Blog
-

अधिशासी अभियंता विनोद धीमान 37 वर्ष सेवाएं देकर हुए सेवानिवृत्त
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंध रखने वाले ईमानदार, कार्य के प्रति वफादारी निभाने वाले, कर्मठ, गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निष्पादन करने वाले, सामाजिक एवं धार्मिक आस्था पर विश्वास रखने वाले, जल शक्ति विभाग मंडल-एक ऊना में बतौर अधिशासी अभियंता सेवाएं दे रहे विनोद धीमान विभाग में करीब 37 वर्ष की सेवाएं देकर ऊना से 31 मई को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। एक तरफ यहां विभाग में उनकी इतने लंबे समय तक एक ईमानदारी व मिलनसारी के नाते सेवाएं देने की खुशी का माहौल था, तो वहीं दूसरी तरफ खासकर जिन-जिन कर्मचारियों ने उनके साथ काम किया था, उनके चेहरे गमगीन देखने को मिले। वहीं अधिशासी अभियंता विनोद धीमान विभाग में एक कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सेवाएं देने के नाते बहुत ही कर्मठ अधिकारी साबित हुए हैं। उनकी ड्यूटी के प्रति वफादारी को फील्ड में भी जाना जाता है।आपको बताते चलें कि अधिशासी अभियंता विनोद धीमान का जन्म वर्ष 1965 में हुआ और वर्ष 1986 में उन्होंने जल शक्ति विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता (जेई) का पदभार संभाला। इसके उपरांत वर्ष 2014 में इतने लंबे समय के अंतराल के बाद वह सहायक अभियंता (एसडीओ) बने और करीब 7 वर्ष बाद वर्ष 2021 में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) बने। तब से लेकर 31 मई 2023 तक जल शक्ति विभाग मंडल-एक से एक अच्छी छवि लेकर सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं उनकी सेवानिवृत्ति पर अधीक्षण अभियंता (एसई) नरेश धीमान सहित तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनकी माता, उन्हें व उनकी धर्म पत्नी अंजना धीमान सहित उनके साथ आए हुए सभी रिश्तेदारों को शाल-टोपी पहना कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान (एसई) ने उनको विदाई देते हुए कहा कि विभाग के प्रति उनकी कर्तव्य परायणता को भुलाया नहीं जा सकता और विभाग में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी, लेकिन भगवान और विभाग ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसको निभाना हम सभी का दायित्व होता है, क्योंकि जिस समय हम अपनी शुरुआती दौर में ड्यूटी ज्वाइन करते हैं तो हमें अत्यंत खुशी होती है और धीरे-धीरे नियमानुसार जब समय बीतता जाता है तो सरकार के मापदंडों के आधार पर हमें सेवानिवृत्ति मिलती है, उससे बड़ा हमें कोई गर्व नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर भी गौरवान्वित होना चाहिए कि हम जिस प्रकार एक अच्छी छवि लेकर विभाग में आए थे, उसी प्रकार एक अच्छी छवि लेकर जा रहे हैं, क्योंकि हम सभी को भली-भांति पता है कि सरकार द्वारा हमारी अपनी-अपनी ड्यूटीयां जनता की सेवा के लिए लगाई गई हैं और अगर हमारी सेवाओं से जनता ही दुखी हो, तो हमारी उस ड्यूटी को निर्वहन करने का कोई फायदा नहीं रहता, बल्कि हमें परेशानियां ही उत्पन्न होती हैं। उन्होंने विदाई अवसर पर एकत्रित तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम सभी ड्यूटी को कर्तव्य परायणता के साथ निभाते हैं तो इससे बड़ा हमारे लिए कोई कर्म व धर्म नहीं है। इसके अलावा उन्होंने विनोद धीमान के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।इस मौके पर अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, एसडीओ होशियार सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र कुमार, एसडीओ हरोली, तीनों सर्कल के कनिष्ठ अभियंता, एचडीएम सुभाष चंद, सुपरिटेंडेंट हर्षवर्धन, सहित मंडल एवं उप-मंडलों के कर्मचारी उपस्थित रहे। -

59 स्कूलों के स्काउट सदाशिव मंदिर ध्यूसंर महादेव परिसर में ले रहे प्रशिक्षण
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के 59 स्कूलों के लगभग 240 स्काउट अपने -अपने स्कूल कोच सहित उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदाशिव ध्यूसंर महादेव मंदिर परिसर तलमेहड़ा में परीक्षण लेने के लिए पहुंच चुके हैं।इस शिविर का शुभारंभ शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल द्वारा किया गया। उन्होंने सभी स्काउट को अनुशासन में रहकर हर एक्टीविटीज में भाग लेने का आह्वान किया है।इस मौके पर राज्य समन्वयक अमन देव गर्ग,जिला समन्वयक संजीव कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा,राज कुमार,विजय शर्मा,राजीव शर्मा सहित अन्य स्काउट कोच भी मौजूद रहे।यह प्रशिक्षण शिविर 3 जून 2023 तक चलेगा। -

पीपलू मेले में मन्त्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कुटलैहड़ का इतिहास कैसे बना कुटलैहड़
अनिरुद्ध बोले हम भी कुटलैहड़ के रहे निवासी, कुटलैहड़ में रहा है हमारा घर
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले में दूसरे दिन भी बारिश का ज्यादा दबदबा रहा। हालांकि मेले के दूसरे दिन आए राज्य सरकार के पंचायती राज मन्त्री अनिरुद्ध सिंह ने मेले में मुख्यातिथि पहुंचे। बुधवार सुबह से हो रही तेज़ बारिश से करीब 12 बजे बारिश थमने पर संस्कृत कार्यक्रम शुरू हुआ और मास्टर नितिन ने अपनी मधुर आवाज से पंडाल को खूव नचाया। बहीं मेले के दूसरे दिन मुख्यातिथि अनिरुद्ध सिंह ने कुटलैहड़ के इतिहास के बारे में भी बताया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राजा संसार चंद ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र का निर्माण किया था। राजा संसार चंद धर्मशाला के राजा थे। उन्होंने कहा कि 120 वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज भी कुटलैहड़ का हिस्सा रहे है और हम कुटलैहड़ विस क्षेत्र से शिमला गए हैं । इसलिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र मेरा अपना क्षेत्र है। इससे पहले में कई बार कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आया हूँ। लेकिन पिपलू मेले में मुझे प्रथम वार आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय पिपलू मेले में विधायक देवेन्द्र भुट्टो द्वारा जिस प्रकार व्यवस्था की गई है वह काबिले तारीफ है उसके लिए भुट्टो बधाई के पात्र हैं। ज्ञात रहे पंचायती राज मन्त्री अनिरुद्ध सिंह विधायक भुट्टो की मंच से कई बार तारीफ कर गए।पिपलू मेले के दूसरे दिन भारी बारिश के बाबजूद मेले में भीड़ ओर व्यवस्था को देख कर कैबिनट मन्त्री अनिरुद्ध सिंह गदगद हुए। -

नकली शराब मामला: पुलिस ने ट्रांसपोर्ट गोदाम से पकड़े स्पिरिट के दस ड्रम
ऊना पुलिस ने 420 पेटी नकली शराब पकड़ी है जिसमें जांच शुरू है
ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस द्वारा भारी मात्रा में नकली शराब पकड़ने के बाद पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। नकली शराब मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शराब बनाने में प्रयोग होने वाली स्पिरिट के दस ड्रम पकड़ने में सफलता मिली है। जिला पुलिस ने मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड़ पर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से स्पिरिट से भरे 10 ड्रम बरामद किए है। इस मामले में पुलिस व एक्साइज विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि स्पिरिट की यह खेप उत्तराखंड के रुद्रपुर से ट्रांसपोर्ट के जरिए यहां पहुंची है। प्रारंभिक जांच में हैरान करने वाला तथ्य यह भी सामने आया कि 20 ड्रम की सप्लाई पहले ही की जा चुकी है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में किसके नाम पर यह सप्लाई आई है, इसकी भी जांच तेज कर दी गई है। अब विभाग यह जानने का प्रयास कर रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में स्पिरिट उत्तराखंड से किसने भेजी है और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर समेत तमाम पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मंगलवार शाम ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में छापेमारी कर पूरा माल कब्जे में ले लिया है। -

दर्दनाक हादसाः कांग्रेस नेता के भतीजे की तालाब में डूबने से हुई मौत
कुरुदः गर्मी छुट्टी मनाने अपने चाचा के घर आए एक मासूम बालक की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुरूद नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 2 के कांग्रेसी पार्षद डुमेश साहू के घर गर्मियों की छुट्टी मनाने आए दिपांशु पिता ओमप्रकाश साहू (9 वर्ष)न्यू राजेंद्र नगर रायपुर की आज सुबह करीब 10 बजे दानी तालाब में डूबने से मौत हो गई।
बताया गया कि घर के पीछे बन रहे नवनिर्मित तालाब में नहाते हुए बालक फिसल कर गिर गया, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक नहाकर वापस घर नहीं लौटने पर परिजन जब तालाब घाट पहुंचे तो उसके कपड़े बाहर पड़े मिले। किसी अनहोनी आशंका से घबराये लोगों ने जब तालाब में उतर कर तलाश की तो बालक पानी के भीतर मिला। फौरन उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ज्ञात हो कि संबंधित वार्ड के पार्षद डुमेश साहू के प्रयास से लाखों रुपए खर्च कर इस तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
-

पंजाबः हॉस्पिटल में डॉक्टर और एक नर्स में हुई हाथापाई, मारे थप्पड़, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः लोगों में सहनशीलता इतनी कम हो चुकी है की मामूली बात पर भी झगड़ा किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर कैंट के एक अस्पताल से सामने आया है। जहां का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक व एक महिला आपस में मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में जब दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की गई तो दोनों ने कैमरे के सामने आने से साफ इनकार कर दिया।
फिरोजपुर कैंट जनरल अस्पताल का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अस्पताल का एक स्टाफ डॉक्टर और एक नर्स आपस में लड़ रहे हैं और एक दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर जब सीनियर डॉक्टर भारत भूषण से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट का यह मामला उनके ध्यान में आया था, जिसके बारे में अन्य स्टाफ से पूछने पर पता चला है कि इन दोनों में पहले से ही कोई रंजिश चल रही थी जिसे लेकर उनके बीच कहा सुनी होती रहती थी। लेकिन यह लोग इस हद तक पहुंच जाएंगे उनको यह नही पता था, उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीनियर डॉक्टरों को भेज दी गयी है और दोनों को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਮਰਿਆ ਸਮਝਿਆ ਬੰਦਾ 12 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਘਰ ਪਰਤਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਜਿਸ ਬੰਦੇ ਨੂੰ ਮਰਿਆ ਸਮਝਿਆ ਲਿਆ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਉਹ 12 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਾਪਿਸ ਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਚ ਕੀ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਜਾਵੇਗਾ ਇਸਦਾ ਤੁਸੀਂ ਸਹਿਜੇ ਹੀ ਅੰਦਾਜਾ ਲਗਾ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਐਸਾ ਹੀ ਕੁਝ ਹੋਇਆ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੁਲਿਆਵਾਲ ਦੇ ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ, ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਭਰਾ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਜੋ 12 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਘਰੋਂ ਅਚਾਨਕ ਕੀਤੇ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਬਹੁਤ ਲੱਭਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਮੇ ਅਨੁਸਾਰ ਮੰਨ ਲਿਆ ਕੇ ਸ਼ਾਇਦ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਇਸ ਜਹਾਨ ਤੋਂ ਹੀ ਰੁਖਸਤ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਜਦੋ ਇਕ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਨੇ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਲਭਕੇ 12 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਭਰ ਆਈਆਂ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਸੰਭਾਲੀਆ ਨਹੀਂ ਸਨ ਜਾ ਰਹੀਆਂ
ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕੁੱਕੂਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਆਸਰਾ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਵਲੋਂ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਓਹਨਾ ਦੇ ਕੋਲ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਦਾ ਇਲਾਜ ਚਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਗਰ ਕੋਈ ਇਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾ ਸਕੇ ਤਾਂ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਮਿਲਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਸ ਵੀਡੀਓ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੁੱਕੂਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਵਲੋਂ ਵੀਡੀਓ ਸਹਾਰੇ ਇਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਲੱਭਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਪਤਾ ਚਲਿਆ ਕੇ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਪਿੰਡ ਮੁਲਿਆਵਾਲ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਫਿਰ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਰਾਬਤਾ ਕਾਇਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮਿਲਾ ਦਿੱਤਾ।
ਓਥੇ ਹੀ ਰੁਪ ਸਿੰਘ ਜਿਸਦੀ ਦਿਮਾਗੀ ਹਾਲਾਤ ਵਿਗੜ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਇਲਾਜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਠੀਕ ਹੈ। ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਵੀ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਕੇ ਖੁਸ਼ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਰੁਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਭਰਾ ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਭਰਜਾਈ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਵਿੱਚ ਅਥਰੂ ਅਤੇ ਚੇਹਰੇ ਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਸਾਫ ਤੋਰ ਤੇ ਗਵਾਹੀ ਭਰ ਰਹੇ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਕਿੰਨੀ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰ ਹੈ ਕੇ ਉਸ ਦੀ ਕਿਰਪਾ ਨਾਲ ਰੂਪ ਸਿੰਘ ਸਾਨੂੰ ਮਿਲ ਗਿਆ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਆਸ ਲਾਹ ਚੁੱਕੇ ਸੀ।
-

पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी ने सीएम मान के आरोपों को लेकर किया खुलासा, देखे Live
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे द्वारा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी जसइंदर से नौकरी दिलवाने के बदले 2 करोड़ रुपए के मामले में प्रेस वार्ता दौरान खुलासा किया था। इसके कुछ देर बाद अब पूर्व सीएम चन्नी ने प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर खुलासा किया है। पूर्व सीएम चन्नी ने सीएम मान पर आरोप लगाए है कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। यह मुझे ही नहीं सभी कांग्रेसियों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि ऐह सवा साल दा मैनू बदनाम करन नूं तुलेया पेया है। मेरा एनकाउंटर करवा दे…।
उन्होंने कहा कि सीएम मान ने मेरे भांजे हनी को भी मामले में जोड़ने की कोशिश की थी। वहीं इसके बाद अब उनके भतीजे को बदनाम करने की कोशिश की। चन्नी प्रेस वार्ता में अपने भतीजे को भी साथ लेकर आए। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई की पूरी फैमिली डाक्टर है और उनका भतीजा भी डाक्टरी कर रहा है। मेरे भाई मनोहर का बेटा जशन इस समय एमडी कर रहा है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि जसइंदर भगवंत मान के पास आया होगा और नौकरी की बात की होगी। लेकिन भगवंत मान ने उसे कहा होगा कि चन्नी को बदनाम करना होगा। जिसके बाद मेरे खिलाफ यह साजिश रची गई है। सीएम मान ने पत्र भी दिखाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जसइंदर ने इस मामले को लेकर मार्च 2021 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जहां उसकी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके सबूत भी उन्होंने पेश किए।

चन्नी ने आज एक बार फिर से कहा कि उन्होंने कभी भी किसी व्यक्ति को नौकरी देने के दौरान यह नहीं कहा कि मेरे भतीजे या मेरे भांजे को मिल ले। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा कभी कर ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मैंने कभी झूठी सौंगद नहीं खाई थी और ना ही मैं कभी झूठी सौंगद खाऊंगा। वहीं इस मामले को लेकर चन्नी के भतीजे जशन के कहा कि वह कभी जसइंदर से मिला ही नहीं है। मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा है। जशन ने कहा मैं तो जसइंदर को जानता भी नहीं हूं। वहीं परगट सिंह ने दावा किया है कि पंजाब कैबिनेट जसइंदर की कैटेगेरी को नौकरी दे ही नहीं सकती और ना ही सीएम भगवंत मान उसे नौकरी दे सकते है। उन्होंने कहा कि जसइंदर डी रैंक का खिलाड़ी है।उन्होंने कहा कि जसइंदर अभी भी पंजाब किंग्स इलेवन की प्लेइंग इलेवन में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अभी भी 23 वें खिलाड़ी के रूप में है। उन्होंन कहा कि यह सीएम मान की आदत है कि एक सनसनी बनाकर मुद्दे को दूसरी ओर डायवर्ट करना होता है। उन्होंने कहा कि मैं तो हैरान हूं ऐसी स्टेटमैंट कोई आप का प्रवक्ता दे तो कहे लेकिन सीएम के लैवल पर ऐसी स्टेटमैंट शोभा नहीं देती।

वहीं इस मामले को सुखपाल खैहरा ने सोशल मीडिया के जरिये खुलासा किया है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि मुझे यकीन है कि भगवंत मान को हाईकोर्ट के 31.3.21 के फैसले के बारे में पता है, जिसमें जसिंदर बैदवान की अपील को माननीय हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था, तो चरणजीत चन्नी सहित किसी भी सीएम के लिए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगना कैसे संभव है, जैसा कि सीएम मान ने आज अपने द्वारा की हगाई प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया गया है। यह नकली क्रांतिकारियों द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए गढ़ी गई एक और मुर्गे और बैल की कहानी है। दागी मंत्री कटारुचक पर लगे ठोस आरोपों पर भगवंत मान चुप क्यों हैं? केवल कांग्रेसी नेताओं को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? इस दौरान उन्होंने दो पत्र जारी किए है। जिसमें कहा गया है कि बैडवान को 31 मार्च, 2021 को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बर्खास्त कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री और जसिंदर ने पीसी में साझा नहीं की गई।
-

पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों में खूनी झड़प, एक का कटा अंगूठा
तरनतारन: श्री गोइंदवाल साहिब की सेंट्रल जेल कई बार विवादों में रह चुकी है। वहीं अब एक बार फिर से जेल में कैदियों के भिड़ने का मामला सामने आया है। जहां दो कैदियों में खूनी झड़प हुई।मिली जानकारी के मुताबिक जेल में आज दोपहर दो कैदियों में झड़प हुई। इस दौरान एक कैदी का अंगूठा कटने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब में बंद कैदी सतनाम सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी लोहारका कलां पति बारीयां की जिला अमृतसर के तलवरिंदर सिंह उर्फ जग्गी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गली बोहड़ी वाली तरनतारन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
जिस दौरान तलविंदर सिंह ने तेजधार हथियार के साथ सतनाम सिंह पर हमला कर दिया। इस हादसे में उसके हाथ का अंगूठा कट गया। इस हमले की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस झगड़े को शांत करवाया। घायल हालत में सतनाम सिंह को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि कुछ माह पहले भी इसी जेल में गैंगवार हुई थी। जिसमें दो गैंगस्टरों की मौत हो गई थी। वहीं आज एक बार फिर से झगड़े होने के बाद सेंट्रल जेल सुर्खियों में आ गई है।
-

तलमेहड़ा: निर्जला एकादशी पर विशाल भंडारे तथा ठंडे मीठे पानी की छबील
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा बाजार चौंक में हर वर्ष निर्जला एकादशी के दिन चने भटूरे,ठंडे मीठे पानी की छबील तथा मिष्ठान वितरण किया जाता है। गांव बडोआ के समाजसेवी- योगराज शर्मा,देवी लाल शर्मा, विनोद शर्मा ,राजीव शर्मा,लेखराज शर्मा, अनिल शर्मा,तिलक राज शर्मा,अशोक शर्मा,सतीश शर्मा, रवि शर्मा,सोनू बाबा,राकेश धीमान, रधुवीर सिंह,सारांश शर्मा, नरेश शर्मा, राहुल,हनी शर्मा,गोपू शर्मा,अमन शर्मा, मोहित शर्मा, सुखदेव शर्मा,सक्षम सहित अन्य युवाओं ने इस भंडारे में अपना अपना योगदान दिया। इस मौके पर सैंकड़ों लोगों ने भंडारे तथा ठंडे मीठे पानी की छबील तथा मिष्ठान सहित फ्रूटों का आनंद लिया।इस इलावा तलमेहड़ा बाजार में राज कुमार शर्मा ने गने के रस की छबील लगाई तथा लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बहीं पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर निर्जला एकादशी के दिन भंडारों का आयोजन किया गया। बहीं पर अलग अलग स्थानों पर ठंडे मीठे पानी की छबीलें भी लगाई गई थी।