Blog

  • लंबे समय बाद कोविड-19 से हुई पहली मौत, नए वैरियंट से विशेषज्ञ चिंतित

    लंबे समय बाद कोविड-19 से हुई पहली मौत, नए वैरियंट से विशेषज्ञ चिंतित

    मुंबई: कोरोना महामारी के खतरे को अब लगभग खत्म मान लिया गया है। लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर आई है जो फिर से चिंता बढ़ाने वाली है। दरअसल राज्य सरकार ने बताया है कि बुधवार को कोविड-19 से एक मौत हुई है। महीनों बाद कोविड-19 से पहली मौत की खबर आई है। हालांकि के ये मृत्यु जुलाई महीने में हुई थी लेकिन इस मौत को सरकारी रिकॉर्ड में शामिल करने का काम इसी बुधवार को हुआ।

    बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्ष शाह ने बताया कि मृतक 75 वर्षीय व्यक्ति था, जिसे लिवर कार्सिनोमा की पुरानी बीमारी थी। उन्होंने कहा कि हालांकि वह व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित था, लेकिन संक्रमण उसकी मौत का प्राथमिक कारण नहीं था। ये चिंता की बात इसलिए है क्योंकि  पूरे जून और जुलाई में कोविड से एक भी मौत रिपोर्ट नहीं की गई थी। राज्य में बुधवार को 14 नए कोविड मामले सामने आए। इस समय टेस्टिंग भी काफी कम हो रही है।

    बता दें कि हाल ही में कोविड के एक वैरिएंट का पता चला है जो पूरे यूनाइटेड किंगडम में तेजी से फैल रहा है। इससे भी ज्यादा समस्या की बात ये है कि नया कोविड-19 वैरिएंट की उपस्थिति भारत के महाराष्ट्र में भी पाई गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ईजी.5.1, उपनाम ‘एरिस’, घातक ओमिक्रॉन का एक उप-संस्करण है जो इस साल मई से महाराष्ट्र में सक्रिय है। इसी की वजह से राज्य में मामलों में वृद्धि देखी गई है।

  • पंजाबः इंसाफ ना मिलने को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मौके पर पहुंची पुलिस 

    पंजाबः इंसाफ ना मिलने को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मौके पर पहुंची पुलिस 

    बरनालाः जिले में पुलिस से इंसाफ की मांग को लेकर पीड़िता महिला परमजीत कौर पत्नी गुरजंट सिंह निवासी धौला गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस व ग्रामीण उसे नीचे उतारने के लिए प्रयास कर रहे हैं। महिला ने कहा कि उसने केस दर्ज करवाया था कि मनजीत कौर पत्नी लक्खा सिंह निवासी धौला व गुरमीत सिंह निवासी अतरगढ़ ने उसके बेटे कुलदीप सिंह को पुलिस में भर्ती करवाने के बदले पांच लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस उन्हे काबू करें। परंतु पुलिस टालमटोल कर रही हैं।

    बता दें कि थाना रुड़ेके कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि 21 जुलाई 2023 को शिकायतकर्ता परमजीत कौर पत्नी गुरजंट सिंह निवासी धौला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि मनजीत कौर पत्नी लक्खा सिंह निवासी धौला व गुरमीत सिंह निवासी अतरगढ़ ने उसके बेटे कुलदीप सिंह को पुलिस में भर्ती करवाने के बदले पांच लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपितों पर 21 जुलाई 2023 को केस दर्ज करके केस की जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान आज परमजीत कौर पानी की टंकी पर चढ़ गई।

  • पंजाबः मामला JSW Steel Company के लोहे की चोरी का…

    पंजाबः मामला JSW Steel Company के लोहे की चोरी का…

    SB Transport के संचालकों और ड्राइवर पर FIR दर्ज

    लुधियानाः देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी jsw स्टील लिमिटेड की लुधियाना ब्रांच में बीते दिन लोहे की चोरी होने का मामला सामने आया था। इस घटना को ढंडारी कलां में Bhushan power & steel limited के लोहे को रेलवे स्टेशन से कंपनी के गोदाम तक पहुंचाने वाले ठेकेदारो द्वारा अंजाम देने का अनुमान लगाया गया था। जिसको लेकर लुधियाना के थाना 6 की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस ने कंपनी के डीजीएम रमनदीप सिंह सोढी की शिकायत पर की है। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह Bhushan power & steel limited में डीजीएम के पद पर तैनात है।

    कंपनी का लोहा उड़ीसा से रेलवे यार्ड के जरिए आता है। रेलवे यार्ड से फैक्ट्री तक सामान पहुंचाने का ठेका SB ट्रांसपोर्ट फरीदाबाद को दिया गया है।  jsw स्टील कंपनी के कर्मचारियों 6-8-2023 शनिवार  को पता चला कि कंपनी का सामान ट्रक नंबर पीबी-10 एफएन- 5757 का ड्राइवर दीपक कुमार प्रतापुरा के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के पास उतार रहा है। इस दौरान उन्होंने रेड की तो ड्राइवर दीपक कुमार मौके फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और थाने में ले गई। जहां ट्रक से लोहा  बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले की जांच कर sb transport के संचालकों और ड्राइवर पर FIR दर्ज कर ली है।

    बता दें कि इस मामले को एनकाउंटर न्यूज ने प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करते हुए संचालक सहित ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया। गौर हो कि पिछले कुछ समय से कंपनी के नुमाइंदो को लोहे की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान चोरी होने का शक हो रहा था। लोहे की लोडिंग का ठेका jsw स्टील ने SB ट्रांसपोर्ट को पिछले कुछ महीनो से दिया हुआ था। ट्रांसपोर्टर और उसके कारिंदे कंपनी के लोहे को ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन से गाड़ियों में लोड करके कंपनी के गोदाम में अनलोड करते थे।  बताया जा रहा कि JSW स्टील कंपनी के नुमाइंदे जब गोदाम में ठेकेदार द्वारा अनलोड किए गए लोहे की चेकिंग करते थे तो कुछ टन लोहा गायब पाया जाता था।

  • पंजाबः जज के घर चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस हिरासत में लगाई फांसी

    पंजाबः जज के घर चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस हिरासत में लगाई फांसी

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां फरीदकोट शहर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हवालात में पुलिस हिरासत के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और इसी के चलते उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस बीच, डीएसपी आसवंत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ऑफिसर कॉलोनी में एक जज के घर हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और जांच के बाद स्थानक आरा कॉलोनी निवासी चंदा सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। आरोपी के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद हुआ है, लेकिन आरोपी ने आज सुबह हवालात में अपने हाथ से पट्टी की मदद से ग्रिल के साथ लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई जहां उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ 2 ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਹੁਕਮ

    ਪੰਜਾਬ: ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ 2 ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਹੁਕਮ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਹੋਈ ਇੱਕ ਅਧਿਆਪਕਾ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਭੱਤੇ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਲਈ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਦਾ ਜ਼ੁਰਮਾਨਾ ਅਦਾ ਨਾ ਕਰਨ ਕਾਰਨ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਡੀ ਪੀ ਆਈ  ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ 17 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਤਲਬ ਕੀਤਾ ਹੈ।ਮਾਮਲਾ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਤੋਂ 2007 ਵਿਚ ਰਿਟਾਇਰ ਹੋਈ ਅਧਿਆਪਕਾ ਸ਼ਕੁੰਤਲਾ ਦੇਵੀ ਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਪਤੀ ਸਮੇਤ 2006_2007 ਦਾ ਬਣਦਾ ਏਰੀਅਲ ਲੈਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰ ਹੋਣਾ ਪਿਆ ਸੀ।

    ਬਾਬੂਸ਼ਾਹੀ ਡਾਟ ਕਾਮ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਜੋਰਸੋ਼ਰ ਨਾਲ ਚੁੱਕਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਤੇਜੀ ਵਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਕਾਗਜ਼ੀ ਕਾਰਵਾਈ ਪੂਰੀ ਕਰਕੇ ਸ਼ਕੁੰਤਲਾ ਦੇਵੀ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਬਕਾਇਆ ਬਣਦੇ ਪੈਸੇ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ। ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਣਗਹਿਲੀ ਵਰਤਣ ਵਾਲੇ ਕਲਰਕ ਨੂੰ ਵੀ ਤਬਦੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਧਰ ਸ਼ਕੁੰਤਲਾ ਦੇਵੀ ਦੇ ਪਤੀ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਣਗਿਹਲੀ ਅਤੇ ਦੇਰੀ ਵਰਤਣ ਕਾਰਨ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਖਜਾਨੇ ਵਿੱਚੋਂ ਪੀੜਿਤ ਸ਼ਕੁੰਤਲਾ ਦੇਵੀ ਨੂੰ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਹਰਜਾਨੇ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਦੇਣ ਦੇ ਹੁਕਮ 25 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਸਨ।

    ਪਰ ਜਿਲਾ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਸਮਾਂ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਇਹ ਹਰਜਾਨਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਅਦਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਡੀ ਪੀ ਆਈ ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਪੰਜਾਬ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਸੁਨੀਤਾ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਤੱਤਕਾਲੀ ਜਿਲਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੂੰ 17 ਅਗਸਤ ਨੂੰ 12:30 ਵਜੇ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਨਿਜੀ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਲਈ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਣਯੋਗ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਵੀਡੀਓ ਕਾਨਫਰੰਸ ਰਾਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਪਰ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਹੈ ਕਿ ਸਿੱਖਿਆ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ਤੇ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • पंजाबः अवैध निर्माणों के खिलाफ सीएम मान की बड़ी कार्रवाई, जारी किया Whatsapp नंबर

    पंजाबः अवैध निर्माणों के खिलाफ सीएम मान की बड़ी कार्रवाई, जारी किया Whatsapp नंबर

    चंडीगढ़ः पंजाब में जोरों से चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सीएम मान ने कार्रवाई करने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान मान सरकार ने इन अवैध निर्माणों की शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक व्हट्सएप नंबर 78991-49943 जारी किया है। मान सरकार ने ऐलान करते हुए कहा कि लोग इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर शिकायत मिलने के बाद तुरन्त कार्रवाई की जाएगी। 

  • जालंधरः चुनाव आयोग ने रखा मुकाबला, विजेता के लिए रखा ये ईनाम, DC ने दी जानकारी

    जालंधरः चुनाव आयोग ने रखा मुकाबला, विजेता के लिए रखा ये ईनाम, DC ने दी जानकारी

    जालंधर,ENS: चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्रता दिवस को समर्पित ऑनलाइन क्विज मुकाबला 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत की आजादी, भारत के संविधान और भारत के चुनाव आयोग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
    इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के दौरान पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रम अनुसार 1500, 1200 और 1000 रुपये के पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्नों के लिए 30 मिनट का समय होगा और क्विज निर्धारित समय पर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के फेसबुक और ट्विटर पेज पर लिंक सांझा किया जाएगा, यदि एक से अधिक प्रतियोगियों के नंबर बराबर है, तो विजेताओं का चुनाव लॉटरी के द्वारा किया जाएगा। बता दें कि क्विज को तय समय के भीतर पूरा करना होगा और इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • लात-घूंसों से पति की पिटाई करके बहनोई संग फरार हुई BDO की बीवी, शिकायत दर्ज

    लात-घूंसों से पति की पिटाई करके बहनोई संग फरार हुई BDO की बीवी, शिकायत दर्ज

    नानपुर: बिहार में सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड के बीडीओ आबिद हुसैन की पत्नी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई हैं। इस मामले को लेकर आबिद हुसैन ने पत्नी और बहनोई के खिलाफ नानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बीडीओ ने अपने आवेदन बताया कि उनकी पत्नी और उसके बहनोई ने मिलकर पहले लात-घूसों से उनकी पिटाई की और उसके बाद घर में पड़ी लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गये। जाते-जाते उनकी पत्नी ने दहेज अधिनियम एवं प्रताड़ना के मामले में जेल भेजवा देने की भी धमकी दी।

    बीडीओ आबिद हुसैन ने अपने आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी का उसके बहनोई मो. निजाम के साथ नाजायज संबंध है। निजाम वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करनेज गांव का रहने वाला है। पांच अगस्त को ही यह वाकया हुआ, लेकिन दो दिन बाद यानी सात अगस्त काे थाने में शिकायत दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष राकेश रंजन का कहना है कि आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया गया है और पड़ताल जारी है। एएसआइ आरती यादव अनुसंधान कर रही हैं। इस प्रकार किसी अफसर की पत्नी के ऐसे भागने का वाकया सामने आने पर हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म हो चला है।

    रोहतास के नासीरगंज गांव के रहने वाले बीडीओ मोहम्मद आबिद हुसैन का कहना है कि नानपुर के नसीम अहमद के मकान में बतौर किरायेदार परिवार के साथ रह रहे हैं। 5 अगस्त की संध्या करीब 7 बजे अपने दफ्तर से आवास लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी का बहनोई मो. निजाम भी वैशाली से पहुंचा हुआ था। उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी अपने बहनोई के साथ जाने का प्लान बनाकर बैठी हुई है। इसी दौरान पत्नी ने उनसे कहा कि वह अपने बहनोई के साथ जा रही है। बीडीओ का कहना है कि उसकी बातें सुनकर उन्होंने काफी समझाया। परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी पत्नी को समझाया, लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं थी। वह आग-बबूला हो गई।

    इसके बाद बीडीओ को उनकी पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर घर में ही गाली-गलौच करते हुए लात-मुक्के से पिटाई की। इसके बाद दोनों मिलकर आवास से सोने की एक चेन, दो जोड़ी सोने का कान का झुमका, एक जोड़ी सोने की चूड़ी (सभी का वजन करीब सौ ग्राम और कीमत लगभग 6 लाख रुपये) उठाकर ले गए। बीडीओ का कहना है कि जब उनके साथ ऐसा हुआ तब उनके स्वजन मो. अलीम हुसैन एवं मो. सलीम हुसैन दोनों रोहतास के ही हैं उन लोगों ने देखा और बीच-बचाव की कोशिश की।

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    झज्जरः हरियाणा में KMP पर वीरवार सुबह ट्रक और कार में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात नंबर की इस कार में सवार 3 लोगों की हादसे में मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

    वहीं घटना संबंधी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गांव बादली और बूपनिया के बीच केएमपी पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। वहां से गुजरते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद DSP अरविंद दहिया और लोकल पुलिस वहां पहुंची।

    DSP अरविंद दहिया ने बताया किया कार गुजरात नंबर की है। कार सवार लोगों को ही इस हादसे में नुकसान हुआ। 2 घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भजवाया गया है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जख्मियों की हालत सुधरने के बाद उनके बारे में पता चलेगा। ट्रक के ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

  • RBI का ऐलान, नहीं बढ़ेगी लोन की मासिक किस्त

    RBI का ऐलान, नहीं बढ़ेगी लोन की मासिक किस्त

    मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती खुदरा महंगाई को काबू में रखने के साथ अर्थव्यवस्था को गति देने के मकसद से बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बार नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। इसका मतलब है कि मकान, वाहन समेत अन्य कर्ज पर मासिक किस्त (ईएमआई) में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी) के अनुमान को भी 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है। वहीं चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की मंगलवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किये गये निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘‘एमपीसी ने मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करते हुए आम सहमति से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखने का फैसला किया।’’

    रेपो वह ब्याज दर है, जिसपर वाणिज्यिक बैंक अपनी फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं। इसके साथ, स्थायी जमा सुविधा 6.25 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बनी रहेगी। गवर्नर ने कहा कि एमपीसी मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत के लक्ष्य के दायरे में लाने और आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के मकसद से मौद्रिक नीति में उदार रुख को वापस लेने पर अपना ध्यान बनाए रखेगी। एमपीसी के इस निर्णय के कारणों के बारे में जानकारी देते हुए दास ने कहा, ‘‘खुदरा मुद्रास्फीति मई 2023 में 4.3 प्रतिशत तक आने के बाद जून में बढ़ी है और सब्जियों की कीमतों में तेजी के साथ जुलाई-अगस्त में इसके और बढ़ने की आशंका है। हालांकि, सब्जियों के दाम में तेजी अस्थायी हैं, लेकिन अल नीनो को लेकर मौसम की स्थिति, मानसूनी बारिश के आसामान्य वितरण के साथ खाद्य वस्तुओं के दाम के साथ महंगाई के उभरते रुख पर नजर रखने की जरूरत है।’’

    उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने बयान में कहा, ‘‘दूसरी तरफ घरेलू आर्थिक गतिविधियां बेहतर हैं और विदेशों में मांग कमजोर होने के बावजूद इसकी गति बने रहने की उम्मीद है। महंगाई को काबू में रखने के लिए पूर्व में रेपो दर में जो कटौती की गयी, उसका असर अब भी जारी है।’’  केंद्रीय बैंक को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ खुदरा मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। आरबीआई ने जून और अप्रैल की पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठकों में भी रेपो दर में बदलाव नहीं किया था। इससे पहले मुख्य रूप से मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये पिछले साल मई से लेकर कुल छह बार में रेपो दर में 2.50 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

    मुद्रास्फीति के बारे में दास ने कहा, ‘‘जुलाई महीने में मुख्य रूप से सब्जियों के दाम में तेजी से खाद्य मुद्रास्फीति बढ़ी। टमाटर की कीमतों में उछाल के साथ अनाज एवं दाल के दाम चढ़ने से भी महंगाई बढ़ी है। ऐसे में निकट भविष्य में मुद्रास्फीति और बढ़ सकती है।’’ उन्होंने कहा कि पूर्व के अनुभवों के आधार पर सब्जियों के दाम में कुछ महीनों में सुधार का रुख देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मानसून की अच्छी प्रगति से खरीफ फसलों की स्थिति अच्छी है। हालांकि, मौसम की स्थिति और अल नीनो की आशंका को देखते हुए घरेलू खाद्य कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

    दास ने कहा कि इन सबको देखते हुए चालू वित्त वर्ष में 2023-24 के लिये मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत किया गया है। पहले इसके 5.1 प्रतिशत पर रहने का अनुमान था। आर्थिक वृद्धि के बारे में दास ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्तर पर ऊंची मुद्रास्फीति, कर्ज में वृद्धि तथा तंग और उतार-चढ़ाव वाली वित्तीय स्थिति तथा भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंता बरकरार है। उन्होंने कहा, ‘‘इन चिंताओं का ज्यादातर विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, भारत अन्य देशों के मुकाबले इससे निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है।

    दास ने कहा, ‘‘देश में आर्थिक गतिविधियां सकारात्मक बनी हुई है। आपूर्ति के मोर्चे पर फसल बुवाई तेज हुई है। हाल के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक और बुनियादी उद्योंगों के प्रदर्शन और विनिर्माण के लिये पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर इंडेक्स) आंकड़ा बेहतर रहने के साथ औद्योगिक गतिविधियां मजबूत हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘इन सब चीजों को देखते हुए जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वृद्धि को लेकर जोखिम दोनों तरफ बराबर है।’’ जीडीपी वृद्धि दर पहली तिमाही में 8.0 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.0 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    मौद्रिक नीति समीक्षा में अन्य घोषणाओं में उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के मकसद से कर्ज की समान मासिक किस्तों (ईएमआई) के ब्याज दर निर्धारण में अधिक पारदर्शिता लाने की पहल की गयी है। इसके तहत, आरबीआई ने ईएमआई आधारित परिवर्तनशीन (फ्लोटिंग) ब्याज ब्याज दरों के पुनर्निर्धारण के लिए एक पारदर्शी ढांचा तैयार करने का प्रस्ताव किया है। इसके तहत, आरबीआई के दायरे में आने वाली इकाइयों को कर्जदाताओं को कर्ज की मियाद और/या ईएमआई फिर से तय करने के बारे में जानकारी देनी होगी। साथ ही परिवतर्नशील ब्याज से निश्चित (फिक्स्ड रेट) ब्याज दर का विकल्प चुनने या कर्ज समय से पहले खत्म करने का विकल्प देना होगा। साथ ही इन विकल्पों के लिए लगने वाले शुल्क की जानकारी भी स्पष्ट रूप से देनी होगी।

    इसके अलावा, आरबीआई ने उपयोगकर्ताओं के लिये डिजिटल भुगतान को बेहतर बनाने के लिये भी कदम उठाया है। इसके तहत अब उपयोगकर्ताआ कृत्रिम मेधा (एआई) युक्त व्यवस्था के जरिये बातचीत कर भुगतान कर सकेंगे। साथ ही यूपीआई-लाइट के जरिये यूपीआई पर ‘नियर फील्ड कम्युनिकेशन’ प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ऑफलाइन भुगतान की सुविधा दी गयी है। साथ ही ऑफलाइन तरीके से छोटी राशि के डिजिटल तरीके से भुगतान के लिये सीमा 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गयी है।