Home National बाइक में हवा भरवा रहे जवान और उसकी पत्नी पर पलटा ट्रक, मौत

बाइक में हवा भरवा रहे जवान और उसकी पत्नी पर पलटा ट्रक, मौत

0
बाइक में हवा भरवा रहे जवान और उसकी पत्नी पर पलटा ट्रक, मौत

बेगूसरायः भीषण सड़क हादसे में सशस्त्र सीमा बल (SSB) जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बरियारपुर निवासी एसएसबी जवान सोनू कुमार और उसकी पत्नी मौसमी कुमारी के रूप में हुई है। घटना जिले के साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार जय सिंह पत्नी मौसम कुमारी के साथ बाइक से मुंगेर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में वह राजा पेट्रोल पंप साहेबपुर कमाल के पास एनएच- 31 पर बाइक में हवा भरवाने लगा। इस दौरान ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पलट गई। इसमें ट्रक के नीचे दबकर सोनू और उसकी पत्नी की मौत हो गई। इधर, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here