Blog
-

रावमापा मरवाड़ी व सलोह बैरी के स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक
ऊना/सुशील पंडित :जिला बाल सरंक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रावमापा मरवाड़ी व रावमापा सलोह बैरी में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985, साइबर क्राइम, बाल विवाह व बाल मजदूरी के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। कमलदीप सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक इस जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सके।इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही बाल-बालिका सुरक्षा योजना तथा बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया बारे अवगत करवाया गया। इस मौके पर रावमापा मरवाड़ी की प्रधानाचार्य निशा कुमारी, रावमापा सलोह बैरी के उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार, लीगल प्रोबेशन आफिसर अरूण कुमार शर्मा सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। -

उचित मूल्य की दुकानों के लिए 22 जून तक आनलाईन करें आवेदन
उचित मूल्य की दुकानों के लिए 22 जून तक आनलाईन करें आवेदन
ऊना/सुशील पंडित :खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, झलेड़ा के वार्ड 4 व भटोली के वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके अतिरिक्त हरोली खंड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1 व ग्राम पंचायत कुगंडत तथा विकास खंड अंब के तहत नगर पंचायत अंब के वार्ड नं. 6 स्थान आर्दश नगर व नगर पंचायत अंब में खोली जाएंगी।राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी व महिलाओं द्वारा संचालित समूह को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन 22 जून तक ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। राजीव शर्मा ने बताया कि आवेदन केवल आनलाईन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज़ जैसे एकल नारी, विधवा, अपंगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक, बेरोज़गारी प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए होनी चाहिए अन्यथा वांछित दस्तोवेज़ों को अपलोड़ न करने पर आवेदन स्वतः रद्द समझे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -

एबीवीपी ने एसडीएम के माध्यम से चंबा हत्या कांड को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
एबीवीपी ने एसडीएम के माध्यम से चंबा हत्या कांड को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
ऊना/सुशील पंडित:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित व समाज हित में कार्य करती आई है। पिछले कुछ दिन पहले चंबा के सलूनी में एक 25 वर्षीय युवक की क्रुरता से की गई। यह हत्या का मामला अत्यंत पीड़ादायक है। इसी घटना को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना द्वारा उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक) ऊना के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की एवं चंबा की पिछली घटनाओं से अवगत करवाया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि इस तरह की घटना को अंजाम देना कहीं ना कहीं हमारे समाज को एक क्रूरता भरा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना की क्रूरता का पता इससे लगाया जा सकता की हिंदू युवक के शरीर के 8 टुकड़े करके उनको बोरियो में डालकर नाले में पत्थरों के नीचे दबाया गया था । यह बहुत दयनीय विषय है, इस प्रकार की घटनाएं पहले भी क्षेत्र में हो चुकी है। जैसे की गौ हत्या तस्करी तथा सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाना आदि। इस प्रकार की घटनाएं समाज में कहीं ना कहीं एकता और अखंडता को खंडित करती है।इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले विशेष समुदाय के व्यक्तियों के ऊपर कडी से कडी कार्यवाही करनी चाहिए तथा जो इस हत्या मामले में संलिप्त हैं उन लोगों को जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करके एक संदेश देने का काम प्रशासन को करना चाहिए ताकि आने वाले समय में इस तरह की घटना हमारे समाज में न हो और ऐसी घटना को घटित करने से पहले व्यक्ति में डर बना रहे। इस तरह का निर्णय लेना आज के समय की बहुत बडी मांग बन चुकी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना इस घटना की निंदा करती है एवं चंबा पुलिसप्रशासन से आग्रह करती है के चंबा जैसे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ किया जाए तथा इस तरह की घटनाओं में कमी लाने के लिए अलग तरह के प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर जिला ऊना इकाई अध्यक्ष सक्षम, पुर्व अध्यक्ष तरुण, आकाश, कार्तिक एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -

जालंधरः 6 किलो हेरोइन और लूटपाट मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें Live
जालंधर,वरुण/हर्षः एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की अगुवाई में देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान गुजराल सिंह उर्फ जोगा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव बूटा थाना सुभानपुर, कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 किलो हेरोइन, 3 हजार रुपए की नगदी और एक वर्ना कार पीबी 09 एन 9245 सहित एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज किए है।
एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह मुख अफसर थाना सदर नकोदर की पुलिस पार्टी के साथ नकोदर में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान जीटी रोड की ओर से सफेद रंग की कार में सवार एक व्यक्ति नकोदर की ओर से आ रहा था। जिसे नाके पर रूकने के लिए कहा गया। इस दौरान उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने के चलते उसने लोहे के बेरिकेट को तोड़ने और पुलिस कर्मियों को मारने की नीयत से गाड़ी मोड़ी। इस दौरान पुलिस ने बिना किसी डर से गाड़ी रोक ली। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने कार में से बैग निकाला और पुली से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे में आरोपी के चोटे भी आई है। पुलिस ने उक्त आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।
गुरदीप के बैग की तालाशी दौरान उसमें से 6 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने घायल गुरदीप उर्फ जोगा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 8 साल से यह धंधा कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी 3 मामले दर्ज है। वहीं पता चला है कि आरोपी गुरदीप के पिता जोगिदंर सिंह भी हेरोइन बेचने का काम करता है। जिस पर ड्रग्स के कई मामले दर्ज है और वह इस समय कपूरथला जेल में बंद है। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी हेरोइन को सरहाली के रहने वाले मनु से लेकर आया था। फ़िलहाल आगे जाँच की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर नूरमहल में हुई डकैती मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 6 हजार रुपए की नगदी, 1 पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, 20 तोले सोना बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी भूरेगिल अजनाला, आकाशदीप सिंह उर्फ मद्दी पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव तारागढ़, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा पुत्र कशमीर सिंह निवासी धालीवाल, अमित कुमार उर्फ मोगली पुत्र हरमेश लाल निवासी मोहल्ला परेच्चियां, गर्वधन धन्ना पुत्र सोमनाथ निवासी रूड़की, थाना गोराया के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस केस में दो अन्य दोषी फरार है। मनप्रीत मसीह उर्फ मोनू पुत्र विलसन मसीह निवासी गांव भूरेगिल, अजनाला और जसविंदर कुमार उर्फ मोनू गिल पुत्र चमनलाल निवासी नूरमहल फरार चल रहे है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
-

पंजाबः किसानों ने दसूहा-होशियारपुर रोड़ किया जाम, सरकार खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
दसूहा/सोनू थापरः पटियाला में पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में आज किसानों गन्ना संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह सहोता के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने आज दसूहा होशियारपुर रोड स्थित टांडा मोड़ को जाम लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ।
सूचना मिलते ही धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पुलिस प्रशासन ने बार-बार किसानों से धरना हटाने और जाम खुलवाने की अपील की, लेकिन धरने पर बैठे किसान गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई व अन्य मांगों पर अड़े रहे। जब धरने पर बैठे किसानों ने जाम खुलवाने से मना किया तो पुलिस ने मजबूर किसानों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। इस दौरान किसान गन्ना संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह सहोता ने कहा कि किसानों के हक में मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेृत्व में पटियाला के पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन के सामने मरन व्रत पर बैठे किसानों पर पुलिस पर किए गए लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी की गन्ना संघर्ष कमेटी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लाठी के बल पर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितैषी कही जाने वाली पंजाब की भगवंत मान सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि लोगों को अपना हक दिलाने के लिए किसी तरह का धरना नहीं लगने दिया जाएगा, लेकिन अब पंजाब सरकार की कथनी और करनी पर पानी फिर गया है। सता के नशे में जमीन-आसमान का फर्क नजर आता है।
-

FIEM फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक, देखें तस्वीरें
सोनीपतः राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में भीषण आग से हडक़ंप मच गया। मंगलवार दोपहर करीब सवार एक बजे अचानक आग लगी देख सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सोनीपत के साथ रोहतक व पानीपत क्षेत्र से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ों को बुलाया गया है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कंपनी में गाड़ियों की लाइटें बनाने का काम किया जाता है। आग लगने से कंपनी के अंदर खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गई।

राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फेम फैक्टरी में वाहनों के पाट्र्स बनाए जाते हैं। दोपहर को फैक्टरी में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिस पर फैक्टरी अधिकारियों ने तुरंत सभी कर्मियों को बाहर निकाला। अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्लास्टिक पाट्र्स होने के चलते आग बढ़ती चली गई। जिस पर अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया। सोनीपत से करीब आठ गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया।

जिस पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके साथ ही रोहतक व पानीपत से भी गाड़ी बुलाई गई है। आग भीषण होने के चलते काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग ऊपर की मंजिल से शुरू हुई बताई गई। उसके बाद तेजी से फैलती चली गई। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है। आग के बार सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग को देखकर कई महिला कर्मी रोती दिखाई दी। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।


-

ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਇਵੇ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਵੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਬਟਾਲਾ ਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਇਵੇ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਦਫਤਰ ਸਾਹਮਣੇ ਦਿਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਪੰਜ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਵਜਾਹ ਚੁੱਕ ਲੈਣ ਦਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾ ਵਲੋਂ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਸੁਣਵਾਈ ਤਾਂ ਕੀ ਕਰਨੀ ਸੀ ਉਲਟਾ ਧਰਨੇ ਵਿਚੋਂ ਸਾਡੇ ਪੰਜ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵਲੋਂ ਜਬਰਦਸਤੀ ਚੁੱਕ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਹਨਾਂ ਬਾਰੇ ਅਜੇ ਤਕ ਇਹ ਵੀ ਨਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕੇ ਓਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਥੇ ਰਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋ ਤਕ ਸਾਡੇ ਆਗੂਆਂ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਉਦੋਂ ਤਕ ਇਹ ਧਰਨਾ ਇਵੇਂ ਹੀ ਚਲਦਾ ਰਹੇਗਾ।
-

पंजाबः टोल प्लाजा बंद करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया , देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः पटियाला में किसान जत्थेबंदियों की ओर से दिए गए धरने में पुलिस द्वारा किसानों को उठाए जाने के बाद पूरे पंजाब में किसानों में रोष पाया जा रहा है, जिसके चलते अलग-अलग जगह पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के तहत आज पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे लधपालवा टोल प्लाजा पर भी किसान नेताओं की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाना था। जिसको लेकर जब किसान नेता वहाँ अलग-अलग जगह से आए ओर किसानों की ओर से लधपालवा टोल प्लाजा जाम करने की कोशिश की गई तो वहां पर पहले से मौजूद पुलिस की ओर से किसान नेताओं सहित अलग-अलग जगह से आए किसानों को हिरासत में ले लिया गया, जिसके चलते किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।
इस बारे में बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ ठीक नहीं कर रही है, उन्होंने कहा कि आज उनकी ओर से अपने किसान नेता जो पटियाला में धरना दे रहे थे पुलिस द्वारा उनको उठाए जाने के कारण लधपालवा टोल प्लाजा पर धरना देना था, लेकिन पंजाब सरकार के तानाशाही रवैया के कारण हमें हिरासत में लिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपनी मनमानी कर रही है जोकि कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वही इस बारे में डीएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले इन किसान नेताओं को प्यार से समझाया गया था कि वह रोड जाम न करे लेकिन उसके बावजूद भी इन्होंने जबरदस्ती रोड जाम करने की कोशिश की जिसके चलते इन को हिरासत में लिया गया है।
-

ओवर ब्रिज पर ऑयल टैंकर को लगी भीषण आग, 4 की मौत, देखें वीडियो
नई दिल्ली: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावला के पास ओवर ब्रिज पर एक ऑयल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि टैंकर पलट गया और ज्वलनशील पदार्थ के लीक होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। पुणे-मुंबई हाईवे पर खंडाला घाट स्थित कुने ब्रिज पर यह भीषण हादसा हुआ है। केमिकल ले जा रहा एक टैंकर पलट गया और टैंकर में आग लग गई। इस हादसे के चलते टैंकर में भरा केमिकल सड़क पर फैल गया। इस दौरान उसमें आग लगने से ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ब्रिज के नीचे भी फैल गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक बाइक सवार भी केमिकल के कारण सड़क पर गिर गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुपहिया वाहन पर सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में टैंकर चालक की भी मौत हो गई है। जबकि कई अन्य लोग गंभीर तौर पर घायल हुए है। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक ठप हो गया है। पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा ट्रैफिक जाम लगने की वजह से लोनावाला शहर से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि बचाव कार्य तेजी से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-

जालंधरः सोनू टैंकर के कारिंद के घर पुलिस की रेड
जालंधर/वरुणः थाना रामामंडी और थाना 6 की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर तस्कर सोनू टैंकर के कारिंदे सिंह के घर रेड की। पुलिस का कहना है कि उसके घर की तालाशी ली जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बता देंकि बीते दिन शराब सहित तस्कर सोनू टैंकर और उसके कारिंदे त्रिलोक सिंह को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से 328 चंडीगढ़ मार्का और 15 पेटी पंजाब मार्का अवैध शराब सहित गाड़ी बरामद की थी।
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वीफ्ट गाड़ी नंबर पीबी08 बीजेड 5995 में सवार होकर उक्त आरोपी अवैध शराब की तस्करी करने गुरु रविदास चौक की ओर से मॉडल टाउन जा रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी धारा के तहत 420 और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं आज पुलिस ने सोनू टैंकर के कारिंद त्रिलोक सिंह के घर पर रेड की है।