चंडीगढ़: पंजाब में श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस को लेकर सोमवार 10 जून को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इस दिन प्रदेश भर की सरकारी व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, 10 जून को शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस है। सरकार ने साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब भर के स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टियां कर दी गई हैं।
Blog
-

2 पक्षों में कहासुनी हुई, 100 से ज्यादा लोगों में पथराव, भारी पुलिस फोर्स तैनात
जबलपुर : 2 पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। इस कहासुनी के बाद 100 से ज्यादा लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव हुआ, 2-3 गाड़ियों को आग लगा दी गई। एक बाइक पूरी तरह जल गई। मामला रविवार देर रात 12 बजे का ओमती थाना इलाके का है। हालात ज्यादा बिगड़ने पर खुद एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। 8 थानों से पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। सोमवार सुबह 4 बजे तक हालात पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

सुबह 6 बजे तक पुलिस बल तैनात रहा है। पथराव में कुछ लोगों को चोट आई है, दो को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक उपद्रव के दौरान प्राथमिकता भीड़ को तितर-बितर करने की थी। अब वीडियो के आधार पर उपद्रवियों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। रविवार रात उड़िया मोहल्ले के लड़के छोटी ओमती के पास घूम रहे थे। यहां सोनकर मोहल्ले के लड़के भी टहल रहे थे।
किसी बात पर दोनों पक्षों के लड़कों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसका पता लगते ही दोनों मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों ओर से पत्थर चलने लगे। मोहल्ले के लोग घबराकर अपने घरों में भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसके बाद आसपास के थानों से भी पुलिस को बलाया गया। पुलिस पर भी पथराव किया गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।
-

Verka, Amul के बाद अब Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, देखें लिस्ट
नई दिल्लीः अमूल मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद मदर डेयरी ने भी 3 जून से सभी प्रकार की ताजे थैली वाले दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं मदर डेयरी की ओर से कहा गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी आज से ही प्रभावी हो गया है। मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। इससे पहले अमूल ने दूध के फ्रेश पाउच की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का एलान किया था। 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब है कि MRP में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई।

पिछली बार GCMMF ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी। वहीं अब मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए है। जारी लिस्ट के मुताबिक फुल क्रीम के दाम 68 रुपये प्रति लीटर कर दिए है। टोंड मिल्क के दाम बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दिए है। वहीं, डबल टोंड के दाम 50 रुपये प्रति लीटर कर दिए है। भैंस के दूध की कीमत 72 रुपये और गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर होंगी। टोकन दूध (थोक विक्रय दूध) 54 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जाएगा।
बता दें कि कारोबारियों को कहना है कि दूध के दाम बढ़ाने की वजह लागत बढ़ना है। भीषण गर्मी के बीच किसानों की लागत बढ़ गई है। साथ ही, हाल में कई मामले ऐसे आए है जब गाय और भैंस का बच्चा मर रहा है। इससे, गाय और भैंस दूध नहीं दे रही है। इसीलिए उत्पाद गिरा और आगे भी इसके गिरने की आशंका है। इसीलिए कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ा दिए है।
-

Punjab: कल सुबह 8 बजे Counting होगी शुरू, कहीं थ्री तो कहीं 4 लेयर में Security तैनात, देखें वीडियो
लुधियानाः देश भर में लोकसभा चुनावों के नतीजों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएंगी। वहीं पंजाब में लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर कहीं थ्री और कहीं 4 लेयर में सिक्योरिटी तैनात की गई है। वहीं जालंधर की बात करें तो मतगणना केंद्र राजकीय कला एवं खेल महाविद्यालय, राजकीय पटवार विद्यालय, भू-अभिलेख निदेशक कार्यालय और राजकीय खेल विद्यालय छात्रावास में बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चुनावों का रिजल्ट 17 से 20 राउंड में आएगा। सभी बिल्डिंग्स आसपास ही हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस, सीआरपीएफ सहित कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं। सेंटरों में सीसीटीवी, कैमरा बैकअप, निर्बाध बिजली आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।
सुबह 9 बजे से जालंधर सीट के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर राहुल एस की देखरेख में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डीसी अग्रवाल ने कहा कि वोटिंग मशीनों के स्ट्रांग रूम में पंजाब पुलिस, राज्य सशस्त्र पुलिस और सीएपीएफ तीन प्रतियां सुरक्षा में रखी जाएंगी। चुनाव एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी को भी हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जायेगी। इसी तरह से लुधियाना में मतगणना सेंटर में 4 लेयर में सिक्योरिटी तैनात की गई है। मामले की जानकारी देते हुए गलाडा ऑफिसर ओजस्वी अलंकार ने बताया कि स्ट्रोंग रूम के आगे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, वहीं पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात की गई है। जहां किसी अज्ञात व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी।
वहीं लुधियाना में 14 जगहों पर काउंटिंग सेंटर बनाए गए है। वहीं PAU और सतगुरु राम सिंह पालिटेक्निक कालेज में वोटों की गिनती होगी। फिलहाल EVM मशीनों को थ्री लेयर सुरक्षा के पहले में सुरक्षित रखा गया है। 900 कर्मचारी को वोटों की गिनती के लिए लगाया गया है। 1100 से अधिक सुरक्षा कर्मी मतगणना के दिन तैनात रहेंगे। कुल 1823 EVM और 6567 बैलेट यूनिट है। लोकसभा चुनाव में कुल 70 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 43 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे है। कुल प्रत्येक काउटिंग सेंट्रल पर 14 टेबल लगाए जा रहे है।
1823 पोलिंग बूथ थे बने
लुधियाना लोकसभा सीट में 9 विधानसभा हलके पड़ते है। इसमें हलका पश्चमी, पूर्वी, उत्तरीस दक्षिणी, सेट्रल, आत्म नगर, गिल, दाखा और जगराओं शामिल है। इन 9 विधानसभा हलकों में 1823 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जिला लुधियाना के पांच हलके साहनेवाल, पायल, खन्ना, रायकोट और समराला शामिल है। इन सभी की EVM मशीनेों को भी लुधियाना स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
इन अधिकारियों की लगी डयूटी
मतगणना केन्द्र खन्ना में एसडीएम खन्ना बलजिंदर सिंह ढिल्लों,समराला एसडीएम पीसीएस रजनीश अरोड़ा, साहनेवाल पीसीएस एसडीएम विकास हीरा, लुधियाना ईस्ट ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम चेतन, लुधियाना साउंथ ज्वाइंट कमिश्नर पीसीएस नगर निगम इंद्रपाल,आत्म नगर ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम परमदीप सिंह, लुधियाना केन्द्रीय एडिश्नल चीफ एडमिस्ट्रेशन ग्लाडा IAS ओजस्वी, लुधियाना पश्चमी एडीसी (अबर्न डिवेल्पमेंट) रूपिंदरपाल सिंह, लुधियाना नार्थ पीसीएस डा. अंकुर महेन्द्रू, लुधियाना गिल RTO रमनदीप सिंह हीर, पायल एसडीएम चरणजीत सिंह, दाखा एसडीएम वेस्ट डा. दीपक भाटिया, रायकोट एसडीएम बेअंत सिंह सिद्धू और जगराओं में एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली तैनात है।
इन मतदान केन्द्रों में होगी मतगणना
लुधियाना ईस्ट-डा. जसमेर सिंह हाल पीएयू
लुधियाना वेस्ट-जिम्नेजियम हाल फस्ट फ्लोर पीएयू
लुधियाना नार्थ-सरकारी सीनियर सकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू
लुधियाना साउथ-जिम्नेजियम हाल ग्राउंड फ्लोर पीएयू
लुधियाना सेंट्रल-जिम्नेजियम हाल ग्राउंड फ्लोर पीएयू
आत्म नगर-डा. जसमेर सिंह हाल पीएयू
गिल-एसआरएस सरकारी पालिटेक्निकल ऋषि नगर
जगराओं-डा. डीएस देव परीक्षा हाल पीएयू
दाखा-सुखदेव सिंह भवन पीएयू
रायकोट-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज
खन्ना-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज
समराला-गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज
साहनेवाल-परीक्षा हाल गुरु नानक देव पालिटेक्निकल कालेज
पायल-दूसरी मंजिल मैकेनिकल विभाग जीएनई कालेज -

सरकार का बड़ा फैसला, इस देश के लोगों की एंट्री बैन
नई दिल्लीः गाजा में युद्ध के बीच मालदीव की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि वो अपनी सरहद में इजरायली नागरिकों की एंट्री पर बैन लगाएगा। गृह सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री अली इहुसन ने कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक कैबिनेट बैठक के दौरान इस पाबंदी को लागू करने के लिए आवश्यक कानूनी बदलाव शुरू करने का फैसला किया है।
इस फैसले को लागू करने के लिए मंत्रियों की एक विशेष कैबिनेट कमेटी का गठन किया गया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।” प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “कैबिनेट के फैसले में इजरायली पासपोर्ट धारकों को मालदीव में प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक कानूनों में संशोधन करना और इन प्रयासों की निगरानी के लिए एक कैबिनेट सब-कमिटी की स्थापना करना शामिल है।” मालदीव में हर साल दस लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। इसमें इजरायल से लगभग 15,000 पर्यटक शामिल हैं।
-

Punjab : पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, देखें वीडियो
बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बठिंडा की वीर कालोनी की पार्क में युवक घायल अवस्था में मिला।
जिसको यूथ वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से इलाज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी देते मृतक की परिजन ने बताया कि मृतक की कुछ दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर युवक की हत्या की गई है।
सुमनदीप सिंह ने बताया कि मृतक युवक 3 भाई-बहन थे। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ की मांग करते है। इस मामले संबंधी इंसाफ के लिए बड़ी संख्या में परिवारिक मैंबर थाना कोतवाली पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
-

Jalandhar: Civil Hospital में वार्ड से लुटेरे 10 हजार की नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live
जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां मेल सर्जिकल वार्ड के 13 नंबर बैड पर पीड़ित का भाई उपचार के लिए दाखिल है। जहां वह अल सुबह 5.30 बजे कमीज अपने नीचे रखकर सोया हुआ था। इस दौरान उक्त कमीज में 10 हजार रुपए थे। राजा थापर ने कहाकि आधे घंटे बाद जब उठा तो देखा कि उसकी कमीज से 10 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने कहा कि वहां पर मौजूद मरीजों के परिजन ने बताया कि लुटेरा कमीज में से पर्ची फेंक गया उसकी कमीज की जेब से नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित का कहना हैकि वह उसके कहने पर वहां पर मौजूद लोगों की तालाशी ले लेते है, लेकिन पैसे ना निकले तो वह किसे दोषी कहेंगे।
पीड़ित का कहना है कि उसे 2 से 3 लोगों पर शक है। पीड़ित ने कहा कि उसने उक्त लोगों के सामने अपने रिश्तेदार को 200 रुपए दिए थे। जिसके बाद उसके साथ यह घटना हो गई। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने लिखित शिकायत नहीं दी। पीड़ित का कहना हैकि थाना 4 की पुलिस को सूचना दे दी है। उसका कहना है कि थोड़े दिन पहले यहां पर एक व्यक्ति का फोन चोरी हो गया था। पीड़ित ने कहा कि यहां पर कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है, जिसको लेकर पीड़ित ने अपील की है कि वार्ड में कैमरे लगाए जाएं ताकि चोरी की वारदातों से बचा जा सके।
-
Punjab: राजनीतिक रैलियों में बसों के इस्तेमाल पर High Court ने सरकार से मांगा जवाब
चंडीगढ़ः पंजाब में राजनीतिक रैलियों में सरकारी बसों के इस्तेमाल करने के आरोप में दायर जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य प्रतिवादियों को 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दायर करते हुए माणिक गोयल ने हाई कोर्ट को बताया कि एक तरफ सरकारी बसों की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी ओर, राजनीतिक रैलियों के दौरान परिवहन कर्मचारियों के लिए हजारों बसें तैनात की जाती हैं।
याचिकाकर्ता ने कहा कि इन सबके अलावा सरकारी अधिकारियों को नोडल अधिकारी और अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि रैली कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है। याचिका में कहा गया है कि रैलियों में भाग लेने के लिए टीचरों को बसों का प्रभारी भी बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के साथ पंजाब में हाल की रैलियों के वीडियो संलग्न करते हुए कहा कि सार्वजनिक धन का इस्तेमाल राजनीतिक रैलियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आए, राज्य में सत्ताधारी पार्टी की रैलियों में बढ़ोतरी हुई है और उनमें सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, जिसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।इसी के साथ यह भी कहा गया कि रैलियों में आने वाले लोगों को रोटी, अचार, लस्सी और पानी की बोतलें दी जाती हैं, जो जनता के पैसे का दुरुपयोग है। हाई कोर्ट से राजनीतिक कार्यक्रमों में सरकारी उपकरणों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह करते हुए पंजाब सरकार को याचिका में लगाए गए आरोपों को लेकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
-

Punjab: हाईवे पर हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे
मोहालीः पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं देर रात मोहाली के दाऊ गांव के पास फ्लाईओवर पर एक क्षतिग्रस्त ट्रॉला खड़ा था। इस हादसे के बाद ट्राले को घटना स्थल से नहीं हटाया गया, जिससे देर रात एक तेज रफ्तार कार की ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में घायल कार चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस हरकत में आई और ट्रॉले को फ्लाईओवर से हटाया गया।
-

गर्मी में डबल झटका, महंगी हुई बिजली
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वासियों को पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब महंगाई का डबल अटैक सहना पड़ेगा। प्रदेश में बिजली अब महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियाम आयोग ने नया टैरिफ प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरें में 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही कृषि पंपों के लिए बिजली की दरें में 25 पैसे का इजाफा किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरें 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई है।
राज्य के बिजली कंपनियों के लिए साल 2024-25 के लिए विद्युत दर का आदेश जारी किया गया है। विनियामक आयोग के चेयर मैन हेमंत वर्मा ने बिजली की नई दरों को लेकर घोषण की है कि बिजली की दरों में 8.35 की वृद्धि हुई है। घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरों को 20 पैसे प्रति यूनिट की की दर से बढ़ाया गया है।