Blog

  • कोरोना के नए मामलों में भारी इजाफा, 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

    कोरोना के नए मामलों में भारी इजाफा, 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज

    नई दिल्ली । देश में एक बार फिर कोरोना मामलों में इजाफा देखने को मिला है। कई दिनों से कोरोना के नए मामले घट-बढ़ रहे हैं। इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में 4270 नए मामले सामने आए हैं, कल ये आंकड़ा 3962 था। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 15 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है।

    बता दें कि कोरोना के नए मामलों में इजाफे के साथ एक्टिव मामलों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। कुल सक्रिय (एक्टिव केस) मामले अब 24,052 हो गए हैं। कल के मुकाबले एक्टिव केस में 1600 से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। कल एक्टिव केस का आंकड़ा  22,416 था। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी घटी है, बीते 24 घंटों में 2,619 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं।

    बता दें कि कोरोना को लेकर एक गुड न्यूज भी आई है। बीते दिन विशेषज्ञ ने बताया कि देश में कोरोना के मामलों में आगामी दिनों में तेजी नहीं मिलेगी। एम्स के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डा संजय राय के अनुसार दूसरी और तीसरी लहरों की तरह अब एक और लहर दस्तक नहीं देगी। देश की स्थिति अब बेहतर है।

    बता दें कि कोरोनावायरस के खिलाफ जंग जारी है, इस बीच देश को एक और हथियार मिल गया है। हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलाजिकल ई की कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बेवैक्स को डीसीजीआइ की मंजूरी मिल गई है। हालांकि यह मंजूरी आपातकालीन स्थिति में बूस्टर डोज के रूप में उपयोग करने के रूप में मिली है। भारतीय दवा महानियंत्रक (DCGI) ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए इसे मंजूरी दी है।

  • आज का राशिफल, 06 मई 2022

    आज का राशिफल, 06 मई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। कुछ खर्चे ऐसे होंगे जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं तो वह भी आपके लिए परेशानी भरा रहेगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको नकारात्मक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा,तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा,लेकिन  आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज आपको चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको सुबह से ही एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती है। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि करवाने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि आप घूमने फिरने जाए तो बेहतर रहेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे काम को किया जाएगा जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आपकी कोई धन संबंधित समस्या सुलझ सकती है। माताजी का आपके प्रति प्रेम और गहरा होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें।
     
    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपके किसी मकान,दुकान या जमीन लेने के योग बनते हुए दिख रहे हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी सरकारी योजना का भी लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिसके बाद आपका मन दुखी रहेगा,लेकिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिसके बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ भी लगी रहेगी। आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने धन का निवेश सावधान होकर करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश करेगा। गृहस्थ जीवन में लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। पिताजी द्वारा आज आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

    सिंह राशिफल। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि परिवार में कोई कलह है,लंबे समय से पैर पसारे हुए थी तो आज वह समाप्त होगी,लेकिन व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिर भी आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कुछ नई खोज करने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें पार्टनर पर भरोसा सोच विचार करना होगा नहीं तो धोखा मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपको किसी भी कार्य को सावधानी के साथ करना होगा। यदि कुछ गोपनीय बातें हैं,तो उन्हें आज आपको किसी से साझा नहीं करना है,नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है,इसलिए सावधान रहें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पदभार मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन आदि का जश्न हो सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कारोबार कर रहे लोगों को लाभ तो सामान्य होगा,लेकिन वह अपने दैनिक खर्च निकालकर कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय आसानी से कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। शिक्षा से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है,जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं,उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके शत्रु आपके सामने नतमस्तक हुए नजर आएंगे,जिनको देखकर आपको हैरानी होगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं और किसी नए वाहन की खरीदारी भी करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे के साथ घूमने फिरने की जा सकते हैं,लेकिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है,जिसके कारण जीवनसाथी उनसे नाराज रहेंगी। सायंकाल के समय आप अपने दोस्त व किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन माताजी को आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा और आप दान पुण्य के कार्यों में भी खूब धन लगाएंगे,लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कुछ रुके हुए कामों की ओर भी ध्यान देना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। व्यापार में यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो कुछ समय रुके,नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिलेगी।

    मकर राशिफल। आज का  दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें अपने मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा और मित्रों के साथ किसी पार्टी का जश्न भी होगा। आपको परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ भला बुरा बोल सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अचानक से धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने किसी आस पड़ोस के व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा व अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा,नहीं तो यह मामला कानूनी हो सकता है। शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उनसे बाहर निकलना होगा। संतान के विवाह संबंधित किसी समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे,जिसके लिए भागदौड़ रहेगी। आपको अत्यधिक थकान के कारण सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप परिवार के सदस्यों को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च बढे़गा व आप अपने सुख भोग के साधनों पर भी कुछ व्यय करेंगे। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो,तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर संबंधित किसी फॉर्म को भरना होगा,तभी वह जीवन में तरक्की कर पाएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • रविवार के दिन भूलकर भी न करें इन देवी-देवताओं की पूजा

    रविवार के दिन भूलकर भी न करें इन देवी-देवताओं की पूजा

    सप्ताह में रविवार का दिन सूर्य  देव को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने और व्रत आदि रखने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. इस खास दिन उनकी पूजा से भगवान की कृपा प्राप्त होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिस दिन अमूक देवी-देवता की पूजा न करने की परंपरा है.अगर आप गलती से उनकी पूजा कर भी लेते हैं तो पुण्य नहीं पाप के भागीदार बनते हैं. 

    हिंदू धर्म में बहुत से पेड़-पौधों को पूजनीय स्थान प्राप्त है. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है, तो  पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजमान होते हैं. वैसे ही शमी का पौधा शनिदेव को समर्पित है. आइए जानते हैं रविवार के दिन किन पौधों को छूना भी पाप होता है. 

    रविवार के दिन न छूएं ये पौधे
     
    तुलसी का पौधा
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है. मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा और जल देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों के घर में वास करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल देने के साथ-साथ छूने की भी मनाही होती है. मान्यता है कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं देना चाहिए. और न ही उन्हें स्पर्श करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं. ऐसा माना जाता है कि रविवार और एकादशी के मां लक्ष्मी का व्रत होता है इसलिए इन्हें जल नहीं दिया जाता. 

    पीपल का पेड़
    ज्योतिष के मुताबिक पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजमान होते हैं. और सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी का वास होता है. लेकिन रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे जाना भी मना होता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर रविवार के दिन अलक्ष्मी का वास होता है. और जो व्यक्ति पीपल के पास जाता अलक्ष्मी उसके घर मे वास कर जाती है. और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. 

    शमी का पौधा
    सूर्य देव के पुत्र शनिदेव को शनिवार का दिन समर्पित है और रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. शमी का पौधा शनिदेव को समर्पित होता है इसलिए इसकी पूजा के लिए विशेष रूप से शनिवार का दिन निर्धारित है. रविवार को छोड़कर बाकी के 6 दिन शमी के पौधे की पूजा की जा सकती है. लेकिन रविवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से परहेज करें. 

  • निपुण भारत के तहत जिला की 499 प्राथमिक पाठशालाओं को 65 लाख रुपये जारी: राघव शर्मा

    निपुण भारत के तहत जिला की 499 प्राथमिक पाठशालाओं को 65 लाख रुपये जारी: राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: आरंभिक आयु से ही बच्चों में मौखिक भाषा, पढ़ना, लिखना तथा संख्यात्मक ज्ञान का बोध होना अत्यंत आवश्यक है ताकि कक्षा 3 के बाद की शैक्षणिक जटिलताओं से उसे जूझना न पड़े। इसी उद्देश्य से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय साक्षरता एवं संख्या ज्ञान दक्षता पहल (निपुण भारत) की शुरुआत की गई है। यह जानकारी उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने इस विषय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षण के महत्व को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में वर्ष 2025 तक प्राथमिक और उससे आगे सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता तथा उसका ज्ञान प्राप्त करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि मूलभूत शिक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किए बिना शिक्षा नीति हमारे छात्रों की एक बड़ी संख्या के लिए प्रसांगिक नहीं होगी।
    उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा निपुण भारत मिशन को 5 जुलाई 2021 को आरंभ किया गया। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा इसे 22 फरवरी, 2022 को लागू किया गया जिसके अंतर्गत ऊना जिला की 499 प्राथमिक पाठशालाओं के 90 प्रतिशत अध्यापकों को इस संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी प्राथमिक पाठशाला में पहली से पांचवी तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यार्थी 3 सौ रुपए की दर से 65 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं। इस राशि से प्राथमिक पाठशाला में अध्यापन के पारंपरिक तौर तरीकों के अलावा खेलकूद तथा मनोरंजन के माध्यमों सहित सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी।
    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि निपुण भारत के संबंध में कार्य प्रगति की जांच के लिए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी की देखरेख में विद्यालयों की जांच की जाएगी तथा निपुण भारत के संबंध में कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा ऊना जिला की सभी प्राथमिक पाठशालाओं में निपुण भारत के मानकों पर आधारित एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि बच्चों में मौखिक भाषा, पढ़ना, लिखना तथा संख्यात्मक ज्ञान के बोध को परखा जा सके।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, डाइट ऊना के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • सेंट बीर स्कूल बागबानियाँ में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम

    सेंट बीर स्कूल बागबानियाँ में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम

    बद्दी/सचिन बैंसल: सेंट बीर स्कूल कसम्बोवाल  बागबानिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल के मुख्याध्यापक कुलबीर राणा ने बताया कि पर्यावरण दिवस के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया  जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर जानकारी अर्जित की एवं बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा भी ली।

    इस अवसर पर छात्रों ने पर्यावरण पर स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता में भाग लिया तथा इस उद्देश्य से की पृथ्वी पर प्राकृतिक पर्यावरण की हरसंभव रक्षा करने तथा पृथ्वी पर स्वस्थ जीवन की संभावना हमेशा बनी रहे का संदेश देते हुए बहुत ही सुंदर पोस्टर बनाएं। “थिंक ग्रीन, कीप क्लीन, “से नो टू प्लास्टिक” तथा ‘सेव द अर्थ, ‘गो ग्रीन’, विषयों पर वरिष्ठ छात्रों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण के अवसर पर कसम्बोवाल गांव से होते हुए बागबानिया तक छात्रों ने पर्यावरण की सुरक्षा तथा धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश देते हुए पोस्टरों  के साथ विशाल रैली का भी आयोजन किया।

    इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक कुलबीर सिंह राणा, अध्यापकों एवं छात्रों ने 25 फलदार, औषधीय एवं फूलों का पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक ने छात्रों को “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य” का मूल मंत्र देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए सकारात्मक उठाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

  • सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ः घर के अंदर पुलिस ने डाली रेड, 4 महिला और 2 युवक गिरफ्तार

    सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ः घर के अंदर पुलिस ने डाली रेड, 4 महिला और 2 युवक गिरफ्तार

    समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुदरी बाजार स्थित एक घर में रेड डाली। इस दौरान घर के अंदर से चार महिलाएं और दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को थाने ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

  • बद्दी विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया 2022 का एडमिशन प्रोस्पेक्टस

    बद्दी विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया 2022 का एडमिशन प्रोस्पेक्टस

    जरूरत मंद छात्रों के विवि देगा छात्रवृत्रि

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी विवि ने  शनिवार को  2022 का एडमिशन प्रोस्पेक्टस लांच किया गया। जिसमें नजदीक के पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के अध्यपकों ने भाग लिया। कार्यक्र की अध्यक्षता फार्मेसी के डॉ. रवनीश मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि 2022 का एडिमशन प्रोस्पेक्ट्स लांच कर दिया गया है। जिसमें इंजीनियरिंग, फार्मेंसी, एमबीए, नर्सिंग, एग्रीक्लचर, फिजियोथेरेपी में बच्चों का दाखिला शुरू हो गया है। बद्दी विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ जरूरत मंद छात्रों के छात्रवृति भी प्रदान करता है।

    उन्होंने कहा कि बद्दी विवि ने कुछ उद्योगों के साथ मिल कर विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ साथ नौकरी करने पर लगभग 9 हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने की योजना बनाई है जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ अपना खर्चा भी चला सके।  यहां पर शत-प्रतिशत नौकरी दिलाई जाती है। उद्योगों से घिरे होने के कारण विश्वविद्यालय हमेशा तरह-तरह के वर्कशॉप सेमिनार और इंडस्ट्रियल विजिट बच्चों में प्रतिभा का निखार करने के लिए करवाता रहता है। इस मौके पर टीपीओ के डीन गुलशन संधू, एमबीए डीन डॉक्टर अरुण कांत पनौली, डॉ गीना शर्मा, सरोज चौधरी, दर्शन सिंह, निर्मल सिंह, योगराज, बलवंत सिंह, दलेल, पंकज, निशा, रितिका जोशी, कृतिका, शिल्पी, अंकुश समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • हरोली में आप व कांग्रेस को झटका, दो दर्जन ने थामा भाजपा का दामन

    हरोली में आप व कांग्रेस को झटका, दो दर्जन ने थामा भाजपा का दामन

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस को उस समय झटका लगा जव एक दर्जन से ज्यादा युवा आप व कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी हरोली के युवा बिंग के उपाध्यक्ष अनूप नूपी सहित कांग्रेस से राजीव बाबा बीटन, राहुल विककी, सोमनाथ बीटन, अनूप बीटन, राकेश बुम्भला, संजय चेची, हर्ष बीटन, अनूप लोमबड़, दिनेश कुमार, ओंकार बीटन अमन लाडी बीटन ने प्रो. राम कुमार की विकास युक्त नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। युवाओं ने बताया कि जिस तरह से प्रो. राम कुमार ने विकास के आयाम स्थापित किए व युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए बल्क ड्रग पार्क जैसे प्रोजेक्ट लाने के लिए दिन रात एक किया है वही कांग्रेस ने इसमें अड़ंगा फसाने की कोशिश की है जोकि सही नही है इस तरह से कही भी युवाओं को रोजगार नही मिलेगा। युवाओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा आम गरीब लोगो का विकास करवाया जा रहा है जबकि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अपने विशेष लोगो के विकास तक सीमित है।
    औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया व कहा कि सभी साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जिस तरह से देश का मूड है वही मूड़ प्रदेश का भी है व जयराम ठाकुर के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार रिपीट करेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुलविंद्र गोल्डी, महामंत्री राजीव राणा, सचिव गुरविंदर खेपड़, युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष कमल सैनी, हरोली बीडीसी उपाध्यक्ष सतीश राणा, हरोली युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत राणा, महामंत्री अरुण गुज्जर, राकेश कुमार, दविंदर कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
  • जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक आगामी 6-7 जून को हमीरपुर के बड़ू में

    जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक आगामी 6-7 जून को हमीरपुर के बड़ू में

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की आगामी बैठक हमीरपुर जिला के बड़ू स्थित बासी पैलेस में 6 और 7 जून को होगी। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि ऊना से भाजपा के 15 सदस्यों  की टीम इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि 6 जून को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कोर ग्रुप बैठक होगी। जबकि 7 जून को पांच सत्रों में कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न होगी।

    हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की अहम बैठक होने वाली है। उन्होंने बताया कि इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव में रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी जबकि कार्यकर्ताओं को भी इस बैठक के ही तहत चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में जिला के 15 सदस्यीय दल में प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा  व  जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।

  • मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध

    मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध

    डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज डीआरडीए हॉल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उप-मण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मानसून सीज़न के दृष्टिगत सभी विभागों में उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। 

    उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी मानसून सीज़न के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय रहते शीघ्र पूर्ण कर लें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह उपमण्डल स्तर पर मानसून सीज़न में आवश्यक कदम उठाएं और सुनिश्चित करें कि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

    उन्होंने लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा, संतोषगढ़ तथा पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों व शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्त क्षेत्र में बरसात की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें ताकि जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके।

    बैठक में नगर परिषद, ऊना को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल के समुचित निकासी के लिए नालियों तथा नालों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें। इसके अलावा राघव शर्मा ने मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों व हिदायतों का समय रहते उचित प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित बनाएं।

    उपायुक्त ने राजस्व, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान भूस्खलन से प्रभावित होने की आशंका वाली सड़कों, पेयजल योजनाएं व विद्युत लाइनों को चिन्हित करे। राजस्व विभाग बरसात में आंधी, तूफान से होने वाले नुकसान के लिए फौरी राहत समय पर देना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का स्टाॅक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। इसके अलावा सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाईयों का भी समुचित भंडारण रखें। जबकि मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें और इस संबंध में लोगों को जागरूक बनाएं।

    राघव शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आवश्यक खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करंे। उपायुक्त ने जिला के सभी उपमण्डलों में आपदा के समय प्रभावित व्यक्तियों को आश्रय प्रदान के लिए समय पर उचित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग को सभी विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर एकत्रित करने के निर्देश दिए ताकि आपदा के समय तुरंत कार्रवाही अमल में लाई जा सके।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, सीएमओ मंजू बहल, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम अंब डाॅ मदन कुमार, डीआरओ जोगिंद्र पटियाल, तहसीलदार विपन ठाकुर, डीएफएसई राजीव शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक उद्योग विभाग अशोक कुमार, एक्सिन आईपीएच नरेश धीमान, होम गार्ड से धीरज शर्मा, एमसी मैहतपुर और अंब वर्षा चैधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।