Blog

  • पंजाबः इस मामले में NIA ने गायक दलप्रीत ढिल्लों और मनकीरत औलख से की पूछताछ

    पंजाबः इस मामले में NIA ने गायक दलप्रीत ढिल्लों और मनकीरत औलख से की पूछताछ

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं। इस सिलसिले में वीरवार को एनआईए ने पंजाब के दो टॉप पंजाबी सिंगर्स से पूछताछ की। एनआईए की टीम ने पंजाबी गायक दलप्रीत ढिल्लों और मनकीरत औलख से दिल्ली मुख्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि एनआईए ने मूसेवाला कत्ल केस के मामले में दोनों गायकों से करीब 4 -5 घंटे तक पूछताछ की।

    हालांकि, जरूरत पड़ने पर दोनों पंजाबी गायकों को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पूछताछ के दौरान दोनों गायकों के एलबम और कई अन्य जानकारियां भी मांगी गईं। हाल ही में दो अलग-अलग दिनों में एनआईए ने दोनों पंजाबी सिंगर्स से ये अहम सवाल पूछा था।

    बता दें कि मनकीरत और ढिल्लों के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसके बाद गायक मनकीरत औलक को बांबिहा गैंग मूसेवाला कांड के बाद धमकी दी गई थी। गौरतलब है कि एनआईए ने हाल ही में पंजाबी गायक अफसाना खान से भी सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद अफसाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लाइव हो कर इसके बार में जानकारी दी थी।

  • मार्क जुकरबर्ग ने किया व्हाट्सएप में ये नया फीचर लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी ये खास सर्विस

    मार्क जुकरबर्ग ने किया व्हाट्सएप में ये नया फीचर लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी ये खास सर्विस

    नए फीचर्स में 1024 लोगों के साथ समूह चैट, एक बार में 32 वीडियो कॉल भी शामिल

    नई दिल्लीः आखिरकार व्हाट्सएप का कम्युनिटी फीचर लॉन्च हो चुका है, चैट मैसेजिंग एप यूजर्स के लिए यह खुशखबरी है। इस साल की शुरुआत में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की थी कि व्हाट्सएप कम्युनिटी नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो लोगों को व्हाट्सएप पर उनके लिए महत्वपूर्ण ग्रुप से जुड़ने में मदद करेगा। व्हाट्सएप कम्युनिटी गुरुवार से यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगा। कम्युनिटी फीचर के साथ व्हाट्सएप ने अन्य फीचर्स भी लॉन्च किए हैं, जिससे यूजर्स को नया अनुभव मिल सकेगा। इनमें इन-चैट पोल, 32-व्यक्ति वीडियो कॉलिंग और अधिकतम 1024 उपयोगकर्ताओं वाले समूह बनाने की क्षमता तक शामिल हैं। 

    मार्क जुकरबर्ग ने की इस नए फीचर की घोषणा

    मार्क जुकरबर्ग ने फीचर की घोषणा करते हुए कहा, “आज हम एक नई सुविधा के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करने के लिए उत्साहित हैं जिसे हम व्हाट्सएप में जोड़ रहे हैं जिसे समुदाय कहा जाता है। 2009 में व्हाट्सएप के लॉन्च होने के बाद से, हम इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि जब हम किसी व्यक्ति या दोस्तों या परिवार के समूह से बात करना चाहते हैं तो हम लोगों को व्यक्तिगत बातचीत में अगली सबसे अच्छी चीज कैसे दे सकते हैं। हम अक्सर ऐसे लोगों से भी सुनते हैं जो एक समुदाय के भीतर संवाद करने और समन्वय करने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं।”

    क्या है व्हाट्सएप कम्युनिटीज फीचर?

    व्हाट्सएप पर समुदाय लोगों को अलग-अलग समूहों को एक छत्र के नीचे एक संरचना के साथ लाने में मदद करेगा जो उनके लिए काम करता है। इससे लोगों को पूरे समुदाय को अपडेट भेजने और प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह लोगों को उनके लिए महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा समूहों के आयोजन में भी मदद करेगा। नई सुविधा व्यवस्थापकों के लिए उपकरणों के एक सेट के साथ आएगी, जैसे घोषणा संदेश जो सभी को भेजे जाते हैं और यह नियंत्रित करते हैं कि किन समूहों को शामिल किया जा सकता है।

    1024 लोगों के साथ समूह चैट, एक बार में 32 वीडियो कॉल

    आज से व्हाट्सएप आपको एक ग्रुप में 1024 तक जोड़ने देगा। वर्तमान में, आप एक समूह में 200 से अधिक लोगों को नहीं जोड़ सकते हैं। आप ग्रुप वीडियो कॉल में 32 प्रतिभागियों को भी जोड़ सकेंगे। इसके अलावा, व्हाट्सएप ने बड़ी फाइल शेयरिंग, इमोजी रिएक्शन और एडमिन डिलीट फीचर भी शुरू किया है जो कम्युनिटीज में बेहद मददगार होगा।

    इन-चैट पोल सेवा

    व्हाट्सएप ने इन-चैट पोल फीचर का परीक्षण अंत में फीचर को रोल आउट करने से बहुत पहले शुरू कर दिया था। जैसा कि बीटा संस्करणों पर देखा गया है, व्हाट्सएप आपको इन-चैट पोल पर एक प्रश्न बनाने देगा और आपको ऐप के भीतर एक अलग स्क्रीन में 12 संभावित उत्तर जोड़ने देगा। व्हाट्सएप ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर कैसे दिखाई देगा और इसकी कार्यक्षमता क्या है। नवीनतम सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए, आपको अपने व्हाट्सएप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट करना होगा।

  • पंजाबः न्यू-वे नशा छुड़ाओ तथा कौंसलिंग सेंटर में पुलिस की रेड, जाने मामला

    पंजाबः न्यू-वे नशा छुड़ाओ तथा कौंसलिंग सेंटर में पुलिस की रेड, जाने मामला

    मोगा: जिले के गांव राजेयाना के पास बने नशा छुड़ाओ केंद्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। बिना लाइसेंस के चले नशा छुड़ाओं केंद्र में दाखिल युवकों को पुलिस ने छुड़वाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बाघापुराना जसजोत सिंह तथा थाना प्रभारी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गांव राजेयाना के पास कुछ व्यक्ति बिना लाइसेंस के न्यू-वे नशा छुड़ाओ तथा कौंसलिंग सेंटर के नाम पर अपना नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे हैं।

    उनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं है और वहां कई युवक नशा छुड़वाने के लिए उन्होंने दाखिल किए हुए हैं। इस नशा छुड़ाओ केंद्र पर पुलिस पार्टी ने छापामारी की। उन्होंने बताया कि उक्त नशा छुड़ाओ केंद्र का मुख्य संचालक सुखवंत सिंह है, जिसके पास पहले मंजूरशुदा लाइसेंस था, लेकिन जिसे उसने वैद्यता खत्म होने के बाद रिन्यू नहीं करवाया और वह गैरकानूनी ढंग से ही अपना धंधा चला रहे हैं और नशे की दलदल में फंसे युवकों को अपने नशा छुड़ाओ केन्द्र को सरकार से मान्यता प्राप्त बताकर दाखिल कर उनसे मोटे पैसे ऐंठ रहे हैं। इस तरह वह युवकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने भी इसकी शिकायत की थी कि रात को उक्त नशा छुड़ाओ केंद्र से चीखने चिल्लाने की आवाजें आती है, जिस कारण लोग भी बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए छापामारी कर वहां दाखिल युवकों से पूछताछ करने के बाद नशा छुड़ाओ केंद्र के संचालक सुखवंत सिंह बराड़ निवासी गांव राजेयाना, हरसिमरन सिंह निवासी बाघापुराना तथा नहल सचदेवा निवासी प्रेम नगर मोगा के खिलाफ धारा 420, 342 के तहत मामला दर्ज कर नहल सचदेवा को काबू कर लिया।

    जबकि दूसरे कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुल 30 युवकों का रेस्क्यू किया था जिनमें से 7 को घर भेज दिया गया है। बाकी को सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है। इन युवकों में से 10 के करीब युवक बिना बताए ही वहां से चले गए। थाना प्रभारी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और केंद्र के संचालक तथा उसके अन्य साथियों को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।

  • पंजाबः विदेश में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    पंजाबः विदेश में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    जीराः विदेशों में पिछले कुछ समय से पंजाबी युवकों की हत्या होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब मनीला में पंजाबी नौजवान की गोली मर कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, जोहल नगर जीरा का रहने वाला पंजाबी मूल का नौजवान करीब 4 साल पहले रोजगार की तलाश में मनीला गया था। जिसकी कल रात कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    इस संबंध में मृतक सुखचैन सिंह के पिता गुरजंत सिंह और भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरा ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उसने अपने भाई से फोन पर बात की थी, जिसने बताया कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और पक्का होने के लिए फ़ाइल लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि बीती रात उसके दोस्त का फोन आया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और जब वह डॉक्टर से दवा लेकर लौट रहा था तो कुछ बदमाशों ने सुखचैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। 

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा धमाका

    पंजाबः रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा धमाका

    अमृतसरः जिले में आज नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो और स्थानीय पुलिस की ओर से मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन के बाहर आज बड़ा धमाका हुआ, लेकिन किसी को इस धमाके से घबराने की जरूरत नहीं। क्योंकि यह धमाका मॉक ड्रिल का हिस्सा है। इसके बारे में रेलवे स्टेशन पर पहले ही यात्रियों को सूचित कर सावधान कर दिया गया था। बता दें कि डिप्टी कमिश्नर ने भी कल इसके बारे में सभी को यह सुचना दी थी की शहर में कई जगह धमाके और गोलियां चलने की आवाज़ सुनाई दे सकती है लेकिन किसी को भी इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्यूंकि यह सिर्फ एक मॉक ड्रिल है।

  • पंजाबः CM मान ने की तहसील के अंदर बने दफ्तर में चैकिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः CM मान ने की तहसील के अंदर बने दफ्तर में चैकिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को अचानक लुधियाना की समराला तहसील के अंदर बने दफ्तर में चैकिंग की। इस दौरान सीएम मान लोगों से मिले और अधिकारियों से भी बातचीत की। लेकिन स्पष्ट कर दिया कि वह गलतियां निकालने नहीं आए हैं, अगर कोई दिक्कत है तो बताएं। सीएम मान को देख वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित दिखे। महिला, बुजुर्ग और जवान हर कोई सीएम मान के साथ तस्वीर ले रहा था।

    लेकिन इस दौरान कई लोगों ने उनसे अपनी समस्याएं भी शेयर की। सीएम मान ने नाम, पते व फोन नंबर के साथ सभी शिकायतों को अपने पीए को नोट भी करवाया और हल होने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एक व्यक्ति गांव की जमीन की समस्या लेकर पहुंचा था। पुरानी सरकार की तरफ से बनाए गए नियम में दिक्कत को व्यक्ति ने सीएम मान के सामने रखा। लेकिन सीएम मान ने स्पष्ट कहा कि इसके लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं चाहिए। वह इसीलिए यहां आए हैं। तुम्हारा काम हो गया है, तुम जाओ।

    व्यक्ति मुख्यमंत्री का धन्यवाद करके वहां से चला गया। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम भगवंत मान सीधा ही समराला तहसील के अंदर पहुंच गए। जहां वह तहसीलदार विकास अग्रवाल से मिले। उन्होंने लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने की नसीहत दी। उन्होंने इस दौरान उन्हें तहसीलदार की ताकत के बारे में समझाया कि उनकी कलम लोगों की सालों की समस्याओं को दूर कर सकती हैं।

  • सरकारी स्कूल में टीचर ने 7वीं की स्टू़डेंट को बनाया हवस का शिकार

    सरकारी स्कूल में टीचर ने 7वीं की स्टू़डेंट को बनाया हवस का शिकार

    चंडीगढ़ः सरकारी स्कूल में 7वीं की स्टू़डेंट टीचर द्वारा हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिवार के भारी हंगामें के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। छात्रा के परिजनों द्वारा शिकायत देने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक तुरंत कार्रवाई न होने पर परिजनों समेत उनके करीबियों ने पुलिस थाने में हंगामा भी किया।

    इसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी की करतूत बारे पीड़त छात्रा ने स्कूल प्रिंसिपल को भी बताया था।

    इस कारण पुलिस प्रिंसिपल के बयान भी दर्ज करेगी। पुलिस आज आरोपी टीचर को अदालत में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साल 2021 में चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में टीचर द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आ चुका है, लेकिन चाइल्ड वेलफेयर यूनिट की काउंसलिंग के दौरान वह मामला झूठा पाया गया था।

  • जांलधरः Pirates of Grill Restaurant के केक में निकला कॉकरोच, देखें वीडियो

    जांलधरः Pirates of Grill Restaurant के केक में निकला कॉकरोच, देखें वीडियो

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित पाइरेट्स ऑफ ग्रिल रेस्टोरेंट की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गढ़शंकर से आए कुछ युवकों ने इस रेस्टोरेंट में केक ऑर्डर किया था। जिस दौरान ऑर्डर किए गए केक में से कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया। इसकी गढ़शंकर से आए पीड़ित युवकों द्वारा वीडियो भी बनाई गई है। जिसमें केक में निकला कॉकरोच साफ दिखाई दे रहा है।

    इस मामले को लेकर जब युवक ने रेस्टोरेंट के मालिक से बात की तो उन्होंने मामले दबाने के लिए युवक का बिल माफ करने का न्यौता दे दिया। जबकि युवक रेस्टोरेंट मालिक को पैसे देने के लिए कह रहा है।

    जबकि उक्त युवक द्वारा पहले ही बिल का भुगतान कर दिया गया था। वीडियो में आप देख सकते है कि रेस्टोंरेंट मालिक द्वारा जब युवक बिल माफ करने के लिए नहीं मान रहा तो रेस्टोरेंट मालिक उसे कह रहा है कि क्या हम रेस्टोरेंट को बंद कर दे? यह बड़ी लापरवाही रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा आप वीडियो में देख सकते है।  

  • पंजाबः Central Bank of India के लॉकर तोड़ लाखों के गहने लेकर फरार चोर

    पंजाबः Central Bank of India के लॉकर तोड़ लाखों के गहने लेकर फरार चोर

    मंडी गोबिंदगढ़ः पंजाब में आए दिन चोरी की घटनाए सामने आ रही है। वहीं बेखौफ चोरों ने देर रात नेशनल हाईवे पर एक बैंक को निशाना बनाकर लाखों के गहने चुरा ले गए। यह घटना नेशनल हाईवे सर्विस रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की है। जहां देर रात चोरों ने चार लॉकर तोड़ दिए और लाखों के गहने चोरी फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलने के बाद फतेहगढ़ साहिब के आला पुलिस अधिकारी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ बैंक में पहुंचे। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे बैंक के सात में से चार लॉकर टूटे हैं। चोरी को अंजाम बैंक के साथ लगते खाली प्लाट से दिया गया है। वहां से चोर एग्जास्ट फैन तोड़कर बैंक में अंदर दाखिल हुए थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गहन जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः कोर्ट ने सुखबीर बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह के खिलाफ जारी किए वारंट, जाने मामला

    पंजाबः कोर्ट ने सुखबीर बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह के खिलाफ जारी किए वारंट, जाने मामला

    अमृतसरः ब्यास में अवैध खनन के मामले में अमृतसर की अदालत ने आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए है। पहले यह मामला बाबा बकाला साहिब की अदालत में चल रहा था, जिसके पश्चात इसे अमृतसर की एक अदालत में शिफ्ट किया गया। अदालत की तरफ से सुखबीर सिंह बादल को सम्मन भेजे गए थे, लेकिन उनकी तरफ से रिसीव नहीं किए गए। इस मामले में अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज अदालत में पेश होने के लिए पहुंचेंगे।

    वर्ष 2021 में व्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर जाकर सुखबीर सिंह बादल ने माइनिंग करने वाली कंपनी पर अवैध माइनिंग करने के कई आरोप लगाए थे। इसके पश्चात फ्रेंड्स एंड कंपनी ने थाना ब्यास में शिअद अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद थाना ब्यास की पुलिस उनके खिलाफ कंपनी के वर्करों को धमकाने और कोविड नियमो की अनदेखी करने का मामला दर्ज किया था।

    जानकारी के अनुसार एक जनवरी 2021 को ब्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंंऐ थे। उनके साथ बिरसा सिंह वल्टोहा, पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी, कंंलजीत सिंह, चंचल सिंह, चमकौर सिंह, कश्मीर सिंह, तरसेम सिंह, मनजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और संतोष सिंह साथ थे।