Blog

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर मॉडलस कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में किया गया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर मॉडलस कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में किया गया पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व पर्यावरण दिवस पर मॉडलस कॉस्मेटिक इंडस्ट्री गोंदपुर वूला में  पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। मॉडलस कॉस्मेटिक इंडस्ट्री के मालिक राजन धीर ने कहा कि पर्यावरण हमारा सांझा संसाधन है कोई इसका अकेला स्वामी नहीं है। हम सब लोग इससे जीवन का निर्वहन करते हैं। इस मौके पर पांच तरह के पौधे रोपित किए गए।

    राजन धीर ने कहा कि पर्यावरण पर बढ़ते मानवीय दबाव के कारण जहां हमारी जल, जंगल व जमीन लगातार प्रभावित हो रही है  वहीं पर्यावरणीय असंतुलन के कारण इन्सान को कई तरह के खतरों से जूझना पड रहा है। उन्होंने पर्यावरण नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों का कम से कम प्रयोग करने तथा पर्यावरण मित्र उत्पादों एवं पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की नसीहत दी ताकि हमारी सुरक्षा छतरी ओजोन परत सुरक्षित रह सके। 

    उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी प्रकृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और पर्यावरण सरंक्षण में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंनेे कहा अगर हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना होगा। पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा एक बूटा बेटी के नाम जैसे महत्वाकांक्षी योजना भी चलाई गई है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण को अपना नैतिक कर्तव्य नहीं समझेगा, इस संकट का समाधान संभव नहीं है। उन्होने समाज के हर वर्ग से पर्यावरण के साथ संतुलन स्थापित करने और धरती को बचाने के लिए सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आहवान किया। इस अवसर पर मॉडलस कॉस्मेटिक इंडस्ट्री के कर्मचारी और अधिकारियों में एमडी राजन धीर, कमल देव शर्मा, निशांत राय, सुनील वंसल, रिचा शर्मा, प्रदीप राणा जसवीर सिंह, सर्वजीत, रजिंदर वरिन्द्र, हरदीप, राजीव, शैली मौजूद रहे।

  • सत्ती ने भड़ोलियां खुर्द में 55 लाख से बनने वाली पेयजल योजना का किया भूमिपूजन

    सत्ती ने भड़ोलियां खुर्द में 55 लाख से बनने वाली पेयजल योजना का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज भडोलियां खुर्द के लवाणा मोहल्ला में 55 लाख से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का भूमिपूजन किया। इस योजना से लगभग 2500 की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द इस योजना का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि इसे निर्धारित समय पर जनता को समर्पित किया जा सके।

    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा वर्तमान प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरु की हैं जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के दायरे में अधिक से अधिक लोगां को लाने के उद्देश्य से बिना आय सीमा के पैन्शन प्राप्त करने की आयु को घटाकर वर्तमान में 60 वर्ष तक किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रां में अब लोगों को पेयजल के लिए कोई बिल नहीं देना होगा। इसके अलावा 125 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत पर उपभोक्ताओं के बिल पूरी तरह से माफ करने से अनेकों प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी। आयुष्मान भारत व हिमकेयर जैसी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के माध्यम से गरीब व असहाय लोगां का पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार किया जा रहा है तथा सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

    सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर घर को स्वच्छ पेयजल और हर खेत को सिंचाई सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से पेयजल और सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भड़ोलियां खुर्द में इससे पूर्व लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च करके दो सिंचाई योजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर वाली घट्टी से लवाणा मोहल्ला, हरिजन बस्ती होते हुए चंद्रलोक कॉलोनी तक 1.44 करोड़ से सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा इसी कॉलोनी में 50 करोड़ से दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए नैशनल करियर सैंटर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। मलाहत में 450 करोड़ से निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाईट सैंटर की चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है। क्षेत्रीय अस्पताल को 200 बैड से 300 बैड क्षमता का किया गया है साथ ही डॉक्टरों व पैरामैडिकल स्टाफ के पदों में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि 8.54 करोड़ से न्यू ओपीडी बनाई जा रही है साथ ही 20 करोड़ रुपए से मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ऊना शहर को बरसात के दिनांं में जलभरावकी समस्या से निजात दिलाने के लिए 22.48 करोड़ से पांच बड़े नालों के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशाक कुमार धीमान, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, मलाहत के प्रधान गुरचरण सिंह, वार्ड सदस्य उदयवीर िंसह, लंबरदार रिपन कुमार, रोशन लाल, पूर्व वार्ड पंच अश्वनी शर्मा, एसडीओ आईपीएच होशियार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पर्यावरण दिवस भाषण तक सिमटा: कौशल

    पर्यावरण दिवस भाषण तक सिमटा: कौशल

    प्रदूषण अधिकारी और उद्योगपति कर सकते है पर्यावरण को शुद्ध

    सीएसआर को पर्यावरण संरक्षण पर किया जाए खर्च

    कूड़ा बीनने वालों को दिया जाए अतिरिक्त पैसा

    दूषित पानी को ट्रीट कर उद्योग से बाहर फैंके पानी

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के पर्यावरणविद कृष्ण कुमार कौशल ने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में पर्यावरण दिवस एक औपचारिकता बन कर रह गया है। पर्र्यावरण दिवस पर बातें सभी करते है लेकिन धरातल पर उसे उतारने के लिए कोई आगे नहीं आता है। बीबीएन के औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण इतना निकल रहा है। जिसके ऊपर न तो अधिकारी गौर कर रहे है और न ही उद्योगपति। दोनों ही अपने आप को लाचार महसूस कर रहे है। जिसका खामिजया  बद्दी में रहने वाले लोग भुगत रहे है। जो एक बड़ी चिंता का विषय है। अगर दोनों ही पार्टियां पर्यावरण के प्रति गंभीर हों तो समस्या का हल निकलना कोई बड़ी बात नहीं है। जहां उद्योग यहां से लाखों रुपये कमाते है बावजूद उसके पर्यावरण संरक्षण के लिए थोड़ा सा बजट पर खर्च  करे तो समस्या का समाधान निकल सकता है।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उद्योगपति अपने सीएसआर को अन्य कार्यो में खर्च करने के बजाए पर्यावरण संरक्षण पर खर्चती है तो जहां वातारण सही रहेगा वहींं जनता के लिए पीने को पानी साफ मिलेगा और हवा स्वच्छ मिलेगी। 
     छिंटाक शी से कुछ नहीं मिलने वाला है। बावजूद इसके अगर सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है तो  छोटी बड़ी कंपनियों के पर्यावरण के ऊपर होने वाले खर्चे के  मुताबिक सरकार को भी उन्हें सबसिडी देनी चाहिए जिससे इस लाचारी को दूर किया जाए। और पर्यावरण विशेषज्ञों से राय लेकर पूरे औद्योगिक क्षेत्र के खाका तैयार किया जाए जिससे यह समस्या जड़ से समाप्त हो।  जहां तक संभव हो गलियों में बिखर रहा प्लास्टिक कचरा यह पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। कूड़ा बीनने वालो कों प्लास्टिक कचरा उठाने पर अलग से उन्हें अतिर्कित पैसा दिया जाए। जिससे लालच में आकर कूड़ा बीनने वाले इसे इक्ट्ठा करें और अपनी आय में बढौतरी करे। इससे पर्यावरण साफ होगा। 
    पर्यावरण दिवस पर आकर जो लोग अपने लंबे चौड़़े भाषण देकर पर्यावरण को सुधारना चाहते है। इससे शब्दों की खानार्पूित तो होती है, लेकिन  पर्यावरण जैसे का तैसा ही रहता है।  उन्होंने सरकार से गुजारिश है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पेड़ पौधे की व्यवस्था के अतिरिक्त जो गंदा पानी उद्योगों निकल रहा है उसे ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाना सुनिशचित करे। जिससे बीबीएन में लोगों का जीवन जीना संभव हो सके।

  • शाहरुख सुपरस्टार शाहरुख खान आए कोरोना की चपेट में….

    शाहरुख सुपरस्टार शाहरुख खान आए कोरोना की चपेट में….

    नई दिल्ली। देशभर में एक बार कोरोना वायरस पैर पसार रहा है. बॉलीवुड सितारे लगातार वायरस की चपेट में आ रहे हैं. अब शाहरुख खान भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. रविवार को कैटरीना कैफ भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. शनिवार को कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर के कोविड-19 के सकारात्मक परीक्षण होने की खबरें आई थी.

    शाहरुख खान कोरोना की चपेट में आ गये हैं. पिछले हफ्ते, शाहरुख ने एटली के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान की घोषणा करके प्रशंसकों को हैरान किया. अभिनेता ने एक टीज़र जारी किया जिसमें उनके चोटिल चेहरे को एक पट्टी में लपेटा गया था. फिल्म जून 2023 में रिलीज होगी.

    किंग खान इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक फिल्म अनाउंसमेंट को लेकर चर्चा में हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी वापसी फिल्म पठान की घोषणा की थी, जो जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके बाद उन्होंने इस गर्मी की शुरुआत में राजकुमार हिरानी के साथ डंकी की घोषणा की. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू हैं और अफवाहें है कि इसमें विक्की कौशल भी हैं. यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली है.

    कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक विचित्र कैप्शन के साथ अनाउंसमेंस की थी कि उन्होंने घातक वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य रॉय कपूर ने भी सकारात्मक परीक्षण किया है, जिसके कारण उनकी आगामी फिल्म ‘ओम: द बैटल इन’ का प्रचार कार्यक्रम प्रभावित हुआ है.

    बीएमसी ने कोरोनोवायरस के रोजाना नए मामलों में जबरदस्त स्पाइक देखे जाने के बाद शहर को अलर्ट पर रहने को कहा है. सूत्रों ने बताया कि, शहर के पॉश के-वेस्ट वार्ड में स्थित सभी फिल्म स्टूडियो को स्टूडियो में पार्टियां नहीं करने के निर्देश भी दिए हैं. बीएमसी ने कथित तौर पर स्टूडियो से अनुरोध किया है कि अगर किसी पार्टी की मेजबानी की जाती है तो इसकी सूचना दें.

  • जिला परिषद अभ्यास सम्मेलन में 155 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

    जिला परिषद अभ्यास सम्मेलन में 155 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल के साथ-साथ ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते गांवों के प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी व जिला परिषद की महिलाओं का आज अभ्यास सम्मेलन तीन चरणों में जिला परिषद हाॅल ऊना में सम्पन्न हुआ। इस अभ्यास सम्मेलन में 155 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दी। सत्ती ने बताया कि इस अभ्यास सम्मेलन मे महिलाओं को ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत होने वाले विकास कार्यों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का आगे कैसे बढ़ाना है इस बारे जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधि विकासात्मक कार्यों को आगे कैसे बढ़ा सकते हैं इस बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सत्ती ने कहा कि मुझे आशा है कि इस सम्मेलन से महिलाओं के काम करने में तेजी आएगी और महिलाएं समाजिक कार्यों को ओर ज्यादा बढ़चढ़ करने में सक्षम बनेंगी। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी आदमी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन कांग्रेस एक परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की आयुष्मान जन आरोग्य योजना तथा प्रदेश सरकार की हिम केयर योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5-5 लाख रूपये तक का निःशुल्क ईलाज की सुविधा है जिससे प्रदेश के साथ-साथ देश के अनेकों लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों को अपना खुद का घर बनान के लिए 1.85 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पहले सामाजिक पेंशन की आयु सीमा को 70 वर्ष किया गया और दोबारा आयु सीमा को कम करके 60 वर्ष तक कर दिया गया है जिससे प्रदेश के बहुत सारे लोगों में उत्साह देखा जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी गरीब परिवारों को समय-समय पर आर्थिक सहायता राशि मुहैया करवाई जा रही है।

    इसके अतिरिक्त सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोरोना जैसी भयंकर महामारी में देश से काफी अच्छे ढंग से काबू पाया। यह तभी संभव हुआ जब हमारा शीर्ष नेतृत्व कर रहा लीडर ईमानदारी और कर्मठता से काम कर रहा है। 

    अभ्यास सम्मेलन के पहले चरण में अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊना रीना शर्मा ने अपना बूथ सबसे मजबूत तथा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सत्ती ने पिछले चार सालोें को रिपोर्ट कार्ड देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे हिमाचल प्रदेश में एक समान विकास किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में अनेकों विकासात्क कार्य किए गए है। 

    अभ्यास सम्मेलन के दूसरे चरण में मीनाक्षी राणा ने सोशल मीडिया के प्रयोग बारे चर्चा की। आज के दौर में सोशल मीडिया जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है जिसके बहुत सारे लाभ हैं जैसे कि सूचनाएं प्रदान करना व शिक्षित करने के साथ-साथ अन्य कार्य भी सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा सकते हैं।

    तीसरे चरण में पार्टी की ,कार्य पद्धति, व्यक्तित्व व पार्टी के किए गए विकासात्मक कार्यों बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमान, जिला भाजपा महामंत्री  राजकुमार पठानिया महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मंजू जरियाल,व मीनाक्षी राणा, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर, महामंत्री सुषमा ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, महामंत्री बलविंदर कौर, मीनाक्षी चैधरी, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा, नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा अध्यक्ष अंजू, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊना रितू अश्रोता, मीडिया प्रभारी अनु ठाकुर प्रधान सुखराज कोर ,जसबीर कोर, मंजीत कोर, सीमा दत्ता, डेज़ी ठाकुर और विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला प्रधान उपस्थित रहीं। 

  • रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में भाजपा सरकार असमर्थ रही: देवेंद्र भुट्टो

    रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में भाजपा सरकार असमर्थ रही: देवेंद्र भुट्टो

    युवा कांग्रेस का सम्मेलन पंचायत छपरोह में हुआ आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मोमन्यार ज़िला परिषद वार्ड में युवा कांग्रेस का सम्मेलन ग्राम पंचायत छपरोह के शिवबाड़ी मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव सैनी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनने पर कुटलैहड़ पधारने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा नेता व समाजसेवी देवेंद्र कुमार भुट्टो व पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन कुटलैहड़ युवा कांग्रेस द्वारा किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व कुटलैहड़ वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश के हजारों युवाओं को कांग्रेस की सरकार के समय रोज़गार मुहैया करवाए गए थे। उसी तरह 2022 में जब कांग्रेस की सरकार होगी तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे। आज भाजपा के राज में रोज़गार की बात करना भी गुनाह है। सरकार के पास युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। मौजूदा हालातों से  प्रदेश का युवा भली भांति परिचित है।

    भुट्टो ने कहा जो भाजपा सरकार केंद्र और राज्य में महंगाई और बेरोजगारी की मार का राग अलाप कर सता में आई थी। लेकिन पिछले साढ़े चार सालों में सता में होने के बाबजूद भी न तो महंगाई कम कर पाई है और न ही बेरोजगारी। उल्टा साढ़े चार सालों में महंगाई और बेरोजगारी प्रदेश और देश में कई गुणा बढ़ गई है। अब भाजपा उन मुद्दों को भूल चुकी है जो समाज के विकास में अति आवश्यक है। भुट्टो ने कहा कुटलैहड़ में पिछले 32 सालों से एक ही पार्टी का नुमाइंदे चुनकर आते रहे हैं लेकिन आज तक कुटलैहड़ में युवाओं के लिए रोज़गार का एक भी साधन भाजपा नहीं दे पाई है। बीते चार सालों में मुर्गे और बकरियाँ देकर युवाओं को रोजगार के नाम पर मुंह बंद किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए जहां कार्य किया जाना चाहिए था। युवाओं को हर क्षेत्र  में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने  में भाजपा सरकार असमर्थ रही है। भुट्टो ने कहा कि पार्टी इस बार जिस किसी भी नेता को कुटलैहड़ से टिकट दे जीत कांग्रेस की निश्चित है।

    वहीं प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव सैनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की  काफ़ी लंबे समय से कुटलैहड़ में एक दल सता में है फिर भी कुटलैहड़ में दी गई अत्यधिक सुविधाएं वीरभद्र सरकार की ही देन है। कुटलैहड़ वासियों को भाजपा ने पिछले 32 सालों से विकास के मुद्दों पर केवल गुमराह किया है। उन्होंने कहा इस दौरान कांग्रेस पार्टी में आपसी तालमेल न होने के कारण लगातार हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा की कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी की ताकत भाजपा से कई गुणा ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ का युवा यह बात समझ चुका है कि यहां पर मौजूद युवाओं के चेहरे और संख्या 2022 के चुनावों के परिणाम सपष्ट कर रहे हैं कि कुटलैहड़ और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जो पिछले 32 सालों से कांग्रेस पर कलंक है इस बार भारी जीत के साथ हटायेगी। संजीव  सैनी ने मान सम्मान के लिए देवेंद्र कुमार भुट्टो और युवाओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर , चूल्हड़ी से युवा प्रधान कर्ण सिंह ठाकुर , पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा, न संजीव राणा, किशोरी ठाकुर, सुदर्शन सिंह, संदीप शर्मा, राहुल, मनीष, सौरव आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी  मौजूद रहे।

  • ऊना मे आज होगी महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना: विनय राणा

    ऊना मे आज होगी महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना: विनय राणा

    ऊना/सुशील पंडित: आज जिला ऊना के होटल आर एंड आर मैरिज पैलेस बडाला के प्रांगण में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अवलोकन किया जाएगा, यह जानकारी आज राजपूत करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवम स्वर्ण समाज मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से सांझा की, उंन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में राजपूत कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित दर्ज करवायेगे, उंन्होने बता की इस मौके पर वेव साइट का भी अवलोकन किया जाएगा, वही इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के स्वर्ण समाज के लोग यह अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए पहुचना शुरू हो गए है, वही उंन्होने कहा कि इस मूर्ति का अवलोकन पंजाब के नवांशहर से हमारे बड़े भाई जसवीर जी करेंगे, जिन्होंने हमे इस मूर्ति का महत्व बताते हुए इस कि स्थापना करने तक एहम योगदान दिया है, उंन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में पंजाब और हिमाचल के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे, ओर वहा आये सभी स्वर्ण समाज के लोगो को महराणा प्रताप के जीवन पर आधारित एक लघु फ़िल्म भी दिखाई जाएगी।

  • जरूरी खबरः ATM से कैश निकालने के बदल गए हैं नियम…

    जरूरी खबरः ATM से कैश निकालने के बदल गए हैं नियम…

    नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए काम की खबर है. एटीएम से कैश निकासी के नियमों में बदलाव हो गया है. SBI ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाया है. अब एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य होता है. अब नए नियम के तहत ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकता है. इसमें कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलता है जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकलता है. 

    बैंक ने ट्वीट कर ये जानकारी भी दी कि एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है. आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. एसबीआई के ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी.

    आपको बता दें कि 10,000 और उससे ज्यादा रकम निकासी पर ये नियम लागू हुए हैं. एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने ATM से 10,000 रुपये और उससे अधिक निकालने की अनुमति देता है. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस. 

    यहां जानें प्रोसेस

    – एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने के लिए आपको एक ओटीपी (OTP) की जरूरत होगी.
    – इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा.
    – ये ओटीपी एक चार अंकों की संख्या होगी जो ग्राहक को सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा.
    – एक बार जब आप वह राशि दर्ज कर लेते हैं जिसे आप निकालना चाहते हैं, तो एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी डालने को कहा जाएगा.
    – आपको कैश निकासी के लिए इस स्क्रीन में बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा. 

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन बारे किया जागरुक

    विश्व पर्यावरण दिवस पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन बारे किया जागरुक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के सौजन्य से आज विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हरोली में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुल्लू द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे ज्वाईंट युनाईटिड एक्शन फाॅर रेसिलियंस इन एमरजेंसी प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की आपदाओं के जोखिम को कम करने एवं उचित प्रबंधन से आपदा से बेहतर तरीके से निपटने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की आपदाओं के जोखिम को कम करने के उपायों को धरातल पर उतारने के लिए व्यापक जन-जागरूकता लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। विभिन्न आपदाओं की जानकारी, उनके जोखिम को कम करने के उपायों और बेहतर प्रबंधन बारे व्यापक जन-जागरूकता से होने वाले प्रभावों को कम किया जा सकता है। आपदाएं कई प्रकार की होती हैं जिनमें कुछ प्राकृतिक तो कुछ मानव निर्मित होती हैं। प्राकृतिक आपदाओं को हम रोक नहीं सकते लेकिन उनके जोखिम को कम करने के ज्ञात उपायों से प्रभावों को जरूर कम किया जा सकता है। मानव जनित आपदाओं को हमें स्वयं ही दूर करना होगा। उदाहरण के तौर पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का अवश्य प्रयोग करें तो वहीं यातायात नियमों की पालना, वाहन की गति को नियंत्रित रखना और वाहन चलाते समय सर्तक रहना प्रत्यक वाहन चालक का कर्तव्य है। यातायात के नियमों का कडाई से पालन कर इन्सान सडक़ दुर्घटनाओं से बच सकता है।

    इस मौके पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दल आर. के कलामंच के कलाकारों ने नाटक का मंचन करके आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन बारे जागरुक किया। इस अवसर पर रावमापा हरोली के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थीगण सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, अपने इस प्लान में 150 रुपए किया इजाफा

    Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, अपने इस प्लान में 150 रुपए किया इजाफा

    नई दिल्ली। बीते काफी दिनों से प्रीपेड प्लान महंगे होने की चर्चा चल रही है। इस बीच देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने एक प्लान की कीमत में 150 रुपये का इजाफा कर दिया। हालांकि ऐसा सिर्फ एक ही प्लान के साथ किया गया है, बाकी रिचार्ज प्लान पहले जैसे ही बने हुए हैं। 

    हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, वह खास जियो फोन यूजर्स के लिए है। दरअसल, कंपनी 4जी फीचर फोन JioPhone को खरीदने के लिए कई प्रकार के विकल्प ऑफर करती है। ग्राहक इस फोन को खरीदने के लिए 1999 रुपये, 1499 रुपये और 749 रुपये का विकल्प चुन सकते थे। हालांकि अब कंपनी ने 749 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। आइए जानते हैं इस प्लान में आपको क्या मिलता है? 

    यह ऑफर उन ग्राहकों पर लागू होगा जो जियोफोन के वर्तमान यूजर हैं। अगर वह नया JioPhone खरीदना चाहते हैं तो 899 रुपये में उन्हें जियो फोन तो मिलेगा ही, साथ ही 1 साल का अनलिमिटेड प्लान भी साथ में दिया जाएगा। इसमें सालभर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 

    अगर बात 1499 रुपये के प्लान की करें तो यह नए यूजर्स पर लागू होगा। यानी ठीक 899 रुपये वाली सुविधाएं मिलेंगी। प्लान में नए JioPhone के अलावा 1 साल के लिए वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 24 जीबी डेटा और जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।  

    इसी तरह 1999 रुपये के प्लान में आपको 2 साल के बेनिफिट्स मिलेंगे। इसमें जियोफोन के साथ 2 साल का प्लान मुफ्त दिया जा रहा है। आप 2 साल तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 48 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं।