Home Punjab>Firozpur Punjab News: केंद्रिय जेल में कैदियों से भारी मात्रा में फोन सहित अन्य सामान बरामद, 11 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: केंद्रिय जेल में कैदियों से भारी मात्रा में फोन सहित अन्य सामान बरामद, 11 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: केंद्रिय जेल में कैदियों से भारी मात्रा में फोन सहित अन्य सामान बरामद, 11 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

फिरोजपुर: केंद्रीय जेल में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जेल में बंद कैदियों के पास से फोन और बैटरी बरामद की गई। दरअसल, नशीले पदार्थों के विरुद्ध केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट की निगरानी में पुलिस और जेल कर्मचारी मिलकर कार्रवाई की है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर की गई तलाशी में जेल की बैरकों से 6 टच स्क्रीन मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल और एक बैटरी बरामद की गई।

मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल में नियमित तौर पर तलाशी अभियान चलाए जाते है। इसी के चलते पहले भी कई बार तालाशी अभियान के दौरान मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं आज फिर से कैदियों से तालाशी के दौरान पुलिस ने फोन और बैटरी बरामद की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल में बंद 11 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here