आरआरसीएटी के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि आग ज्यादा है। यहां पानी के सोर्स नहीं हैं। इस वजह से परेशानी आ रही है। हालांकि हम दूसरे टैंकरों से पानी बुलाकर दमकल को फिलअप कर रहे हैं। वहीं निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर हैं। फैक्टी संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी ने बताया आज अमावस्या थी, इसलिए आज लेबर नहीं आई थी। यहां 30 से 35 लोग काम करते हैं, दिन और रात की शिफ्ट चलती हैं। इस फैक्ट्री के पास ही दिलीप की हर्बल प्रोडक्ट की फैक्ट्री है। वह भी यहां मौजूद हैं। यही डर है कि कही उनके यहां तक आग न पहुंच जाए। मोहम्मद जावेद ने बताया कि फैक्ट्री परिसर में लगी डीपी में शॉट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से फैल गई और पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। प्लास्टिक का दाना भरा होने के कारण आग तेजी से भड़की। फायरब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है।