Blog

  • रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई 2 छात्राएं

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जालौन में अत्यधिक कोहरे की वजह से दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी घायल है दोनों लड़कियां पढ़ने के लिए अपने कोचिंग सेंटर जा रही थीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो सहेलियां वर्षा (18) और काजोल (17) उरई इलाके में अपने कोचिंग सेंटर जाने के लिए अजनारी रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश कर रही थीं, तभी एक अज्ञात ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी

    उन्होंने बताया कि काजोल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वर्षा को गंभीर चोटें आईं है रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वर्षा को उरई के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और काजोल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि वर्षा को आगे के इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है

  • भाजपा को बड़ा झटकाः पार्षद AAP में हुआ शामिल

    चंडीगढ़ः नगर निगम के 18 जनवरी को होने वाले मेयर इलेक्शन से पहले बड़ी सियासी उठापटक हो गई है। 2 दिन से गायब भाजपा के पार्षद गुरचरण काला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह पिछले 2-3 दिन से भाजपा नेताओं के संपर्क में नहीं थे। हालांकि उनके बेटे ने पुलिस थाने में पिता के किडनैपिंग की शिकायत तक दे दी। वहीं 3 दिन पहले ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू को तोड़ लिया था। वह सांसद किरण खेर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।

    वहीं इस चुनाव में कांग्रेस और आप ने INDIA गठबंधन को नकार दिया है। दोनों पार्टियां मेयर पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। निगम के वोटों के हिसाब से ऐसे में भाजपा मेयर पद पर फिर चुनाव जीत सकती है। चंडीगढ़ निगम में इस बार मेयर की सीट आरक्षित है। नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। BJP के पार्षदों की संख्या 14 हो गई है, जबकि आप के पास 13 तो कांग्रेस के पास 7 वोट हैं। जबकि एक पार्षद शिरोमणि अकाली दल का है।

  • गाड़ी पार्किंग को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो

    लखनऊ: ठाकुरगंज इलाके में घर के सामने गाड़ी पार्क किए जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बीच एक शख्स ने फायरिंग कर दी। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जो भाई-बहन बताए जा रहे हैं। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाता नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की है, जहां सुबह पार्किंग के विवाद में हुई फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी मनोज मिश्रा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करते नजर आ रहा है। गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग में सगे भाई-बहन अर्पित कनौजिया और मानसी घायल हो गए।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    वायरल वीडियो में गली में आपसी विवाद के बाद आरोपी रिवॉल्वर निकालता दिखाई दे रहा है। उसके परिजन रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह सबको किनारे कर गोली चलाता दिखाई पड़ रहा है। दूसरे पक्ष ने इसका वीडियो बना लिया। दोनों घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहीं हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के मुताबिक, दौलतगंज में शुक्रवार सुबह गाड़ी खड़ी करने को देकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग की गई। गोली लगने से अर्पित उर्फ मोनू और उसकी बहन मानसी घायल हुई है। मामले के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • पंजाब : ठंड में लावारिस हालत में मिली मां-बेटी, देखें वीडियो

    अमृतसर : ब्यास में एक महिला की अपनी मासूम बेटी के साथ बाजार में सोती हुई तस्वीरें सामने आई है। जो कथित तौर पर मानसिक रूप से ठीक नहीं है। मां और एक साल की बच्ची सड़क पर ठंड में रह रही थी। उक्त तस्वीरें तब सामने आईं जब कुछ स्थानीय युवा सेवा के तौर पर अक्सर रात के समय सड़क किनारे बाजारों में सो रहे लोगों को कंबल और अन्य गर्म कपड़े बांटते हैं।

    एक महिला की मासूम बेटी के साथ बाजार में सोती हुई तस्वीरें सामने आईं, जो कथित तौर पर मानसिक रूप से ठीक नहीं है। इन सभी घटनाओं के दौरान बेहद खराब हालत में थी उक्त महिला को पिंगलवाड़ा पहुंचते ही प्राथमिक उपचार के रूप में बेहद प्यार और स्नेह की तस्वीरें सामने आई हैं।

  • CM की सुरक्षा में बड़ी चूक

    शहडोलः सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। शहडोल पहुंचने से पहले सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति शराब पीकर नशे की हालत में पुलिस की वर्दी पहने मिला है। ये शख्स सुरक्षा जवानों के बीच घुस गया और उनके बीच ही पुलिसकर्मी बनकर खड़ा रहा। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास ये वहां पहुंच गया, जहां से सीएम मोहन यादव को पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश करना था। 

    मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर युवक पुलिस के सामने ही खड़ा होकर रौब दिखा रहा था। जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना है उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं। उसी दौरान वह नशे की हालत में उनके बीच घुस गया और बात करने लगा।

    जब मीडियाकर्मियों ने पूछा की अज्ञात पुलिसकर्मी नशे की हालत में कैसे लड़कियों से बात कर रहा है तभी वह भागने लगा। अधिकारियों और पोलिवकर्मियों की मौजूदगी में वह निकलकर भागने लगा लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा। युवक नशे की हालत में था। वह पुलिस की वर्दी में था। उसकी वर्दी में मध्य प्रदेश पुलिस का फित्ता लगा था। उसके बाद भी पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। कुछ पुलिसकर्मी उसे कोटवार बताकर किनारे खड़े हो गए। गेट के प्रभारी टीआई रघुवंशी ने बताया कि वह कौन था उसकी हमे जानकारी नहीं। मेरी टीम में 9 लोग हैं उनमें वो शामिल नहीं है। वह कौन था उसका पता लगवाते हैं।

  • इस मामले SHO और ASI सस्पेंड, ESI लाइन हाजिर 

    पानीपत: हरियाणा के पानीपत में थाने के SHO और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं ईएसआई को लाइन पर लगा दिया गया है। इन तीनों ने हत्या के मामले को बीमारी से मौत बताकर रफा-दफा कर दिया। मामला एसपी अजीत सिंह शेखावत तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी अलग से जांच कराई।

    जिसके बाद चांदनी बाग थाने के SHO इंस्पेक्टर कर्मबीर और ASI सतीश को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि ESI बलविंद्र को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया। अब इस मामले में कई संदिग्ध आरोपियों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। सब इंस्पेक्टर कृष्ण को इस थाने का प्रभार सौंपा गया है। आरिफ, जिसकी हत्या के मामले को पुलिस ने बीमारी से मौत में बदल दिया था। मृतक आरिफ दो बच्चों का पिता था। जिसमें बड़ा बेटा 5 साल का है। छोटी बेटी 3 साल की है। इसके अलावा पत्नी 4 माह की गर्भवती भी है।

    बबैल नाका के पास रहने वाले राजू ने बताया कि 18 दिसंबर 2023 को शाम करीब 7 बजे वह अपने दोस्त आरिफ के साथ प्रेमी ढाबा पर खाना खाने गया था। जहां ढाबे पर वेटर का काम करने वाले चौटाला नाम के युवक से आरिफ का विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर चौटाला ने आरिफ को पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसने फोन कर अपने दोस्तों को भी वहां बुला लिया। जिसके बाद उसके 4 साथी बाइक पर आए। वहां पहुंचते ही उन्होंने दोनों युवकों पर लाठियों से हमला कर दिया। इसी बीच राजू वहां से भाग गया। इसके बाद वे आरिफ को पीटते रहे। काफी देर बाद किसी से सूचना मिली कि आरिफ की मौत हो गयी है।

    सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। मृतक आरिफ के भाई नफीस ने बताया कि वह मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास गये थे। जहां पुलिस ने परिजनों से यह लिख कर मांगा कि आरिफ पिछले 8 दिनों से बीमार है। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि मारपीट का गवाह राजू भी अपने परिजनों के साथ गया था। इधर पुलिस ने आरोपी चौटाला को भी हिरासत में ले लिया है। लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि यह हत्या थी और इस बात पर ज़ोर दिया कि यह स्वाभाविक मौत थी। इस मामले में परिजनों ने एसपी अजीत शेखावत से शिकायत की। जिसके बाद इसकी जांच सीआईए वन को सौंपी गई। ये खुलासा CIA की जांच में हुआ। 8 दिन पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

  • लोहड़ी के दिन भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    लोहड़ी के दिन भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    शिमलाः देश भर में लगातार भूकंप के झटकों के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज दोपहर लोहड़ी पर्व के दिन हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.1 रिक्टर स्केल मापी गई। बता दें कि दो दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

  • गोली लगने से ASI की मौ’त

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि दिल्ली पुलिस के एक पुलिसकर्मी ने दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में ड्यूटी के दौरान खुद को सिर में गोली मार ली एक अधिकारी ने बताया कि एएसआई रामअवतार और सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह बीपी मार्ग पर रात्रि पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे अधिकारी ने कहा, ‘तड़के तीन बजे रामअवतार ने प्रेम सिंह को बताया कि वह 10 मिनट आराम करना चाहता है और बैरिकेड के पास खड़ी अपनी कार में बैठने चला गया

    अधिकारी ने कहा, ‘जब प्रेम सिंह कुछ देर बाद वापस गए तो रामअवतार मृत पाए गए उनके सिर में गोली लगी थी उन्होंने बताया कि उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी पास में पड़ी मिली एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ के मूल निवासी रामअवतार 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे और वर्तमान में कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन में तैनात थे अधिकारी ने कहा एएसआई के परिवार को उनकी मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है उन्होंने कहा कि इस ‘घातक कदम’ के पीछे के कारण की जांच की जा रही है

  • होटलों और ढाबों पर नॉनवेज खाने वाले हो जाएं सावधान

    नई दिल्ली :  यूपी के हापुड़ में पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो हाइवे पर बने ढाबों और होटलों पर बेहद खतरनाक मीट सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि गिरोह मुनाफे के लिए पशुओं को पहले जहर देकर मारता था, इसके बाद उसी का मीट बाजार और ढाबों में सप्लाई करता था। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पांच नामजद व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस रामपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

    उसी दौरान पुलिस को दो गाड़ियां आती दिखाई दींपुलिस ने जब गाड़ी रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच से छह आरोपी मौके से फरार हो गए हापुड़ की सीओ सिटी स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो गाड़ियों में पशुओं का मीट सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा है इस सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू की थी

    इस दौरान दो गाड़ियों को पकड़ लिया, जिनमें से करीब आठ क्विंटल भैंस का मीट बरामद किया है वहीं दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया हैपकड़े गये युवकों ने अपने नाम सुमित पुत्र श्यामलाल निवासी मेरठ और शाकिब पुत्र राशिद निवासी अमरोहा बताए हैं सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह पशुओं को पहले जहर देकर मारते थे, इसके बाद उसका मीट निकालकर हाइवे स्थित ढाबों और होटलों पर सप्लाई करते थे

  • पंजाबः गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 गायों की हुई मौ’त

    संगरूरः लहरागागा गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 गायों की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और डॉक्टरों की टीम जांच में जुट गई है। सूचना मिलने पर लहरागागा के विधायक बरिंदर गोयल भी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि गौशाला में करीब 2000 गायें रखी गई हैं। लहरागागा के विधायक बरिंदर कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि लहरागागा की गौशाला में 2000 गायों में से कुछ की तबीयत बीती रात खराब हो गई थी।

    डॉक्टरों की टीमें मौके पर पहुंची लेकिन सुबह तक करीब 21 गायों की मौत हो चुकी थी। जिससे पूरे शहर में शोक का माहौल है। डॉक्टरों की टीम इस बात की जांच कर रही है कि उनकी हालत कैसे बिगड़ी और मौत की असली वजह क्या है। उन्होंने कहा कि मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल गायों को चारे के रूप में जो चारा दिया जाता था, वह बंद कर दिया गया है, क्योंकि जांच के बाद ही गायों को यह चारा दिया जाएगा, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।