Blog

  • कोरोना से बड़ी महामारी आने का खतरा, WHO ने दी चेतावनी

    कोरोना से बड़ी महामारी आने का खतरा, WHO ने दी चेतावनी

    नई दिल्लीः विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूरी दुनिया को एक और बड़ी महामारी झेलने के लिए तैयार रहने को कह दिया है। यह महामारी कोरोना से भी बड़ी हो सकती है। टॉप ब्रिटिश वैज्ञानिक की चेतावनी के बाद WHO ने अभी से इस बीमारी से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वालेंस ने दुनिया को कोविड से भी खतरनाक बीमारी आने की चेतावनी देते हुए सचेत रहने को कहा है। 

    डब्ल्यूएचओ ने भी इसे बेहद गंभीरता से लिया है और दुनिया के सदस्य देशों को अभी से इस महामारी से निपटने को लेकर रणनीति बनाने के लिए कहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इस वैश्विक महामारी का सामना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समन्वय का होना जरूरी है। 

  • ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौ’त, 40 घायल, देखें वीडियो

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौ’त, 40 घायल, देखें वीडियो

    लाशों को निकालने के लिए JCB मंगवानी पड़ी

     झालावाड़ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत हो गई। इसमें 3 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। 40 अन्य बाराती घायल हुए हैं। लाशों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मंगवानी पड़ी। झालावाड़ से बारात मध्य प्रदेश के राजगढ़ जा रही थी। इसी दौरान राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना का कारण ड्राइवर का नशे में होना बताया जा रहा है।

    रविवार रात करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। इधर दूल्हे के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।  झालावाड़ एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा ने बताया- झालावाड़ जिले के जावर इलाके के मोतीपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तातूड़िया परिवार की बारात राजगढ़ स्थित कालीपेट इलाके के कमालपुर  जा रही थी। राजगढ़ के ​​​​​​खामखेड़ा से कुछ दूरी पर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया। 

    ट्रैक्टर में 60 से 65 बाराती सवार थे। सभी घायल और मृतक राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले हैं। दूल्हा बाइक से आगे निकल गया था। पूरे मामले में जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर नजर बनाए हैं। राजगढ़ के SP ने बताया कि झालावाड़ पुलिस से संपर्क किया गया है। घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है

  • Jalandhar: मनचलों द्वारा गर्भवती पत्नी को गलत इशारे करने से पति को रोकना पड़ा महंगा

    Jalandhar: मनचलों द्वारा गर्भवती पत्नी को गलत इशारे करने से पति को रोकना पड़ा महंगा

    जालंधर, ENS: देओल नगर के पास मनचलों द्वारा पत्नी को गलत इशारे करने से रोकना पति को महंगा पड़ गया। दरअसल, मनचलों ने व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। घटना में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि महिला के पेट पर चोटें आईं। देर रात दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में कराया गया। जहां गर्भवती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना भार्गव कैंप थाने की पुलिस को दी गई। दओल नगर निवासी शिवम ने बताया कि वह मूल रूप से अमृतसर के ब्यास कस्बे का रहने वाला है।

    करीब 4 महीने पहले वह जालंधर शिफ्ट हुआ था। जालंधर में वह एक प्लाईवुड कारोबारी के पास काम करता था, जिससे उसका परिवार चलता था। शिवम ने कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है, जब वह रात को अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास ले जा रहा था, तो सीमेंट और प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को अश्लील इशारे किए। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित की पत्नी उसे बचाने के लिए आगे आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

    आरोपियों ने गर्भवती महिला के पेट पर मारा, जिससे उसका दर्द बढ़ गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी के आरोप हैं कि आरोपी पहले भी उसे परेशान करते थे। मगर उसने पहले कुछ नहीं बताया। क्योंकि वह लड़ाई नहीं करना चाहती थी। मगर आज आरोपियों ने सारी हदें पार कर दी। थाना भार्गव कैंप की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

  • T20 World Cup: पहले औवर में लगातार 2 विकेट लेकर रचा इतिहास, कौन है ये खूंखार गेंदबाज

    T20 World Cup: पहले औवर में लगातार 2 विकेट लेकर रचा इतिहास, कौन है ये खूंखार गेंदबाज

    नई दिल्लीः टी20 विश्व कप की शुरूआत हो चुकी है और इसके दूसरे दिन के पहले मैच में नामीबिया ने ओमान के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही ओमान की टीम-20 ओवर में रन ही नहीं बना पाई। रूबेन ट्रम्पेलमैन की घातक गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज बेबस नजर आए।

    बड़ी टीमों के साथ खेलने का अनुभव रखने वाली नामीबिया की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में ओमान की टीम को महज रन पर रोक दिया। मैच की शुरूआत में पहली दो गेंद पर 2 विकेट लेकर सनसनी फैला दी। पहले कश्यप प्रजापति और फिर कप्तान आकिब इलियास को चलता कर दिया। पारी की शुरुआत ऐसे खतरनाक ओवर से करते हुए इस गेंदबाज ने पूरी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

  • 24 घंटे में Heat wave से 45 लोगों की मौत! राज्य में अब तक जा चुकी 141 जानें

    24 घंटे में Heat wave से 45 लोगों की मौत! राज्य में अब तक जा चुकी 141 जानें

    भुवनेश्वर: देश भर में संदिग्ध हीटस्ट्रोक से मरने वालों की संख्या 200 के पार हो गई है, ओडिशा में 45 नई मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि आईएमडी ने रविवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति की तीव्रता अगले तीन दिनों में कम होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में ओडिशा में 45 मौतें और बिहार के औरंगाबाद जिले में संदिग्ध हीटस्ट्रोक से चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल की मौत के साथ, रविवार को देश भर में मरने वालों की संख्या 211 हो गई। इनमें से अकेले ओडिशा में 141 मौतें हुई हैं। ओडिशा सरकार ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हुई 45 मौतों में से, पोस्टमार्टम जांच में 26 की मौत हीटस्ट्रोक के कारण होने की पुष्टि हुई है।

    जबकि सरकार ने आठ अन्य मौतों के लिए सनस्ट्रोक के अलावा अन्य कारणों को जिम्मेदार ठहराया है, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या शेष 107 मौतें हीटवेव के कारण हुई हैं। ओडिशा में रिपोर्ट की गई संदिग्ध हीटवेव मौतों की बड़ी संख्या राज्य के पश्चिमी भाग से है। सुंदरगढ़ जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित है, जहां तीन दिनों में 35 संदिग्ध हीटस्ट्रोक मौतें हुई हैं। सुंदरगढ़ के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुलकर्णी ने कहा कि शव परीक्षण से पुष्टि हुई है कि उनमें से छह की मौत सनस्ट्रोक के कारण हुई है। बलांगीर जिले में 20 संदिग्ध सनस्ट्रोक मौतों की सूचना दी गई, जिनमें से चार की पुष्टि गर्मी से संबंधित बीमारी के कारण हुई। शेष 16 मामलों में जांच जारी है।

    संबलपुर में 18 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। संबलपुर कलेक्टर अक्षय सुनील अग्रवाल ने बताया कि सनस्ट्रोक से हुई सात संदिग्ध मौतों का पोस्टमॉर्टम किया गया। पांच की मौत सनस्ट्रोक के कारण हुई। ग्यारह अन्य मामलों की रिपोर्ट का इंतजार है। बिहार में शनिवार को औरंगाबाद के दाउदनगर में ईवीएम ले जा रही बस में राम भजन सिंह नामक कांस्टेबल बेहोश हो गया। उसे पटना के एम्स ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पांच पश्चिमी जिलों बरगढ़, बलांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर और कालाहांडी में बुधवार तक लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के सूत्रों ने बताया कि राज्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने तक तटीय जिलों में गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी।

  • Punjab: Ashoka Hardware Showroom में 13 घंटे के बाद आग पर पाया काबू, देखें वीडियो

    Punjab: Ashoka Hardware Showroom में 13 घंटे के बाद आग पर पाया काबू, देखें वीडियो

    80 से अधिक दमकल विभाग की लगी गाड़ियां

    लुधियानाः आरती चौक नजदीक बीते दिन दोपहर साढ़े तीन बजे लगी अशोका हार्डवेयर के शोरुम में आग अगले दिन सुबह करीब 4 बजे बुझी। आग इतने भयावक थी कि शोरुम का सारा सामान राख हो गया। शोरुम में रेडीमेड किचन की चिमनियां व अन्य सामान के पड़ा था। दमकल विभाग के 20 से अधिक कर्मचारी इस आग बुझाने में पूरा दिन जुटे रहे। 80 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही।

    शोरुम की तीसरी मंजिल का लेंटर तोड़ कर विशेष सीढ़ी वाली मशीन मंगवाकर आग बुझााने की प्रयास किए गए। आग कई बार तो शांत हुई लेकिन फिर से भड़क जाती। दमकल कर्मचारियों ने आस-पड़ोस के दुकानदारों को भी सचेत करके उन्हें दुकानों से बाहर कर दिया। जानकारी देते हुए दमकल  अधिकारी धीरज शर्मा ने कहा कि अशोका हार्डवेयर में आग लगने का मैसेज दमकल विभाग में दोपहर करीब पौने 4 बजे पहुंचा।

    उसी समय दमकल विभाग की टीम निकल रेस्क्यू के लिए निकल गई। आज पूरा दिन यहां आग बुझाने में लग गया। पूरा फायर ब्रिगेड का अमला रेस्क्यू कर रहा है। आज विशेष सीढ़ी वाली गाड़ी भी यहां बुलाई है। दोपहर से लगाकार रेस्क्यू कर रहे है। पानी की गाड़ियों की तो गिनती ही नहीं हुई कितनी गाड़ियां लग चुकी है। शोरुम के फ्रंट का गेट जेसीबी से उखाड़ा गया उसके बाद लेंटर में गड्ढा करके पानी को बौझारे मारी गई। कड़ी मुशक्कत के बाद सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया गया।

  • Verka के बाद अब Amul ने भी बढ़ाए दूध के दाम, देखें लिस्ट

    Verka के बाद अब Amul ने भी बढ़ाए दूध के दाम, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार से यानी आज से (3जून) देशभर में दूध की कीमतों में करीब दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर से बढ़कर 66 रुपये/लीटर हो जाएंगे। जबकि अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जीसीएमएमएफ ने देर रात जारी बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से अधिकतम खुदरा मूल्य में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि होगी जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। मूल्य वृद्धि की घोषणा लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई है। जीसीएमएमएफ ने कहा कि फरवरी 2023 से उसने दूध की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है।

  • पानी में 4 बच्चों को डुबोकर मां ने उतारा मौत के घाट 

    पानी में 4 बच्चों को डुबोकर मां ने उतारा मौत के घाट 

    बाड़मेर: राजस्थान में दिल दहला देने वाली वारदात अंजाम दी गई है। एक मां ने अपने जिगर के 4 टुकड़ों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और फिर अपनी भी जान देने की कोशिश की। वारदात जयपुर के बाड़मेर में अंजाम दी गई। महिला ने चारों बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया। खुद भी पानी की टंकी में कूद गई, लेकिन पड़ोसी ने कूदते देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े आए। लोगों ने महिला को टंकी से निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाए जाने तक बच्चे दम तोड़ चुके थे। डॉक्टरों ने भी चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

    मामला बाड़मेर के सदर इलाके के धने ताल्लुका के तला गांव का है। रविवार शाम 4 बजे की बात है, लेकिन वारदात का खुलासा देररात हुआ। 4 बच्चों की मौत होने से क्षुब्ध परिवार ने महिला की करतूत के बारे में देररात पुलिस को बताया। जानकारी मिलते ही DSP रमेश कुमार शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी महिला का नाम हेमी देवी (35) पत्नी पुरखाराम है। मृतक बच्चों की पहचान संजू (9), मंजू (11), कृष्ण (7) और दिनेश (5) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह बच्चों को खेत में लेकर आई थी, लेकिन उसने खेत के पास बनी पानी की टंकी में एक-एक करके चारों को फेंक दिया।

    DSP रमेश ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के कारण हत्याएं करने का खुलासा हुआ है। जब महिला बच्चे लेकर खेत में गई, तब भी उसकी अपनी सास से कहासुनी हुई थी। उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिला के पति के बयान दर्ज करके के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसियों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सास से बात करके लड़ाई होने की वजह भी पता लगाई जाएगी।

  • चलती कार में लगी आग, महिला समेत जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो 

    चलती कार में लगी आग, महिला समेत जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो 

    मेरठ: चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर भोला झाल के समीप चलती CNG सैंट्रो कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सभी के कंकाल सीट से चिपके हुए मिले। फोरेंसिंक जांच में एक शव महिला का होना बताया जा रहा है। कार दिल्ली निवासी सोहनपाल सिंह के नाम पर है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद करीब तीन घंटे कांवड़ मार्ग बंद कर दिया गया था। देर रात यातायात सुचारु किया गया। जानी थाना क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे सैंट्रो कार में आग लग गई।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग का गोला बनी कार को चालक ने विपरीत दिशा में रोक दिया, लेकिन कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए और सभी की जलकर मौत हो गई।

    आगे की सीट पर बैठा युवक भी पीछे की सीट पर चला गया था। आगे की सीट पर सिर्फ चालक था। पिछली सीट पर तीन लोग बैठे थे, जिनमें एक महिला थी। चारों के शव कंकाल बन चुके थे। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। कार का नंबर डीएल4 सीएपी 4792 है, जो दिल्ली के प्रह्लादपुर निवासी सोहनलाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। अधिकारी दिल्ली पुलिस के अफसरों से संपर्क कर मृतकों की पहचान करने में जुटे हैं। सीएफओ संतोष राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कार की वायरिंग शार्ट होने से आग लगी है। वायरिंग जलने से ही खिड़की लाक हुई है।

    सीएनजी किट होने के कारण चंद मिनट में कार आग का गोला बन गई और अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। बाइक सवार कहां चला गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय कार में भीषण आग लगी थी उसी समय एक बाइक सवार वहां से गुजरा। उसने बाइक रोकी और कार का शीशा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भी कार सवारों को नहीं बचा पाया। कार से बाइक 50 गज की दूरी पर मिली है। पुलिस मान रही है कि युवक भी आग में झुलसा होगा। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कार और बाइक की टक्कर होने के बाद कार में आग लगी हो। बाइक के नंबर यूपी14ईएच 5035 के आधार पर वह गाजियाबाद के निस्तौली निवासी विपुल के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस का कहना है कि उसने यह बाइक किसी खानपुर के अंकुर के को दे रखी थी।

    पुलिस खानपुर के अंकुर की जानकारी जुटा रही है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि सैंट्रो कार दिल्ली नंबर की है इसलिए वहां के पुलिस अफसरों से संपर्क कर म़ृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। खिड़की नहीं खुलने पर उसने भी पीछे की सीट पर ही दम तोड़ दिया। सीएफओ का कहना है कि मौके पर देखकर लग रहा है कि कार के अंदर धुंए से उनका दम घुट गया। उसके बाद वह निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

  • Punjab : दूध के बाद अब Toll Plaza के दामों में हुई बढ़ोतरी

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार लोगों पर पड़नी शुरू हो गई है। दूध के बाद अब नैशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक बार फिर से वाहन चालकों को टोल रेट की बढ़ौतरी झेलनी पड़ेगी। नैशनल हाईवे पर सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर 2 जून की आधी रात को टोल रेट में फिर से वृद्धि कर दी गई है।

    जहां एक ओर आने-जाने वाले वाहनों के रेट में 5 से 10 प्रतिशत वृद्धि की गई है, वहीं दूसरी तरफ प्रतिदिन लाडोवाल टोल प्लाजा से लाडोवाल से फिल्लौर आने जाने वालों को भी महीने के पास में बढ़ौतरी की गई है। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर दीपेंद्र सिंह ने बताया नैशनल हाईवे अथॉरिटी के नियमों के अनुसार टोल रेट में वृद्धि की जा रही है। पहले यह वृद्धि लोकसभा चुनाव से पहले की गई थी परंतु कोड ऑफ़ कंडक्ट लगने के कारण वापस ली गई थी।

    अब नैशनल हाईवे अथॉरिटी के नियमों के अनुसार लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रत्येक वाहन चालक से 5 से लेकर 10 प्रतिशत की आने जाने की वृद्धि ली जाएगी। उन्होंने बताया कि लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रतिदिन आने-जाने वाले डेली पास में भी टोल फीस की वृद्धि की गई है जिसके चलते पहले जिन लोगों को प्रतिदिन आने जाने के लिए 1 महीने का 330 देना पड़ता था अब उनको 340 रुपए प्रति महीना देना पड़ेगा।