Blog

  • पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों में भारी रोष, जानें मामला

    पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों में भारी रोष, जानें मामला

    पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में छात्रों द्वारा यूनिवर्सिटी में हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पटियाला के मुल्तानी मल मोदी कॉलेज पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बच्चों की आज परीक्षा थी, लेकिन दूसरी ओर आज टीचर्स ने स्ट्राइक रखी हुई थी। जिसकी जानकारी छात्रों को नहीं दी गई। इस दौरान टीचर्स की स्ट्राइक को लेकर सुबह तक कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया। जिसके कारण दूर-दूर से परीक्षा देने आए छात्रों को परेशान होने पड़ा। इस मामले को लेकर परेशान हुए छात्रों में काफी रोष पाया जा रहा है। 

    विरोध करते हुए छात्रों ने कहा कि सुबह से वह परेशान हो रहे हैं और उन्हें बाहर खड़ा होने भी दिया नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार से टीचर्स की कोई मांग थी वो भी जायज होंगी लेकिन इन सब में बच्चों का इसमें कसूर क्या था। वहीं यूनिवर्सिटी के अंदर से छात्रों को संबोधित करते हुए टीचर्स द्वारा कहा गया कि आपके भविष्य के लिए हम धरना प्रदर्शन कर रहे। सरकार द्वारा परीक्षा देने के लिए दूसरा स्टाफ भेजा गया था, लेकिन उनको भी लगा कि हमारी मांग जायज है, तो वह लोग भी फॉर्मेलिटी करके चले गए। हम पेपर को पोस्टपोन करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • पंजाबः मशहूर हीरा पनीर वाले की बढ़ी मुश्किलें, ट्रस्ट ने दुकान से उतारे बोर्ड

    पंजाबः मशहूर हीरा पनीर वाले की बढ़ी मुश्किलें, ट्रस्ट ने दुकान से उतारे बोर्ड

    अमृतसर: लॉरेंस रोड चौक में नेहरु शापिंग कांप्लेक्स स्थित मशहूर हीरा पनीर वाला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आया हुआ है। हीरा पनीर वाले की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले हीरा पनीर वाले के खिलाफ प्रशासन के द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद हीरा पनीर वाले ने प्रशासन पर आरोप भी लगाए थे। बीते दिन हीरा पनीर वाले की दुकान पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम पहुंची थी। इस दौरान कार्रवाई करते हुए हीरा पनीर वाला व उसके साथ वाली दुकानों को खाली करवाया गया। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आर्डर पर हीरा पनीर वाला व आसपास के 3-4 दुकानों को खाली करवाया गया। इस दौरान दुकानदारों में काफी रोष भी पाया गया।

    इसके बाद अब ट्रस्ट अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने उसके बोर्ड को हटा दिया। वहीं दुकान का सामान भी जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार हीरा पनीर वाले द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है। इस सम्बंधी दुकानदार का कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पूरे बाजार में सिर्फ उनकी दुकानों पर ही कार्रवाई की जा रही है। जबकि बाजार की सभी दुकानों के बोर्ड नहीं हटाए गए हैं। जिसके बाद वे इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उनकी दुकान में 40 कर्मी काम कर रहे हैं। उनके काम पर असर डाल उनको बेरोजगार किया जा रहा है।

    बता दें कुछ दिनों पहले हीरा पनीर वाला की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उसकी दुकान में दूध से भरे बर्तन में कई मक्खियां और मच्छर मरे हुए थे। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दुकान पर रेड भी की गई थी। यहां गंदगी का चालान काटा गया है और उनके दूध में पानी और इलायची पड़ी हुई थी। दुकानदार ने उन्हें बताया कि यह खराब दूध है जिसे फेंक देना है। वहीं हीरा पनीर के दुकानदार दमन ने कहा कि उन्होंने यह दूध बाहर फेंकना था तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

    लुधियानाः जिले के लाडोवाल अधीन आते तलवंडी कलां नजदीक देर रात गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक नशा तस्कर के घर गोलियां चली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि रात के समय नशा तस्कर बलविंदर सिंह के घर एक व्यक्ति नशा खरीदने आया था।  इस दौरान नशा तस्कर और उक्त व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई तो नशा खरीदने आए व्यक्ति ने नशा तस्कर पर गोलियां चला दी।

    बताया जा रहा है कि 2 गोलियां नशा तस्कर के घर रखे पालतू जनवर को लगी है जबकि तीसरी गोली बारे अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद नशा खरीदने आया व्यक्ति अपनी पिस्तौल और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल उक्त तस्कर पर भी पहले से ही कई पर्चे दर्ज है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

  • दर्दनाक हादसा : आसमानी बिजली गिरने से 19 गायों की मौत

    दर्दनाक हादसा : आसमानी बिजली गिरने से 19 गायों की मौत

    ओडिशा: गंजाम जिले के भंजनगर के पास आसमानी बिजली गिरने से 19 गायों की मृत्यु हो गई। विशेष राहत आयुक्त ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि हितग्राहियों को एसडीआरएफ के नियमानुसार प्रति गाय 37,500 रुपये की पशु सहायता राशि का भुगतान किया जाए।

  • आज का राशिफल, 31 मई 2023

    आज का राशिफल, 31 मई 2023

    आज का राशिफल, 31 मई 2023

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
    मिथुन: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।
    कर्क: धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
    सिंह: कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
    कन्या: पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।
    तुला: पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
    वृश्चिक: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
    धनु: जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।
    मकर: यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
    कुंभ: जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
    मीन: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
     
  • पंजाब : माडल टाउन में पानी की डिग्गी में डूबने से 2 बच्चों की मौत

    पंजाब : माडल टाउन में पानी की डिग्गी में डूबने से 2 बच्चों की मौत

    बठिंडा: माडल टाउन एरिया में स्थित पानी की डिग्गी में मंगलवार को दो बच्चे नहाने उतरे लेकिन डिग्गी ज्यादा गहरी होने और तैर न पाने की वजह से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाबू पुत्र सोनू (08), गुरदित सिंह पुत्र हरजीत सिंह (14) निवासी धोबीआना बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई है। दोनों मृतकों के शवों को नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने डिग्गी से बाहर निकाला। धोबीआना बस्ती निवासी आकाश ने बताया कि वह बाबू और गुरदित सिंह नाम के अपने दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर माडल टाउन एरिया में स्थित पानी की डिग्गी पर पहुंचे तो वहां पर बाबू और गुरदित उक्त पानी की डिग्गी में नहाने उतरे लेकिन वह पानी की डिग्गी में नहीं उतरा।

    जब करीब 20025 मिनट तक वे बाहर नहीं आए तो वह दोनों दोस्तों के परिजनों को बुलाने घर चला गया। वहीं, मौके पर जब दोनों बच्चों के परिजन पहुंचे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद वॉटर वर्कर्स विभाग के अधिकारियों ने उक्त घटना की सूचना नौजवान वेलफेयर सोसायटी के कंट्रोल रूम पर दी। घटना की सूचना मिलने पर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और पानी की डिग्गी में बच्चों की तलाश शुरू की। गुरदित का शव पानी की डिग्गी से कुछ ही समय में बरामद हो गया जबकि बाबू के शव को ढूंढने के लिए संस्था सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद गुरदित का शव डिग्गी से बाहर निकाला गया।

    संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि दोनों बच्चों को तैरना नहीं आता था। मौके पर पहुंचे मृतक गुरदित और बाबू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं अपने दोनों दोस्तों को गंवाना वाला आकाश गुमसुम हो गया, उसे परिजन जबरदस्ती घर ले गए। संस्था अध्यक्ष सोनू ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को संस्था द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। बुधवार यानी आज पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • पंजाब : स्कूलों के शिक्षा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, जिला मैनेजर सहित 3 को किया निलंबित

    पंजाब : स्कूलों के शिक्षा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, जिला मैनेजर सहित 3 को किया निलंबित

    मोहाली: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज 30 मई को अचानक मोहाली के गांव लांबिया स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल का दौरा किया गया। जहां यह पाया गया कि अफसरों की लापरवाही के कारण बच्चों को उनके सिलेबस की किताबे नहीं पहुंचाई गईं। इस पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन अफसरों की लापरवाही सामने आएगी उन पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद देर रात स्कूलों में किताबें न मिलने पर हरजोत बैंस ने जिला प्रबंधक मोहाली डिपू समेत 3 को निलंबित कर दिया।

    हरजोत सिंह बैंस ने आज जिला प्रबंधक मोहाली डिपू भगवान सिंह, लखन सिंह उप प्रबंधक मोहाली डिपू और जसप्रीत सिंह  सांख्यिकीय सहायक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित करने के आदेश जारी किए। 

    दरअसल, सुबह स्कूल की खस्ता हालत को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब उनके द्वारा स्कूल की चर्चित चेकिंग की गई तो यह पाया गया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे सड़कों पर खेल रहे थे। जिस कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री और चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दफ्तर के कुछ ही कदमों की दूरी पर स्कूलों का यह हाल है तो पंजाब के अलग हिस्सों में शिक्षा का क्या हाल होगा।

    जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने जांच दौरान आंकड़ों के अवलोकन से पता चला कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 3500 किताबें प्रिंट आउट हो गईं, जिसके कारण डेराबासी ब्लॉक में 1135 और बनूड़ ब्लॉक में 1400 छात्रों को अंग्रेजी विषय की किताबें नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि जिला प्रबंधक मोहाली डिपू भगवान सिंह, लखन सिंह उप प्रबंधक मोहाली डिपू और जसप्रीत सिंह सांख्यिकीय सहायक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही के लिए आरोप पर निलंबित किया जाए और जिला शिक्षा अधिकारी मोहाली (प्रारंभिक) व खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाए।

  • जालंधर : आज 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधर : आज 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधर, वरुण/हर्ष : 66 केवी सब स्टेशन चौगिट्टी की मरम्मत के चलते 31 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे डिफेंस कालोनी नंबर 1 लद्देवाली, चौगिट्टी, बसंत हिल, एमई लैब, डीआरडीओ, एकता नगर, मार्कफेड, करोल बाग, यूनिवर्सिटी गुरुनानक पुरा, किंग सिटी इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी

  • पंजाब : कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने दिया इस्तीफा

    पंजाब : कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट का विस्तार कर होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कल गुरमीत सिंह खुदिया और बलकार सिंह बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर का मंत्रिमंडल से इस्तीफा शीघ्र स्वीकृति के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेज दिया है।

  • बोल्ड अदाओं को लेकर सुखियों में आई सोफिया अंसारी, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान

    बोल्ड अदाओं को लेकर सुखियों में आई सोफिया अंसारी, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान

    मुंबई: सोशल सेंसेशन सोफिया अंसारी आए दिन अपने बोल्ड अदाओं को लेकर सुखियों में बनी रहती है। सोफिया आए दिन अपने सोशल मीडिया पर नए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। इन तस्वीरों और वीडियो का उनके फैन्स को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है, तो वहीं दूसरी ओर ऐसे पोस्ट के लिए उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। अब एक बार फिर से सोफिया अंसारी ने अपना बेहद बोल्ड वीडियो इंस्टाग्राम पर ड्रॉप किया है जो कि लोगों को क्रेजी बना रहा है। हालांकि सोफिया के इस वीडियो में उनके कपड़ो के कारण जरा विवाद भी हो रहा है। दरअसल, सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोफिया ने इस दौरान सोफिया ने ब्लैक ब्रा और खुली शर्ट के साथ मिनी स्कर्ट कैरी की है और इस मिनी स्कर्ट पर ओम और भगवान के नाम का प्रिंट है

    इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है। दरअसल, लोगों को भगवान के नाम की स्कर्ट पहले सोफिया का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है और वो उन्हें इस वीडियो को डिलीट करने और ऐसा दोबारा ना करने के लिए कह रहे हैं। वीडियो में सोफिया अंसारी अपने ही बोल्ड अंदाज में कूद कूदकर डांस करती और अपनी सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। सोफिया का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।बात करें अगर सोफिया अंसारी के देसी लुक्स की तो उस मामले में भी वो टॉप पर है। उनकी तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनको ट्रोलिंग का फर्क नहीं पड़ता है। सोफिया अंसारी को लेकर मशहूर है कि वो किसी तरह का जवाब नहीं देती हैं और ट्रोलर्स को कभी अटेंशन नहीं देती हैँ। उनको जो कुछ भी करना होता है वो खुलकर करती हैं।