Blog

  • हरोली-रामपुर पुल के समीप 3 करोड़ रुपए से बनेगा ट्रैफिक पार्क: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र को सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए अनेक विकास परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्र को सुंदर, आकर्षित व सुरक्षित बनाया जा सके। इस कड़ी में हरोली रामपुर पुल के दोनों ओर के क्षेत्र को पर्यटक सुविधा परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली रामपुर पुल के समीप बनने वाले ट्रैफिक पार्क स्थल के निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रोड़ा में बनाए जा रहे इस ट्रैफिक पार्क पर लगभग 3 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं तथा इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 6 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। 
    उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पार्क के बाहरी क्षेत्र में एक सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जाएगा ताकि क्षेत्र की युवा पीढ़ी को दौड़ का अभ्यास करने के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सके। उन्होंने बताया कि बहु उपयोगी होने के साथ-साथ यह ट्रैफिक पार्क एक खूबसूरत स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ट्रैफिक पार्क का निर्माण करने से पूर्व चंडीगढ़ के समीप मोहाली में बने ट्रैफिक पार्क का दौरा करें तथा उसी स्तर की सुविधाओं को यहां पर विकसित करें। उन्होंने बताया कि पुल के समीप ही लगभग 250 कनाल खाली पड़ी सरकारी भूमि को निकट भविष्य में एक खूबसूरत खेल स्टेडियम के रूप में तैयार किया जाएगा ताकि क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक उचित खेल का मंच मिल सके।
    उन्होंने बताया कि हरोली रामपुर पुल पर 35 लाख रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे से स्थापित किए गए हैं तथा आगामी 1 वर्ष के भीतर हरोली विधानसभा क्षेत्र के हर कोने को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों के साथ गहन विचार विमर्श करके आगे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय वासियों की कठिनाइयों को ध्यान में रखकर उन्हें विकास सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
    इसके पश्चात उन्होंने हरोली रामपुर पुल के समीप प्रस्तावित जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय भवन स्थल का भी निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, तहसीलदार ऊना हुसन चंद चौधरी, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सतीश बिट्टू, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, रोड़ा पंचायत के प्रधान हरीश कुमार, हरोली पंचायत के प्रधान रमन कुमारी, धर्मपुर पंचायत की प्रधान सुभद्रा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा स्थानीय लोकगीत उपस्थित थे।
  • चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू ट्रैफिक प्लान की अधिूसचना जारी

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी क्षेत्र में मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए और माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात योजना तैयार की गई है ताकि यातायात को कम करने के साथ-साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। 
    जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 117 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चिंतूपर्णी मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए ऑटोमेटड ट्रैफिक कंट्रोल बैरियर स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में उन्होंने बताया कि नया बस अड्डा चिंतपूर्णी बैरियर, शम्बू बैरियर व जय मां चौक बैरियर पर ऑटोमेटड ट्रैफिक कंट्रोल बैरियर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को मध्यनज़र रखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बैरियर स्थापित किए जा सकते हैं। दंडाधिकारी ने बताया कि यातायात के लिए जो क्षेत्र प्रतिबंधित किए गए हैं उन क्षेत्रों में वाहन की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि एम्बूलैंस, मंदिर न्यास के वाहन, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल वाहन व वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों हेतू गोल्फ कार्ट को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रातः 10 से सांय 3 बजे तक बंद रहेगी। 
    उन्होंने बताया कि माई दास सदन से शम्बू बैरियर तक प्रतिबंधित किए गए क्षेत्रों में सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि शम्बू बैरियर के नजदीक बाई पास रोड़ पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक योजना के नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार दंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित किए गए क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और निर्माण सामग्री लेने जाने वाले वाहनों की आवाजाही रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 से पूर्व होगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम अंब उपयुक्त स्थानों और ऑटोमेटड टैªफिक कंट्रोल बैरियरों पर आम लोगों की जानकारी के लिए टैªफिक प्लान बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग को सभी बैरियरों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने को कहा ताकि टैªफिक प्लान सुचारू रूप से लागू किया जा सके।
  • जालंधरः The Imperial School-Green Campus आदमपुर के खेल मैदान में करवाए गए फुटबॉल मैच

    जालंधर,ENS: बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आज दी इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस आदमपुर के मैदान में चेयरमैन जगदीश लाल के नेतृत्व में फुटबॉल मैच करवाए गए। इस प्रतियोगिता द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स मीट (वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं) की शुरुआत की गई। कक्षा पाँचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खेल का शानदार प्रदर्शन किया।

    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा उपस्थित थे। दी इंपिरियल स्कूल ग्रीन केैंपस के प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली, सी.ए.ए. मैडम सुषमा वर्मा और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर रेनु चहल भी खेल मैदान में उपस्थित थे। चेयरमैन जगदीश लाल ने विजयी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और जीवन में इसी प्रकार हर मैदान में जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 

    डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा ने कहा कि हार जीत जीवन का एक हिस्सा है यदि आज हार है तो कल जीत अवश्य होगी इसी आशा से जीवन में सदैव संघर्ष करते रहें और आगे बढ़ते रहें। प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली ने विद्यार्थियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनको भविष्य में इसी प्रकार पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके मंगलमय  भविष्य की कामना की।

  • जालंधरः शहीद हुए पुलिस कर्मी को लेकर सीनियर अधिकारी Arpit Shukla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर वीरवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हुई थी। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं इस मामले को लेकर स्पेशल डीजीपी आईपीएस अर्पित शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब में आज बेहद दुखद घटना हुई है।

    इस हादसे में शहीद हुए पुलिस कर्मी के परिवार का सरकार की ओर से ख्याल रखा जाएगा और उनकी नौकरी का भी ध्यान रखा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान की ओर से दुख की घड़ी में 2 करोड़ के अनुदान के जरिए सहायता की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद हुए जसपाल के एक बेटे को पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी दी जाएंगी, वहीं दूसरे बेटे का भी ख्याल रखा जाएगा। वहीं इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर 145 की कार्रवाई लागू की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुपर्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए गए है। 

    बता दें कि आज सुबह हुई इस घटना को लेकर ADGP लॉ एंड ऑर्डर गुरविंदर सिंह समेत अफसरों की बाबा मान सिंह के साथ 3 घंटे मीटिंग चली। इस मीटिंग के बाद मामले की जानकारी देते हुए एडीजीपी गुरिंदर सिंह ने कहा कि डीसी कैप्टन करनैल सिंह की मौजूदगी में इस मामले को लेकर 145 की कार्रवाई लागू करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो कुछ भी सुबह हुआ है, उसमें जो भी कानून कार्रवाई बनती है वह की जाएगी। वहीं दूसरी ओर मुलाजिम की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सहमती से कपूरथला डीसी कैप्टन करनैल सिंह की मौजूदगी में 145 लागू की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पहले जो पर्चा दर्ज किया गया था उसी के साथ आज गोलीबारी के मामले में एक ओर पर्चा दर्ज किया जा रहा है।

  • जालंधरः गुरुद्वारा साहिब में गोली चलने के मामले में घायल मुलाजिमों का हाल जानने पहुंचे सीनियर अधिकारी Arpit Shukla

    जालंधर, ENS: सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर वीरवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हुई थी। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना में घायल पुलिस मुलाजिमों का जोशी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस कर्मियों का हाल जानने के लिए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर रैंक के अधिकारी आईपीएस अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के अधिकारी आईपीएस अकुंर गुप्ता जोशी अस्पताल में पहुंचे।

    जहां उन्होंने हादसे में घायल पुलिस मुलाजिमों का हाल जाना। इस दौरान सीनियर अधिकारी अर्पित शुक्ल ने घायलों पुलिस मुलाजिमों के परिवार वालों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधिकारी अर्पित शुक्ला ने घायलों के परिजनों को कहा कि उनके ईलाज का सारा खर्चा सरकारी तौर पर किया जाएगा। वहीं उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर उन्हें घायल मुलाजिमों का बढ़ियां तरीके से ईलाज करने की अपील की।

  • ਪੰਜਾਬ : GNDU Student Organization ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਅਕਸਰ ਹੀ ਅਧਿਆਪਕ ਅਤੇ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਕਹਾ ਸੁਣੀ ਸੁਣਨ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਉੱਤੇ ਜੂ ਸਰਕਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ। ਦਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਸਟੂਡੈਂਟ ਔਰਗਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਉੱਥੇ ਦੀ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਟੂਡੈਂਟ ਔਰਗਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਕੁਛ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵੜ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਤੋੜ ਭੰਨ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਹਾਂ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਸਿਰਫ ਤੇ ਸਿਰਫ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਮੋਟੇ ਪੈਸੇ ਤਾਂ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਲਿੱਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਲੇਕਿਨ ਸਾਡੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਮੰਗੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਵੀ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਸਟੂਡੈਂਟ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਲੇਕਿਨ ਸਕਿਉਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਹਾਂ ਦੇ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਫੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਜਰੂਰ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਾਂਗੇ। ਉੱਥੇ ਇਹ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਸਕਿਉਰਟੀ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਸਟੂਡੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਅਸੀਂ ਤੁਰੰਤ ਹੀ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਉੱਥੇ ਭੇਜੀ ਸੀ। ਗੇਟ ਦਾ ਉਸਾਰੀ ਚੱਲਣ ਦੇ ਕਰਕੇ ਉੱਥੇ ਦਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਉਸੇ ਤੁਰੰਤ ਇਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਇਸ ਉੱਤੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਸਟੂਡੈਂਟ ਨੂੰ ਹਰ ਇੱਕ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹਿ ਰਹੇ ਹਾਂ।

  • पंजाबः श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए बॉलीवुड अभिनेता Vicky Kaushal, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब में आज बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल पहुंचे। जहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और अपनी आने वाली फिल्म को लेकर गुरु घर में अरदास की। जिसके बाद उन्होंने दरबार साहिब के अंदर बैठकर गुरबाणी सुनी। गौर हो कि विक्की कौशल की सैम बहादुर फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है। जिसके लिए वे सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने और अपनी फिल्म की सफलता के लिए अरदास करने के लिए आए हैं। इस दौरान श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचे विक्की कौशल ने पत्रकारों से बातचीत से दूरी बनाए रखी।

    वीडियो देखनें के लिए लिंक पर क्लिक करें

  • कपूरथलाः गुरुद्वारे में गोलियां चलने का मामला, पुलिस कर्मी का नम आंखों से किया संस्कार, देखें Live

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर वीरवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सुल्तानपुर लोधी एसएचओ लखविंदर सिंह के अनुसार फायरिंग में पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला की मौत हो गई। वहीं पुलिस कर्मी जसपाल सिंह का आज नम आंखों से पुलिस कर्मी के जद्दी गांव में संस्कार किया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पुलिस कर्मी जसपाल को अतिंम विदाई दी गई।

    बता दें कि गुरुद्वारा में गोली चलने के मामले के बाद एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर गुरविंदर सिंह समेत अफसरों की बाबा मान सिंह के साथ 3 घंटे मीटिंग चली। प्रशासन द्वारा अब यहां रिसीवर नियुक्त कर दिया गया है। इसके साथ गुरुद्वारा खाली करवा दिया गया है। पुलिस को गुरुद्वारे से 2 हथियार भी मिले हैं। इस गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में विवाद चल रहा है। बीती रात पुलिस ने कब्जा करने वाले 10 निहंगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना थी कि इस केस की FIR में शामिल कुछ निहंग इस गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस गुरुद्वारे में पहुंची। इस दौरान निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने ​स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

    बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। उन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। 21 नवंबर यानि मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल से अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 सा​थियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दा​​खिल हो गए। यहां उन्होंने निरवैर सिंह को र​स्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर ह​थियारों से वार किए।

    दोनों का असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया। जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 सा​थियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं बुधवार रात को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादारों (निहंगों) की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की को​शिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर 10 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुई झड़प में कत्ल समेत वि​भिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

  • पंजाबः महिला ने Rahul Gandhi से नव जन्मे बच्चे का नाम रखवाने की जताई इच्छा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः दुनिया में हर एक इंसान की कोई न कोई इच्छा जरूर होती है, किसी की इच्छा जल्दी पूरी हो जाती है किसी की इच्छा पूरी होने में समय लगता है। वहीं आज अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने बच्चे के नाम को लेकर अपनी अनोखी इच्छा जताई है। दरअसल, नेहा नाम की महिला अर्बन एस्टेट एरिया में किराए के मकान में रहती है। जिन्होंने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। उक्तम महिला की दिली इच्छा है कि उसके बच्चे का नाम कर्ण इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रधान राहुल गांधी से करवाएं। नेहा अपने किराए के मकान में ही छोटा सा बुटीक चलाती हैं, ओर समाज सेवी भी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित हुई हैं।

    जब उनसे पूछा गया कि मान लो अगर राहुल गांधी आपके पास आकर बच्चे का नाम कर्ण नहीं करते तो आप बच्चे को स्कूल में कैसे दाखल करवाएंगे या कार्पोरेशन में भी नाम लिखवाना पड़ेगा तो यह सब कैसे होगा। तो उनका जवाब था कि उन्हें पूरा यकीन है कि मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी तक यह संदेश जरूर पहुंचेगा, ओर राहुल गांधी भी जल्दी हम तक पहुंच करेंगे।जिक्रयोग है कि ऐसे कई मामलों में देखा गया है राहुल गांधी अपने चाहने वालों को मिलते जरूर हैं, लेकिन इस मामले में जब तक राहुल गांधी द्वारा इस बच्चे का नाम कर्ण नही किया जाता तब तक यह बचा बेनाम ही रहेगा। अब देखना यह होगा कि इस महिला की इच्छा पूरी करने राहुल गांधी कब तक लुधियाना आते हैं।

  • सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज का हुआ नि’धन

    कोल्लम (केरल): सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का गुरुवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फातिमा 96 वर्ष की थीं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिस फातिमा का निधन बेहद दर्दनाक है। मंत्री वीना ने कहा कि न्यायमूर्ति फातिमा ने उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड थे। वह एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने जीवन से दिखाया कि इच्छाशक्ति और उद्देश्य की भावना से किसी भी विपरीत परिस्थिति को पार किया जा सकता है।