Home Mohali Punjab News: CIA Staff बनकर ज्वेलर को किया किडनैप, मांगे 10 लाख, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: CIA Staff बनकर ज्वेलर को किया किडनैप, मांगे 10 लाख, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: CIA Staff बनकर ज्वेलर को किया किडनैप, मांगे 10 लाख, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः जिले में सीआईए स्टाफ़ का अधिकारी बनकर ज्वेलर को अगवा करने और उससे फिरौती वसूलने के मामले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुलजिमों की पहचान रवि कुमार निवासी अंबाला (हालवासी जयपुरिया सनराइज, जीरकपुर), गुरफतेह सिंह भुल्लर वासी रानी मजरा (हालवासी माया गार्डन फेस-3, जीरकपुर) और राजबीर सिंह निवासी मडावाला, पंचकूला के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में शामिल 2 और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल हुई 2 स्कॉर्पियो गाड़ियां और 2.30 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत देहात के एसपी मनप्रीत सिंह, एएसपी गज़लप्रीत कौर और थाना मुखी सतिंदर सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ़ ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी गौरव गोयल ने बताया कि वह चंडीगढ़-अंबाला हाइवे के पास ज्वैलरी का कारोबार करता है। 5 जून को वह अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 5 व्यक्ति वहां पहुंचे। इनमें से 3 व्यक्ति दुकान के अंदर आए, जिनमें से एक के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी।

मुलजिमों ने अपने आप को सीआईए स्टाफ़ का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसने चोरी का सोना खऱीदा है और उसके खिलाफ केस दर्ज है। इसके बाद वे ज्वैलर को जबरदस्ती अपनी स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। रास्ते में मुलजिमों ने केस रफा-दफा करने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की। डर के मारे ज्वेलर ने उन्हें 5 लाख रुपये दिए, जिसके बाद मुलजिम उसे वापस छोड़कर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना जीरकपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कार्पियो नंबर HR-54G-7839, स्कार्पियो नंबर HR-80F-7858 और 2.30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here