Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गर्मियों की छुट्टियों पर यात्रियों की उमड़ी स्टेशनों पर भीड़, 2 ट्रेनें हुई रद्द

Jalandhar News: गर्मियों की छुट्टियों पर यात्रियों की उमड़ी स्टेशनों पर भीड़, 2 ट्रेनें हुई रद्द

0
Jalandhar News: गर्मियों की छुट्टियों पर यात्रियों की उमड़ी स्टेशनों पर भीड़, 2 ट्रेनें हुई रद्द

जालंधर, ENS: गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत होते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यात्रा की योजना बना रहे हैं। ऐसे में अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं और यात्रियों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की आरक्षण स्थिति के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह से लेकर जून के मध्य तक कई प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

वहीं फ़िरोज़पुर डिवीजन के बुटारी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से सिग्नल सिस्टम बदलने के चलते जारी ब्लॉक के कारण रेलवे ने ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, डायवर्ट और रेगुलेट किया है। जारी आदेशों के अनुसार आज यानी16 मई, 2026 को जालंधर सिटी–अमृतसर, अमृतसर–कादियां, कादियां–अमृतसर, तरनतारण–ब्यास और ब्याज–तरनतारण यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी।

लुधियाना–छेहराटा ट्रेन को हमीरा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि वापसी ट्रेन वहीं से चलेगी। इसके अलावा, चंडीगढ़–अमृतसर, कटिहार–अमृतसर और नई दिल्ली–अमृतसर समेत कई ट्रेनों को ब्याज–तरनतारण–अमृतसर मार्ग के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। कुछ ट्रेनों को 15 से 55 मिनट तक रेगुलेट और री‑शेड्यूल किया गया है। इसके अतिरिक्त, 23 मई को फिरोज़पुर डिवीजन में आठ घंटे के ट्रैफिक और ओ.एच.ई. ब्लॉक के कारण होशियारपुर–जालंधर सिटी और जलंधर सिटी–हुसियारपुर रेलगाड़ियाँ रद्द रहेंगी। रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here