जालंधर,वरुण/हर्ष: अमन नगर के पास रिक्शा सवार व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों को मोबाइल छीनते मौके पर पकड़ लोगों ने खूब धुनाई की। जिसके बाद चोरों को पीसीआर टीम के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए रिक्शा सवार बख्शीश सिंह निवासी टांडा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ माई हीरां गेट सामान लेने के लिए आया था। जब वह सामान लेकर रिक्शा पर वापस जा रहा था। इस दौरान अमन नगर के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया। लोगों ने दोनों लुटेरों को मौके पर ही पकड़ कर खूब धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पीसीआर 15 की टीम ने बताया कि दोनों लुटेरों को पकड़कर थाना आठ की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Blog
-

पंजाब : 60 घंटे में सुलझा 8.49 करोड़ की लूट का मामला, कैश सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना: CMS कंपनी में हुई 8.49 करोड़ की लूट को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 10 आरोपियों में से 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान के साथ DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर दी। सीएम ने लिखा कि लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं DGP ने लिखा कि 60 घंटे से पहले मामले को सुलझा लिया है। करीब 6 करोड़ से ज्यादा का कैश रिकवर कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक CMS कंपनी का ड्राइवर ही इस लूट का मास्टरमाइंड है। उसने मनप्रीत कौर नाम की महिला के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। ड्राइवर जल्दी अमीर होना चाहता था। इसलिए मनप्रीत ने लूट के लिए दूसरे लोग तैयार किए। चूंकि ड्राइवर कंपनी का है, इसलिए किसी तरह की रेकी की जरूरत नहीं पड़ी। लुटेरों ने अभी थोड़ा ही कैश बांटा था। बाकी काले रंग की कार में लॉक कर दिया था। हालांकि अब ये कार पुलिस को मिल चुकी है।

वारदात के बाद ये सभी गांव ढट्ट से अलग-अलग हो गए। उसके बाद किसी ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की ताकि कहीं पुलिस उनकी कॉल को ट्रेस न कर ले। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को काले रंग की कार बरामद हुई है। इसमें कैश मिला है। लूट की वारदात में दो बाइकों का भी इस्तेमाल किया गया। ये दोनों बाइक कैश वैन के आगे पायलट के रूप में चल रही थी। बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्च डाल कर उन्हें बंधक बना लूट की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस को सूचना थी कि गांव पंडोरी से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर लुटेरों की मूवमेंट देखी गई है। इस दौरान पुलिस ने गांव ढट्ट नजदीक ट्रैप लगा दिया। तीन युवक गांव ढट्ट के खेतों के नजदीक बनी झाड़ियों में छिपकर बैठे थे। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वह भांग रगड़ रहे हैं।
पुलिस कर्मचारियों द्वारा जब सख्ती बरती गई तो तीनों युवकों ने असलियत उगली। बारिश के पानी की निकासी करने के लिए सड़क किनारे बनी सीमेंट जाली में काला रंग का बैग पुलिस को बरामद करवाया।गांव ढट्ट के युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने जगराओं के इलाका कोठाहरि सिंह में दबिश दी। पुलिस ने तालाशी दौरान एक घर के बेड से 10 लाख रुपए बरामद किए हैं। उस घर की बुजुर्ग महिला कुलवंत कौर ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने उनके घर की चेकिंग की। इस दौरान उनके बेटे और बहू के कमरे में पड़े बेड से पुलिस को 10 लाख रुपए मिले हैं। बुजुर्ग कुलवंत कौर मुताबिक 9 जून रात को उसका बेटा और बहू कहीं गए थे और वह सुबह तड़के घर वापस आए।
कुलवंत कौर मुताबिक उन्हें नहीं पता था कि उनके बेटे ने 10 लाख रुपए बेड में छिपा रखे हैं। क्योंकि उनका बेटा कमरे को हमेशा ताला लगाकर रखता था। कुलवंत कौर मुताबिक उनका बेटा साइप्रेस से करीब 6 महीने पहले वापस आया है। बेटे की शादी 5 साल पहले हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ ही साइप्रेस में रहता था। लीड मिलने के बाद लगातार पुलिस ने देर रात तक छापामारी जारी रखी। बरनाला से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। उक्त युवक सैनिटरी की दुकान में काम करता है। यह युवक लूट में शामिल महिला का भाई बताया जा रहा है। उक्त युवक के बारे अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
-

जालंधरः इरादा कत्ल के मामले में नामजद 4 आरोपी गिरफ्तार
जालंधर/वरुण: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने इरादा कत्ल मामलें में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए, एसपी मनप्रित सिंह ढिल्लों, डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस अन ट्रेस मामले को सुलजाते हुए थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले कि जांच में पता चला कि पिड़ित करणवीर सिंह के चाचा अमरिक सिंह ने 2 जून को उसे कत्ल कराने के इरादे में कुछ युवकों को सुपारी दी है। जब करणवीर अपने घर से शाम को निकला तो लिंक रोड़ पर 2 मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर धावा बोल दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था।
करणवीर सिंह पुत्र सुरजित सिंह वासी हरदो शेख के बयानों पर मुकद्दमा नं 48 मिती 10/6/2023 को आईपीसी की धारा 307, 326, 325, 324, 323, 341, 506, 120 बी, 148, 149 के तहत गुरजित सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह वासी मेंहतपुर, रोहित गिल पुत्र केवल सिंह वासी बादशाह पुर, रोहित गिॅल पुत्र बलविंदर सिंह वासी बड़ा मोहल्ला ,राहुल पुत्र विजय कुमार वासी मोहल्ला तलाअ वाला, काका पुत्र देवी दास वासी बड़ा मोहल्ला, अमरिक सिंह पुत्र लख्विंदर सिंह वासी हरदो शेख, नवजोत कौर पुत्री अमरिक सिंह वासी हरदो शेख पर मामला दर्ज कर लिया था।
आरोपियों ने पुछताछ में बताया कि अमरिक सिंह ने करण विर सिंह पर झूठा इलजाम लगाया था कि वह उसकी लड़की के चरित्र कि गलत अफ्वाहें फैला रहा है। जिसका बदला लेने के लिए नवजोत कौर ने लव नूरमहल जो इट्ली में रहता है। उस से हम सल्लाह हो कर गुरजित सिंह को इट्ली सेटल करने के लालच में करण वीर का कत्ल करने के लिए मना लिया। गुरजित ने अपने साथी रोहित, रोहित गॅिल, अमरिक सिंह के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद किए है। पुलिस फरार आरोपियों कि तलाश में छापेमारी कर रही है।
-

Sofia Ansari ने प्राइवेट जगह पर बनवाया Tattoo, फैंस हुए हैरान, देखें वीडियो
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई एक्ट्रेस के वीडियो और फोटो वायरल होती है। उर्फी जावेद से लेकर सोफिया अंसारी तक कई एक्ट्रेसों ने ऐसे वीडियो और फोटो वायरल की है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। सोफिया अंसारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस अंसारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन वह अपनी हॉट सेक्सी तस्वीरें वायरल शेयर करती रहती है। इसी बीच सोफिया अंसारी ने अपना हॉट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कपड़े उतारकर अपना नया टेटू दिखा रही है। सोफिया ने तितली का नया टेटू बनवाया है।
सोफिया अंसारी के बोल्ड लुक्स रोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो माहौल को गर्म कर देती हैं। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह ब्रा पहने हुए अपना नया टेटू दिखा रही है। इतन ही नहीं उनका पूरा गोदा बदन भी कैमरे में कैद हो रहा है। जिसे देख उसके फैंस भी हैरान हो गए है। सोफिया अंसारी को लेकर माना जाता है कि वो जब भी अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज इंस्टा पर अपलोड करती हैं तो वो तेजी से वायरल होने लगती हैं। सोशल मीडिया पर सोफिया अंसारी काफी वायरल और एक्टिव है। उनका हर एक वीडियो और फोटो दिल हो छू जाता है। वह अपनी अदाओं से सभी का मन मोह लेती है। इतना ही नहीं आज सोशल मीडिया पर ही सोफिया के लाखों फैंस मौजूद है। आए दिन सोफिया अपना बोल्ड वीडियो शेयर करती रहती है।
-

Zomato के विज्ञापन में फिल्म ‘लगान’ को लेकर एससी चेयरमैन में पुलिस को जारी किया नोटिस
चंडीगढ़ः राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने ज़ोमैटो के एक विज्ञापन पर कड़ा नोटिस लेते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए है। दरअसल, Zomato के विज्ञापन में फिल्म “लगान” में दलित पात्र ‘कचरा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता को रीसाईकिल किए कचरे से बनी वस्तु के रूप में दिखाया गया था। जिसके बाद सख्त नोटिस लेते हुए कोमी अनुसूचित जाति कमिशन के चेयरमैन विजय से सांपला ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर तुरंत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है।

एनसीएससी को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर YouTube पर प्रसारित Zomato के विज्ञापन को मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। इस विज्ञापन में अभिनेता आदित्य लखिया, जिसने 2001 की हिट फिल्म में एक दलित की भूमिका निभाई। उसे एक लैंप, कागज, पेपरवेट, वाटरिंग डिब्बे और विभिन्न कई तरह की जैकेटों के रूप में दर्शाया गया है। इसी के साथ ही यह भी बताया कि प्रत्येक को बनाने के लिए कितना रीसाईकिल ‘कचरे’ का उपयोग किया गया था। कंपनी ने YouTube पर अपने अब-हटाए गए विज्ञापन में यह भी दावा किया कि उसने “अब तक 20 मिलियन किलोग्राम प्लास्टिक कचरे का रीसाईकिल किया है”।
इस बीच, आयोग ने पुलिस कमिशनर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ YouTube के रैजिडेंट शिकायत अधिकारी को तथ्यों के आधार पर मामले की जांच करने और आरोप/मामले पर की गई कार्रवाई को तुरंत पोस्ट या ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा है। सांपला ने अधिकारियों को सुचेत किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त नहीं होती है, तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत सिविल अदालत की शक्तियों का उपयोग करके दिल्ली में आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी कर सकता है।
-

प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में भीषण आग लग गई। यह आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं धुंआ उठते देख गोदाम के आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इस समय आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अंदर कितने लोग फंसे हैं और आग कैसे लगी। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने लोगों को मंदिर की ओर जाने से रोक दिया है। वीडियो में देख सकते है कि आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयावह है।

-

जालंधरः नशे की सप्लाई देने जा रहा तस्कर चढ़ा पुलिस हत्थे, दस किलो चूरा पोस्त बरामद
जालंधर, वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान तरलोक सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान नहर शेर सिंह कालोनी के पास मौजूद थी, जहा पैदल आ रहा व्यक्ति उन्हें देख पीछे भागने की कोशिश करने लगा। जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके क़ब्ज़े से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है ताकि और खुलासे हो सके। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांव आदी कलरा से यह सप्लाई लेकर आया था। पुलिस सप्लाई मुहैया करवाने वाले की तलाश में जुट गई है।
-

कांग्रेस कोऑर्डिनेटर किए नियुक्त, देखें लिस्ट
नई दिल्लीः अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने पत्र जारी कर विभिन्न राज्यों में सोशल मीडिया के प्रदेश एवं ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किये हैं। साक्षी जैन को पंजाब के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

-

बेटी की करतूत कर देगी हैरान, मां को नींद की गोलियां खिलाकर घोंटा गला, सूटकेस में किया बंद
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को एक ट्रॉली बैग में भरा और यह ट्रॉली बैग लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय सेनाली सेन के रूप में हुई है, जो बिलेकहल्ली इलाके के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट में रहती है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और छह साल से यहां रह रही है। मृतका की पहचान 70 वर्षीय विभा पाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट में सेनाली अपनी मां विभा पाल, पति और सास के साथ रहती थी। विभा पाल और सेनाली की सास में लगभग हर दिन झगड़ा होता था और एक समय तो विभा पाल ने धमकी भी दी थी कि वह नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर लेगी।
खिला दीं 90 नींद की गोलियां
पुलिस ने कहा कि रोज-रोज के झगड़ों से निराश सेनाली ने जबरदस्ती अपनी मां को नींद की 90 गोलियां खिला दीं और जब विभा पाल ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी महिला शव को एक ट्रॉली बैग में भरकर सीधे मीको लेआउट थाने आ गई।
सूटकेस में भरा शव
पुलिस ने बताया कि 39 साल की सोनाली पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। सोमवार को भी सोनाली की सास और उसकी मां के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि सोनाली ने विभाग को नींद की गोलियां खिला दीं और उसके बाद तौलिये से उनका गला दबा दिया।
महिला को समझा पीड़िता
जब विभा की मौत हो गई तो सोनाली से बड़ा सूटकेस खाली किया और इसके अंदर मां का शव भरा। कार में यह ट्रॉली बैग रखा और थाने पहुंच गई। थाने में इतने बड़े सूटकेस के साथ महिला को देखकर पुलिसवालों को लगा कि शायद महिला को घर से निकालने का केस आया है। उन्होंने महिला को पीड़ित समझा लेकिन जब उसने बताया कि ट्रॉली बैग में लाश है तो सबके होश उड़ गए। पुलिसवालों ने बताया कि जब सोनाली ने ट्रॉली बैग में शव होने की बात कही तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। उन्हें लगा कि शायद महिला की दिमागी हालत खराब है लेकिन जब सूटकेस खोला तो वे हैरान हो गए।
-

युवा संसद में पक्ष व विपक्ष की तीखी नोकझोंक के बीच गूंजे ज्वलंत मुद्दे
चयन की पारदर्शिता व खेलों के नियम से जुड़े बिल बहुमत से पारित
सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर संडोली में युवा संसद का आयोजन
बददी/सचिन बैंसल : सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर संडोली में युवा संसद क्लब द्वारा युवा संसद 2023 का आयोजन किया गया। युवा संसद में बच्चों ने शपथ ग्रहण, प्रशन काल तथा बिल प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सीखा जाना एवं प्रायोगिक रूप से समझा। विद्यार्थियों ने विपक्ष, प्रधानमंत्री, अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री, रेल मंत्री, वित्त मंत्री, ऊर्जा मंत्री, महिला कल्याण एवं विकास मंत्री, वन मंत्री के रूप में संसद को संचालित किया। युवा संसद में जनहित व विकास के मुदों पर पक्ष तथा विपक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई। प्रिया ने अध्यक्ष, क्रिस ने प्रधानमंत्री, अंजू देवी ने शिक्षा मंत्री, मनीषा ने वित्त मंत्री, अभिलाषा ने वनमंत्री, खुशी ने कृषि मंत्री, विकास ने ऊर्जा मंत्री, पल्लवी ने रेल मंत्री, समीक्षा ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री, विपक्ष नेता के रूप में कोमल, अर्चना, पूजा, दीपक, प्रिंस, अंकिता, खुशी, आयुष ने भूमिका निभाई। वहीं संसद में अदिति, मनजीत, पमित, राहुल, शिवम, मीनाक्षी, सिया व वनीता ने भी मुद्दे उठाए।युवा सांसदों ने खेलों के विकास राष्ट्रीय टीमों के आपसी सहयोग, चयन की पारदर्शिता तथा खेलों के नियमों से जुड़े बिल को प्रस्तुत किया जिसे बहुमत से पारित किया गया। प्रिंसिपल वंदना शर्मा ने बताया के बच्चों ने बेहतरीन ढंग से युवा संसद का संचालन किया। उन्होंने कहा के शिक्षा के साथ साथ बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक, अध्यात्म विकास के लिए स्कूल में समय समय स्टाफ के मेहनत व सहयोग से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस मौके पर प्रिंसिपल वंदना शर्मा, प्रवक्ता पायल तनवर, ममता, कमलेश कुमारी, शैलजा पठानिया, पीईटी गोपाल कृष्ण, मनोज कुमार, विजय कुमार, सोहन लाल, शास्त्री रणजीत कुमार, सुनीता देवी, अनुराधा व विजय शर्मा उपस्थित रहे।
