Blog

  • पंजाब से बड़ी खबरः अमृतपाल सिंह ने सरकारी सुरक्षा लेने से किया इंकार, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः अमृतपाल सिंह ने सरकारी सुरक्षा लेने से किया इंकार, देखें वीडियो

    कहा- बंदूकों के लाइसेंस रद्द होने पर बनाएंगे नई रणनीति 

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतपाल सिंह ने सरकारी सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा उनके समर्थकों के बंदूकों के लाइसेंस रद्द करने पर वह जल्द ही नई रणनीति बनाएंगे। 

    बता दें कि जत्थेदार अमृतपाल सिंह पर हमला होने के इनपुट पंजाब व केंद्रीय एजेंसियों को मिल चुके है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि राज्य विरोधी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करना चाहती हैं। इनपुट के बाद पंजाब व केंद्र सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दरअसल, सिख समुदाय का एक बड़ा हिस्सा अमृतपाल सिंह से प्रभावित हो चुका है।

    बीते दिनों अमृतसर के अजनाला में हुए हमले के बाद से पंजाब का माहौल पहले से गर्माया हुआ है। ऐसी स्थिति में अगर अमृतपाल सिंह को नुकसान पहुंचाने की कोई भी कोशिश करता है तो उससे पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। हाल ही में खुफिया एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले कि कुछ एंटी सोशल एलीमेंट अमृतपाल पर हमला कर सकते हैं। उस पर हमला कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने की साजिश है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस इनपुट को पंजाब पुलिस के साथ सांझा किया था।

  • जिला सोलन इकाई द्वारा सिलाई बुनाई केंद्र का शुभारंभ

    जिला सोलन इकाई द्वारा सिलाई बुनाई केंद्र का शुभारंभ

    सेवा भारती ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वाबलंबन की दिशा में उठाया कदम

    बददी/सचिन बैंसल: सेवा भारती जिला इकाई सोलन द्वारा सिलाई एवं बुनाई केंद्र का शुभारंभ ओछघाट पंचायत मे किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे अविनाश ने शिरकत की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह इस प्रकार के केंद्र महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलांबन के लिए अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेवा भारती को इस कार्य के लिए शुभकामनाए दी। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री राकेश कुमार प्रभाकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा भारती के द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।

    उन्होने कहा कि सेवा भारती, संस्कार , स्ववलांबन, समरसता और स्वास्थ्य इन बिन्दुओ पर कार्य करती है ताकि एक स्वस्थ संस्कारवान और समरस समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर सेवा भारती जिला सोलन के अध्यक्ष परमिंदर भी ऊपस्थित रहे। उन्होंने सेवा भारती के द्वारा जिले मे किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की प्रधान पूनम शर्मा ने आए हुए सभी गणमान्य लोगो का धन्यवाद किया । इस कार्यक्रम में  उप प्रधान नरेश कुमार व सेवा भारती के सभी पदाधिकारी व सदस्य ऊपस्थित रहे ।

  • जालंधरः गहने और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः गहने और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपा निवासी बोलीना थाना पतारा के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि संतोखपुरा निवासी मनोज कुमार ने थाना नंबर 8 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में चोर चोरी कर सोने का समान और 10 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी दीपक लंबा पिंड चौक के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सोने की चूड़ियां, एक चेन, एक जोड़ा टोपस, नकली जोड़ा टोपस, एक अंगूठी और एक मोटर से का बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी का सामान लधेवाली सुनार की दुकान पर बेच दिया था, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

  • संसदीय सचिव राम कुमार ने किया ट्यूबवेल का शिलान्यास

    संसदीय सचिव राम कुमार ने किया ट्यूबवेल का शिलान्यास

    ट्यूबवैल पर खर्च होंगे 25 लाख, दूर होगी पानी की समस्या

    बददी/ सचिन बैंसल :  मुख्य संसदीय सचिव व दून विधायक राम कुमार ने हिमुडा कॉलोनी फेस-1 बद्दी में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवेल का शिलान्यास किया।  राम कुमार ने कहा कि इस ट्यूबवेल के निर्मित होने से हिमुडा कॉलोनी के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल के निर्मित होने से लगभग 10 हजार लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी। बद्दी क्षेत्र को चण्डीगढ़ढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रत्येक सडक़ों ौर गलियों में स्ट्रीट लाईट लगाई जाएगी ताकि लोगों को अंधेरे में चलने में सुविधा मिल सके। बद्दी को क्लीन ग्रीन बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन सरल बनाने के लिए उन तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। बद्दी अस्पताल में शीघ्र ही रोगियों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

    समारोह में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उप कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी, उप प्रधान बरोटीवाला हितेन्द्र सोनू, पार्षद बद्दी सुरजीत चैधरी, राहुल अग्रवाल, कुलदीप, तरसेम, मोहन लाल, हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के महासचिव सतीश कौशल तथा अन्य पदाधिकारियों सहित ईओ नगर परिषद रणवीर, विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • पंजाबः गोली मारकर व्यक्ति के कत्ल मामले में कांग्रेसी नेता का बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    पंजाबः गोली मारकर व्यक्ति के कत्ल मामले में कांग्रेसी नेता का बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    बटालाः जिले के मुर्गी मोहल्ले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सुरिंदरपाल लभू की तीर्थ सिंह नामक व्यक्ति से मामूली बात को लेकर बहस हो गई थी। इस दौरान दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आए कांग्रेसी नेता के बेटे ने तीर्थ के सिर पर गोली मार दी। जिसकी अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुरिंदरपाल को कत्ल में इस्तेमाल किए गए रिवाल्वर सहित काबू कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। जिसके बाद सुरिंदर ने तीर्थ के सिर पर गोली मार दी। जिसकी ईलाज दौरान मौत हो गई। आरोपी को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले की जांच की जा रही है कि कत्ल दौरान इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर लाइसेंसी है या नहीं।

  • पंजाबः TET पेपर लीक मामले में सीएम मान की बड़ी कार्रवाई, 2 अधिकारी किए Suspended

    पंजाबः TET पेपर लीक मामले में सीएम मान की बड़ी कार्रवाई, 2 अधिकारी किए Suspended

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पुलिस को राज्य में टैट पेपर से छेड़छाड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का भी आदेश जारी किया है। दरअसल, पंजाब TET की परीक्षा ए++ ग्रेड प्राप्त गुरु नानक विश्वविद्यालय ने आयोजित कराई थी और इसके पेपर में गड़बड़ी पाई गई। TET पेपर में कई बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही उत्तर बोल्ड फॉन्ट में हाइलाइट किए गए थे।

    इस लापरवाही के उजागर होने के बाद आरोप लगाए जा रहे थे कि चयनित उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था। लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बीच पंजाब सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरदीप सिंह और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंदर सिंह साहनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर, भगवंत मान ने पुलिस विभाग को टीईटी परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस से इस अपराध के आरोपियों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई करने को कहा ताकि कोई और ऐसा करने के बारे में न सोचे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र से छेड़छाड़ युवाओं के करियर से खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। भगवंत मान ने कहा कि लोगों को इस सरकार और नए पंजाब से काफी उम्मीदें हैं और इस भरोसे को ठेस पहुंचाने की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य सरकार का कर्तव्य है कि इस मामले के सभी आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे लाया जाए। 

  • सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में मिली असिस्टेंट प्रोफेसर की लाश

    सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में मिली असिस्टेंट प्रोफेसर की लाश

    मेरठः एमआईईटी कॉलेज से शनिवार शाम निकले एमआईटी के सहायक प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा की तलाश में परिजन जुटे थे। चौबीस घंटे बाद तक उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। परिजन उनकी तलाश करते रहे। बाद में सरधना फ्लाईओवर के पास कार में उनका शव मिला। कार से शराब भी बरामद की गई है। अब पुलिस अधिक शराब पीने, खुदकुशी या हत्या की आशंका के साथ जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    परिजनों के जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फोन बंद होने के कारण लोकेशन नहीं मिल रही थी। सरधना फ्लाईओवर के पास कार में शव मिलने के बाद पुलिस ने वायरलेस पर संदेश जारी किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से शराब मिली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं सहायक प्रोफेसर का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। उनकी कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। वहीं, राजस्थान से परिजन मेरठ पहुंचे। उनका कहना था कि राकेश बच्चों को पढ़ाने के लिए आए थे। अब यहां मौत ने उनको गले लगा लिया। घटना से परिवार सदमे में है।

    पुलिस ने कार खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट बंद था। पुलिस ने किसी तरह गेट खोला ताे राकेश कुमार का शव चालक के बगल वाली सीट पर मिला। पुलिस सरधना फ्लाइओवर के नीचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। यह देखा जा रहा है कि किस समय कार फ्लाईओवर के नीचे से गुजरी व कार में प्रोफेसर के साथ कोई ओर तो नहीं था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

  • पंजाबः गुरु नगरी के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों पर 6.90 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी सरकार

    पंजाबः गुरु नगरी के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों पर 6.90 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी सरकार

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ, साफ़-सुथरा एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर शहर के सौन्दर्याीकरण एवं विकास कार्यों पर तकरीबन 6.90 करोड़ रुपए का खर्चा करने का फ़ैसला लिया है।  

    इस बात का खुलासा करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सीएनजी आधारित शवदाह गृह प्रदान करने और स्थापित करने के साथ-साथ हर पक्ष से शवदाह गृह के सुधार के लिए करीब 3.91 करोड़ रूपए ख़र्च किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा फेज़-2 के अधीन गुरू अमरदास एवेन्यू वॉर्ड नंबर-3 की अलग-अलग गलियों के जीर्णोद्धार और विकास के लिए 48.50 लाख रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया गया है। कैबिनेट मंत्री, डॉ. निज्जर ने कहा कि अमृतसर शहर के दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र पंडूरा सुल्तानविंड के वार्ड-6 में 15 पार्कों का पुनर्विकास और सौन्दर्यीकरण करने के लिए तकरीबन 1.51 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।  

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा करीब 1.00 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।  स्थानीय निकाय मंत्री, डॉ. निज्जर ने कहा कि विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। इन कार्यों के लिए स्थानीय निकाय विभाग द्वारा पंजाब सरकार की वेबसाईट  www.eproc.punjab.gov.in पर टेंडर अपलोड कर दिए गए हैं। अगर टेंडरों में किसी किस्म का संशोधन करने की ज़रूरत होगी तो इस संबंधी जानकारी इसी वेबसाईट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।  

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसको बख़्शा नहीं जाएगा।  कैबिनेट मंत्री, डॉ. निज्जर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए।  

  • बंगाणा की ढयुंगली पंचायत से दो बच्चों की मां लापता

    बंगाणा की ढयुंगली पंचायत से दो बच्चों की मां लापता

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत ढियुंगली के गांव देहन से 2 बच्चों की मां लापता है। बंगाणा थाने में दी शिकायत में पति संजीव कुमार ने लिखा है कि उसकी पत्नी प्रियंका शर्मा 16 नबम्बर को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। लापता होने के बाद उसने अपने ससुराल में सपर्क किया तो पता चला कि वह अपने मायके चली गई है।

    11 जनवरी तक उससे फोन पर बात होती रही और वह उसे घर वापसी के लिए मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। संजीव ने आगे बताया है कि 13 जनवरी को प्रियंका का फोन बंद हो जाता है। ससुराल वालों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह दवा लेने अस्पताल गई थी मगर लौटकर घर नहीं पहुंची है। संजीव का कहना है कि उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं।

    16 नवम्बर, 2022 को घर से जाने पर भी उसने बंगाणा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मगर मायके में होने के चलते शिकायत वापस ले ली गई थी। अब मायके से भी वह कहीं चली गई है इसलिए उसने पुलिस से पत्नी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। बंगाणा पुलिस थाने के एसएचओ बाबू राम ने बताया कि हमें महिला के गायब होने की शिकायत मिली है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

  • आदर्श नगर में कार ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी

    आदर्श नगर में कार ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के आदर्श नगर में रविवार को एक कार ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता बनवारी लाल ने बताया कि वह आदर्श नगर में एक दुकान चलाता है। 12 मार्च को जब वह अपनी दुकान पर मौजूद था तब एचपी नंबर की एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गई। टक्कर से राहगीर बुरी तरह घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    118 लोगों के चालान कटे

    जिला पुलिस द्वारा अलग अलग नियमों की अवहेलना करने पर रविवार को 118 लोगों के चालान किए। जिसमें 106 चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और 12 चालान सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट बीड़ी पीने वालों के किए गए।