Blog

  • मवा सिंधियां में सिंचाई कर रहे किसान से मारपीट

    मवा सिंधियां में सिंचाई कर रहे किसान से मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट के मवा सिंधियां गांव में सिंचाई कर रहे एक किसान ने 6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठेड़ा जसवालां निवासी नेक मोहम्मद पुत्र सुल्तान मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि शुक्रवार को शाम पांच बजे के करीब वह मवा सिंधियां गांव में खेतों को सींच रहा था। तभी उसी के गांव कुठेड़ा जसवालां के निवासी सरदार मोहम्मद पुत्र बली मोहम्मद, शोकत अली पुत्र सरदार मोहम्मद व चार अन्य व्यक्तियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया व गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। गगरेट थाने में सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 323 के तहत मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
  • पंजाब में बनेगा अयोध्या की तर्ज पर श्री राम मंदिर

    लुधियानाः  22 तारीख को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के लिए अब लोगों को और इंतजार नहीं करना होगा। लंबे समय के इंतजार के बाद अब करीब 15 दिन बाद अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में बनने वाले भगवान श्री राम मंदिर को लेकर जहां भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की तर्ज पर लुधियाना में भी भगवान श्री राम का भावी मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर को बनाने वाले वास्तुकार राजस्थान से संबंधित हैं और इस मंदिर का निर्माण उन्होंने बिना किसी सरया के करवाया है। 

    इस मंदिर का इतिहास हजारों साल का बताया जाता है। यहां यह भी बताने योग्य है कि यह मंदिर हूबहू अयोध्या के राम मंदिर जैसा ही दिखता है। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए ट्रस्टी रमेश गर्ग ने कहा कि इस मंदिर का निर्माण पिछले पांच साल से चल रहा है और अगले छह महीने तक यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस मंदिर में किसी भी प्रकार के लोहे का उपयोग नहीं किया गया है और इसका निर्माण पत्थर से किया गया है, जिसे नर-मादा का जोड़ लगाकर जोड़ा गया है।

    उन्होंने बताया कि इस मंदिर का डिजाइन राजस्थान के एक वास्तुकार द्वारा किया जा रहा है और इसमें इस्तेमाल होने वाला पत्थर भी राजस्थान से ही आ रहा है। हालांकि, इस मंदिर में स्थापित होने वाली भव्य मूर्तियां भी जयपुर से आएंगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस मंदिर में 31 हवन कुंड बनाए गए हैं। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए यहां पर हवन होगा और 17 तारीख से यहां पर हवन कुंड शुरू हो जाएगा और 101 घंटे तक यहां पर हवन होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या की धरती से मिट्टी लाई जा रही है। जिसे तिलक के रूप में लोगों को लगाया जाएगा। साथ ही सीता माता के मायके नेपाल से चरणामृत मंगवाया गया है। इसके अलावा राम सेतु से एक पत्थर लाया गया है। जिसे यहां के लोगों को दिखाया जाएगा।

  • हरोलीः सैंसोवाल में मारपीट, केस दर्ज

    हरोलीः सैंसोवाल में मारपीट, केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली के सैंसोवाल में लकड़ियां काट रहे एक व्यक्ति को धमकी देने वाले शख्स पर हरोली थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसाल गांव के रहने वाले सरवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब वह सैंसोवाल में लकड़ी का कटान कर रहा था। तभी हरोली के धर्मपुर गांव वासी पम्मी सैनी पुत्र सुखदेव सैनी ने उसके कार्य में बाधा उत्पन की। उसे गंदी गंदी गालियां निकालीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • बसोलीः नशे की गोलियों का नेटवर्क चलाता था फर्जी डॉक्टर

    बसोलीः नशे की गोलियों का नेटवर्क चलाता था फर्जी डॉक्टर

    ऊना/सुशील पंडित: बसोली के फर्जी डॉक्टर पर पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। शुक्रवार को ऊना से आठ किमी दूर मदनपुर स्कूल के पास नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने आरोपी फर्जी डॉक्टर बलराम सिंह पुत्र भगौती प्रसाद के ठिकाने से लाखों दवा की गोलियों के रेपर और दर्जनों नशीली दवाओं के साबुत पत्ते बरामद किए थे। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले बलराम के अड्डे पर जब पुलिस पहुंची थी तब उन्हें निट्राजेपाम, मुंह में घुलने वाली क्लोनेजापाम की 3.5 किग्रा अधजली गोलियां मिली थीं। साथ ही इसी साल्ट की साबुत गोलियों के भी दर्जनों पत्ते पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी बलराम सिंह तथा उसकी पत्नी मधुबाला के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 22, 29-61-85 और भारतीय दंड संहिता की धारा 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया है कि आरोपी नशीली दवाओं को विदेश भी भेजता था। यहीं बैठे बैठे वह नशीली दवाओं को अलग अलग ब्रांडेड कंपनियों के नाम से मयंमार, बिहार, बंगाल और देश के अन्य राज्यों तक सप्लाई करता था। इलाके के लोग बताते हैं कि कुछ ही समय में उसने नशीली दवा के कारोबार से अच्छी खासी संपत्ति भी खड़ी कर ली थी और इस कारोबार को करते हुए उसे अढाई दशक से अधिक का समय हो चुका है। अब सवाल यही उठता है कि ऊना की पुलिस और प्रशासन इतने वर्ष कहां सोया था। क्या प्रशासन के अधिकारियों को बलराम द्वारा संचालित नशे के कारोबार की बिलकुल भी भनक नहीं थी।
  • गगरेट, होशियारपुर और ठठल के युवक चिट्टे संग पकड़े

    गगरेट, होशियारपुर और ठठल के युवक चिट्टे संग पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले की दो अलग अलग जगहों पर शुक्रवार को तीन युवक चिट्टे के साथ पकड़े गए हैं। पहला मामला अम्ब तहसील के नंदपुर का है। पुलिस ने शक की बिनह पर जब दो व्यक्तियों की तालाशी ली तो उनके पास से 10.69 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। अम्ब पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों दीपक पुत्र दौलत राम, निवासी गली न. 1, मकान न 471, भगत नगर, मॉडल टाउन, तहसील व जिला होशियारपुर तथा संदीप बख्शी पुत्र सुभाष बख्शी, निवासी ठठल, तहसील अम्ब, के विरुद्ध अम्ब थाने में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 29-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला गगरेट का है। गगरेट पुलिस जब रोजाना गश्त पर थी तब संदेह होने पर उन्होंने एक गाड़ी की तालाशी ली। तालाशी लेने पर उसमें से 2.19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पकड़ी गई। गगरेट पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दोनों आरोपियों चेतन शर्मा पुत्र सरदारी लाल शर्मा तथा दिवान्शु पुत्र पिंकेश कुमार, निवासी वार्ड न0 1, गगरेट के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों में चिट्टे के साथ लगातार युवक पकड़े जा रहे हैं। मगर पुलिस इस जानलेवा नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने में नाकाम है। चिट्टा सरेआम बिक भी रहा है और लोग उसका सेवन भी कर रहे हैं। 
  • कुत्तों के झुंड ने 7 महीने के बच्चे को नोंच कर मार डाला, जाने मामला

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के झुंड ने सात महीने के एक बच्चे को मार डाला। बता दें कि जिस बच्चे को कुत्तों ने नोचा वो एक मजदूर परिवार का था। अयोध्या नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर महेश निलहरे ने बताया कि घटना से पहले उसकी मां ने उसे जमीन पर लिटा दिया था क्योंकि उसे पास में कुछ काम था। उन्होंने कहा कुत्तों के एक झुंड ने बच्चे को काटा और उसे खींचकर ले गए। अधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक कुत्तों ने शिशु का एक हाथ विकृत कर दिया और उसकी एक बांह काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    गुना जिले के रहने वाले बच्चे के परिवार ने उसके शव को भोपाल के नजदीक एक गांव में दफनाया, उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। इस बीच एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने बच्चे के परिवार को 50,000 रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की है और पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये और दिए जाएंगे।

  • पंजाबः मिट्टी में मजदूरों के दबने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    मोगाः पक्का दोसांझ रोड पर आज सुबह एक बडा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक पुराने मकान की नींव को खोदते समय हादसा हो गया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, नींव खोदने के दौरान उसमें से ईंटे निकालते समय 2 मजदूर मिट्टी की दाब में आ गए। इस हादसे के दौरान करीब 6 फीट की गहराई पर दोनों मजदूर काम कर रहे थे। वहीं दोनो मजदूरों को मोगा की समाज सेवी सोसाइटी के मेंबर मेयर बलजीत सिंह चानी की मदद से उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

    जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं जब इस घटना के बारे में मोगा की विधायक को पता चला तो वह घायलों का जानने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों घायल की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पीड़ित मजदूर ने मामले की जानकारी देते बताया कि वह आज सुबह मकान की नींव से ईंटे निकाल रहे थे। इस दौरान जब 6 फीट की खुदाई की जा रही थी तो ऊपर से मिट्टी गिर गई। इस हादसे में वह और एक अन्य मजूदर उसमें दब गए। 

  • पंजाब : शहीद गुरप्रीत सिहं का पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सिपाही गुरप्रीत सिंह का आज उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद हुए पंजाब के गुरदासपुर के गुरप्रीत सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। गांव भैणी में पिता नरिंदर ने बेटे को मुखाग्नि दी। कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह 6 साल पहले 73 फील्ड रेजिमेंट में शामिल हुए थे।गुरप्रीत सिंह गुरुवार को साथी जवानों के साथ गुलमर्ग से दूर बर्फीली पहाड़ियों में आतंकियों के खिलाफ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए। कई सालों से उनकी ड्यूटी आतंकवाद प्रभावित इलाकों में रही है। गुरप्रीत की मां लखविंदर कौर ने बताया कि 2023 में उसकी सगाई हुई थी। 25 अगस्त को वह ड्यूटी पर लौट गया था। जाते समय गुरप्रीत ने कहा था कि 2024 के मार्च-अप्रैल महीने में वह छुट्‌टी आएगा और शादी करेंगे।

    वीडियो देखने के लिए लिंग पर क्लिक करें

    गुरप्रीत सिंह के पिता नरिंदर सिंह ने कहा कि उनका बेटा पिछले साल अगस्त महीने वीनागुड़ी वेस्ट बंगाल से 45 दिन छुट्टी आया था। छुट्टी काटने के बाद वह सीधा 18 राष्ट्रीय राइफल्स जो कि जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्र गुलमर्ग सेक्टर में तैनात थी, में शामिल होकर देश सेवा में जुट गया।उन्होंने कहा गुरुवार शाम 6 बजे उन्हें यूनिट से फोन आया कि उनका बेटा देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गया है। शहीद गुरप्रीत सिंह अपने पीछे मां लखविंदर कौर, पिता नरिंदर सिंह व छोटे भाई हरप्रीत सिंह को छोड़ गए हैं।  गुरप्रीत अकेले कमाने वाले था, सारे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।शहीद के अंतिम संस्कार में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, आम आदमी पार्टी नेता जगरूप सिंह सेखवा, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Down Town इमारत में लगी भीषण आग, सामने आया भयानक वीडियो

    डोंबिवलीः मुंबई के डोंबिवली इलाके में एक डाऊन टाऊन इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। डोंबिवली के पास खोनी पलावा के डाऊन टाऊन इमारत में शार्ट सर्किट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग सातवीं मंजिल पर लगी और जल्द ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। गनीमत ये रही कि इमारत में तीसरी मंजिल तक ही लोग रहते हैं और आग लगने के तुरंत बाद यहां रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट लगने से आग लगी और जल्द ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि इमारत भंयकर आग की लपटों में घिरी हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    डाऊन टाऊन इमारत में इतनी भीषण आग बिल्डिंग के मीटर बॉक्स से फैली। इसके बाद ये आग केबल और वायर के ज़रिए बाकी फ्लोर के गैलरी एरिया में तक फैल गई।  दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियों ने मिलकर फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात है कि इसमें कोई भी शख्स फंसा नहीं है। इस इमारत में लगी आग कितनी भीषण है वो सामने आए इस वीडियो से ही दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नीचे की मंजिल से उठी आग की लपटों ने पूरी इमारत को ही अपने आगोश में ले लिया है। 

  • पंजाब : चोरों ने DC दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    संगरूर : डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह हथियार लाइसेंस की दुकान डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के सामने चंद कदम की दूरी पर है। एसएसपी संगरूर सतिंदर सिंह चहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि हथियार लाइसेंसी दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हमारी टीम लगातार इसकी जांच कर रही है और सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद ही ही सही जानकारी मिल पाएगी कि कितना असला चोरी हुआ है और अभी तक सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर दिखे है।

    इसके बाद जांच के बाद पता चलेगा कि और कौन शामिल था। उन्होंने कहा कि असला लाइसेंस दुकान के लिए जो गाइड लाइंस होती है क्या इनकी ओर से उनको फॉलो किया गया है, वह भी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हथियार लाइसेंस दुकान के मालिक चंचल गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उन्हें पता चला कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है।