसल खत्म होने के बाद आमद कम हो गई है। जिसके चलते दामों में इजाफा हुआ है। लिहाजा अफगानिस्तान से प्याज की डिलीवरी होने के बाद ही दामों में गिरावट के कयास लगाई जा रही थी। इस बीच केंद्र सरकार की उक्त योजना के तहत लोगों को 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज देकर राहत दी जाएगी।

  • टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज, एक हफ्ते में दोगुनी हुई कीमत

    नई दिल्ली :  कुछ महीने टमाटर की कीमत ने आम लोगों के किचन का बजट बिगाड़ा था और अब उसी राह पर प्याज के दाम भी चल पड़े हैं पिछले कुछ दिनों में प्याज के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली एनसीआर में प्याज के दाम एक हफ्ते में दोगुना हुए हैं इसके अलावा, बेंगलुरु, पंजाब, मुंबई और देश के अन्य शहरों में भी प्याज की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गई है रिपोर्ट्स के मुताबिक प्याज की कीमत अभी और बढ़ने का अनुमान है बेंगलुरु में प्याज का होलसेल रेट 70 रुपये किलो था, जो एक हफ्ते पहले 50 रुपये था

    वहीं रिटेल प्राइस 39 रुपये से बढ़कर 80 रुपये किलो हो चुका है टीओआई के रिपोर्ट के मुताबिक प्याज के दाम अभी कुछ और दिनों तक उच्च स्तर पर बने रहेंगे और ये 100 रुपये क्रॉस करके 150 रुपये किलो तक जा सकता है स्थानीय किसान की ओर से प्याज की सप्लाई कम होने से इसके दाम और तेजी से बढ़े हैं हुबली में प्याज की कीमत एक सप्ताह के दौरान 2500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 6,000-6,600 रुपये प्रति क्विंटल हो चुके हैं इसी तरह रिटेल मार्केट में प्याज के दाम 30 से 35 रुपये किलो से बढ़कर 75 से 80 रुपये प्रति किलो हो चुका है ये कीमत सिर्फ एक सप्ताह के दौरान बढ़े हैं

  • बड़ी खबर : 2 ट्रेनों की टक्कर में कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

    अमरावती: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं. पुलिस अधीक्षक एम दीपिका ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस भीषण हादसे के बाद 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 22 ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया। ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने इसकी जानकारी दी। विजयनगरम जिले में ट्रेन दुर्घटना के बाद नौ ट्रेनों को विजयवाड़ा-नागपुर-रायपुर-झारसुगुड़ा-खड़गपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया। पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीआर) के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम सात बजे के आसपास विशाखापत्तनम से लगभग 40 किलोमीटर दूर कांतपल्ले में पलासा पैसेंजर ट्रेन ने रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। नतीजा ये हुआ कि रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां न सिर्फ पटरी से उतर गईं। 

    हालांकि सूचना मिलने के बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किए। इस दौरान घटना स्थल पर बिजली की कमी के कारण बचाव कार्य में भारी द‍िक्‍कत आ रही है। वहीं चूंकि बोगियों में यात्रियों की संख्या अधिक है। माना जा रहा है क‍ि उनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के एक अधिकारी ने कहा क‍ि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई। विजयनगरम की कलेक्टर एस नागलक्ष्मी से मिली जानकारी के अनुसार रेल हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। घायलों को विजयनगरम सरकारी अस्पताल और विशाखापत्तनम केजीएच में भेजा रहा है।

    मंडल रेलवे प्रबंधन ने बताया कि बचाव अभियान और रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक पटरी से उतरे डिब्बों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। पीएम मोदी ने मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। पीएमओ ने ट्वीट किया, “पीएम नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और अलमांदा और कंटाकापल्ली सेक्शन के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।” 

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राज्य के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। ईसीआर ने हादसे से जुड़ी जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन कायम की है। जिन रेलगाड़ियों को रद्द या डायवर्ट किया गया है, उनकी सूची यहां है। आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने न्यूज एजेंसी से कहा, “बचाव अभियान चल रहा है और टीमें तैनात कर दी गई हैं। पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा की है। मैंने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की।”

  • आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2023

    सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। 

    मेष राशि: मेष राशि जातक आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षमता, ऊर्जा थोडी कम रहेगी, जिससे आप सुस्ती दिखा सकते हैं। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। रात्रि में पर‍िवार के क‍िसी सदस्‍य की तब‍ियत ब‍िगड़ने से थोड़ी-बहुत द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। दूसरों की बातों में न आकर स्वयं फैसला करें। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    वृष राशि: वृष राशिवालों आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है। आज आपके मन में नए -नए विचार आएंगे। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कोई बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह के विचार भी आ सकते हैं।

    मिथुन राशि: मिथुन राशिवाले आज काम में मन नहीं लगेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय क‍िसी पुराने म‍ित्र के आने से मन प्रसन्‍न होगा। कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। कमजोरी महसूस होगी। बढ़े हुए खर्च आपको परेशान में डाल सकते हैं। इनकम और खर्चों के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा।

    कर्क राशि: कर्क राशिवाले के लिए आज सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।

    सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। अचानक कोई कार्यक्रम भी बना सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है। आय बढ़ने के साथ ही सामाजिक जीवन मे लोकप्रियता बढेगी।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। अगर आप ठान लें तो मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को खास मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आज प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव ज्यादा रहेगा। आज अपनों से राजनीती का शिकार हो सकते हैं। लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है।

    तुला राशि: तुला राशि जातक आज लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। मुमकिन है कि कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन रहे। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें। संतान संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि आज आप तेजी से प्रगति करने में कामयाबी हासिल करेंगे और आगे बढ़ेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। अपेक्षित कामों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। बोलचाल की भाषा में शालीनता रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है।

    धनु राशि: धनु राशि आज नजदीकी रिश्तों में सुधार हो सकता है। अपनी बात मनवाने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। सही वित्तीय प्रबंधन की बदौलत आपका बैंक बैलेंस बना रहेगा। पूर्ण तंदरुस्ती पाने के लिए आप भरपूर प्रयास कर सकते हैं। आप बुद्धि से अपने काम को पूरे कर सकते हैं।

    मकर राशि: मकर राशि जातक आज फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आप थोड़े सावधान ही रहें। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को यह आज का दिन लाभ दे सकता है। सट्टा व लॉटरी से धन कमाने के चक्कर से दूर रहें। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। किसी की बातों में आकर खुद का नुकसान करवाने से बचें। सहकर्मी के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। कोई आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि जातक आज आज आप पार्टनर के सहयोग से प्रतिकूल हालात को काबू कर पाने में सफल होंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें।

    मीन राशि: मीन राशि आज व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आज कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा, लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे। ध्‍यान रखें क‍ि आज शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय भव‍िष्‍य में आपके ल‍िए द‍िक्‍कतें खड़ी कर सकता है। खरीददारी करने का भी मन बना सकते हैं। यात्रा की सम्भावना के बीच पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

  • World Cup 2023 :  India ने England को दी करारी हार  


    नई दिल्लीः  टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 से इंग्लैंड का बोरिया-बिस्तर बांध दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए  मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने  लगातार 6 मैच जीते है।  जिनमे ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी शामिल है।  भारत ने इंग्लैंड को 2 दशकों के बाद वर्ल्ड कप में हराया है।  इससे पहले भारत ने 26 फरवरी 2003 में  इंग्लैंड को 82 रनों से हराया था। 

    इंग्लैंड की यह 6 मैचों में पांचवीं हार है।  भारत ने इंग्लैंड को हराकर  सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया है। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 230 रनों का टारगेट रखा।  भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 49 रनों की पारी खेली. लोकेश राहुल ने 39 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से डेविड विली ने तीन जबकि क्रिस वोक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए। 

    230 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रनों पर ही सिमिट गई। वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआत के लगातार 6 मैच जीतकर टीम इंडिया ने 12 अंको की प्राप्ति कर ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब टीम इंडिया को अगले 3 मैचों में से 1 और जीत हासिल करनी होगी। साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया टॉप पर पहुंच चुकी है.

  • जालंधर: गोली चलाने के मामले में दमन कल्याण पर FIR दर्ज 

    जालंधर, (ENS): दमोरिया पुल के पास काजी मंडी में देर रात गोली चलने का मामला सामने आया था। घटना की सुचना मिलते ही थाना रामामंड़ी की पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस जाँच में खुलासा हुआ कि गोली किशनपुरा के रहने वाले दमन कल्याण ने चलाई थी। 

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने दमन को सुबह ही हिरासत में ले लिया था। जिसकी सूचना मिलते ही छुटभैय्या नेता दमन को छुड़वाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगते रहे, लेकिन पुलिस ने कारवाई करते हुए दमन पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने दमन से अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है। जिसका खुलासा पुलिस जल्द कर सकती है। आरोपी दमन कल्याण के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत भी मामले दर्ज है।

  • जालंधर: कार सवार दंपति से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद

    जालंधर, (ENS): देहात थाना बिलगां की पुलिस ने  दंपति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी सगोंवाल थाना बिलगां  और रेशमा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्रपाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान थाना बिलगां से खोखेवाल की तरफ जा रहे थे, तभी सूचना के आधार पर कार सवार दंपति को रोक कर तलाशी ली। तो उनके कब्जे से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद हुई।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि सप्लाई कहाँ से लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे।