जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर दोपहर 3 बजे तक 41 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने सुबह आरोप लगाया कि बाबा बकाला से आप विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहा है। जिसके बाद इस मामले को लेकर आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्करों ने धक्केशाही की। जिसके बाद विधायक टोंग को वहां कमरे में बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर विधायक को बाहर निकाला और अब थाने ले गई। जिसके बाद पुलिस ने आप विधायक दलवीर सिंह टोंग एफआईआर दर्ज कर दी है और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
Blog
-

कपूरथलाः घर में आग लगने से महिला झुलसी
सुल्तानपुर लोधी: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी शहर के मोहल्ला तेलिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 45 वर्षीय महिला झुलस गई। घर में आग लगी देख इलाकानिवासी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को बाहर निकाला। पीड़ित महिला को उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे दौरान घर में सारा सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
-

पंजाबः बड़ी लापरवाही! बिना हेल्थ कार्ड चेक किए बच्चे के लगाए 4 इंजेक्शन, हुई मौत
फिरोजपुरः गांव तलवंडी मांगे खां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक छोटे बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने गांव की डिस्पेंसरी में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर आरोप लगाए है। परिजनों ने बच्चे की मौत को लेकर आरोप लगाते हुए प्रशासन को लिखित शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। मृतक बच्चे की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है जोकि कि 2 माह का था। इस संबंध में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह पुत्र हकम सिंह निवासी तलवंडी मंगे खान गांव ने बताया कि उनके गांव में सरकारी डिस्पेंसरी है, जहां हर बुधवार को विभाग के निर्देशानुसार छोटे बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। इस मौके पर उनकी पत्नी राजपाल कौर हमारे छोटे बच्चे को टीकाकरण कार्ड के साथ गांव की सरकारी डिस्पेंसरी में ले गईं।
उन्होंने आरोप लगाया कि डिस्पेंसरी में मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना कार्ड देखे मेरे बच्चे को 4 इंजेक्शन लगा दिए, जिससे बच्चे को 1 घंटे बाद तेज बुखार हो गया और बच्चे को इलाज के लिए कोट इसे खां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उच्च अधिकारियों से अपने बच्चे की मौत के इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने लापरवाही के साथ काम करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले का पक्ष जानने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसौआना एसएमओ डॉक्टर बलकार सिंह ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-

पंजाबः सऊदी अरब की जेल में फंसा नोजवान पहुंचा अपने घर, देखें वीडियो
1 साल की सजा और 100 रियाल का हुआ था जुर्माना
नूरपुर बेदीः अच्छे रोजगार की तलाश में पंजाब के युवा लगातार विदेश जाते हैं और कई बार विदेश में यह युवा वहां की सरकार का शिकार हो जाते हैं, जिसके चलते हुए कई बार उनको कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना नूरपुर बेदी के अधीन पड़ते गांव मुन्ने के जरनैल सिंह के पुत्र हरप्रीत सिंह के साथ हुआ है l जिसको एक पाकिस्तानी दोस्त की तरफ से छल कपट का शिकार होना पड़ा और सऊदी अरब की जेल में 1 साल से अधिक जेल में गुजारने पड़े।
इस मौके पर जानकारी देते हुए जनरल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र हरप्रीत सिंह 24 दिसंबर 2020 को सऊदी अरब में रोजी-रोटी कमाने गया था और वहां जिस कंपनी की कार चला रहा था उसकी चोरी हो गयी। सऊदी अरब की पुलिस ने उन्हें 11 अगस्त 2021 को जेल भेज दिया और उन्हें एक साल की सजा सुनाई, लेकिन सजा पूरी होने के बाद भी उन्हें जेल से रिहा नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में एक गरीब परिवार का बच्चा एक छोटी सी गलती के कारण जेल में बंद है और वह काजी द्वारा दी गई लगभग दोगुनी सजा काट चुका था। मगर जहां उसे एक साल की सजा सुनाई गई वही 100 रियाल जुर्माना भी किया गया था जिसकी भारत में रकम 2500 रुपए बनती है वह जुर्माना न देने के चलते हुए उसके बेटे को दुगनी सजा भुगतनी पड़ी। मगर अब उसका बेटा उसके घर आ गया है जिसके चलते हुए उन्होंने अन्य युवाओं को भी अपील की है कि वह इंडिया में रहकर ही कोई ना कोई काम करें।
सऊदी की कोर्ट ने किया था 100 रियाल जुर्माना, भारत का बनता है 2500 रुपए
वहीं उक्त जुबान ए मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया है कि कोर्ट की तरफ से उसको एक साल की कैद और 100 रियाल जुर्माना किया गया था, जो भारत का लगभग ₹2500 बनता है, वहीं उसने कहा है कि उसकी सजा तो पूरी हो चुकी थी मगर जो जुर्माना है उसको भरने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे जिसके चलते हुए उसको, उसे अधिक समय जेल में रहना पड़ा, वही उसने बताया है कि जुर्माना भरकर ही वहां से वह आ सकता था जिसके लिए उसके वहां पर रहते दोस्तों ने उसकी मदद की थी और उसका जुर्माना भरा था।
गुरसिख परिवार से है युवा, जेल में बाल काट दिए गए
वही इस मौके पर युवा की तरफ से अपने जेल के बारे में बताते हुए कहा है कि उसको जेल में जाते समय ही उसके बाल काट दिए गए थे, उस समय उसको बहुत दुख हुआ क्योंकि वह गुरसिख परिवार के साथ संबंध रखते हैं
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपने बेटे की बुरी हालत देख कर मुश्किल से पहचान पाई अपने बेटे को मां
वही इस मौके पर युवा की मां ने बताया है कि वे उसे रेलवे स्टेशन दिल्ली लाने गए थे वहां पर जब उसने अपने बेटे की हालत देखी तो उसके आंसू नहीं रोक पाए वही, और अपने बेटे को वहां पर नए कपड़े लेकर और चपप्लें लेकर दी गई।
गले लग कर रोया बूढ़ा बाप
वही अपने पुत्र की घर वापसी की आस छोड़े बैठे हुए बूढ़े बाप को जब उसके जुबा बेटे की आने की समाचार प्राप्त हुआ और आज जब देर शाम वह अपने घर पहुंचा तो बूढ़ा बाप अपने बेटे के गले लगकर रोने लगा।
कर्जा उठाकर गया था विदेश
वही इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया गया है कि भारत में काम ना मिलने के चलते हुए विदेश गया था और उसके माता-पिता ने लगभग ₹200000 का कर्जा उठाकर उसे विदेश भेजा था और जाते समय ही उसके साथ यह घटना हो गई जिसके चलते हुए वह वहां पर अब तक जेल में बंद रहा।
एसडीएम रूपनगर ,समाजसेवी गौरव राणा और दविंदर बाजाड का किया धन्यवाद
वही इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए युवा के पिता जरनैल सिंह ने कहां है कि नूरपुर बेदी के समाजसेवी गौरव राणा तथा रविंद्र बाजाड की तरफ से जेल में बंद उसके बेटे की रिहाई की आवाज बुलंद की थी, जिसके चलते हुए शुरुआत इन उक्त समाजसेवियों की तरफ से ही की गई थी। वहीं उन्होंने बताया है कि उनके पास एसडीएम रूप नगर सरदार हरबंस सिंह की तरफ से भी उसके बेटे की घर वापसी के लिए प्रयास किए गए थे, इसलिए उन्होंने इन सभी का धन्यवाद किया है ।
-

जालंधर लोकसभा उपचुनावः सुशील रिंकू के साथ बूथ पर बैठा अमृतसर का विधायक, विपक्ष ने उठाए सवाल
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 40.62 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं लोकसभा उपचुनाव में बूथ पर आप के बाहरी नेताओं के बैठने पर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर ने चुनाव आयोग को शिकायत भी की है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह बाहर से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जाने के लिए अपील करें।

दूसरी ओर वेस्ट हलके से आप उम्मीदवार के साथ बूथ पर बैठे अमृतसर वेस्ट से आप पार्टी के विधायक जसबीर सिंह संधू की तस्वीर सामने आई है। जिस पर एक बार फिर से विपक्ष ने निशाना साधा है। दूसरी ओर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब राज्य कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदान की कार्यवाही पर पैनी नजर रख रहे हैं। सभी 1972 मतदान केंद्रों में लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है और 3 या अधिक मतदान केंद्रों वाले 166 स्थानों पर भवन के बाहर एक अतिरिक्त कैमरा लगाया गया है।
-

पंजाबः स्टूडियों से आते समय गायक पर लुटेरों ने किया हमला, गहने सहित नगदी छीकर हुए फरार
लुधियानाः पंजाब में लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात स्टूडियो से लौट रहे पंजाबी गायक को लुटेरों ने निशाना बनाया है। इस दौरान 6 बदमाशों ने उसके गायक पर पहले हमला किया, फिर उसके गले में तलवार रखकर उससे और उसके भाई से सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा, 15 हजार रुपए नकद और आईफोन लूट लिया। कई दिनों की जांच के बाद मोतीनगर थाने की पुलिस ने नंदा कॉलोनी निवासी पंजाबी गायक माणिक जैन के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उभरते हुए युवा गायक माणिक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने भाई के साथ ढंडारी इलाके के एक स्टूडियो से गाना रिकॉर्ड कर रात 2 बजे घर लौट रहे थे।
माणिक ने बताया कि जैसे ही वह शिव चौक पहुंचे तो गलत साइड से आ रहे मोटरसाइकिल सवार 6 युवकों ने उन्हें घेर लिया। माणिक ने बताया कि बदमाशों ने उनके सिर पर डंडे से वार किया और गर्दन पर तलवार रख दी। बदमाशों ने माणिक के एक्टिवा स्कूटर की चाबी निकालकर उसका आईफोन, माणिक के भाई का सोने का कड़ा, सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपए नकद लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उधर, इस मामले में जांच अधिकारी साहिब सिंह का कहना है कि पुलिस ने 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
पूरे देश मे पंचायती राज विभाग में बने एक संविधान, मांग पत्र भी सौंपा :कृष्ण पाल शर्मा
ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन ने देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्टेट व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश गोरे पाटिल की अध्यक्षता में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात करके बैठक की। ओर अपनी मांगों को माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखा। राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ देश के सभी राज्यों की स्टेट बॉडी व राष्ट्रीय स्तर के सभी सदस्यों ने मुलाकात की है। उन्होंने जल जीवन मिशन जल है तो कल है, तथा देश का किसान अन्नदाता के साथ साथ उर्जादाता भी बने,, इसके लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। और पंचायत जिला बाढ़ स्तर पर विकास के लिए कई सुझाव दिए।
कृष्ण पाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार प्रकट किया। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोशिएशन की तरफ से केंद्रीय मंत्री को एक मांग पत्र दिया गया है जिसमें पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं में एक ही संविधान बनाने की मांग रखी है।
जिसमें सम्पूर्ण देश के राज्यों में पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव समय सीमा निर्धारित की जाए। और चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल निश्चित किया जाए और पूरे देश में पंचायती राज को और ज्यादा सशक्त व सुदृढ़ करने के लिए व्यापक संशोधन किया जाए, ताकि पंचायती राज के प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक विकास की गंगा बहाई जा सके।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हमारे मांग पत्र पर गौर करने और पूर्णत: पूरा करने का आश्वासन दिया है। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोशिएशन के लोगो का लोकार्पण भी हुआ और करीब तीन दर्जन से ज्यादा एसोशिएशन के सदस्यों को नियुक्ति पत्र की दिए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय जिला पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश गोरे पाटिल, महिला प्रमुख सरिता गोखरे, हिमाचल के अध्यक्ष पाल बर्मा व दो दर्जन राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के सदस्य मौजूद रहे।राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कुटलैहड़ के ऐतिहासिक लठियानी मंदली पुल निर्माण की स्वीकृति व धन मुहैया करवाने पर केंद्रीय मन्त्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए जल्द लठियानी मंदली पुल का शिलान्यास करने का निवेदन किया। शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन समय समय बड़े नेताओं के साथ बैठकें करके अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाती रहेगी।
-

जालंधरः आप विधायक पर मक्कड़ ने पैसे बांटने के लगाए आरोप, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी है। वहीं कई जगह पर लड़ाई झगड़े के मामले सामने आए है। तो कई जगह पर बाहरी जिलों से आए आप कार्यकर्ता के बूथ पर बैठने के आरोप लगे है। इसी दौरान अब जालंधर कैंट में पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने आप विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल पर हलके के बूथ पर घूमने और पैसे बांटने के आरोप लगाए है। मक्कड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बाइक नंबर पीबी 91 ई 9155 है। जिस पर बाहरी जिले का आप विधायक उनके कैंट हलके में लोगों को पैसे बांट रहा है। इस दौरान उन्होने वीडियो के जरिए पुलिस से अपील की है कि वह उक्त विधायक को कैंट से बाहर ना जाने दे। इस मामले को लेकर जब विधायक से मक्कड़ ने बात की गई कि वह बाहरी जिले से है और यहां पर क्या कर रहे है। तो उक्त आप विधायक ने कहा कि मुझे पता है कि मैं यहां पर नहीं आ सकता। उन्होंने मक्कड़ को कहा कि आप इस मामले की चुनाव आयोग से शिकायत करें।
-

ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਇਨਸਾਫ, ਨੌਜਵਾਨ ਪੁੱਤ ਦੀ ਹੋਈ ਸੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਦਫਤਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਖੜ ਇੱਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁੱਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਥਾਣਾ ਕੁੱਲਗੜੀ ਦੇ ਚੱਕਰ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪੁੱਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ, ਜਦਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸਾਫ ਤੌਰ ਤੇ ਦੱਸਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਫਿਰ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਇੱਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦਾ ਬੇਟਾ ਹੈ। ਪਰ ਫਿਰ ਉਸਦੀ ਆਪਣੀ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਮਜਬੂਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇੰਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।
-

जालंधर : वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग का एक्शन, पुलिस अधिकारियों को जारी किए ये आदेश
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर दोपहर 1 बजे तक 30.93 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। विपक्ष नेताओं ने बूथों पर आप पार्टी के बाहरी कार्यकर्ताओं के बैठने के आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने तस्वीरें भी जारी की है। इस मामले पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों के बाहरी कार्यकर्ताओं को जाने के लिए पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए है। जिसके बाद पुलिस अधिकारी सभी बूथ पर अनाउसमेंट करके बाहरी कार्यकर्ताओं को वहां से जाने की अपील कर रहे है।
बता दें कि इससे पहले चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर ने वोटिंग मशीन के दुरुप्रयोग के आरोप लगाए। इस मामले को लेकर करमजीत कौर ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। कांग्रेस उम्मीदवार ने सुशील रिंकू की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। करमजीत कौर ने आरोप लगाए है कि वोटिंग दौरान अधिकारी मूकदर्शक बनकर बैठे है। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी ने कहा का कहना है कि हार से विपक्ष की बौखलाहट सामने आ रही है।
