Home National पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 3 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 3 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

0
पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 3 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो
जयपुर: राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कई लोग झुलस गए। इस घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं पुलिस द्वारा लगातार लोगों को फैक्ट्री से निकालने के प्रयास किए गए। आग की घटना से 3 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना में करीब 80 से 90% गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को सवाई मानसिंह अस्पताल की इमरजेंसी में बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक समेत एडीएम और सिविल डिफेंस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अमित शर्मा के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। खोह नागोरियान थाना इलाके में आयशा नगर तलाई क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग काफी भीषण थी। पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के अंदर मजदूर के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सिविल डिफेंस कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पटाखा फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती घटना के दौरान पुलिस अधिकारी ओमप्रकाश मटवा ने कहा कि हादसे में करीब 5 लोग घायल हुए, और हमने उन्हें एम्बुलेंस से SMS और GNU अस्पतालों में भेजा। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन करीब तीन लोगों की हालत गंभीर है। हम मामले की जांच की जा रही है। एडीएम युगांतर शर्मा ने बताया कि खोह नागोरिया क्षेत्र में लगभग 11:30 आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के साथ एंबुलेंस और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर घायल हो गए। फैक्ट्री वैध थी या अवैध, इस संबंध में भी जांच की जा रही है। वहीं, किस कारण से आग लगी है, इसकी भी जांच की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here