Home National School का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल

School का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल

0
School का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में निजी स्कूल का छज्जा गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 40 बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में घायल बच्चे अस्पताल पहुंचे तो चारो तरफ अफरा तफरी मच गई।  मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।

पुलिस और अन्य लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से कराया जा रहा है। घटना के बाद से ही स्कूल प्रबंधक मौके से फरार है। यह स्कूल बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में है। अवध एकेडमी स्कूल में इंटर तक के बच्चे पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार बच्चे प्रार्थना के एकत्रित हुए थे। इसी दौरान छज्जा गिरने से लगभग 40 बच्चे घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी बच्चे की जान नहीं गई।

हादसे में घायल हुए बच्चों के परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना मिली तो वह भागे-भागे स्कूल पहुंचे। यहां से बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल संचालक को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए था। ऐसे बच्चों के जीवन के साथ खिलावाड़ नहीं किया जाना चाहिए। परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल संचालक को जिम्मेदार ठहराया है। घायलों में भी अधिकतर बच्चों को सामान्य चोट आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here