Blog

  • सरकारी ट्यूबवेल से दो मोटरे व खम्बो से तार हुई चोरी

    सरकारी ट्यूबवेल से दो मोटरे व खम्बो से तार हुई चोरी

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ में आए दिन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ।ताजा मामला नालागढ़ की बघेरी पंचयात के गांव तंदी का है।जहां पर देर रात  चोरों ने सरकारी ट्यूबेल की दो मोटरे  और खंबे पर लगी बिजली की तारे चोरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार जब ट्यूबेल को चलाने ऑपरेटर सुबह 6 बजे के करीब पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर से दो मोटरे  और खंभे पर लगी सभी बिजली की तारे वहाँ से गायब थी। जिसके बाद ऑपरेटर ने इसकी सूचना आईपीएच विभाग  के उच्च अधिकारियों को दी।  आईपीएच विभाग के जेई  गोपाल दास ने बताया कि उनको ट्यूबेल के ऑपरेटर ने सुबह जानकारी दी की ट्यूबेल में चोरी हो गई है।जिसमे अंदर से दो मोटरे  और बिजली के खंभे पर लगी सभी तारे चोरी हो गई है ।जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जोघों पुलिस चौकी  में दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है।
  • पंजाबः IPROs के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः IPROs के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं अब 3 IPROs के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट 

  • पंजाबः डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय ने  किया चेरिटेबल लेबोरेटरी का शुभारंभ, देखें वीडियो

    पंजाबः डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय ने किया चेरिटेबल लेबोरेटरी का शुभारंभ, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पठानकोट के मोहल्ला सराई स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा मे एक मेडिकल लेबोरटरी का शुभारंभ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर एसपी सिंह ओबरॉय ने किया। लेब के शुभारंभ से पहले श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के सन्मुख कीर्तन व अरदास करके आशीर्वाद प्राप्त किया गया। लेब का शुभारंभ करने के बाद एसपी सिंह ओबराय ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को इलाज में सहयोग करने के लिये पूरे पँजाब में 50 लेब खोलने का फैसला किया गया, इससे पूरा पँजाब कवर नही हुआ जिस के बाद इस लक्ष्य को 100 किया गया। इसी कड़ी के तहत आज पठानकोट के गुरुद्वारा सिंह सभा सराई मोहल्ला में आधुनिक लेब का शुभारंभ किया गया है, जिस में बहुत ही कम रेटों पर उच्च गुणवंता वाले टेस्ट किये जा रहे है।

    उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब को कवर करने के बाद पड़ोसी राज्यो में भी यह काम किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय मे इन लेबोरेटरी के साथ साथ फिजोथेरपी सेंटर, डेंटल क्लिनिक, एक्सरे मशीन ओर अल्ट्रासाउंड की सहूलत भी दी जा जाएगी । उन्होंने इस काम मे सहयोग करने के लिये गुरुद्वारा कमेटी का भी धन्यवाद किया। 

    इस मोके पर शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी सिंह भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि इस लेब  में बहुत ही आधुनिक मशीनें लगाई गई है, उन्होंने शहर के लोगो को इस सहूलत का लाभ लेने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत मे गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जीएस सेठी ने आधुनिक लेब खोलने के लिये सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर एसपी सिंह ओबराय का धन्यवाद किया ओर शहर के लोगो से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील भी की।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की निजी स्कूलों को चेतावनी

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की निजी स्कूलों को चेतावनी

    मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दाखिला नियमों के विपरीत चल रहे स्कूलों को चेतावनी जारी की है। बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूल निर्धारित नियमों की अनदेखी कर अधिक छात्रों को स्कूल में दाखिल कर रहे है। बोर्ड ने ऐसे निजी स्कूलों को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि अगर भविष्य में भी ये स्कूल बिना बुनियादी ढांचे और निर्धारित शर्तों को पूरा किए बिना छात्रों को लेते हैं तो उनके दाखिले को खारिज कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं संबंधित स्कूल के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने कुछ मान्यता प्राप्त स्कूलों और सहयोगी संस्थानों द्वारा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आमतौर पर ऐसे मामले सामने आते हैं कि स्कूलों में छात्रों का दाखिला शेड्यूल समाप्त होने के बाद भी ये संस्थान  मान्यत प्राप्त नियमों की उल्लंघना मंजूर गिणती से अधिका दाखिला लेने वाले छात्रो के भविष्य का हवाला देकर बोर्ड से अतिरिक्त सेक्शन की मांग करते हैं, जबकि कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में नामांकित छात्रों की संख्या निचली कक्षाओं की तुलना में कम होती है। उन्होंने कहा कि अगर बुनियादी ढांचे और शर्तें पूरी नहीं की जाती, तब भी संस्थान अतिरिक्त सेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, जो तर्क संगत नहीं है।

    इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष सतबीर बेदी ने कहा कि जिन संस्थानों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान अतिरिक्त सेक्शन के लिए केस प्राप्त होंगे, उन पर अभिभावक नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा और बुनियादी ढांचे और शर्तों को पूरा नहीं करने वाले स्कूलों को बिना विचार किए खारिज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की पेनल्टी या अन्य छूट के साथ वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ मान्यता प्राप्त और एसोसिएट संस्थानों को उनकी लॉगिन आईडी के जरिये इस संबंधी जानकारी भेज दी गई है। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी दी जा रही है।

  • चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान

    चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल विशेष सफाई अभियान को अमलीजामा पहनाया जा रहा है बल्कि स्वच्छता के महत्व बारे लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
    इस मुहिम के तहत शुक्रवार को जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल चिंतपूर्णी में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर व सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गगरेट उपमंडल के बने दी हट्टी नामक स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा ल्यूमिनस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से एक विस्तृत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर उपस्थित लोगों को साफ सफाई के अलावा स्वच्छता के महत्व बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अनीता शर्मा ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के लोगों में इस अभियान का सकारात्मक नतीजा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिला के अन्य क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रमो को जारी रखा जाएगा ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति रुचि  तथा ज्ञान निरंतर बढ़ता रहे।
  • मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना करें सुनिश्चित – महेंद्र पाल गुर्जर

    मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना करें सुनिश्चित – महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित: कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने शुक्रवार को डीआरडीए हाॅल ऊना में जिला की 36 पंचायतों के पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा तथा स्वच्छ भारत अभियान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में मनरेगा के तहत अब तक 70 हज़ार 990 कार्यदिवस आयोजित किए जिस पर 1 करोड़ 73 लाख 25 हज़ार रूपये खर्च किए गए हैं।उन्होंने संबंधित पंचायतों के सचिवों, रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्यों निर्धारित समावधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा में कार्य कर रहे लोगों को उनकी राशि का भुगतान समय पर करें।
    उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर भूमि सुधार तथा पौधा रोपण का कार्य करवा सकते हैं। इसके अलावा भूमि मालिक स्वयं भी किए जा रहे कार्य में शामिल हो सकते हैं।इसके अतिरिक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न गावों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों जैसे कार्य किए जा रहे हैं।इस अवसर पर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहें।
  • ऊना: शराब फैक्ट्री को एनओसी नहीं दिए जाने की मांग

    ऊना: शराब फैक्ट्री को एनओसी नहीं दिए जाने की मांग

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर धमांदरी गांव में एथेनॉल व डिस्टलरी वॉटलिंग प्लांट को लगाए जाने को लेकर आसपास के कई गांवों के लोगो ने अभी से विरोध करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी की अगुवाई में काफी संख्या में ग्रामीण ऊना के मिनी सचिवालय परिसर में पहुंचे और यहां जमकर नारेबाजी की। बाद में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने जिला के कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। जिला के कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा की पंचायत प्रतिनिधियों का एक मंडल उनसे मिला है। उन्होंने एक एथेनॉल व डिस्टलरी वॉटलिंग प्लांट को एनओसी ना दिए जाने की मांग की है।इसे आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।

    ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि पिछले लगभग 2 साल से शराब की फैक्ट्री यहां स्थापित किए जाने को लेकर एनओसी की मांग की जा रही है। जिसका विरोध पांच पंचायतें लगातार कर रही हैं यदि उनके गांव में यह प्लांट स्थापित होता है तो इससे गांव में प्रदूषण फैलेगा। ऐसे में प्रदूषण से पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो जाएंगी। इससे आसपास क्षेत्र के कई गांवों पर असर पड़ेगा। इस प्लांट के विरोध में ग्राम पंचायत डठवाड़ा, ग्राम पंचायत धमांदरी, ग्राम पंचायत वदोली, ग्राम पंचायत नंगलसलांगडी, ग्राम पंचायत वडसाला ने भी विरोध जताया है।

    पंचायत प्रधान ने बताया कि यदि सरकार इस क्षेत्र में कोई अन्य उद्योग लगाना चाहती है तो यहां पर स्थापित कर सकती हैं। उसके लिए ग्रामीण स्वयं सहयोग करेंगे। परंतु इस प्लांट को लगाने की मंजूरी ना दी जाए।उन्होंने कहा की यदि सरकार व प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों के विरोध के बावजूद यहां पर प्लांट स्थापित करने की कवायद शुरु की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यहां तक कि ग्रामीण सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर काफी ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

  • ऊना: 3.47 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना: 3.47 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आती टाहलीवाल चौकी के मुलाजिमों ने 3.47 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस पोस्ट टाहलीवाल के मुलाजिम मादक  पदार्थ तथा यातायात चैकिंग के लिए गांव बाथु में मौजूद थे तो सामने से एक कार संख्या ( एच0पी0 21 बी0-3607) को पुलिस पार्टी द्वारा रोका गया। तो तलाशी लेने पर 3.47 ग्राम हैरोईन/ चिटटा बरामद किया गया। चैकिंग में कार चालक अपना ड्राइविंग लाइसैंस भी पेश न कर सका । आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित युवकों की पहचान कार चालक राजेश कुमार निवासी वस्सी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर व साथ बैठा युवक विशाल शर्मा निवासी करहा खरवाड, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम व 181 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀਆਂ 2 ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਮੈਰਿਟ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾਂ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀਆਂ

    ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀਆਂ 2 ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਮੈਰਿਟ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾਂ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀਆਂ

    ਤਲਵਾੜਾ / ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਦਸਵੀਂ ਪੀ੍ਖਿਆ ਮਾਰਚ, 2023 ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ-2 ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨ ਪਾ੍ਪਤ ਕੀਤਾ। ਤਲਵਾੜਾ ਦੀਆਂ ਦੋ  ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਅੰਕਿਤਾ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਚੋ 8ਵਾਂ ਰੈਂਕ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਆਂਚਲ ਪਰਮਾਰ ਨੇ ਵੀ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਚੋ 13ਵਾਂ ਰੈਂਕ ਪਾ੍ਪਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਆਪਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ, ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ।

    ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਅੰਕਿਤਾ ਅਤੇ ਆਂਚਲ ਪਰਮਾਰ ਨੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ 640/650(98•46℅) ਅਤੇ  635/650(97•69℅) ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਰਿਤਕਾ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਸਿਖਿਆ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਪੋ੍ਫੈਸਰ ਅਜੈ ਸਹਿਗਲ, ਸਕੂਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੈਅਰਮੈਨ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ, ਸੀ੍ ਮਤੀ ਹਰਮੀਤ ਕੌਰ, ਨਵਕਿਰਨ, ਸੁਸ਼ਮਾ ਕੁਮਾਰੀ, ਕਿਰਨ ਬਾਲਾ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ, ਮੋਨਿਕਾ, ਕਮਲੇਸ਼, ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਜੀਤ ਕੁਮਾਰ, ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਚਤਰ ਸਿੰਘ, ਅੰਜੂ ਬਾਲਾ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਕੂਲ ਦੇ ਹੋਰ ਵੀ ਅਧਿਆਪਕ ਸਾਮ੍ਹਲ ਸਨ।

  • ऊना: नियमों की अवहेलना करने पर कटे 101 चालान

    ऊना: नियमों की अवहेलना करने पर कटे 101 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 101 चालान काटे गये। जिनमें से 05 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 12,000/- रूपये वसूल किये गये हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किये गये व जुर्माने के रूप में 1100/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान काटे गए जिनसे जुर्माने के रूप में 12,500/- रूपये प्राप्त किए गए।