Blog

  • तेजधार हथियार से जीजे ने साले का किया कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    तेजधार हथियार से जीजे ने साले का किया कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    नई दिल्ली: दिल्ली के बाहरी इलाके में शुक्रवार को 20 वर्षीय एक युवक की उसके जीजा ने कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतक की पहचान किरारी सुलेमान नगर निवासी विकास उर्फ आकाश के रूप में हुई है। विकास नांगलोई में रेलवे स्टेशन पार्क के पास खून से लथपथ पड़ा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, विकास का गला कटा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, दोपहर 1.30 बजे एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी।

    आउटर दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को 20 वर्षीय विकास का शव मिला, जिसका गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था। फोन करने वाले की पहचान आरोपी पंकज के भाई बिमलेश राणा के रूप में हुई है। डीसीपी ने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और अपराध टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया, और शव को मोर्चरी भेजा गया।

    वर्तमान में जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि पंकज ने 2016 में विकास की बहन गीता कुमारी से शादी की थी। पुलिस ने अभी तक हत्या के संभावित कारणों का खुलासा नहीं किया है।

  • दुनिया में पहली बार गर्भ में बच्चे की ब्रेन सर्जरी

    दुनिया में पहली बार गर्भ में बच्चे की ब्रेन सर्जरी

    अमेरिका : दुनिया में इंसानों ने साइंस के हर फील्ड में काफी तरक्की की है। चाहे वो मेडिकल साइंस ही क्यों न हो। इसी बीच अमेरिकी डॉक्टरों की एक टीम ने गर्भ के अंदर पल रहे बच्चे की ब्रेन सर्जरी जैसी जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। डॉक्टरों ने जिस बीमारी का इलाज किया, उसे वीनस ऑफ़ गैलेन मालफॉर्मेशन कहते है। इस केस में दिमाग में नस से संबंधित परेशानी पैदा हो जाती है, जिसकी वजह से बच्चे के तुरंत पैदा होने के बाद हार्ट अटैक से मरने की संभावना होती है। ऐसा इसलिए होता है, जब ब्रेन हार्ट तक खून को ले जाने वाले नस में दिक्कत हो जाती है।

    अमेरिका के बोस्टन चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में बच्चे के ब्रेन सर्जरी की गई। समाचार आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे का ऑपरेशन करना बहुत ही जरूरी था, वरना पैदा होते के साथ ही बच्चे का मरना तय था। बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के रेडियोलॉजिस्ट और वीओजीएम के विशेषज्ञ डॉ. डैरेन ओरबैक ने सीएनएन को बताया कि ब्रेन की गंभीर चोटों की वजह से जन्म के तुरंत बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. डैरेन ओरबैक ने जानकारी दी कि आमतौर पर बच्चों का इलाज जन्म के बाद किया जाता है। उस समय ब्लड प्रेशर को धीमा करने के लिए छोटे कॉइल डालने के लिए कैथेटर का उपयोग किया जाता है। इस तरह के ऑपरेशन में अक्सर देरी होती है।

    बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के रेडियोलॉजिस्ट और वीओजीएम के विशेषज्ञ डॉ. डैरेन ओरबैक ने बताया कि दिमागी बीमारी के मामले में बच्चे गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझते रहते हैं। वहीं जिस बच्चे का ऑपरेशन किया गया है, ऑपरेशन के पहले अल्ट्रासाउंड करने पर डॉक्टरों ने पाया कि उसके ब्रेन में ब्लड वेसल्स से जुड़ी परेशानी हैं। इस स्थिति वाले कई बच्चे हार्ट अटैक का शिकार हो जाते हैं और इस स्थिति में वे जिंदा नहीं रह पाते हैं। डॉक्टरों ने बताया कि डेनवर का हार्ट परेशानी का सामना कर रहा था, जिसके लिए ऑपरेशन करना जरूरी था।

  • हमलावरों ने नेशनल कबड्डी एसोसिएशन के कर्ताधर्ता पर चलाई गोलियां

    हमलावरों ने नेशनल कबड्डी एसोसिएशन के कर्ताधर्ता पर चलाई गोलियां

    सरी: कनाडा में नेशनल कबड्डी एसोसिएशन के मुख्य कर्ताधर्ता नीटू कंग को गोलियां मारने की सूचना है। वारदात कनाडा के वैंकुवर के सरी में हुई। नींटू कंग की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनको दो गोलियां लगी हैं। वारदात उस समय हुई जब नीटू तैयार होकर घर से निकल रहे थे। इस वारदात को पंजाब के कबड्डी गैंगस्टरवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।

    विदेश में पंजाबी पर फायरिंग की यह लगातार तीसरी घटना है। इससे पहले कपूरथला के समीपवर्ती गांव जलाल भुलाना निवासी 30 वर्षीय युवक की वाशिंगटन स्टेट की वैंकूवर सिटी में लुटेरों से भिड़ंत में गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को ही सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर के दो सगे भाइयों को गोलियों से कत्ल कर दिया गया था। 

    गांव जलाल भुलाना का मारा गया युवक एक साल पहले ही अमेरिका गया था। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस सूचना के गांव जलाल भुलाना पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी चंडीगढ़ इकाई ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम को किया सम्मानित

    राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी चंडीगढ़ इकाई ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम को किया सम्मानित

    हमारा दोहता प्रदेश इकाई तक पहुंचा यह हमारे लिए गर्व की बात: सुरिंदर वर्मा
    बददी/सचिन बैंसल: एन एम सी राष्ट्रीय सदस्यों व चंडीगढ़ इकाई की कार्यकारिणी, सीनियर सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप की बैठक ट्राईसिटी चंडीगढ़ में हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरिंदर वर्मा  ने की। इस बैठक में नेशनल सदस्य व हिमाचल के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम  को सम्मानित किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष सुरिंदर वर्मा  व पत्रकार रावत, जल एक्टिविस्ट अमनप्रीत  सिंह ने शांति गौतम को  पुष्प गुच्छ व हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। वर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि चण्डगढ़  का दोहता प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि 2000 में शांति गौतम इंडस्ट्रियल एरिया बेरी बरमाणा बिलासपुर  के बाद बददी बरोटीवाला बसने के बाद बददी का  ऐसा युवा था जो कि अपना व्यावसायिक कैरियर छोडकर पत्रकारिता के क्षेत्र में आया और उन्होने हमेशा औद्योगिक विकास व रोजगार पर सकारात्मक तरीके से काम किया।
    उन्होने हमेशा सब पक्षों को साथ लेकर ही अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाया और सामाजिक बुराईयों को दूर कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा की। कहा कि उन्होने कभी भी आदर्शों और सिद्वांतो से समझौता नहीं किया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का मोह छोडकर स्वरोजगार अपनाया । विकास के लिए व यहां के उद्योग जगत को प्रोत्साहन देने के मुददे उन्होने हमेशा सरकारों के समक्ष उठाए और क्षेत्र के विकास में भी इन्होने अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी के नवनियुक्त अध्यक्ष शांति गौतम ने एन एम सी राष्ट्रीय सदस्यों व चण्डीगढ़ यूनिट द्वारा दिए गए सम्मान के लिए तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि वो अब और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के मुददे व केंद्र सरकार से जुडे मसलों को उठाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा, डा रचना, पूनम,रावत,जगजीत सिंह सहित पी जी आई चण्डीगढ़ के डा व कई लोग उपस्थित थे।
  • एक पेड देश के नाम कार्यक्रम का आगाज बददी में 8 मई को

    एक पेड देश के नाम कार्यक्रम का आगाज बददी में 8 मई को

    महाराणा प्रताप नगर बैठक से होगा भव्य आगाज

    पूरे साल चलेगा कार्यक्रम जिसमें हर व्यक्ति एक पौधा लगाएगा: पंकज ठाकुर

    बददी/सचिन बैंसल: एक पेड देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन 8 मई सोमवार को बददी में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बददी बस स्टैंड के निकट महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में सोमवार को सुबह 10 आयोजित किया जाएगा। धार्मिक संस्थान प्रमुख पंकज गुप्ता व जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि भारत भूषण ठाकुर ने बताया कि एक पेड देश के नाम कार्यक्रम पूरे वर्ष भर चलेगा और हमने प्रण लिया है कि विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए देश का हर प्राणी एक एक पौधा जरुर लगाए। इसी निमित्त शहर व मंडल के प्रमुख नागरिकों की पर्यावरण आधारित एक संगोष्ठी का आयोजन महाराणा प्रताप में किया जा रहा है। उन्होने शहर के सभी पर्यावरण प्रेमियों से आहवान किया वह सोमवार को आयोजित होने वाली गोष्ठी में जरुर भाग लें और देश के पर्यावरण संरक्षण मेें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • पंजाबः आतंकवादी लखबीर लंडा और सतबीर सत्ता से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः आतंकवादी लखबीर लंडा और सतबीर सत्ता से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    तरनतारनः मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई मुहिम के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने विदेश आधारित वांछित आतंकवादियों लखबीर सिंह उर्फ लंडा और सतबीर उर्फ सत्ता के साथ सम्बन्ध रखने वाले एक सक्रिय करिन्दे के कब्ज़े में से 10 पिस्तौलें बरामद करके उसे गिरफ़्तार करने से इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

    पकड़े गए मुलजिम की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी गाँव धुन्न ढाई वाला ज़िला तरन तारन के तौर पर हुई है। मुलजिम की आपराधिक पृष्टभूमि है और वह हाल ही में गोइन्दवाल साहिब केंद्रीय जेल से रिहा हुआ है। पुलिस ने एफआईआर में सुखदीप सिंह उर्फ सुख निवासी छेहरटा, अमृतसर, लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरीके, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेहरा, यादविन्दर सिंह उर्फ यादा और बागी सिंह को भी नामज़द किया है।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्रों से पता लगा था कि लंडा और सत्ता की तरफ से बताए गए ठिकाने से मुलजिम गुरभेज मैगज़ीनों समेत पिस्तौलें बरामद करके आ रहा है, जिस पर कार्यवाही करते हुये तरन तारन जिले की पुलिस टीमों ने तुरंत जाल बिछाया और जब वह अपने मोटरसाईकल पर जा रहा था, तो उसे मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसका प्लैटिना मोटरसाईकल कब्ज़े में ले लिया है और उसके कब्ज़े में से थैला बरामद किया है जिस में सात .32 बोर और तीन .30 बोर सहित 10 पिस्तौलें थी।  

    इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये सीनियर कप्तान पुलिस तरन तारन गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मुलजिम गुरभेज भेजा ने अपने एक अन्य साथी सुखदीप सिंह उर्फ सुख जोकि इस समय पर केंद्रीय जेल गोइन्दवाल साहिब में बंद है, के साथ मिलकर लंडा और सत्ता की हिदायतों पर हथियार प्राप्त करने और राज्य में कत्ल सहित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी।

    उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मुलजिम भेजा को पैसों की सख़्त ज़रूरत थी और गैंगस्टरों की तरफ से उसे काम देने का लालच दिया गया था। उन्होंने बताया कि मुलजिम भेजा गैंगस्टर यादविन्दर यादा और जर्मनी आधारित बागी सिंह के संपर्क में था। उन्होंने आगे कहा कि दोनों व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 114 तारीख़ 04. 05. 2023 को हथियार एक्ट की धाराओं 25(6) और 25(7) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 387 और 120-बी के अंतर्गत थाना सिटी तरन तारन में केस दर्ज किया गया है।

  • बद्दी में खुला मेडिक्योर पैथ लैब का सेंटर, देखें वीडियो

    बद्दी में खुला मेडिक्योर पैथ लैब का सेंटर, देखें वीडियो

    मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़ 
    उच्च तकनीकी  मशीनों द्वारा किए जाएंगे टेस्ट- डॉ कुलवंत
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस 1 के चौक पर मेडिक्योर पैथ लैब डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत शुभारंभ हुआ है । विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद हवन डाला गया और उसके बाद लैब का शुभारंभ किया गया। डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ डॉक्टर कुलवंत ने किया।
    डॉ कुलवंत ने बताया कि उनके मेडिक्योर लैब के भारतवर्ष में लगभग 100 से ज्यादा सेंटर है। उसका एक सेंटर आज बद्दी में खोला गया है ।उन्होंने कहा कि बद्दी में अभी तक इस प्रकार की लैब कोई भी नहीं है और हम यहां पर सभी प्रकार के टेस्ट करेंगे। जिसकी रिपोर्ट 2 से 4 घंटे में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा लैब के शुभारंभ को लेकर सभी लोगो के लिए रविवार तक शुगर व कोलेस्ट्रोल का टेस्ट फ्री  है ।कोई भी व्यक्ति आकर बिना पैसे दिए यह दो टेस्ट करवा सकता है। उन्होंने बताया कि इस लैब में हर रविवार को शुगर व कोलेस्ट्रोल का टेस्ट फ्री किया जाएगा ।इस मौके पर मार्किटिंग हेड दलीप, नरेंद्र, अजय, अनीश, सतीश,हरदीप, पार्वती, अंजली, शिवानी, सुखचैन, एकता, परमिंदर, राजेन्द्र, पंकज, डॉ अजय, राजेन्द्र भल्ला व राहुल बैंसल मौजूद रहे।
  • बाबा बालक रूपी मंदिर बही में रविवार को भंडारे का आयोजन

    बाबा बालक रूपी मंदिर बही में रविवार को भंडारे का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही में प्राचीन व ऐतिहासिक बाबा बालक रूपी मंदिर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
    मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह हवन यज्ञ दोपहर भजन कीर्तन उसके बाद भंडारे का आयोजन करवाया जाएगा। राजेन्द्र ठाकुर ने क्षेत्र की संगत को भंडारे का प्रशाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
  • विश्व रेडक्राॅस दिवस पर 8 मई को बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम

    विश्व रेडक्राॅस दिवस पर 8 मई को बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम

    निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा  
     
    ऊना/सुशील पंडित: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा जिसमें लोगों के लिए निःशुल्क एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एलोपैथिक और आयुर्वेद दोनों चिकित्सा पद्धतियों की ओपीडी लगाई जाएंगी, जहां लोगों की निःशुल्क चिकित्सीय जांच के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त आयुष, कल्याण, बाल विकास परियोजना, पशुपालन विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जबकि नशामुक्ति को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। 
    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान मैडिकल बोर्ड भी बिठाया जाएगा, जो मौके पर ही पात्रों को मैडिकल प्रमाण पत्र जारी करेगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने रक्तदान के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपनी सकारात्मक भागीदार बनें।
  • उपचुनाव में भाजपा की जीत पर लक्खी ने दी बधाई

    उपचुनाव में भाजपा की जीत पर लक्खी ने दी बधाई

    कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग
    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखबीर सिंह लक्खी ने जारी बयान में कहा है कि हरोली में जिस तरह से उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की चुनाव में जीत हुई है यह बताती है कि लोग प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गए है व जनता सीधे तौर पर भाजपा को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि मात्र चार महीने के कार्यकाल में ही जनता में अपनी पैठ गवा बैठी प्रदेश सरकार के दिन उल्टे गिनती के शुरू हो गए है व आने वाले लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कब्जा करेगी । उन्होंने कहा कि हरोली में भी भाजपा को लोकसभा चुनावों में लीड मिलना तय है क्योंकि जनता अब कांग्रेस के झूठे वायदों में नही आने वाली व कांग्रेस की दस गारंटियां ही इनके गले की फांस बनेगी। उन्होंने कहा कि जिला भर में भाजपा का उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन यह बताता है कि अब जनता का क्या मूड़ है व आने वाले समय मे कांग्रेस की क्या हालत होने वाली है। उन्होंने भंजाल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुशील कालिया व हरोली से प्रत्यशी सतविंदर कौर व भाजपा कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी है।