Blog

  • पंजाबः 2 बच्चों के पिता ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के पंजरुखा गांव में 2 बच्चों के पिता ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या का कारण यह था कि गांव के कुछ लोग उन पर चोरी का आरोप लगाकर बदनाम कर रहे थे। अपमानित महसूस करने के बाद इस शख्स ने अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान जगतार सिंह सोनी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने गांव के सरपंच समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी हरदीप कौर ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके पति जगतार सिंह सोनी पर चोरी का झूठा आरोप लगा रहे थे।

    इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की कोशिश की जा रही है। उनके पति ने अपमानित महसूस कर आत्महत्या कर ली। हरदीप कौर के मुताबिक, उसके पति ने घर में पड़ी कोई एक्सपायर्ड या नशीली दवा निगल ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने थाना सदर खन्ना में हरदीप कौर की शिकायत पर गांव पंजरुखा के सरपंच तेजिंदर सिंह के अलावा गांव के ही प्रदुमन सिंह राजू, सुखविंदर सिंह, जसवीर कौर, रणजीत सिंह, मंजीत कौर के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।

  • पंजाबः आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चों को नोंच कर खाया, दूसरा घायल

    फिरोजपुरः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कुत्ते के काटने पर  दो दिन पहले सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर किसी का पालतू या आवारा कुत्ता किसी को काट ले तो एक दांत से काटने पर 10 हजार रुपये और दो दांत से काटने पर 20 हजार रुपये नगर कोंसलर या मालिक पर जुर्माना हो सकता है, वहीं जीरा के पास शाहवाला गांव से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों को हड्डाहोड़ी के आवारा कुत्ते नोच कर खा लिया। इस मौके पर दूसरा बच्चा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जहां एक बच्चे की मौत हो गई हैं। वहीं, दूसरे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान जानकारी देते परिवारक सदस्यों ने बताया कि वह काम के लिए यूपी से पंजाब आए हुए हैं और जीरा में एक ईट बनाने वाले भठ्ठे पर वह काम कर रहे हैं और बीते दिन उनके दो छोटे-छोटे बच्चे जो खेलते हुए दूसरे खेत में अपनी मौसी को मिलने जा रहे थे कि रास्ते में हड्डा रोड़ी के आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया ओर उनके एक बेटे को नोंच नोंच खा गए और दूसरा घंभीर जख्मी हो गया।

  • आज का राशिफल, 18 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 18 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 7 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 7 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज छठ पूजा का दूसरा संयम है। इसके अलावा आज सौभाग्य पंचमी भी मनायी जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगा रहेगा, आप पेरेंट्स के साथ किसी मंदिर ईश्वर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं उनके लिए ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक व प्रतिभावान मानेंगे। आज समाज में आपका बढ़ता प्रभाव आपके विरोधियों को प्रभावित करेगा, आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में लाभ आपको आर्थिक व भौतिकवादी सुरक्षा प्रदान करेगा। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा देने का मन बनायेंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    वृष राशि- आज आपका दिन बहुत ही खुशहाल रहेगा। आपके काम में मिली सफलता आपको यात्रा का मौका देगी। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में कुछ समय लगेगा, धैर्य व संयम से काम लें। आज आप जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालेंगे। आपके काम व निजी लाइफ में बैलेंस बना रहेगा। आज आप परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज आप घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आया है। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवार के साथ बैठकर साझा करेंगे। आज आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि के जो महिलाएं बिजनेस के क्षेत्र से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आप शाम के समय किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी को ज्वाइन करेंगे जहां आपको नए-नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नति की बात करेंगे। साथ ही आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी करेंगे।

    कर्क राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना चाहिए आप जो कुछ भी करें पहले सोच विचार कर लें। अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए आप डेली रूटीन में मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज संतान की उन्नति से आपको ख़ुशी होगी, साथ ही आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    सिंह राशि- आज आपका दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आप अपने कार्यस्थल पर कड़ी से कड़ी मेहनत करें आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। अपने पास आयी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं वो अपनी बजट के अनुसार ही पैसा इन्वेस्ट करें और एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें लें। आज आपको कई वर्षों की कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सफलता पाने के बाद भी विनम्र रहना एक ऐसा गुण हैं जो आपको सभी लोगों का प्रिय बनाएगा।

    कन्या राशि- आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आपके आसपास के लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा होगा। बहुत दिनो से जॉब के लिए अप्लाई कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा। आज आपकी जैसी भी परिस्थितयां हो आपके पेरेंट्स आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, आपको जीवन के कुछ नए सबक भी सीखने को मिलेंगे। आज ऑफिस में आपको कोई नयी पोस्ट मिल सकती है। जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा।

    तुला राशि-आज आपका दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके काम में कुछ खास सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जायेगा। काफी दिनों से नया वाहन लेने का विचार आप अपने घर के साथ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है कॉलेज में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको बिजनेस के कारण किसी दूसरे राज्य की यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कम मेहनत से भी आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। समाज में किए गए कामों के लिए आपको सम्मान मिलेगा। किसी को दिया गया पैसा आज आपको वापस मिल जायेगा, जिससे आप अपने रुके कार्यों को पूरा करेंगे। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप घर की जिम्मेदारियां बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकता है।

    धनु राशि- आज आपका दिन आपके लिए नया बदलाव लेकर आएगा। कई दिनों की कड़ी मेहनत व बिजी लाइफ के बाद आज आप पार्टी का आनंद लेंगे। एक कमजोर इंसान तब रुकता है जब वो थक जाता है एक विजेता तब रुकता है जब वो जीत जाता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे, तो आपकी सफलता निश्चित है। किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ़ खींचेगा।

    मकर राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। इस राशि के लोगों को जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन आपके लिये शुभ है। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आएंगे।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन नई उमंग लेकर आया है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। आज आप खुद में अलग महसूस करेंगे।

    मीन राशि- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप उन दोस्तों व रिश्तेदारों से बात करेंगे जिनसे आप काफी दिन से बात करना चाहते थे। बिजनेस से लेकर निजी जिंदगी तक सब सही चलेगा। पैतृक सम्पति हासिल होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपनी बनाई गयी योजना के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी, आपके सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। इस राशि के जो छात्र कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनको जल्द ही सफलता के योग है। आज बड़ों की बातों को ध्यान में रखकर काम करें। अगर किसी से कोई अनबन हो गई है तो आज उसे समाप्त करने के लिए अच्छा दिन हैं।

  • जालंधर: चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, सोने के गहने व नक़दी बरामद

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने मिठापुर रोड से चोर गिरोह 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा, चोरी किए हुए गहने व नक़दी बरामद की है। चोर गिरोह के तीनों सदस्यों को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि लंबित पड़े मामले हल हो सके।

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि राजीव कुमार निवासी पंजाब एवेन्यू कोड रोड ने थाना साथ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने गई थी कि जब वह घर लौटी तो घर के ताले टूटे पड़े थे घर में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने के गहने व नकदी चोर लेकर फ़रार हो चुके थे, जिसके बाद उनकी टीम सीसीटीवी कैमरों को खंगाले हुए मामले की तह तक पहुंची और चोरी की वारदात को अंजामदेने वाले गिरोह के तीनों सदस्यों गोल्डी कुमार निवासी पालम विहार मिठापुर रोड, दीपक कुमार निवासी राजा गार्डन और बिट्टू कुमार उर्फ राहुल निवासी पालम विहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए हुए सोने के गहने व एक हज़ार रूपए नगदी बरामद की है।

  •  युवा भाजपा संगठन की मूल धरोहर :तिलक राज 

    ऊना/सुशील पंडित: युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने अपने सम्बोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने इस कार्यकाल में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम करना होगा क्योंकि युवा भाजपा की मूल धरोहर है जो देश प्रदेश के निर्माण में अग्रणी भूमिका में रहता है । मंडल स्तर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान को प्रदेश के हरेक बूथ पर सफलतापूर्वक पूर्ण करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव मतदाता को मोदी जी के साथ जोड़ते हुए भाजपा को मज़बूत करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने ज़िला अध्यक्ष को आगमी दिनों में ज़िला व मंडल बैठकों को पूर्ण कर इस अभियान के लिए टीम का सृजन करें।18-25 नवंबर के दौरान ज़िला प्रशिक्षण व 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक मंडल स्तर अभियान पूर्ण करने का निर्देश दिया है और युवाओं में संगठन कार्य विस्तार के लिए युवाओं मोर्चा से विस्तारक नियुक्त करना ज़रूरी रहेगा।
  • युवा मोर्चा देश भर की आबादी का करीब 65 प्रतिशत युवाओं को कवर कर रहा: डॉ राजीव बिंदल 

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने युवा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया। युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा देश भर की कुल आबादी का करीब 65 प्रतिशत युवाओं को कवर कर रहा है, विचारधारा के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत स्तंभ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने युवा मोर्चा की तुलना सूरज के साथ करते हुए कहा कि आप युवाओं को सूरज की तरह चमकते और तपते हुए समाज को नए उजाले से रोशन करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में युवा मोर्चा की विशेष भूमिका रही है और यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी के अधिकतर अध्यक्ष युवा मोर्चा से ही निकले हुए हैं। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि देश को चलाने के लिए युवा मोर्चा का जागरूक होना आवश्यक है और इसके लिए प्रत्येक युवा कार्यकर्ता को विचारधारा की मजबूती के लिए काम करना होगा।डॉ बिन्दल के कहा कि युवाओं को युवा मोर्चे के संघर्ष, सेवा व बलिदान के नारे को आत्मसाद करना होगा।


    उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं को मोदी सरकार के कार्यों को आमजन तक लेजाने होंगे ताकि देश कि सेवा के लिए प्रधान सेवक के रूप में मोदी जी तीसरी बार नेतृत्व करें।इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विधायक सतपाल सिंह, युवाओं मोर्चा प्रदेशध्यक्ष तिलक राज, प्रदेश भाजपा सचिव सुमीत शर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव विनीत त्यागी, कपिल परमार, राम कुमार, अनिल ठाकुर, सन्नी शुक्ला, साकेश शर्मा, सुशील, सुनील, भुवनेश, दिव्यांश नीलम,रोहित, आशीष, रीनू नड्डा, मुस्कान व अन्य प्रदेश युवा मोर्चे पदाधिकारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • जालंधरः एक्साइज़ एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट के मामले में चल रही वांछित भगोड़े गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगदीप सिंह निवासी कोट कला थाना सदर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि आरोपी जगदीप के खिलाफ थाना सदर में 17 मई 2020 को मुक़दमा नंबर 132 एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज हुआ था, इसके चलते अदालत ने आरोपी को 7 अगस्त 2023 को भगोड़ा क़रार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने जगदीप को घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • हिमकैप्स बढे़ड़ा में मनाया गया 70वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का राज्य स्तरीय समारोह

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

    सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को विकसित करना – उप मुख्यमंत्री


    प्रदेश की 870 सहकारी सभाओं का किया जाएगा डिजिटीलकरण – मुकेश अग्निहोत्री


    ऊना/ सुशील पंडित: सहकारी सभाएं क्षेत्र को समृद्धि करने में अहम रोल अदा करती हैं। सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत हिमकैप्स काॅलेज बेढ़ड़ा में 70वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के राज्य स्तरीय सहकारी समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। 


    उन्होंने कहा कि आज समय है जब हमें सहकारिता व उसके इतिहास के बारे में विशलेषण करना होगा ताकि पता चल सके की हमने कहा से आरंभ किया तथा और कहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से विश्व विख्यात है। हरोली विस क्षेत्र के पंजावर गांव से वर्ष 1892 में इस जन आंदोलन की शुरूआत हुई थी जिसने पूरे देश में जन आंदोलन का रूप लिया। वर्तमान में देश अन्य राज्य भी सहकारिता में तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं और सहकारिता क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। लेकिन यह सच्चाई है कि सहकारिता का जन्मदाता जिला ऊना के हरोली विस क्षेत्र का गांव पंजावर है जहां से मियां हीरा सिंह ने सहकारिता आंदोलन की शुरूआत की थी। 


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकैप्स काॅलेज पूरी तरह से सहकारी क्षेत्र को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हिमकैप्स काॅलेज को खोले के लिए यहां की सहकारी समितियों का काफी बड़ा योगदान रहा है और वर्तमान मंे भी सहयोग कर रही हैं जिससे शिक्षा के क्षेत्र को बढावा मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले हिमकैप्स काॅलेज में लाॅ की कक्षाएं चलाई गई जिसकी सफलता को देखते हुए काॅलेज में नर्सिंग कोर्स की भी शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से शिक्षा ग्रहण करके निकले विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों और न्यायालयों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में इस संस्थान में बीएएमएस और एमबीए जैसे कोर्सों को भी आरंभ किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने बिना किसी राजनैतिक भेदभाव से उपर उठकर हिमकैप्स काॅलेज का नाम बेहतरीन काॅलेजों में अंकित किया जाएगा। 


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में सहकारी क्षेत्र से ही स्वां वूमेन फेडरेशन बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस समूह से जिला की 13 हज़ार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पंजावर में सहकारी आंदोलन के जन्मदाता मियां हीरा सिंह के नाम से टेªनिंग संस्थान भी खोला जा रहा है जिसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है तथा शीघ्र ही धन राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 51 सौ सहकारी समितियां कार्य कर रही हैं और 20 लाख लोग सहकारिता से जुडे हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र में मुनाफे में चल रही 870 सहकारी सोसाईटियों का पूरी तरह से डिजिटल किया जाएगा ताकि लोगों में सहकारी समितियों के प्रति पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रही है।


    उन्होंने सहकारितास विभाग के अधिकारियों को काॅअप्रेटिव सोसाईटियों के लिए एक बेहतर रोड़ मैप तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला प्रशासन ऊना को भी निर्देश दिए कि जिला में सहकारी क्षेत्र को और कैसे विकसित किया जाए, क्या-क्या नए कार्य किए जाएं इसके लिए भी कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सहकारी क्षेत्र में जिला कुल्लू में हिमबुनकर तथा जिला बिलासपुर में कामधेनू बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने लोगों से लोगों से आहवान किया कि ऊना में सहकारी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए आंदोलन को निरंतर आगे लेकर चलना होगा जिसके लिए लोगों में दृढ़ शक्ति का होना जरूरी है।


    सर्वप्रथम उप मुख्यमंत्री ने हिमकैप्स काॅलेज परिसर में बनाए गए राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेका। तदपश्चात हिमाचल प्रदेश की विभिन्न काॅपरेटिव सोसाईटियों द्वारा विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित फारर्मर फर्टिलाईजर, ईफ्फको नैनों यूरिया, तिब्ब्तन हैंडीक्राफ्ट काॅपरेटिव सोसाईटी मैकलोडगंज व कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शिनियों का अवलोक किया। प्रदर्शिनी अवलोकन के उपरांत मुख्यातिथि ने काॅलेज परिसर में सहकारी आंदोलन के प्रतीक सतरंगी इंद्रधनुष झंडे का ध्वजारोहण किया तथा हिमकैप्स के विद्यार्थियों द्वार सहकार गान प्रस्तुत किया।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सहकारी सभाएं ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लक्ष्य को साधने के अलावा सहकारी क्षेत्र के तहत संचालित 3171 परचून डिपुओं के माध्यम से सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं जैसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद एवं कृशि उपकरण के वितरण में अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस सहकारी सप्ताह का विषय उभरते हुए क्षेत्र व सहकारिता में व्यापार की सुगमता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5,099 सहकारी सभाएं कार्यरत हैं, जिनमें 19 लाख 15 हजार सदस्यों के पास 490 करोड़ रूपये के शेयर, 37,250 करोड़ रूपये अमानतों और 50614 करोड़ रूपये कार्यशील पूंजी के रूप में है।


    रजिस्ट्रार काॅप्रेटिव सोसाईटी संदीप कदम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा सहकारिता विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अलावा चेयरमेन हिमकैप्स काॅलेज बढे़ड़ा विक्रमजीत ने सहकारिता क्षेत्र में चलाए जा रहे प्रदेश के एकमात्र हिमकैप्स काॅलेज की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।


    इस मौके पर राज्य सहकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने अपनी मांगें रखी जिन पर उप मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रार काॅपरेटिव सोसाईटी को सहानभूति पूर्वक विचार करने को कहा। इसके अलावा राज्य सहकारी कर्मचारी संघ के प्रवीण शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किए।


    इस अवसर पर हिमकैप्स काॅलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


    इन्हें किया सम्मानित
    उप मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उनहोंन सहकारिता प्रबंधन में डिप्लोमा प्रशिक्षुओं को भी सम्मानित किया जिसमें सहकारी प्रशिक्षण केंद्र गारली की इंदु वाला प्रथम, अंकिता देवी द्वितीय, दिनेश कुमार तृतीय तथा सहकारी प्रशिक्षण मशोबरा के संजय वर्मा प्रथम, निर्मला देवी द्वितीय तथा अखिल शर्मा तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। इसके अलावा सहकारी प्रशिक्षण केंद्र गारली की अनुराधा को आॅडिटर कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


    ये रहे उपस्थित
    समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, चेयरमेन ओबीसी सेल जिला कांग्रेस कमेटी प्रमोद कुमार, लीगल सेल के अध्यक्ष वरिन्द्र मनकोटिया, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष  विनोद बिट्टू, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं केवल शर्मा, हरीश गज्जू, संयुक्त पंजीयक सहकारी सभाएं नीरज सूद, उप पंजीयक सहकारी सभाएं प्रत्यूष चैहान, प्रशासक हिमकोफैड गौरव चैहान, सहाक पंजीयक राकेश शर्मा, अध्यक्ष जिला ऊना सहकारी विकास संघ राजेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी विकास संघ बिलासपुर हरी बल्लभ कौशल, राज्य प्रबंधक ईफ्फको भूवनेश पठानिया, उपाध्यक्ष हिमकैप्स सुमित शर्मा, संतराम वैद, एमपी चैपड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस चोरी के के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लैपटॉप बरामद किया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष थापा निवासी ज्योति नगर के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एस.आई बलजीत सिंह ने चोरी के मामले में  सुभाष थापा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल होने की संभावना हो।

    इसी तरह थाना सात की पुलिस ने चोरी के 8 मोबाइल और 2 लैपटॉप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार उर्फ नेरु निवासी गड़ा के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के ए.एस.आई महिंदर सिंह को नीरू उप्पल निवासी गड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से अज्ञात व्यक्ति 2 लैपटॉप और 10 मोबाइल चोरी कर फ़रार हो गया है जिसके बाद उनकी टीम के ए.एस.आई महिंदर सिंह ने मुक़दमा दर्ज कर जांच के दौरान अरुण कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए मोबाइल और लैपटॉप बरामद कर लिए हैं। 

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले भी 3 मुक़दमे दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पर मुझे पता लगाने की कोशिश करेगी कि इससे पहले वह कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके गिरोह में और कौन लोग शामिल है।

  • ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਤੇ SBI BANK ਸਾਹਮਣਿਓ ਚੋਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਬਟਾਲਾ: ਬਟਾਲਾ ਚ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵਾਧਾ ਹੁੰਦਾ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰ ਬੇਖੌਫ ਹੋ ਕੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਅਤੇ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਮੁਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣਕੇ ਦੇਖ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਸਤਿਥ ਐਸ.ਬੀ. ਆਈ ਬੈੰਕ ਸਾਹਮਣਿਓਂ ਜਦੋ ਖੜੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਇਕ ਚੋਰ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਚੋਰ ਦੀ ਇਹ ਹਰਕਤ ਬੈੰਕ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਚੋਰ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਪਰ ਛਾਤੀਰ ਚੋਰ ਭੀੜ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਚੁਕਦੇ ਹੋਏ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਫਰਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੀੜਤ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਸ਼ਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਉਂਦਾ ਨਜਰ ਆਈਆ।