Blog

  • उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार 10 दिसम्बर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री हरोली में नए बने जल शक्ति डिवीजन, उठाऊ जलापूर्ति योजना रोड़ा-बालीवाल तथा पालकवाह में सभागृह का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ग्राम पंचायत रोड़ा में ट्रैफिक पार्क का शिलान्यास भी करेंगे। 
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन पहुंची गांव बदोली

    50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच


    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाई गई मोबाइल बैन जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन विभिन्न गांव-गांव जाकर लोगों को संदेश दे रही है और उनकी चिकित्सा जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके मध्यनजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है। यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे अवगत करवाएगी बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा। 


    इसी क्रम में भारत संकल्प यात्रा वाहन आज गांव बदोली में पहुंचा और चिकित्सा जांच के साथ-साथ गांव वासियों को विभिन्न प्रकार की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर गांव निवासियों के 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई जिनमें से हाइपरटेंशन के चार और डायबिटीज के तीन मरीज मिले। इस मौके पर एनसीडी टीवी जागरूकता शिविर भी लगाया गया और लोगों को टीवी संबंधी जानकारी दी गई।


    वहीं बैंकों संबंधी जानकारी देने का के लिए आरबीआई से डीपी धीमान कंसलटेंट, आकाश भारद्वाज, पंजाब नेशनल बैंक से मनीष कुमार, शिव कुमार कांगड़ा बैंक से पहुंचे थे जिन्होंने गांव वासियों को योजनाओं संबंधी जानकारी दी।उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र डॉक्टर लाल सिंह टीम सहित उपस्थित रहे,अपने संबोधन में डॉक्टर लाल सिंह ने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में द्वारा युवाओं के लिए एक नया पोर्टल mybharat.gov.in लॉन्च किया गया है । जिसके माध्यम से देश युवा  के नौकरियों से संबंधित जानकारी, स्किल कोर्सेज की जानकारी और भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। आपको मात्र इस पोर्टल पर पंजीकरण करना है और पंजीकरण के बाद आप यह सारी जानकारी लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आप विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर इनाम भी प्राप्त कर सकते हैं। डॉ लाल सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा पंचायत बदोली में आयोजित  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान  जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर मेडिकल टीम में डॉक्टर मनु प्रिया स्टाफ नर्स कुसुम लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमारी ड्राइवर नीतीश साथ रहे।


    वही गांव निवासियों में पंचायत प्रधान रजत कुमार उप प्रधान सुरेश कुमार,पंच, पंचायत सचिव राजेश शर्मा, सैक्ट्री विपिन शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बालवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
    इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान मनोहर लाल भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • पंजाब: नहर में डूबने से युवक-युवती की मौ’त

    पटियाला: भाखड़ा नहर में डूबने से युवक-युवती की मौत हो गई। शुक्रवार को युवती की लाश नहर से बरामद हो गई, जबकि युवक की तलाश अभी भी जारी है। दोनों युवक युवती संगरूर रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के छात्र थे। मृतक युवती की पहचान हरियाणा के टोहाना निवासी सरबजीत कौर (21) के रूप में हुई है। वहीं युवक पटियाला के तोपखाना मोड़ का रहने वाला दिवनूर सिंह (24) है। गोताखोरों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों ही स्कूटी पर भाखड़ा नहर के किनारे पहुंचे थे। लड़की अचानक नहर में कूद गई। युवक ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। गोताखोर भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लड़की को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

    वहीं लड़का पानी के बहाव में डूब गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पसियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पसियाना के SHO करणवीर सिंह ने कहा कि वह अभी मामले की जांच कर रहे हैं। भोले शंकर डायवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि लड़की की डेडबॉडी नहर से बाहर निकाल ली है, जबकि युवक की तलाश अभी जारी है।

  • धर्मशाला से व्यक्ति का जला शव हुआ बरामद

    जयपुर : राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक धर्मशाला में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने बताया कि सुबह कमरे से धुआं निकलते देख लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो व्यक्ति पूरी तरह जला हुआ मिला।

    उसने बताया कि कमरे में मिले एक आधार कार्ड से उसकी पहचान चित्तौड़गढ़ निवासी भगवत दास (75) के रूप में की गई है। फोटो से साधु जैसा प्रतीत होने वाले दास के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

    उसने बताया कि दास उस धर्मशाला में एक दिसंबर को आकर रुके थे। थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके यहां पहुंचने पर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਰੱਖ ਦਿਤਾ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਚੌਕ ਦਾ ਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਪਿੰਡ ਗੁਰਦਾਸ ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਅਜ ਦੇ ਦਿਨ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੀ ਗਿਰਿਫਤਾਰੀ ਹੋਈ ਸੀ।  ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ  ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ  ਨਬੀਪੁਰ ਚੌਂਕ ਤੇ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਦੇ ਫਲੈਕਸ ਬੋਰਡ ਲਗਾ ਕੇ ਇਸ ਚੌਂਕ ਨੂੰ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਦਾ ਨਾਮ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਡੀਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਕਿ ਇਸ ਚੌਂਕ ਦਾ ਨਾਮ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਕਾਗਜਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਅਜਿਹਾ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਉਸ ਚੌਂਕ ਦਾ ਨਾਮ ਬਦਲਣ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾਏਗਾ। 

    ਇੱਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂ ਸਤਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੁਲਤਾਨੀ ਅੱਤੇ ਸਿੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕੀ ਬੜੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕਲਾਨੌਰ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਚੌਂਕ ਹੈ। ਜਿਸਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਇਸ ਕਰਕੇ ਅੱਜ ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਦੇ ਉੱਪਰ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਦੇ ਫਲੈਕਸ ਲਗਾ ਕੇ ਇਸ ਚੌਂਕ ਦਾ ਨਾਮ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਚੌਂਕ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਚੌਂਕ ਦਾ ਨਾਮ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਰੱਖਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੂੰ ਵੀ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • सुक्खू सरकार के लिए आने वाला समय संघर्षमय: पंडित शशि पाल डोगरा

    ऊना/ सुशील पंडित: जहां प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार एक वर्ष पूरा होने पर जश्न की तैयारियां में मशगूल हैं, वहीं दूसरी ओर सितारों की अंक गणना बता रही है कि सरकार और संगठन के लिए आने वाला समय संघर्षमय बीतेगा। सत्ताधारी पार्टी के तीन प्रमुख लोगों के जन्मांक पर निर्धारित एक विस्तृत ब्यौरा जाने माने अंक विशेषज्ञ और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने यहां हमारे पाठकों के साथ साझा किया है। कैसा रहेगा सुक्खू सरकार के लिए आने वाला वर्ष 2024? सरकार और संगठन के बीच कैसा रहेगा तालमेल जानते हैं पंडित डोगरा की इस अंक गणना में। पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि 11 दिसंबर, 2023 प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह सरकार दूसरे वर्ष में प्रवेश होने जा रही है। पिछले वर्ष 11 दिसंबर को सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी। इस सरकार का सोमवार 11 दिसंबर, 2023 को दूसरा वर्ष शुरू होने जा रहा है। अंक ज्योषि के अनुसार 2 अंक जो चंद्र का होता है। चंद्र मन का कारक है। इस बीच सरकार का यह दूसरे वर्ष में प्रवेश पर भी 2 अंक बनता है, और शपथ भी दो अंक पर हुए थी। जिसके कारण द्विजन्मा योग बन रहा है। जोकि अंक ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 8 अंक बनता है जो शनि का अंक है। पंडित डोगरा ने कहा कि अंक ज्योतिष के अनुसार सरकार को अपनों से कहीं खतरा रहेगा। अंक गणना के अनुसार सरकार में बैठे हुआ और संगठन के नेता ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं। पंडित डोगरा ने बताया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च का है। जिसका 2 + 6 = 8 अंक है जो शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। वर्ष 2024 का भी 2 + 0 + 2 + 4 = 8 अंक बनता है। इसकी वजह से ये भी द्विजन्मा योग बना रहा है। मुख्यमंत्री को अपने स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सुक्खू को महादेव व हनुमान जी की पूजा करते रहना होगा। इसके साथ-साथ उन्हें अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अंक ज्योतिष की गणना के मुताबिक उन्हें अपनों से धोखा मिलने का योग बन रहा है। जहां अभी कैबिनेट विस्तार में भी अनिश्चितता रहेगी व कई नेताओं के सपने चकनाचूर होंगे। वहीं बाकी पद मिलने भी आसान नहीं होंगे। सुक्खू बहुत सोच समझ कर चलना होगा। सुक्खू को सरकार चलाने केे लिए निर्णय खुद लेंगे। पंडित डोगरा ने कहा कि अगर सही तरीके से निर्णय लेंगे व चाटुकारों से बचकर रहेंगे तो लंबी पारी खेल सकते हैं। अन्यथा सरकार में उथल पुथल के योग है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जन्म 16 जून का है। जिसका 1 + 6 = 7 अंक बनता है। जो केतु का अंक है। केतु जहां बिना दिशा का ग्रह है। कभी कभी दिशाहीन कर सकता है। केतू के प्रभाव में आकर व्यक्ति की वाणी को खराब होती है। जिसके कारण सत्ता व संगठन में तालमेल बना पाना कठिन होगा। 11 अप्रैल, 2024 के बाद का समय सरकार व संगठन के लिए संघर्ष वाला रहेगा। आपसी मतभेद बहुत बढ़ सकते हैं। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
  • ਪੰਜਾਬ: ਤੇਂਦੂਆ ਦਿਖਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਲਾਇਆ ਠੀਕਰੀ ਪਹਿਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੱਖੋਵਾਲ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਸਥਿਤ ਹਾਈ ਪ੍ਰੋਫਾਈਲ ਰੈਜ਼ੀਡੈਂਸੀ ‘ਚ ਤੇਂਦੂਆ ਨਜ਼ਰ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ‘ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ।  ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਾਠੀਆਂ ਨਾਲ ਪਹਿਰਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਤੇਂਦੂਏ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਵਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਜਰਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।  ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਆਸਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸਾਵਧਾਨ ਰਹਿਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਹ ਹਾਈ ਪ੍ਰੋਫਾਈਲ ਕਲੋਨੀ ਲਗਦੀ ਹੈ।  ਪੁਲਿਸ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਆਈ ਸੀ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਾਵਧਾਨ ਰਹਿਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ।  ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਚਿੰਤਾ ਅਤੇ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਨੇ  ਠੀਕਰੀ ਪਹਿਰਾ ਲਗਾਇਆ ਹੈ।

  • अम्ब पुलिस ने चिट्टे सहित 2 पकड़े

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने लोअर अंदौरा में नाके के दौरान दो युवकों को 16.27 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने लोअर अंदौरा में सेंटर नाकाबंदी कर रखी थी। गुप्त सूचना के आधार पर एक कार संख्या (एचपी 74 ए 5738)को जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे कार की जांच के दौरान कर के डैशबोर्ड से 16.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान शिवम कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव कैहडरू तहसील व जिला हमीरपुर तथा गौरव जीत सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी मकान नंबर 206 प्रताप नगर तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं आरोपित युवकों को अदालत में पेश किया गया।माननीय न्यायालय से पांच दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है जिसमें आरोपितों से पूछताछ की जाएगी कि यह चिट्ठा कहां से लाया गया और कहां बेचा जाना था।
  • स्कूलों में नशा मुक्त ऊना अभियान को सुदृढ़ बनाने हेतू बनाई गई रणनीति : विशाल शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बीडीओ हाल हरोली ब्लॉक में मेंटर टीचर के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्ष एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। समीक्षा बैठक में मेंटर टीचर से पिछले 4 माह में स्कूल लेवल पर आयोजित की गई गतिविधियों और उन गतिविधियों के क्या परिणाम सामने आए उन सब पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी मेंटर टीचर्स ने अपने-अपने अनुभव सांझा किए। इस दौरान मेंटर टीचर्स को यह भी बताया गया कि वे आने वाले समय में कौन-कौन सी गतिविधियां अपने स्कूल स्तर पर कर सकते हैं। बैठक में अध्यापकों ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि हमारे स्कूल के जो बच्चे जंक फूड खाते थे वह इन गतिविधियों में शामिल होने के बाद जंक फूड को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ अध्यापकों ने बताया कि हमें बच्चों के साथ बहुत ही प्यार से काम करने की आवश्यकता है। अगर हम बच्चों की मानसिक संवेदनाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो हम नशा मुक्त ऊना अभियान का जो रिजल्ट देखना चाहते हैं उस पर हम अच्छे से कार्य कर सकेंगे। एसडीम विशाल शर्मा ने अध्यापकों से बात करते हुए कहा कि हमें स्कूली स्तर पर जो भी गतिविधियां करनी है उन गतिविधियों में सभी बच्चों को साथ में लेकर चलने की आवश्यकता है। हमें हर नई गतिविधि में सभी बच्चों को शामिल करने की आवश्यकता है। विशाल शर्मा ने कहा कि स्कूली स्तर पर जो मैगजीन निकाली जाती है हम उन मैगज़िन में अपनी अच्छी-अच्छी एक्टिविटीज को शामिल कर सकते हैं तथा मैगज़िन का पहला पेज नशा मुक्त होना अभियान के साथ डिजाइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा की हमें समाज में सभी अच्छी बुरी गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। नवचेतना मॉड्यूल को पढ़ा कर हम बच्चो को ओर बेहतर सोचने समझने की क्षमता दे सकते है ताकि वो अपने जीवन में बेहतर निर्णय लेकर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सके। इस दौरान बीडीओ मुकेश ठाकुर, रजनीश शार्म, नशा मुक्त ऊना की टीम की तरफ से जयेंद्र हीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
  • दो अलग-अलग मामलों में दड्डा सट्टा लगाते 2 पकड़े

    दो अलग-अलग मामलों में दड्डा सट्टा लगाते 2 पकड़े

    ऊना/ सुशील पंडित:पुलिस थाना हरोली के पुलिस मुलाजिमों ने दड्डा सट्टा लगाते हुए गांव बीदडवाल तहसील हरोली जिला ऊना निवासी विजय कुमार को 1340 रूपए सहित पकड़ा है। आरोपित के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस चौकी संतोषगढ़ के मुलाजमों ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव अजौली में अमरीक चन्द निवासी वार्ड नंबर 6 संतोषगढ़ जिला ऊना को 1210 रूपए सहित पकड़ा है। आरोपित के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।