Blog

  • बद्दी में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा 

    कथा के श्रवण मात्र से मृत्यु के भय से मुक्त होता है मनुष्य- शैल

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा शुरू हो गई है। पंडित प्रकाश चंद शैल ने पहले दिन भागवत के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि इस कथा के सुनने मात्र से मनुष्य मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है। राजा परीक्षित को जब यह पता चला कि सात दिन के भीतर उसे सांप डंस लेगा तो उन्होंने इसके भय से बचने के लिए शुकदेव मुनि से उपाय पूछा जिस पर श्रीमदभागवत कथा का बारे में बताया। तभी से श्रीमदभागवत कथा का प्रचलन हुआ। कथा शुरू होने से पहले बद्दी में कलश यात्रा निकाली गई।

    जिसमें बद्दी की नीलम कौशल, मोनिका कौशल, शुकतला देवी, नीलम कुमारी, सुनिता देवी, कौशल्या देवी, सरोज देवी, लीला देवी के नेतृत्व में बद्दी गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा बद्दी शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई और वहां से बद्दी साई मार्ग होते हुए पानी की टैंकी से बद्दी गांव से होते हुए वापस शिव मंदिर में समाप्त हुई। 25 अप्रैल को कथा समाप्त हुई। इस दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर लीला देवी, राम मूर्ति. सरोज, दीपक ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपिस्थत हुए।

  • पंजाबः बड़ा हादसा, क्राफ्ट बाजार में टॉवर गिरने से एक की मौ+त, मची भगदड़

    गुरदासपुरः पंजाब में आज दोपहर तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में पठानकोट में तेज आंधी के कारण आप उम्मीदवार के कार्यक्रम में पंडाल गिर गरने का मामला सामने आया था। वहीं अब गुरदासपुर से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां हरदोछन्नी रोड पर चल रहे क्राफ्ट बाजार में बड़ा हादसा हुआ है। तेज आंधी के कारण मेले में बनाया गया एक लोहे का टावर गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं एक घायल भी हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों में घटना के बाद भगदड़ मच गई। 

  • श्रद्धालुओं से भरी पिकअप जीप पलटी, 19 घायल

    ऊना : हमीरपुर मुख्य मार्ग पर समूरकलां में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां से 2 बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

    श्रद्धालु पिकअप जीप को डबल डैकर बनाकर यात्रा कर रहे थे और पंजाब के नाइयां दा मोड़ अमृतसर से पहले पीरनिगाह पहुंचे थे। वहां से दियोटसिद्ध में माथा टेकने के बाद वापस अमृतसर जा रहे थे। श्रद्धालुओं के अनुसार पिकअप जीप की ब्रेक नहीं लग रही थी, जिस कारण अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क के बीच ही पलट गई।

    घायलों में जगतार, भागा सिंह, रूही, दीपक, गोगा, अजय, शिवांश, बोधराज,  रितू, निधि, इंदर, पूनम, रानी, महिंद्र कौर, रणवीर, आकाश, पूजा, जग्गा, विशाल घायल हुए हैं। इनमें से विशाल और रणवीर को गंभीर हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। 

  • जालंधरः इस इलाके में गिरी घर की छत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के कैंट में स्थित दीप नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर की छत गिर गई। घटना लिबड़ कॉलोनी की है। इस हादसे कोई जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं  आई है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बरसात के बाद घर की छत गिर गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि हादसे में उनका काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान परिवार के लोग घबरा गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्होंने धमाके की आवाज सुनाई दी। घटना के दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, घर की छत्त पर सीमेंट की स्लैब डाली हुई थी, जोकि तेज आंधी के कारण गिर गई। 

    वहीं पीड़ित संतोष कुमारी ने बताया कि बारिश के कारण तेज हवाएं चल रही थी। इस दौरान वह नीचे बैठी हुई थी कि अचानक जोर से आवाज गिरने की आई है। संतोष कुमारी ने बताया कि जब उसने जाकर देखा तो छत गिर गई थी और आसपास घरों के शीशे टूटे हुए थे। वहीं इलाका निवासियों ने बताया कि तेज आंधी के कारण घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के पर ईंटे गिरने से शीशे भी टूट गए।

  • पंजाब : Gun Point पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    32 बोर की 04 पिस्तौल, 04 राउंड, 01 एयर पिस्टल बरामद

    अमृतसर : शहर में बढ़ रही लूटपाट को रोकने के लिए पुलिस लगातार नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है। एक तरफ पूरे देश में चुनाव प्रचार के चलते भी पुलिस सख्ती दिखा रही है। इसी बीच अमृतसर पुलिस और सीआईए स्टाफ को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने दो लुटेरों को चार पिस्तौल और एक एयर पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कनिश कुंद्रा उर्फ ​​पहलवान और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​निहाला के तौर पर हुई है।

    पुलिस पार्टी ने गिरोह के सरगना कनीश कुंद्रा उर्फ ​​पहलवान को कंपनी बाग के पास से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी कनिश कुंद्रा और उसके दूसरे साथी गुरप्रीत सिंह से .32 बोर की 04 पिस्तौल, 04 राउंड, 01 एयर पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान कनीश कुंद्रा उर्फ ​​पहलवान ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना सिविल लाइन और थाना मकबूलपुरा क्षेत्र में गन प्वाइंट पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

    यह थाना सिविल लाइन अमृतसर में स्नैचिंग व आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इसका भी पता चल गया है कि वे अपनी पहचान छुपाने के लिए चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों को आपराधिक तत्वों को सप्लाई किया जाता था।

  • पंजाब: तेज आंधी के चलते आप उम्मीदवार के कार्यक्रम में गिरा पंडाल 

    पठानकोटः पंजाब में आज दोपहर के समय मौसम में बदलाव देखा गया। इस दौरान अचानक तेज आंधी के साथ कई जिलों में बरसात शुरू हो गई है। वहीं तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, गुरदासपुर से आप पार्टी के उम्मीदवार अमन शेर सिंह शेरी कलसी द्वारा समारोह का आयोजन किया गया था। जहां तेज आंधी तूफान की वजह से पंडाल गिर गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि कोई जानी नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। 

  • पंजाब : भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, लगातार हो रहा विरोध, देखें वीडियो

    पठानकोट : जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर हर एक पार्टी के उम्मीदवार की ओर से अपना चुनाव प्रचार बड़े जोरशोर से किया जा रहा है। वही इस चुनावी प्रचार में भाजपा उमीदवार को कड़ी मशक्कत का सामना अपने चुनावी प्रचार में अलग-अलग जगह पर करना पड़ रहा है। क्योंकि किसानों की ओर से भाजपा उमीदवारों का विरोध अलग-अलग जगह पर किया जा रहा है। इसी के चलते लोकसभा हलका गुरदासपुर से भाजपा उमीदवार दिनेश सिंह बब्बू की ओर से विधानसभा हलका भोआ के गांव तारागढ़ में अपना चुनावी प्रचार किया जा रहा था।

    जिसके चलते उनका विरोध करने के लिए किसान जथेबंदियो की और से उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं व किसान नेताओं के बीच होने वाले टकराव को भी पुलिस ने बड़ी मशक्कत से रोका। इस बारे में बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जो मांगे मानी थी उनको पूरा नहीं किया जा रहा। जिसके विरोध के चलते भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा उम्मीदवार की ओर से अपना चुनावी प्रचार किया जाएगा वहां पर उनका विरोध किया जाएगा। वही इस बारे में जब भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह भी एक किसान परिवार से संबंधित है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे भाई हैं उन्हें इस लोकतंत्र के पर्व में अपना सहयोग करना चाहिए और जो भी चुनाव प्रचार करने आ रहा है उसे नहीं रोकना चाहिए चाहे वो किसी भी पार्टी का हो।

  • जालंधरः बरसात ने खोली प्रशासन की पोल, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर में आज कुछ समय के लिए हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। लेकिन इसी के साथ इस बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी है। प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों का खुलासा उस समय हुआ, जब लोगों ने बरसात के दौरान गड्डों को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह मामला लंबा पिंड से जंडू सिंघा की ओर जाती सड़क का है। जहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे दिखाई दे रहे है और उनमें पानी इकट्ठा हुआ पड़ा है। लोगों का कहना हैकि प्रशासन की बड़ी वारदात होने का इंतजार कर रहा है। 

    वहीं राहगीरों ने कहा कि इस सड़क के हालात बदतर होने के कारण वह इस रास्ते से गुजरना भी पसंद नहीं करते। उन्होंने कहाकि मजबूरी के कारण उन्हें यहां से गुजरना पड़ता है। वहीं इलाका निवासियों भी सड़क से परेशान हो चुके है। उनका कहना है कि इस सड़क पर कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन प्रशासन इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

  • मशहूर अदाकारा Divyanka Tripathi का हुआ Accident, अस्पताल में भर्ती, लाइव सेशन किया रद्द 

    मुबंईः टेलीविजन स्टार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सीडेंट हो गया है। अभिनेत्री की टीम ने इंस्टाग्राम पर उनके और पति विवेक दहिया के प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी है। वहीं विवेक दहिया की पीआर टीम ने बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह खुलासा किया है कि दिव्यंका अस्पताल में भर्ती जिसकी वजह से लाइव सेशन को रद्द करना पड़ा है। वहीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के ठीक होते ही वह लाइव आकर आप सभी से बात करेंगे। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया जो हाल ही में एड्रियशम के साथ एक अंडरकवर एजेंट के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टेलीविजन पर लौटी हैं। वह एक दुर्घटना का शिकार हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की पीआर टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और उनकी आज सर्जरी होगी। पोस्ट में लिखा है, ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन रद्द कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक आप सभी से मिलेंगे। हम आपकी समझ और समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करें।’

    रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में धूम मचा चुकी दिव्यांका त्रिपाठी का 18 अप्रैल 2024 को एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद 19 एक्सीडेंट 2024 को एक्ट्रेस की सर्जरी है। बता दें कि पिछले साल अगस्त में दिव्यांका के दो लिगामेंट के फटने की सर्जरी के कुछ महीनों बाद एक बार फिर वह हादसे का शिकार हुई हैं। विवेक ने अपनी इंस्टाग्राम आईजी स्टोरी पर एक एक्स-रे रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें लिखा था, ‘दिव्यांका मैम के सोल्डर की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जैसा कि अपडेट किया गया है, वह सुरक्षित हाथों में हैं।’

    विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी अपने लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले और उसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। दोनों 8 जुलाई, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। दिव्यंका ने 2006 में नाटक ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के साथ टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की, विवेक की पहली टेलीविजन भूमिका 2013 में ‘ये है आशिकी’ में लीड रोल प्ले किया था। बता दें कि उन्होंने ‘नच बलिए 8’ में भी एक साथ हिस्सा लिया था।

  • पंजाबः स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 14 बच्चों सहित कई घायल

    संगरूरः बरनाला-चंडीगढ़ रोड़ पर धनौल के पास सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक द्वारा सड़क क्रॉस करने के दौरान स्कूल बस से टकरा गया। इस दौरान ग्रीन फील्ड कॉन्वेंट स्कूल की बस दानगढ़ की ओर जा रही थी। हादसे में स्कूल बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए। वहीं बस चालक और कंडक्टर भी घायल हुए है। जिन्हें घायल अव्स्था में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    इस दौरान कुछ बच्चों को टांके लगे है। वहीं स्टाफ के 2 मेंबर भी घटना में घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों चालकों में गलती किसकी थी। वहीं डॉक्टर का कहना है कि कुछ बच्चों को चोटें थोड़े ज्यादा आई है। लेकिन अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 42 बच्चे सवार थे।

    वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गलती स्कूल बस चालक की थी। उनका कहना है कि ट्रक निकल चुका था। इस दौरान ट्रक का डाला खुला हुआ था। लेकिन बस चालक से गाड़ी कंट्रोल ना होने का कारण हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि बस चालक अगर समय तेज रफ्तार से ना होता तो हादसा टल सकता था।