जालंधर, ENS: महानगर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर स्कूल और कॉलेज में कल आधा दिन का अवकाश रहेगा। यह आदेश डीसी विशेष सारंगल द्वारा जारी किए गए हैं।

जालंधर, ENS: महानगर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर स्कूल और कॉलेज में कल आधा दिन का अवकाश रहेगा। यह आदेश डीसी विशेष सारंगल द्वारा जारी किए गए हैं।


नई दिल्ली : देश के अलग-अलग हिस्सों में तंबाकू से बने पदार्थों का लोग खूब सेवन करते हैं। तंबाकू से बने उत्पादों के पैकेट पर बाहर साफ और स्पष्ट शब्दों में यह लिखा होता है कि तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है लेकिन लोग तंबाकू का सेवन करने से कहां पीछे हटने वाले हैं। तंबाकू से ही बनने वाला एक प्रोडक्ट है गुटखा। मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने 12 करोड़ रुपये की कीमत के गुटखे को बरामद किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 के सीनियर अधिकारी दया नायक की टीम ने पालघर जिले के कासा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 12 करोड़ रुपये की कीमत के प्रतिबंधित उत्पाद गुटखा जब्त किया।
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि हमने विभिन्न प्रकार के गुटखा, पान मसाला और ट्रकों सहित कुल मिलाकर 12 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित उत्पाद को जब्त किया है। क्राइम ब्रांच अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर यह गुटखा कहां से आया। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद यह जानकारी मिली कि पालघर जिले से मुंबई की तरफ गुटखा सप्लाई होने वाला है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कासा इलाके में जाल बिछाकर तीन ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों में से 400 बड़े बोरे बरामद हुए, जिनमें 4000 अलग-अलग प्रकार के गुटखा थे।
जालंधर (ENS): थाना एक के अंतर्गत आते मकसूदां सब्ज़ी मंडी में देर रात चोर सिगरेट बीड़ी के खोखे को अपना निशाना बना फरार हो गए। चोर ने दुकान के अंदर एक सिलेंडर, सिगरेट के डिब्बे और अन्य सामान चुराकर ले गए। दुकानदार के मुताबिक चोरों ने 40 हजार रुपये के करीब का सामान चुराकर ले गए।
घटना का पता दुकानदार को सुबह चला। पीड़ित ने कहा कि आज जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए सब्जी मंडी में आया तो खोखे के ताले टूटे पड़े थे। इस दौरान दुकान में पड़ा सामान अंदर बिखरा हुआ था। जिसके बाद पीड़ित ने थाना एक की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लुधियाना : घंटा घर चौक के नजदीक एक मोबाइल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। थाना कोतवाली से करीब 300 मीटर की दूरी पर ये वारदात हुई। बदमाश दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। करीब आधा घंटा दुकान में रहकर नकदी और मोबाइल चुराए। चोर वारदात के बाद मौके पर ही ताला, सब्बल और एक चाकू छोड़ गए। दुकानदार ने सुबह दुकान पर पहुंच पुलिस को सूचित किया।
जानकारी देते हुए दुकानदार जोनी ने कहा कि वह रात लोहड़ी के त्योहार के कारण जल्दी दुकान बंद करके घर चले गए। उन्होंने 2 ताले और एक बैंच लगाया था। बदमाशों ने बैंच हटाकर दुकान का शटर उखाड़ा और एक ताला तोड़ा। दो युवक रात करीब 3:50 बजे दुकान के अंदर दाखिल हुए। करीब आधा घंटे बाद दुकान से 15 हजार नकदी, मोबाइल और पावर बैंक चुरा कर ले गए। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि दुकान में चोर दाखिल हुए हैं। जोनी ने कहा कि घंटा घर चौक जैसी मार्केट में सरेआम सुबह 4 बजे चोरी होना पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े करती है।
अमृतसर : पंजाब में हर दिन कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्हें देखकर हर शख्स परेशान नजर आ रहा है और कई लोग तो छोटी-छोटी बात को लेकर वीडियो भी बना लेते है। ताजा मामला अमृतसर के ताला गांव का है। जहां दो परिवारों के बीच जमकर ईंटें चलीं। एक छोटी सी बात को लेकर परिवारों में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों से बात करने पर उन्होंने बताया कि एक छोटी सी बात पर दूसरे परिवार ने हम पर ईंटों से हमला कर दिया। जिसके बाद हमने पुलिस को शिकायत भी दे दी है।
उन्होंने कहा कि हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। क्योंकि इस ईंट-पत्थरबाजी के दौरान कई लोगों की जान को खतरा हो गया और हमारे जानवरों को भी ईंटें लगीं, उनके सिर फट गए। उन्होंने कहा कि पुलिस से अनुरोध है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। उधर पुलिस पदाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मारपीट के दौरान उन्हें जो सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों को अपने पास बुलाया। उन दोनों के खिलाफ धारा 751 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जो बनती कार्रवाई है की जाएगी।
नई दिल्ली : नोएडा के सेक्टर 11 स्थित एक बिल्डिंग में शनिवार की रात अचानक से आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पूरा मामला सेक्टर-11 में स्थित जीसी धवल अपार्टमेंट से जुड़ा है। जहां आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि लोगों ने पूरी तत्परता दिखाई और समय रहते अपार्टमेंट के अंदर से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया, जिससे सभी की जान बच सकी। आनन-फानन में वहां पर मौजूद लोगों ने फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची करीब आधा दर्जन फायर विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही थीं। वहीं आस-पास काफी लोग मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों ने ही फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी थी। वहीं ये पूरी घटना शनिवार की शाम करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। वहीं ऊपर तक आग की उठ रही लपटों को देखकर वहां मौजूद लोग सहम से गए। फिलहाल अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। वहीं आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
जालंधर, ENS: कांग्रेस के दिवंगत नेता संतोख चौधरी की पहली बरसी पर कांग्रेस के विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा उनके स्मारक पर पहुंचे। इस दौरान जहां उन्होंने चौधरी परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा चौधरी परिवार के साथ है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई नई यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरात में समापन होगी। अब आपने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपसी भाईचारे ने प्रेम भावना बनाएं रखने को लेकर यह यात्रा शुरू की है। इस विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस भाईचारे तोड़ना चाहते है।
वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रभारी यादव को लेकर कहा कि उनका पंजाब में 4 दिन का दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने सीनियर लीडरशिप सहित कई नेताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान प्रताप भाई बहन ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के जेल में बंद होने के मामले को लेकर कहा कि पुराने पर्चों को लेकर उन्हें जेल में बंद किया गया है, जोकि अकाली दल की सरकार के समय में पॉलीटिकल नीति के तहत किया गया था। प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैरा के केस को लेकर आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन उनका कोर्ट से जमानत मिली थी उसी दिन उनके ऊपर एक और पर्चा दर्ज किया गया और इस दौरान उन्हें जेल से बाहर नहीं आने दिया गया। भाई बहन ने कहा कि ऐसी नीति पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सुनने को मिलती थी लेकिन उन्होंने पंजाब में आज तक ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी।
कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव अहली कलां निवासी जसपिंदर सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है। जसपिंदर सिंह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में कर्मचारी थे और गुरुद्वारा साहिब में सेवा करता था। श्री बेर साहिब के अन्य कर्मचारियों को तब पता चला जब जसपिंदर सिंह के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और सुबह वह कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। न ही वह कमरे से बाहर निकला।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उसके कमरे दरवाजा तोड़ा, तो जसपिंद्र सिंह बेहोशी की हालत में मिला। जिसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। जसपिंद्र सिंह की मौत से उसके गांव आहली कलां में मातम का माहौल है। वहीं दूसरी SHO लखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है
झबाल : तरनतारन हलके के प्रमुख राजनीतिक नेता और अड्डा झबाल के मौजूदा सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा को सुबह अड्डा झबाल में 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी। जिसमें सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे जब अमन कुमार सोनू चीमा भीखी विंड रोड पर एक हेयर कटिंग की दुकान पर अपने बाल कटवा रहा था, तभी 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए। उनमें से एक ने बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट रखा जबकि दूसरे ने अंदर जाकर सरपंच अवन कुमार चीमा के पास जाकर गोलियां मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि सोनू चीमा की विदेश में रहने वाले अमृतपाल नाम के व्यक्ति के साथ रंजिश चल रही थी। उस पर पहले से 17-18 पर्चे दर्ज हैं। सोनू चीमा को सोशल मीडिया के जरिए भी धमकी दी गई थी।
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर पारा गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया हुआ है। शीत लहर का कहर जारी है। जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में लोगों को शीत लहर से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 3 राज्यों में ठंड का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में प्रबंधन मैनेजमेंट ने लोगों को ठंड से बाहर न निकलने का संदेश दिया है।
बता दें कि चंडीगढ़ व हिमाचल में सुबह धुंध व दिन में धूप रहेगी। पंजाब के 16 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इनमें से पठानकोट, गुरदापुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व पटियाला में बहुत घनी धुंध पड़ने की चेतावनी दी गई है। आज विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रहने की उम्मीद है।