Blog

  • 22 को अंब व 23 अगस्त को बंगाणा में होंगे कार्यक्रम, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः डीसी

    22 को अंब व 23 अगस्त को बंगाणा में होंगे कार्यक्रम, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः डीसी

    प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले दो समारोहों की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिला का पहला कार्यक्रम 22 अगस्त को विस क्षेत्र चिंतपूर्णी के तहत अंब खेल मैदान में सांय 3 बजे होगा, जबकि 23 अगस्त कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत बंगाणा में दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। दोनों समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इन समारोहों की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 

    डीसी ने कहा कि जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले समारोहों के लिए एडीएम ऊना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जहां पर हिमाचल प्रदेश बनने के बाद हुए अथाह विकास के सफर को दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें 5000 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित होंगे। उन्होंने सभी विभागों को इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए और प्रदर्शनियों की तैयारी समय पर पूर्ण करने को कहा। 

    बैठक के दौरान जिलाधीश राघव शर्मा ने पुलिस को सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था का सही प्रबंधन करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

  • ਜਲੰਧਰ: ਸਰਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਦੀ ਆੜ ‘ਚ ਸੱਟਾ ਲਾ ਰਹੇ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ 

    ਜਲੰਧਰ: ਸਰਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਦੀ ਆੜ ‘ਚ ਸੱਟਾ ਲਾ ਰਹੇ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ 

    ਜਲੰਧਰ/ਵਰੁਣ: ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ , IPS ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ, ਜਲੰਧਰ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸ੍ਰੀ ਜਸਕਿਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ , PPS, DCP – Inv , ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਸ਼੍ਰੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਰੋਆ , PPS , ADCP – Inv , ਅਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ , PPS ACP – Inv ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ SI ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਇੰਚਾਰਜ CIA STAFF ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਪਰਚੀ ਦੜਾ ਸੱਟਾ ਲਗਾ ਰਹੇ 4 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨਾ ਪਾਸੋ 7640 / – ਭਾਰਤੀ ਕਰੰਸੀ ਨੋਟ ਅਤੇ 2 ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਮਿਤੀ 16-08-2022 ਨੂੰ SI ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਇੰਚਾਰਜ , CIA STAFF ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਗਸ਼ਤ ਬਾ – ਚੈਕਿੰਗ ਸ਼ੱਕੀ ਪੁਰਸ਼ਾਂ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਫਗਵਾੜਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮੁਖਬਰੀ ਹੋਈ ਕਿ ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੋਨੂੰ ਪੁੱਤਰ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਰੱਸਤਾ ਮੁਹੱਲਾ ਫਗਵਾੜਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ , ਵਿਪਨ ਦੂਆ ਪੁੱਤਰ  ਮੰਗਤ ਰਾਮ ਵਾਸੀ 29 ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਘਾਹਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ , ਨਿਤਿਨ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ 232 ਏਕਤਾ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ , ਸਤਪਾਲ ਪੁੱਤਰ ਬਨਾਰਸੀਦਾਸ ਵਾਸੀ 60 ਨਿਊ ਦਿਉਲ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਸੁਮਿਤ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ 226 ਅਮਨ ਨਗਰ ਗੁਲਾਬਦੇਵੀ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ ਜੋ ਕਿ ਫਗਵਾੜਾ ਗੇਟ ਲਾਗੇ ਉੱਦਰ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਪਰਚੀ ਦੜਾ ਸੱਟਾ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜੋ ਉੱਚੀ ਉੱਚੀ ਅਵਾਜਾਂ ਮਾਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ 100 ਰੁਪਏ ਲਗਾਉ ਤੇ 500 ਰੁਪਏ ਪਾਊਂ । ਜੇਕਰ ਨੰਬਰ ਨਾ ਆਇਆ ਤਾਂ ਸਾਰੇ ਪੈਸੇ ਉਹ ਖਾ ਜਾਣਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਖਾਈਵਾਲ ਤੇ ਲਾਈਵਾਲ ਹਨ । ਮੁਖਬਰੀ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜਨ ਨੰਬਰ 3 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 96 ਮਿਤੀ 16-08-2022 U / S : 7 ( 3 ) ਲ਼ਾਟਰੀ ਰੇਗੂਲੇਸ਼ਨ ਐਕਟ 1998,294 – A IPC , 13- ਏ – 3-67 G. ACT ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਫਗਵਾੜਾ ਗੇਟ ਲਾਗੇ ਅੰਦਰ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰੋਂ ਉਕਤ 4 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • पंजाबः विवादो में घिरी केंद्रीय जेल, कैदी की पीठ पर लिखा गैंगस्टर 

    पंजाबः विवादो में घिरी केंद्रीय जेल, कैदी की पीठ पर लिखा गैंगस्टर 

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल कई बार विवादों में घिर चुकी है। वहीं आज फिर से केंद्रीय जेल को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, जेल में बंद कैदी तरसेम नामक की आज कपूरथला में अदालत में पेशी थी। पेशी दौरान कैदी बोला, जज साब! पुलिस ने मेरी पीठ पर जबरन गर्म रॉड से गैंगस्टर लिखा है। पंजाब पुलिस की इस अमानवीय व्यवहार को देखते ही जहां जज अवाक रह गए, वहीं कोर्ट रूम में मौजूद तमाम अमला सन्न रह गया। कैदी की अपील पर जज ने सिविल अस्पताल कपूरथला को मेडिकल जांच का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार कपूरथला के थाना ढिलवां में साल 2017 में एफआईआर नंबर 23 दर्ज की गई थी। इसमें आरोपी तरसेम सिंह उर्फ जोधा निवासी ढिलवां और अन्य के खिलाफ डकैती की योजना करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 

    आरोपी तरसेम सिंह पर सूबे के अलग-अलग थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इस समय फिरोजपुर जेल में बंद है। उक्त मामले में बुधवार को आरोपी तरसेम सिंह को फिरोजपुर जेल से कपूरथला की सेशंस कोर्ट में अतिरिक्त जिला व सेशंस जज राकेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। जज के सामने आते ही तरसेम सिंह ने अपनी कमीज उतार दी और पीठ पर पुलिस की दरिंदगी का सबूत दिखाया और अत्याचार की व्यथा सुनाई। पीड़ित ने मेडिकल जांच करवाने की गुहार लगाई। 

    जज ने कैदी की पीठ पर गैंगस्टर लिखा देख तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला को मेडिकल जांच का आदेश दिया। अस्पताल 20 अगस्त को रिपोर्ट पेश करेगा। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद कैदी तरसेम सिंह की मेडिकल जांच की गई है। प्राथमिक जांच में किसी गर्म रोड से गैंगस्टर लिखा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी रिपोर्ट तैयार कर अदालत में पेश करेंगे।

    उधर, इस मामले को लेकर डीआईजी फिरोजपुर रेंज तेजिंदर सिंह मोड से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला 10 तारीख का है। उन्होंने कहा कि कैदी के किसी साथी ने इसकी पीठ पर यह लिखा था। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी ऑफिसर ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कैदी ने उस समय इस गलती को कबूल किया था और माफी भी मांगी थी। डीआईजी ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से इसका सिविल अस्पताल फिरोजपुर में इलाज भी करवाया गया था, लेकिन आज फिर इसने कपूरथला में जेल प्रशासन पर झूठे आरोप लगाए हैं।

  • पीएम मोदी कैबिनेट में बड़ा ऐलानः किसानों के लोन पर ब्याज में 1.5 प्रतिशत की मिली छूट

    पीएम मोदी कैबिनेट में बड़ा ऐलानः किसानों के लोन पर ब्याज में 1.5 प्रतिशत की मिली छूट

    नई दिल्लीः मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने कम अवधि का लोन समय चुकाने के लिए किसानों के लिए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को जारी रखा है। यानी जिन किसानों ने तीन लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन लिया है, उन्हें ब्याज में 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

    नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा फायदा देते हुए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को बरकरार रखा है। इसके तहत किसानों को तीन लाख तक के शॉर्ट टर्म के लिए ब्याज में 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। केंद्र सरकार को स्कीम लागू करने के लिए 2022-23 से 2024-25 की अवधि के लिए 34,856 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजटीय प्रावधानों की आवश्यकता होगी। भरपाई के लिए सरकार ये भुगतान सीधे लोन देने वाले बैंक और सहकारी संस्थाओं को करेगी।

    क्या है सबवेंशन स्कीम

    सरकार की ओर से सहकारी समितियों और बैंकों के जरिए किसानों को कम ब्याज दर पर शॉर्ट और लॉन्ग टर्म के लिए लोन दिया जाता है। इस लोन को कई किसान समय पर चुका देते हैं और जबकि काफी किसान किसी कारणवश समय पर नहीं चुका पाते। जो किसान समय पर लोन चुका देते हैं, उन्हें इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा।

    क्या हैं इसके फायदे

    इंटरेस्ट सबवेंशन को जारी रखने से वित्तीय स्वास्थ्य और ऋण देने वाली संस्थाएं, विशेष रूप से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों की व्यवहार्यता सुनिश्चित करेगी, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पर्याप्त कृषि ऋण सुनिश्चित करेगी। इससे किसानों को अल्पकालिक कृषि आवश्यकताओं के लिए लोन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और अधिक से अधिक किसानों को कृषि ऋण का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाएगा। इससे रोजगार का भी सृजन होगा। जो सीधे तौर पर किसानों को पशुपालन, डेयरी, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन सहित सभी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करेगा। किसान इन छोटे व्यवसायों के लिए अल्पावधि कृषि ऋण कम ब्याज में पा सकेंगे। किसान समय पर ऋण चुकाते समय 4% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर अल्पकालिक कृषि ऋण प्राप्त करना जारी रखेंगे।

    इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम की सीमा बढ़ी

    सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के तहत खर्च को और 50,000 करोड़ रुपये बढ़ा दिया है। अब इस योजना के तहत क्रेडिट की कुल सीमा पांच लाख करोड़ रुपये हो गई है। यह फैसला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। इससे होटल एवं संबंधित क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।

  • पंजाबः सरकारी बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

    पंजाबः सरकारी बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

    अमृतसर: जिलें में दर्दनाक सड़क हादसे मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव बल खुर्द के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से 2 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए बल खुर्द के चौकी इंचार्ज एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत का मामला सामने आया है।

    उन्होंने बताया कि गांव मुरादपुरा निवासी हरभजन सिंह पुत्र दर्शन सिंह और जसबीर सिंह पुत्र साधा सिंह अपने डिस्कवर बाइक नंबर पीबी02 ई 2483 पर सवार होकर जा रहा था। दूसरी ओर से आ रही पंजाब रोडवेज बस नंबर पीबी02 डीओ 9038 की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को मौके से काबू कर उसकी मारपीट की, फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर इस घटना को लेकर गुस्साए स्थानीय लोगों द्वारा किसान जत्थेवंदियों की मदद से सड़क को जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान चौकी बल पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दर्दनाक हादसे को लेकर किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। साथ ही इस हादसे के बाद उन्होंने कहा कि इस सड़क को टूटे हुए कई साल हो गए हैं। इस रोड का निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से तरह चल रहा है, जिस कारण आए दिन इस सड़क पर कई हादसे हो रहे हैं। 

  • पंजाबः विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते लाइनमैन को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते लाइनमैन को किया गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब में सीएम मान सरकार द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जिलें के पीएसपीसीएल सब डिविजन कल्याण में तैनात लाइनमैन कृष्ण कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला निवासी सुखविंदर सिंह की शिकायत पर लाइनमैन को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उक्त कृष्ण कुमार नाभा रोड, पटियाला में अपने प्लॉट में घरेलू बिजली मीटर लगाने के लिए पहले 3,000 रुपये की रिश्वत ले चुका है और अब वह 10,000 रुपये यह कहकर मांग रहा है कि यह रिश्वत राशि पीएसपीसीएल कल्याण में तैनात एसडीओ व दो जेई को दी जानी है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में तथ्यों की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दूसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी लाइनमैन को रंगेहाथ काबू कर लिया गया है। इस संबंध में उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

  • आबकारी कराधान विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशर को 3 करोड़ 46 लाख, कत्था उद्योग को 1 करोड़ 46 लाख लगाया जुर्माना, देखें Video

    आबकारी कराधान विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशर को 3 करोड़ 46 लाख, कत्था उद्योग को 1 करोड़ 46 लाख लगाया जुर्माना, देखें Video

    ऊना/सुशील पंडित: आबकारी कराधान विभाग ने खनन माफिया पर बड़ा शिकंजा कसा है जिस से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। उपमंडल हरोली  के एक स्टोन क्रैशर मालिक जिसके तीन यूनिट क्षेत्र में लगे हुए हैं । उस क्रैशर पर 3 करोड़ 46 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। दूसरे मामले में एक कत्था उद्योग पर 1 करोड़ 46 लाख रुपये जुर्माना आवकारी एवं काराधान विभाग ने लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  सारी हेराफेरी एम फार्म और जीएसटी को लेकर की जा रही थी। बड़े  ट्रक करीब 60 मीट्रिक टन से ज्यादा लोड भर कर ले जाते है जबकि स्टोन क्रैशर के पास एम फार्म मात्र 15 मीट्रिक टन तक का है।

    10 रुपये प्रति मीट्रिक टन स्टोन क्रशर को राजस्व सरकार को देना होता है। उसे क्षमता के हिसाब से लोड पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगता है लेकिन स्टोन क्रैशर मालिक अपना टैक्स बचाने के चक्कर में एम फार्म में ही गड़बड़ी करके लोड को कम दिखा रहे थे। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए विभाग ने दो साल के आंकड़े जुटाए जिसमें स्टोन क्रैशर के कागजात और टिप्परों के अंदर के मेटीरियल से जांच करके ये जुर्माना तय किया है। आवकारी एवं काराधान विभाग के अनुसार सरकार को मात्र 20 प्रतिशत ही राजस्व जमा करवाया जा रहा था।

    एक अन्य मामला कत्था उद्योग का भी विभाग ने पकड़ा है, इस मामले में जिला की एक फर्म दिल्ली से कत्था पहले ऊना मंगवा रही थी फिर उसे वापिस बेच रही थी। विभाग ने जब इसकी जांच की तो पाया कि सारी फर्म ही नकली है और ऊना में मात्र इसका एक कार्यलय है जबकि उद्योग तो है ही नहीं। गहनता से जांच करने पर पाया गया कि इनपुट टेक्स क्रेडिट बचाने के लिए फर्म ने ऐसा किया है। इस उद्योग का मालिक भी असली नहीं है आफिस के एक व्यक्ति के नाम से ही पूरी फर्म चल रही है। इस फर्म पर आबकारी कराधान विभाग ने 1 करोड़ 43 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश भारतीय ने बताया कि विभाग अब जुर्माना वसूलने के लिए पुलिस विभाग की मदद लेने जा रहा है और जल्द ही जुर्माना वसूल कर लिया जाएगा।

  • पार्सल के देने के बहाने पिस्तौल लेकर कारोबारी के घर घुसा लुटेरा, घटना सीसीटीवी में कैद

    पार्सल के देने के बहाने पिस्तौल लेकर कारोबारी के घर घुसा लुटेरा, घटना सीसीटीवी में कैद

    चंडीगढ़ः चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। दिन-दिहाड़े बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज सेक्टर-35 में मनी एक्सचेंज कारोबारी सुनील बजाज के पार्सल के देने के बहाने चोर पिस्तौल के बल पर घर में घुस गया। मामले की जानकारी देते हुए कारोबारी सुनील बजाज ने बताया कि आरोपी ने पार्सल देने के बहाने घर की घंटी बजाई और कहा कि उनका पार्सल आया है। घर में मौजूद एक महिला ने दरवाजा खोला।

    इतने में आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और घर में दाखिल हो गया। इस दौरान घर में सुनील बजाज की पत्नी, पोता, दो बहुएं और नौकर मौजूद थे। पिस्टल देखते ही सभी लोग घबरा गए। इस बीच मौका देखते ही दरवाजे के पास खड़ा 12 वर्षीय पोता बाहर दौड़ता हुआ आया और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। लूटेरा पकडे जाने के डर से तेजी से भागता हुआ वह मुख्य द्वार के पास पहुंचा और उसे गेट फांदकर भाग गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोपहर लगभग पौने तीन बजे आरोपी हरे रंग के एक ऑटो में बैठकर सुनील के घर के पास आया। हालांकि चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के घरों और चौराहे पर लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस अनुसार यह वारदात एक मिनट के अंदर हुई है। लेकिन 12 वर्षीय बच्चे की बहादुरी की वजह से चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में बैठक 22 को

    जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में बैठक 22 को

    विभिन्न जन कल्याणकारी योजनओं की दी जाएगी जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे पुर्नवास महानिदेशालय उत्तर जोन के अधिकारी जिला सैनिक कल्याण केंद्र में बैठक करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिको व उनके आश्रितों तथा वीर नारियों हेतू संचालित की जा रही सभी पुर्नवास योजनाओं बारे अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी भूतपूर्व सैनिक परिवारों से आहवान किया है कि वे 22 अगस्त को सैनिक बोर्ड कार्यालय में पहंुच कर इन योजनओं के बारे में जानकारी हासिल कर लाभ उठायें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 226090 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः वीरेंद्र कंवर

    समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः वीरेंद्र कंवर

    मछली पालन को लेकर केटीडीएस तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुआ समझौता

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समूर तथा चपलाह में निर्मित चेक डेमों में मत्स्य पालन आरंभ किया जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर ने विश्राम गृह बंगाणा में कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुए समझौता ज्ञापन के अवसर पर दी। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी को मत्स्य पालन के लिए अनापति पत्र दे दिया गए है। समिति अब शीघ्र ही समूर तथा चपलाह में मछली पालन के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी को भी आय प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के अलावा भी कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी इन स्थानों पर पर्यटन संबंधी गतिविधियां आरंभ करने के लिए संभावना का पता लगाएगी ताकि इन स्थानों पर पर्यटन गतिविधियों को भी आरंभ किया जा सके।