Blog

  • भारी बारिश का कहर, 87 की मौ’त, कई घायल

    नई दिल्ली : एक तरफ गरीबी की मार झेल रहे पाकिस्तान पर अब कुदरत ने भी परेशानी बढ़ा दी है। पाकिस्तान में भारी बारिश से अबतक 87 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 80 से अधिक लोग घायल हैं।

    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान में बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 87 लोग मारे गए हैं और 82 अन्य घायल हो गए हैं, जबकि देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का कहर अब भी जारी है।

    रिपोर्ट के अनुसार एनडीएमए ने शुक्रवार को कहा कि बारिश ने देश भर में 2,715 घरों को आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि ज्यादातर लोगों की मौत संरचनात्मक ढहने, बिजली गिरने और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में हुई है।

  • 3 दिन से रेलवे ट्रैक पर बैठ किसान, जनता हो रही परेशान 

    चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपने तीन साथियों की रिहाई के लिए बुधवार से पटियाला जिले के शंभू स्थित रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर पक्का धरना लगा रखा है। इस कारण लुधियाना के रास्ते अंबाला और अंबाला से लुधियाना की तरफ आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाना पड़ रहा है और कुछ को रद करना पड़ रहा है। रूट डायवर्ट होने के कारण अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशनों पर यात्री भी यही बात कह रहे हैं कि किसानों की नाराजगी हरियाणा और केंद्र सरकार से है तो इसके लिए वे आम जनता को क्यों परेशान कर रहे हैं। उधर, शुक्रवार को कुल 83 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

    इनमें से 21 ट्रेनों को जहां रद करना पड़ा वहीं, 54 को रूट डायवर्ट कर चलाया गया और आठ को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया गया। बता दें कि किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों को लेकर शंभू और संगरूर जिले के खनौरी बार्डर पर भी 13 फरवरी से नेशनल हाईवे जाम कर रखा है। 67 दिन से नेशनल हाईवे बंद होने के कारण वाहनों को भी दूसरे रास्तों से निकाला जा रहा है। लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर बिहार के किशनगंज निवासी मोहम्मद उदास बैठा था। उसने बताया कि उसकी मां गांव में बीमार है और उसे किशनगंज जाना है। 17 अप्रैल की उसकी टिकट थी, लेकिन कर्मभूमि एक्सप्रेस कैंसल हो गई। अब दो दिन से वह स्टेशन आ रहा है, लेकिन ट्रेन नहीं मिल रही है।

    घर से बार-बार फोन आ रहा है कि वह गांव जल्दी पहुंचो। अब शनिवार को आम्रपाली से कटिहार जाएगा और वहां से किशनगंज के लिए गाड़ी पकड़ने की कोशिश करेगा। वहीं इस मामले को लेकर लॉ एंड ऑर्डर के डीजीपी अर्पित शुक्ला के कहा कि किसान संगठनों के साथ बातचीत चल रही है। कोशिश की जा रही है कि वह खुद ही ट्रैक खाली कर दें। दूसरी ओर पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि आयोग का काम चुनाव करवाना है। कानून व्यवस्था का काम देखना सरकार की जिम्मेदारी है। चुनाव में अगर कानून व्यवस्था में व्यवधान पैदा होता है तो आयोग दखल देता है। रेलवे ट्रैक पर अगर धरना चल रहा है तो यह देखना पुलिस प्रशासन का काम है। 

  • आज का राशिफल, 20 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 20 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 47 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज वामन द्वादशी भी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि:

    आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जाएंगे। घर-वार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 5

    वृष राशि:  

    आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आप स्वस्थ्य बने रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आईटी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी लाभ मिलेगा। आज आपकी बातों का लोगों पर प्रभाव दिखेगा। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। रोजगार के अवसर मिलने के योग हैं।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि:

    आज आपको आर्थिक रूप से अपने रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आज सकारात्मक सोच आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा। परिवार  के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। आज लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। काम:काज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 6

    कर्क राशि:

    आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको थोड़ा आलस महसूस होगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे । जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है, उनकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपकी कार्य क्षमता से सहकर्मी प्रभावित होंगे।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 4

    सिंह राशि:

    आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे। दांपत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 8

    कन्या राशि:  

    आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बनेगा। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    1. शुभ रंग- पिच
    2. शुभ अंक- 5

    तुला राशि:

    आज का दिन आपके शानदार रहने वाला है। आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी, आप अपने सारे रुके हुए काम पूरा करने में सफल होंगे। आज जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल जाएगा। कोई जरूरी चीज आज आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको तली:भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि:  

    आज आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। जीवनसाथी से आपको खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बन रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

    1. शुभ रंग- मैहरुन
    2. शुभ अंक- 3

    धनु राशि: 

    आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। करियर में सफलता सुनिश्चित होगी। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। बच्चे खेल:कूद में व्यस्त रहेंगे।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 7

    मकर राशि:

    आज आपको बच्चो से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवन मे आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपका बुक्स की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। आज आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि:  

    आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा:पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त:दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान:सम्मान बढ़ेगा।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 4

    मीन राशि:  

    आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जायेंगा। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नवविवाहित दम्पति कही घूमने जाएंगे।

    1. शुभ रंग- बैंगनी
    2. शुभ अंक- 8

     

  • पंजाबी गायक को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ : पंजाब में गायकों को धमकी मिलने का सिलसिला लगातारजार है। वहीं अब पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के दोस्त और मशहूर पंजाबी गायक जसकरण सिंह ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। अब गायक ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जस्सिटस जसजीत सिंह बेदी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब पुलिस को आदेश दिया है कि याचिकाकर्त्ता को हथियारों से लैस 2 सुरक्षाकर्मी दिए जाएं।

    याचिका में कहा गया है कि जसकरण दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का दोस्त था। मई, 2022 में मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन बाद जसकरण इंग्लैंड चलाया गया था। अभी हाल ही में किसी ने कमेंट करते हुए “यू नैक्सट” और साथ में पिस्टल का इमौजी बनाया है। हाईकोर्ट ने सुरक्षा का आदेश देने के साथ ही पंजाब पुलिस से जवाब भी मांगा है। 

  • जालंधर : 100 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर (ens): देहात सीआईए स्टाफ की टीम ने एक नशा तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ कन्नू निवासी गाँव नागरा, थाना मकसूदां के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी धर्मेन्द्र कल्याण ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मकसूदां से करतारपुर की तरफ जा रहे थे। 

    बिधिपुर फाटक के पास सर्विस लाइन पर बिना नंबरी एक्टिवा पर युवक बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोककर एक्टिवा के बारे में पूछताछ के दौरान   डिगी से पुलिस को एक लिफाफा मिला। जिसे पुलिस ने खोलकर देखा तो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब :65 डिस्ट्रिकट और एडिशनल सैशन जजों के हुए तबादले, देखे लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से बड़ी मात्रा में डिस्ट्रिक्ट सैशन जजों के तबादले किए गए हैं। इस लिस्ट 65 डिस्ट्रिक्ट और एडिशनल सैशन जजों के तबादले कर नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है। माननीय जजों के नामों की लिस्ट निम्न है। 

  • पंजाब : 200 रुपये की लेन देन पर युवक की बेरहमी से हत्या, देखे वीडियो

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के गांव जोड़ी कलां के युवक की मामूली रकम की खतिर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोडू मसीह पुत्र तरसेम मसीह उम्र 34 वर्ष निवासी जोड़ी कलां। जालंधर में एक ढाबे पर काम करता था। वह  अपने गांव आता-जाता रहता था। 

    बताया जा रहा है कि वह अवैध शराब का कारोबार करने वाले मसीह के साथ शराब पीने गया और 200 रुपए के भुगतान को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान शराब कारोबारी और उसकी पत्नी ने तेजधार हथियारों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक के शव को नाले में फेंक दिया। जिसकी जानकारी उसके साथ आए सुक्खा मसीह ने परिजनों को दी। 

    इस संबंध में परिजनों ने तुरंत थाना डेरा बाबा नानक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें उचित न्याय नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते आज उन्होंने गांव जोड़ी कलां निवासियों को साथ लेकर डेरा बाबा नानक थाने के सामने धरना लगा दिया। मृतक युवक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है।

  • भयंकर आंधी से चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल -बाल बचा चालक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में आज भयंकर आंधी तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ। जिससे ऊना-गगरेट मार्ग पर गांव गुगलैहड़ में एक चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित है। परंतु घटना में कार को काफी नुकसान पंहुचा है।तेज़ रफ़्तार आंधी से सड़क पर गिरे पेड़ के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाकर गिरे पेड़ को हटाया गया और यातायात सुचारू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी की वजह से कार सवार कार को जैसे ही सड़क किनारे करने लगा तो एक विशालकाय आम का पेड़ तेज हवा के कारण टूटकर कार पर जा गिरा। जिस में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

  • पंजाब : इस जेल मे कैदियों के बिच हुआ खूनी टकराव, 2 की मौत

    संगरूर: जिले की  ल में कैदियों के बीच खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। इस लड़ाई मे चार कैदियों को गंभीर चोटे आई है। जिन्हे इलाज के लिए पटियाला रैफर कर दिया गया है। 

    डॉक्टरों के मुताबिक घायल कैदियों के शरीर बुरी तरह से जख्मी हुए है। इस घटना में दो कैदियों की मौत हो गई है। जिनकी पहचान हर्ष और धरमिंदर के रूप मे हुई है।

  • पंडोगा में आग को लेकर जागरुकता अभियान 

    आग लगने पर डायल करें 101 नंबर 

     ऊना/सुशील पंडित: ऊना के अग्निमशन कर्मियों ने आद्योगिक क्षेत्र पंडोगा के क्षेत्र में आग के बारे में आमजन को अलर्ट किया है। इस दौरान फायर टीम ने पेट्स फार्मा प्राईवेट लिमिटेड, आई टी आई पंडोगा, पीएचसी दौलतपुर मे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूक किया। आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान लीडिंग फायरमैन अशोक कुमार ने आग लगने की स्थिति में त्वरित और सही ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए जरूरी तकनीकों और सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर आमजन व छात्रों ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण के महत्व को समझा । रक्षा उपायों को हमेशा प्राथमिकता देने की बात कही। आग लगने की स्थिति में टोल फ्री नंबर 101 पर संपर्क करने बारे कहा गया। आमजन को आग के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटे गए । इस अवसर पर उद्योग के कर्मचारीयो सहित अग्निश्मन विभाग के की ओर से फायरमैन दौलतराम, चालक रणजीत सिंह व हवलदार कमल सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ऊना अग्निशमन केंद्र के प्रभारी नितिन धीमान ने कहा कि अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को आग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा ।