Blog

  • पंजाब : स्वां नदी पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण मुक्कमल, देखें वीडियो

    पंजाब : स्वां नदी पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण मुक्कमल, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : उपमंडल नंगल के गांव भलड़ी में मैंहदपुर के ग्रामीणों द्वारा स्वांनदी के उस पार के गांवों के जोड़ने के लिए स्वानंदी पर लोहे से बने अस्थाई पुल को फिर से तैयार कर आम जनता के लिए जल्द खोल दिया गया। इस बार बनाए गए इस अस्थाई पुल की खास बात यह है कि इस पुल की लम्बाई 40 फीट तक बढ़ा दी गई है। इस और पुल के शुरू होते ही आने जाने वाले हलके वाहन व पैदल आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    बता दें कि स्वंनदी के उसपार के गांव मैंहदपुर के ग्रामीणों द्वारा गांव वासियों के सहयोग से गांव खेड़ा को भलड़ी से जोड़ने के लिए हर वर्ष अस्थाई लोहे से बने पुल का निर्माण करवाया गया है। जिससे 2 दर्जन के करीब गांवों का आपस में आसान सम्पर्क हो जाता है। उन्होने कहा कि इस बार पहले से 40 फीट लम्बे बनाए गए इस पुल पर लगभग 3 लाख रूपए का खर्च आया है। जो ग्रामीणों द्वारा आपस में एकत्रित कर किया गया है और शेष कार्य कार सेवा के माध्यम से मुक्कमल हुआ है।

  • कुटलैहड़ आईटीआई बल्ह टीहरा व रावमावि बंगाणा में किया कार्यक्रमों का आयोजन

    कुटलैहड़ आईटीआई बल्ह टीहरा व रावमावि बंगाणा में किया कार्यक्रमों का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से पूर्वी कला मंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा 5 अक्टूबर को कुटलैहड़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्ह टीहरा तथा रावमावि बंगाणा में आपदा जोखिम को कम करने के विषय में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नाट्य दल के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान बचाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा आपदा की रोकथाम के लिए पर्यावरण संतुलन के महत्त्व के विषय में कलाकारों द्वारा पेड़ लगाओ -पर्यावरण बचाओ समूह गान भी प्रस्तुत किया गया जिसमें पौधारोपण के महत्व तथा भूमि कटाव की रोकथाम बारे विशेष संदेश दिया गया। नाट्य दल के कलाकारों द्वारा आपदा से निपटने के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों के बारे में नाटक के माध्यम से बताया। कलाकारों ने बताया कि आपदा के दौरान हम किस प्रकार स्वयं तथा दूसरों की सहायता करके आपदा को कम कर सकते हैं।  कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों बारे भी उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा प्रशिक्षुओं को ज्ञानवर्धक संदेश दिया। 
    कार्यक्रम में कुटलैहड़ शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज ने विभिन्न आपदाओं की रोकथाम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व बारे बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन का अवैज्ञानिक ढंग से उपयोग आज पर्यावरण संतुलन के लिए एक बड़ी चुनौती है जिसकी वजह से न केवल निरंतर तापमान में वृद्धि हो रही है बल्कि सामान्य से अधिक बारिशें पृथ्वी पर बाढ़ तथा भूस्खलन के कारण आपदा के हालात पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी किस्म की आपदा की रोकथाम में पौधारोपण का विशेष महत्व है जिससे न केवल पर्यावरण संतुलित होता है बल्कि इससे भूमि कटाव के रोकथाम में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कुटलैहड़ आईटीआई तथा कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लें तथा समाज में अन्य लोगों को भी इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें।
    कार्यक्रम में कुटलैहड़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलह टीहरा के प्रधानाचार्य सूबेदार (सेवानिवृत्त) इंजीनियर सोमपाल ने आपदा तथा अन्य परिस्थितियों में विद्युत दुर्घटना की रोकथाम व इससे बचाव के विभिन्न पहलुओं वारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्युत वायरिंग में अर्थिंग के महत्व के अलावा करंट लगने पर व्यक्ति का बचाव तथा प्राथमिक उपचार करने बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल बल्ह टीहरा में आयोजित कार्यक्रम में कुटलैहड़ शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष व कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल व कुटलैहड़ आईटीआई के संस्थापक योगराज भारद्वाज, कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय भारद्वाज, कुटलैहड़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक रजनीश वाला व प्रधानाचार्य सूबेदार (सेवानिवृत्त) इंजीनियर सोमपाल के अतिरिक्त स्टाफ सदस्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |
  • पंजाबः Gun Point पर HDFC बैंक के मैनेजर से लूट, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः Gun Point पर HDFC बैंक के मैनेजर से लूट, जांच में जुटी पुलिस

    गुरदासपुरः धारीवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार सवार व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर 3 लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़ित की कार छीनकर फरार हो गए। थाना धारीवाल की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अरुण कुमार निवासी सोहल ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक, गुरदासपुर में कलेक्शन मैनेजर तैनात है। वह बैंक से छुट्टी के बाद अपनी कार में गांव सोहल की तरफ जा रहा था। गांव जापूवाल स्थित रेड एपल पंजाबी ढाबे से थोड़ी आगे वह कार साइड पर रोक कर शौच के लिए चला गया था। जब वह वापिस आकर कार में बैठा तो बाइक सवार 3 हमलावरों ने बेसबैट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया।

    घटना के दौरान उसके सिर में भी चोट आई। जिसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर उसे कार से कार से बाहर धकेल दिया। उनमें से 2 लुटेरे कार में और एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस शिकायत में बताया कि कार में लैपटॉप, मोबाइल फोन और आवश्यक कागजात थे। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः गैंगस्टर के नाम पर फिरौती लेने दुकान में घुसे युवकों को फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः गैंगस्टर के नाम पर फिरौती लेने दुकान में घुसे युवकों को फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में लूटपाट करने और फिरोती मांगने की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा। हर रोज कोई न कोई घटना पंजाब के किसी कोने से सुनने को मिल रही है। वही ताजा मामला सामने आ रहा है पाश एरिया केंप कपड़ा मार्किट का, जहा मशहूर कपड़ा व्यापारी जग्गी बगी की दुकान पर 3 युवक आए और दुकान पर बैठे मालिक से बोले की हमे गैंगस्टर अर्श डाला ने भेजा है। आप अर्श डाला से फ़ोन पर बात कर लो जब दुकान मालिक अर्श डाला से बात करने लगा तो नेटवर्क की प्राबलम आने के कारण काल लगी तो वह वाई फाई का कोड मांगने लगे।

    इतने समय में बाजार में पी.सी.आर के कर्मचारी जसवंत सिंह चक्कर लगाने आए तो किसी ने उनको बताया की जग्गी बग्गी की दुकान पर 2-3 युवक अर्श डाला के नाम पर फिरोती मांगने आये है। पुलिस कर्मचारी ने मुश्तेदी दिखाते हुए दुकान पर खड़े 3 युवको में से 2 युवको को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में सफल हो गया। वही मोके पर पहुंचे जसवंत सिंह पीसीआर कर्मचारी ने बताया की वह रूटीन में ही गश्त पर इस बाजार में था की उसे किसी ने रोककर बताया की कुछ युवक कपड़े व्यापारी की दुकान पर उसे धमका रहे है।

    मैंने तुरंत वहां जाकर 2 युवकों को काबू कर लिया, जबकि तीसरा युवक भागने में कामयाब हो गया। मैं अकेला ही था इसलिए 2 युवकों को पकड़ पाया। यह अर्श डाला के नाम पर फ़ोन पर बात करवा रहे थे मैंने 2 युवकों को पकड़ कर सीआईए स्टाफ भेज दिया है, एक मौके से फरार हो गया है।

  • नालागढ़ के उद्यमी दंपति ने दिए आपदा में 1 लाख एक हजार रुपये का चेक

    नालागढ़ के उद्यमी दंपति ने दिए आपदा में 1 लाख एक हजार रुपये का चेक

    विनीत गुप्ता व पूनम के परिवार ने सौंपा सुक्खू को चैक

    सचिन बैंसल/बददी : नालागढ़ के उद्यमी दंपति ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1 लाख एक हजार रुपये का अंशदान दिया है। विनीत गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी नालागढ़ के राजपुरा में कृषि बैस्ट सीडस के नाम से कारखाना चलाते हैं। सनावर स्कूल के वार्षिक समारोह में विनीत गुप्ता व पूनम ने अपनी बेटियों हिरण्या व वाण्या के साथ यह चैक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को सौंपा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी उपिस्थत रहे। चैक सौंपने के बाद विनीत गुप्ता ने कहा कि उनको उनकी बेटियों हिरण्या व वाण्या ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया हमें आपदा में अपने देश व समाज का साथ देना चाहिए। गौरतलब है कि विनीत गुप्ता पहले भी सामाजिक कार्यों में लिप्त रहते हैं और अपनी राष्ट्रवादी सोच व विचारधारा से जरुरमंदों की हर संभव मदद करते हैं।
  • पंजाबः लापता युवक का कत्ल कर गंदे नाले में फेंकने का शक, देखें वीडियो

    पंजाबः लापता युवक का कत्ल कर गंदे नाले में फेंकने का शक, देखें वीडियो

    गोताखोरों की मदद से तलाश रही पुलिस 

    लुधियानाः जिले में युवक 17 सितंबर से लापता है। उसके परिजनों को शक है कि उनके बेटे को किसी ने मौत के घाट उतारा है। लापता युवक का नाम लिलान है। बीते दिन लिलान के परिजनों ने एक युवक को पकड़ा। जिसने उन्हें बताया कि एक काली सड़क का युवक है, जिसने लिलान को मार कर नाले में फेंक दिया है। उस युवक की निशानदेही पर बीते रात भी पुलिस ने काफी सर्च की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। इसी तरह आज से शाम तक पुलिस गंदे नाला शिवपुरी के आस-पास गोताखोरों की मदद से तालाश कर रही है।

    लापता युवक जूस बेचने का काम करता था। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके के लोग बताते है कि लिलान को उसी की पहचान वाला युवक जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है वह उसे शराब पीलाने के बहाने ले कर गया था। लिलान का कत्ल करके नाले में फेंका गया है या उसका पैर फिसलने से नाले में गिर कर मौत गुई है इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस को अभी तक शव बरामद नहीं हुआ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਖੇਡਾ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨੇ ਦਾ ਤਮਗਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਖੇਡਾ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨੇ ਦਾ ਤਮਗਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿ ਹੋਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਖਰਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸਰਨਾ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 45 ਦੇ ਨਿਵਾਸੀ ਅਮਨਦੀਪ ਲਾਚੀ ਨੇ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਸੋਨੇ ਦਾ ਤਮਗਾ ਜਿੱਤ ਆਪਣੇ ਨਾਮ ਲਿਖਵਾ ਲਿਆ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਅਮਨਦੀਪ 2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਬਿਮਾਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਡਿਸਚਾਰਜ ਹੋ ਘਰ ਪਰਤਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਉਸਦਾ ਸਾਰਾ ਧਿਆਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸੀ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਅਮਨਦੀਪ ਲਾਚੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਪੂਰਾ ਸਾਲ ਤਿਆਰੀ ਕੀਤੀ ਸੀ, ਪਰ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਜਾਣ ਕਰਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਫੀ ਨਿਰਾਸ਼ ਹੋਇਆ।

    ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਹੌਂਸਲਾ ਨਹੀਂ ਛੱਡਿਆ ਤੇ ਘਰ ਦੀਆਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਦੱਸੇ ਹੀ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਅਮਨਦੀਪ ਵਲੋਂ ਜੈਬਲਿਨ ਥਰੋ (ਭਾਲਾ) ਸੁੱਟਣ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ। ਓਥੇ ਹੀ ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਸਿਰ ਉੱਪਰ ਬਾਪ ਦਾ ਸਾਇਆ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪਰ ਅੱਜ ਤੱਕ ਮੈਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਹੱਥ ਨਹੀਂ ਲਾਇਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੈਨੂੰ ਇਹ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੀਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਨੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਫਿਰ ਲਾਗੇ ਕੋਈ ਵੀ ਖੇਡ ਦੀ ਗਰਾਉਂਡ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਕਿਰਪਾ ਗਰਾਊਂਡ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੌਜਵਾਨ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਨ।

    ਅਮਨਦੀਪ ਲਾਚੀ ਦੇ ਇਸ ਜਜ਼ਬੇ ਅਤੇ ਦ੍ਰਿੜਤਾ ਨੂੰ ਵੇਖਦਿਆਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਹੁਣ ਅਮਨਦੀਪ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ। ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਘਵ ਅਤੇ ਹਰੀਸ਼ ਗੋਰਖਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਡੇ ਸਾਰਿਆ ਲਈ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ । ਕਿ ਇਹ ਬਿਮਾਰ ਹੁੰਦੀਆ ਵੀ ਇਸਨੇ ਆਪਣਾ ਸੁਫ਼ਨਾ ਨਹੀਂ ਟੁੱਟਣ ਦਿੱਤਾ। ਅਸੀਂ ਇਸਦੇ ਜਜ਼ਬਾਤਾਂ ਅਤੇ ਦ੍ਰਿੜ ਸੰਕਲਪ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਜੇਬਲਿਨ ਥਰੌ ਦੇਕੇ ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ।

  • पंजाबः हमलावारों बाइक सवार व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः हमलावारों बाइक सवार व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामला मुल्तानिया रोड से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों के अनुसार घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि युवक बठिंडा के बंबीहा गांव का रहने वाला है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੇਲ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਸ਼ਿਫਟ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਆਸਾਮ ਦੀ ਡਿਬਰੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਚ ਬੰਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਵਕੀਲਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਇਸ ਦੀ ਨਖੇਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਅਤੇ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਅਸਾਮ ਦੀ ਜੇਲ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਲਿਆ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਿੱਚ ਆਸਾਨੀ ਹੋ ਸਕੇ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਕਿਰਨਪ੍ਰੀਤ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਦਮਦਮੀ ਟਕਸਾਲ ਸੰਗਰਾਵਾਂ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਭਾਈ ਰਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਸਾਮ ਦੀ ਡਿਬਰੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿਚ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਵਕੀਲਾਂ ਨੂੰ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਾ ਦੇਣ ’ਤੇ ਇਤਰਾਜ਼ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਭਾਈ ਰਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਿਬਰੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ੍ਹ ’ਚ ਕੈਦ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣਾ, ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦਾ ਉਲੰਘਣ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਭਾਈ ਰਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਖਾਲਸਾ ਵਹੀਰ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਦਮਦਮੀ ਟਕਸਾਲ ਸੰਗਰਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਖਾਲਸਾ ਵਹੀਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਵਹੀਰ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਅਠਵਾਲ ਪੁੱਲ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਬਹੌਲੀ ਸਾਹਿਬ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਵਿਖੇ ਜਾ ਕੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਵਹੀਰ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਬੀਬੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਦਮਦਮੀ ਟਕਸਾਲ ਸੰਘਰਾਵਾਂ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਭਾਈ ਰਾਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪਹੁੰਚਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।

  • पंजाब : भाजपा सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    पंजाब : भाजपा सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    फिरोज़पुर : राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने दिल्ली में आम आम आदमी पार्टी के संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि शराब स्कैम का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इसमें जो लीगल कार्रवाई है वो तो होगी ही। भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि अकाली भाजपा का गठजोड़ कुछ लोगों की सोच है। लेकिन पार्टी में जो अभी तक स्थिति है वह एलाइंस करने की नहीं है। पंजाब में बीजेपी लोक सभा की 13 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

    वही राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी से पूछा गया कि आपका कांग्रेस जाने में जो अटकलें हैं उस पर क्या कहना है। तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैने कांग्रेस को छोड़ा था उसके बाद कांग्रेस से भाजपा में लोग आए है। मैं भाजपा के साथ खड़ा हूं। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार को मुआवजा देना चाहिए। अभी बहुत कम लोगों को मुआवजा मिला है।

    राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि सरकार ने जो 5 तारीख तक बाढ़ प्रभावित इलाकों मे खेतों की जमीनों से रेत उठाने के लिए कहा है वह बहुत कम समय है। कम से कम 1 महीने का समय किसानों को मिलना चाहिए कि वह अपनी जमीन से रेत को उठा सके और अपनी जमीन को आबाद कर सकें। वही राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पीजीआई का निर्माण जल्द शुरू हो रहा है।